Careers360 Logo
ask-icon
share
    रीट का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? - आधिकारिक लिंक, प्रक्रिया जानें
    • लेख
    • रीट का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? - आधिकारिक लिंक, प्रक्रिया जानें

    रीट का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? - आधिकारिक लिंक, प्रक्रिया जानें

    #Paper 1
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 28 Jan 2026, 05:09 PM IST

    रीट का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (How to download REET admit card in hindi)- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा आरईईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ररीट एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आरईईटी एडमिट कार्ड (REET admit card in Hindi) ऑनलाइन मोड में रीट मेन वेबसाइट पर जारी होगा। रीट एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने की प्रक्रिया क्या है?, एडमिट कार्ड में कौन-कौन से विवरण होते है? डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक लिंक क्या है? इन सवालों के जवाब के लिए, रीट में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस लेख को विस्तार से पढ़ें। इस पेज पर रीट एडमिट कार्ड चेक करने के लिए स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया को बताया गया है, जिसे उम्मीदवार फॉलो कर सकते हैं।
    रीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

    रीट का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? - आधिकारिक लिंक, प्रक्रिया जानें
    रीट का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

    रीट 2025-26 के लिए राजस्थान बोर्ड द्वारा रीट एडमिट कार्ड में परीक्षा द्वस के दिन पालन करने वाले निर्देश भी जारी किए जाते हैं। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान द्वारा रीट यानी शिक्षकों के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा (Rajasthan Eligibility Examination for Teachers in hindi) का आयोजन किया जाता है। रीट 2024-25 परीक्षा के लिए 14 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। संभावना है कि इस साल भी 10 लाख से अधिक आवेदन आएंगे।

    रीट एडमिट कार्ड 2025-26 : हाईलाइट्स ( REET Admit Card 2025-26 : highlights)

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    रीट

    रीट एडमिट कार्ड जारी करने वाला प्राधिकरण

    बीएसईआर {बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (Board of Secondary Education, Rajasthan)}

    रीट 2026 एडमिट कार्ड जारी करने का मोड (Mode of Release of the REET 2026 admit card)

    ऑनलाइन

    परीक्षा का स्तर

    लेवल 1 (कक्षा 1 से 5) और लेवल 2 (कक्षा 6 से 8)

    रीट 2026 परीक्षा का मोड (Mode of REET 2026 exam)

    ऑफलाइन मोड

    रीट एडमिट कार्ड कैसे चेक करें? (HOW to check REET admit card in hindi)

    रीट 2026 एडमिट कार्ड के लिए महत्वपूर्ण तिथियों में रीट परीक्षा की तारीखों से संबंधित कार्यक्रम और एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख का उल्लेख है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से रीट एडमिट कार्ड से जुडी महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं।

    आरईईटी 2026 एडमिट कार्ड तिथि (REET 2026 Admit Card Date in hindi)

    इवेंट्स

    तिथियां

    रीट 2026 परीक्षा केंद्र शहर की सूचना (Release of REET 2026 exam center city)

    सूचित किया जाएगा

    रीट 2026 एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि (REET admit card release date 2026)

    सूचित किया जाएगा

    रीट 2026 परीक्षा (REET 2026 Exam)

    सूचित किया जाएगा

    रीट रिजल्ट 2025-26 (REET Result 2025-26)

    सूचित किया जाएगा

    रीट एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (How to download REET Admit Card)

    रीट एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करते हुए रीट एडमिट कार्ड (REET Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं। आरटेट हॉल टिकट (RTET 2026 Hall Ticket) डाउनलोड के चरण ये हैं-

    रीट एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया -

    चरण 1 - रीट की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर या रीट मेन वेबसाइट पर जाएं

    चरण 2 - अब उस लिंक पर क्लिक करें जहाँ Download Admit Card (रीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें) लिखा है।

    चरण 3 - स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा जहां उम्मीदवार को अपनी रीट आईडी और पासवर्ड का उल्लेख करना होगा और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।

    चरण 4 - रीट हॉल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    चरण 5 - रीट एडमिट कार्ड पर उल्लिखित सभी विवरणों को क्रॉस चेक करें।

    चरण 6 - एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।

    रीट एडमिट कार्ड में विवरण (Details in RTET Admit Card in hindi)

    रीट परीक्षा हॉल टिकट (REET exam hall ticket) पर निम्नलिखित जानकारी का उल्लेख किया जाएगा और उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रिंटआउट लेने के बाद इसे जांचें।

    • उम्मीदवार का नाम

    • जन्म की तारीख

    • उम्मीदवार के हस्ताक्षर

    • उम्मीदवार का फोटो

    • रीट 2025-26 परीक्षा के लिए उम्मीदवार द्वारा चुनी गई भाषा

    • रोल नंबर

    • रीट परीक्षा केंद्र का सही पता (The exact address of the RTET exam centre)

    • सिस्टम जेनरेटेड एप्लीकेशन नंबर/यूजर-आईडी

    • रीट 2025-26 परीक्षा की तिथि और समय (Date and time of REET 2025-26 exam)

    • परीक्षा दिवस दिशानिर्देश

    रीट परीक्षा में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? (How many marks are required to pass REET exam in hindi?)

    शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए बोर्ड ने इस साल राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (आरईईटी) परीक्षा पैटर्न में बीते वर्ष रीट 2024-25 से कुछ बदलाव किया है।आरईईटी परीक्षा में नया ओएमआर नियम लागू किया गया है। ऐसे में प्रश्नपत्र में 4 की बजाय 5 विकल्प आएंगे। यदि उम्मीदवार को किसी सवाल का जवाब नहीं आता और वह पांचवां विकल्प नहीं भरता है तो एक तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी यानी सवाल का जवाब नहीं देने पर भी नंबर काटे जाएंगे। रीट परीक्षा 2025-26 उत्तीर्ण करने के लिए, सामान्य उम्मीदवारों को कम से कम 60% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों को 36% अंक प्राप्त करने होते हैं। रीट में पास होने के लिए रीट कटऑफ के बारे में जानें।

    1739947717256

    रीट की परीक्षा कब होगी? (When will REET exam be held? in hindi)

    आरईईटी परीक्षा 2025-26 तिथि की घोषणा reet official website पर की जाएगी। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा दो पेपरों - पेपर 1 (कक्षा1 से 5) और पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए ऑफलाइन मोड में 2 घंटे और 30 मिनट के लिए आयोजित की जाती है। reet 2025-26 के लिए reet form भरने वाले उम्मीदवार reet syllabus in hindi को अवश्य देखें। रीट सिलेबस लेवल 2 (reet level 2 syllabus in hindi) के साथ उम्मीदवारों को पूरे सिलेबस रीट लेवल 1 सिलेबस (reet level 1 syllabus pdf in hindi) को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Chandigarh University (CUCET) Application Date

    25 Oct'25 - 15 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AIEED Application Date

    1 Nov'25 - 5 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    CFA Exam Others

    11 Feb'26 - 18 Aug'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Introduction to Econometrics
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Online BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     234 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     104 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe