Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 डेट (upsc prelims result 2026 date): सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी
    • लेख
    • यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 डेट (upsc prelims result 2026 date): सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी

    यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 डेट (upsc prelims result 2026 date): सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 16 Jun 2026, 11:20 AM IST

    यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 डेट (upsc prelims result 2026 date and time) - संघ लोक सेवा आयोग (upsc) द्वारा जल्द ही यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट (UPSC Prelims 2026 result ) ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से (यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 (upsc cse prelims result 2026) डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर भी यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक 2026 (upsc cse prelims result link 2026) उपलब्ध कराया गया है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2026 (UPSC CSE Prelims Exam 2026) 24 मई को आयोजित की गई थी।
    ये भी पढ़ें- यूपीएससी आईएएस रिजल्ट 2026

    This Story also Contains

    1. बीते वर्षों के यूपीएससी आईएएस रिजल्ट डेट ट्रेंड (UPSC IAS Result Date Trends - Previous Years)
    2. जून मध्य तक आ जाएगा यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट
    3. यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 तिथियां (upsc cse 2026 prelims result dates)
    4. क्या इस साल UPSC CSE मुश्किल था? (Was UPSC CSE tough this year?)
    5. UPSC CSE प्रीलिम्स 2026 मार्कशीट (UPSC CSE prelims 2026 marksheet)
    6. यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to download the UPSC Prelims result 2026?)
    7. यूपीएससी सीएसई श्रेणीवार कटऑफ (UPSC CSE category-wise cut-off)
    यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 डेट (upsc prelims result 2026 date): सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी
    यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026

    यूपीएससी आईएएस परीक्षा देने के बाद इन दिनों उम्मीदवारों के द्वारा इंटरनेट पर यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट कब आएगा (when will upsc prelims 2026 result be declared), आईएएस का रिजल्ट कब आएगा… जैसे सवाल लगातार सर्च किए जा रहे हैं। क्या UPSC प्रीलिम्स 2026 का रिज़ल्ट आ गया है?, Is UPSC Prelims Result Out 2026?.... UPSC प्रीलिम्स परीक्षा 2026 देने के बाद सिविल सेवा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के बीच यह सबसे ज़्यादा पूछे जाने वाले सवालों में से एक है।

    जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है, वे UPSC प्रीलिम्स 2026 के रिज़ल्ट, मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स की आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की आंसर की जारी होने के बाद अब किसी भी दिन यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 पीडीएफ (upsc IAS Prelims Result 2026 pdf) जारी किया जा सकता है।

    उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 तिथि और समय (upsc prelims result 2026 date and time) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम की सटीक तिथि और समय की अपडेट जानकारी के लिए यूपीएससी ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ careers360 के इस पेज पर विजिट करते रहें।

    UPSC CSE Preparation Strategy and Best Books
    UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
    Download EBook

    बीते वर्षों के यूपीएससी आईएएस रिजल्ट डेट ट्रेंड (UPSC IAS Result Date Trends - Previous Years)

    पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा होने के 10 से 15 दिन बाद जारी किया जाता है। यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एग्जाम डेट 24 मई 2026 था। एसे में संभावना थी कि यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जून के दूसरे सप्ताह में किसी भी दिन जारी किया जा सकता है। हालांकि यूपीएससी सीएसई प्री रिजल्ट 2026 जारी किया जा चुका है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बीते कुछ वर्षों की यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स रिजल्ट डेट्स देख सकते हैं-

    UPSC IAS Prelims Result Date Trends

    सिविल सेवा परीक्षा वर्षयूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स एग्जाम
    यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स रिजल्ट
    202525 मई, 202511 जून, 2025
    202416 जून, 20241 जुलाई, 2024
    202328 मई, 202323 जून, 2023
    20225 जून, 202222 जून, 2022
    202110 अक्टूबर, 202129 अक्टूबर, 2021
    20204 अक्टूबर, 202023 अक्टूबर, 2020

    जून मध्य तक आ जाएगा यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट

    सिविल सेवा भर्ती के लिए यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित की गई थी और upsc answer key 2026 ( upsc GS answer key 2026 और upsc csat answer key 2026) 27 मई को जारी की गई। UPSC CSE प्रीलिम्स 2026 का रिज़ल्ट जून 2026 के बीच में घोषित होने की उम्मीद है। सफल उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। रिज़ल्ट जारी होने के बाद, सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर वाइज PDF फ़ाइल UPSC की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। आयोग द्वारा UPSC CSE prelims result name wise pdf भी जारी किया जाता है।

    यूपीएससी सीएसई 2026 प्रीलिम्स रिजल्ट पीडीएफ (upsc cse prelims result pdf) में चयनित उम्मीदवारों की सूची होती है। यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 (upsc cse prelims result 2026) में चयनित उम्मीदवार अगले चरण मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होते हैं।


    इसे भी पढ़ें

    यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा में दो ऑब्जेक्टिव-टाइप पेपर होते हैं: जनरल स्टडीज़ (GS) पेपर 1 और सिविल सर्विसेज़ एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT)। जहां GS पेपर 1 को मेरिट और कट-ऑफ तय करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, वहीं CSAT क्वालिफाइंग नेचर का होता है, जिसमें उम्मीदवारों को कम से कम 33% मार्क्स लाने होते हैं। जो उम्मीदवार यह परीक्षा पास कर लेते हैं, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, यानी सिविल सर्विसेज़ मेन परीक्षा के लिए योग्य हो जाते हैं।

    यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 तिथियां (upsc cse 2026 prelims result dates)

    मुख्य बिंदु

    तिथियां

    यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स परीक्षा 2026

    24 मई 2026

    यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2026

    जून 2026

    क्या इस साल UPSC CSE मुश्किल था? (Was UPSC CSE tough this year?)

    इस साल के यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स (UPSC CSE prelims) का कठिनाई स्तर चर्चा का मुख्य विषय बन गया, क्योंकि परीक्षा के बाद के दिनों में हज़ारों उम्मीदवार परीक्षा में पूछे की सवालों के जवाब ढूंढ रहे थे।

    परीक्षा पर टिप्पणी करते हुए, UPSC चेयरमैन कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा कि इस साल की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा कई उम्मीदवारों के लिए खास तौर पर चुनौतीपूर्ण थी। उन्होंने कहा कि आधिकारिक प्रोविज़नल आंसर की (अस्थायी उत्तर कुंजी) जारी होने से उम्मीदवारों को अपने प्रदर्शन के बारे में ज़रूरी स्पष्टता मिलेगी।

    कुमार ने आगे कहा कि यूपीएससी प्रीलिम्स प्रोविज़नल आंसर की (upsc prelims 2026 answer key) में ज़्यादातर जवाब स्टैंडर्ड टेक्स्टबुक, सरकारी वेबसाइटों, आधिकारिक प्रेस रिलीज़ और प्रतिष्ठित अख़बारों पर आधारित थे। ये वे मुख्य स्रोत हैं जिन पर गंभीर सिविल सेवा उम्मीदवार आम तौर पर भरोसा करते हैं।

    UPSC CSE प्रीलिम्स 2026 मार्कशीट (UPSC CSE prelims 2026 marksheet)

    UPSC CSE प्रीलिम्स 2026 की मार्कशीट परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद UPSC द्वारा जारी की जाएगी। मार्कशीट में उम्मीदवार के जनरल स्टडीज़ पेपर I और CSAT पेपर के स्कोर दिखाए जाएंगे। जब कमीशन मार्कशीट उपलब्ध करा देगा, तो उम्मीदवार अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स से लॉग इन करके UPSC की वेबसाइट से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

    यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to download the UPSC Prelims result 2026?)

    यूपीएससी सिविल सेवा परिणाम यूपीएससी की वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाता है। आवेदक अपने यूपीएससी आईएएस रिजल्ट 2026 (UPSC IAS Result 2026 PDF) की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

    • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - www.upsc.gov.in पर जाएं
      1781075004538

    • फिर What’s New सेक्शन को चेक करें

    • यूपीएससी आईएएस परिणाम 2026 लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें

    • स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल दिखाई देगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम होंगे

    • यूपीएससी परिणाम 2026 पीडीएफ फाइल में अपना रोल नंबर या नाम खोजने के लिए, Ctrl + F का उपयोग करना

    • भविष्य के संदर्भ के लिए यूपीएससी आईएएस 2026 परिणाम को डाउनलोड करें और सहेजें

    यूपीएससी सीएसई श्रेणीवार कटऑफ (UPSC CSE category-wise cut-off)

    यूपीएससी सिविल सेवा कटऑफ अंक हर साल परीक्षा के कठिनाई स्तर, पदों की संख्या और उम्मीदवारों की संख्या के अनुसार बदलता रहता है। हाल के आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर, जनरल कैटेगरी के लिए यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2026 कट-ऑफ (UPSC CSE cutoff for General) इस प्रकार हैं:

    यूपीएससी परीक्षा के चरण

    यूपीएससी कटऑफ मार्क्स

    यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स

    92.66 (out of 200)

    यूपीएससी सीएसई मेन्स

    739 (out of 1750)

    यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट

    963 (out of 2025)

    EWS, OBC, SC, ST और PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ मार्क्स आमतौर पर कम होते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UPSC CSE

    On Question asked by student community

    Have a question related to UPSC CSE ?

    Dear Student, you are actually at a good stage to start preparing for your IAS goal. For now, focus on doing well in Class 12 while developing a habit of reading newspapers, understanding current affairs and strengthening subjects such as History, Geography, Polity and Economics. After school, you can choose

    Hello Aspirant,

    If your goal is to become an IAS officer, you can choose any stream like Arts, Humanities, Science, or Commerce, because UPSC does not require a particular stream in Classes 11–12.

    However, Humanities and Arts can be a practical choice because subjects such as Political Science, History, Geography,

    Hello Student, when choosing an IAS coaching institute in Delhi, it is useful to compare factors such as faculty, course structure, study material, test series, current affairs support, batch size, fees and student feedback. If you share your budget, preparation level and preferred area in Delhi, I can help you

    Hello there!

    That’s a wonderful and ambitious goal! Becoming an IAS officer requires clearing the UPSC Civil Services Examination.

    You can start by building a strong foundation in NCERTs (Classes 6–12), current affairs, Indian Polity, History, Geography, Economy and basic answer-writing. After graduation, you can appear for UPSC CSE, provided

    Dear Student,

    IAS banne ke liye aapko UPSC exam pass karni hogi. Iss exam ke main stages hai: Prelims, Mains aur Personality Test.

    Check : How to Become a IAS Officer