आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा शेड्यूल 2025 (RRB NTPC graduate level exam schedule 2025)- रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सीईएन 06/2025 के अंतर्गत एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा 22 जुलाई को समाप्त कर दी है। प्राधिकरण द्वारा एनटीपीसी सीबीटी 2 आंसर की 15 जुलाई को शाम 4 बजे जारी कर दी गई थी। किसी उम्मीदवार को यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर कोई आपत्ति हो तो वे अंतिम तिथि तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते थे। आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क 50 रुपए प्रति प्रश्न तय किया गया। आरआरबी द्वारा एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा का आयोजन 10 जुलाई को किया गया।
इस लेख में, उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 (सीईएन 06/2025) कार्यक्रम से संबंधित सभी जानकारी जैसे आवेदन शुरू होने और समाप्ति तिथि, एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि, उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि, परिणाम तिथि आदि देख सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा 11 जून को एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल (सीईएन 06/2025) सीबीटी-1 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया था। इसके बाद 12 जून को बोर्ड ने सीबीटी-2 परीक्षा की तिथि भी जारी कर दी गई थी।
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 1 प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 12 अप्रैल तक का समय दिया गया था। आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल आंसर की के आधार पर परिणाम की घोषणा की जाती है। बोर्ड द्वारा एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 1 प्राथमिक आंसर की 6 अप्रैल को जारी की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट पर दिए आंसर की लिंक पर अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके प्रोविजनल आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 आंसर की डाउनलोड कर सकते थे।
आरआरबी भर्ती 2024 अपडेट - साल 2024 में निकली भर्ती अधिसूचना सीईएन 05/2024 के तहत आयोजित ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा का रिजल्ट 7 मई को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके निजी स्कोरकार्ड की जांच कर सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। सीबीटी 2 परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को अगले चरण मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल रिजल्ट डाउनलोड लिंक
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 1 परीक्षा का समापन 27 मार्च 2026 को हो गया। बोर्ड द्वारा विज्ञापन संख्या CEN 06/2025 एनटीपीसी स्नातक स्तरीय पदों के लिए सीबीटी 1 एग्जाम 16 मार्च 2026 से शुरू हुआ था।आरआरबी एनटीपीसी 2025 ग्रेजुएट लेवल के 5817 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के लिए सीबीटी 1 एडमिट कार्ड (RRB NTPC Graduate Level CBT 1 Admit card) 12 मार्च को जारी किया गया था। इससे पहले बोर्ड द्वारा आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 1 एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर एनटीपीसी ग्रेजुएट एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई थी। स्नातक स्तरीय पदों के लिए आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की तिथि 21 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 थी।

रेलवे बोर्ड द्वारा 19 नवंबर को एक आधिसूचना जारी कर आवेदन की तिथियों में बदलाव किया गया था। सूचना के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि को 20 से 27 नवंबर तक और आवेदन शुल्क की तिथि को 22 से 29 नवंबर तक के लिए विस्तारित किया गया था। उम्मीदवार आवेदन पत्र में संशोधन 9 दिसंबर तक कर सकते थे।
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल आवेदन
रेलवे बोर्ड द्वारा स्नातक पद के लिए आवेदन संबंधी अधिसूचना देखें-

आरआरबी द्वारा हाल ही में संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर आरआरबी एनटीपीसी 2025 ग्रेजुएट लेवल पर 5817 रिक्तियों की घोषणा की गई थी। स्नातक और 12वीं पास स्तर दोनों के लिए कुल 8875 रिक्तियों की घोषणा की गई है। आरआरबी एनटीपीसी 2025 परीक्षा तिथियों के साथ, बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की अन्य महत्वपूर्ण तिथियों की भी घोषणा करेगा।
आरआरबी एनटीपीसी से जुड़े अन्य लिंक:
निम्नलिखित तालिका के माध्यम से, उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा तिथि 2025 (RRB NTPC Graduate level Exam Dates 2025 in Hindi) की सभी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं। उम्मीदवारों को इन आरआरबी एनटीपीसी तिथियों को देखने की सलाह दी जाती है ताकि वे किसी भी प्रमुख कार्यक्रम से न चूकें और आसानी से अपनी योजना बना सकें।
आरआरबी एनटीपीसी सीईएन 06/2025 परीक्षा तिथि 2025
इवेंट्स | आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तर परीक्षा 2025 |
आरआरबी एनटीपीसी संक्षिप्त अधिसूचना 2025-26 | 23 सितंबर 2025 |
आरआरबी एनटीपीसी विस्तृत अधिसूचना 2025 | 21 अक्टूबर 2025 |
आरआरबी एनटीपीसी 2025 ग्रेजुएट लेवल पर कुल पदों की संख्या | 5817 |
आरआरबी एनटीपीसी 2025-26 आवेदन | 21 अक्टूबर 2025 |
आरआरबी एनटीपीसी 2025 आवेदन अंतिम तिथि | 27 नवंबर 2025 (विस्तारित) |
आरआरबी एनटीपीसी 2025 आवेदन त्रुटि सुधार | 30 नवंबर - 9 दिसंबर 2025 |
आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 | 12 मार्च 2026 |
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट एग्जाम सिटी स्लिप | 8 मार्च 2026 |
आरआरबी एनटीपीसी 2025 सीबीटी 1 परीक्षा तिथि | 16 से 27 मार्च 2026 |
आरआरबी एनटीपीसी 2025-26 सीबीटी 1 आंसर की पर आपत्ति | 12 अप्रैल 2026 |
आरआरबी एनटीपीसी 2025 सीबीटी 1 रिजल्ट | 11 जून 2026 |
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा 2026 | 10 जुलाई 2026 |
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 ए़डमिट कार्ड 2026 | 6 जुलाई 2026 |
| आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 आंसर की | 15 जुलाई 2026 |
| आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 आंसर की आपत्ति | 22 जुलाई तक |
आरआरबी अपनी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल पर 2025 आवेदन पत्र जारी करता है। आरआरबी एनटीपीसी की न्यूनतम पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले पंजीकरण, व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करना, स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करना, आवेदन शुल्क का भुगतान आदि जैसे चरणों का पालन करके आवेदन पत्र भर सकते हैं। हालांकि, आरआरबी एनटीपीसी 2025 पात्रता मानदंडों (RRB NTPC Eligibility 2025) को पूरा किए बिना आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों का आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।
बोर्ड अपनी आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 (RRB NTPC Graduate Level Admit card 2025-26 in Hindi) जारी करता है। जिन उम्मीदवारों ने अपना आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा किया है, उन्हें आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करके आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड (RRB NTPC Admit Card Download 2025) कर सकते हैं। उन्हें आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 के दिन परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और सरकार द्वारा जारी एक फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आदि साथ ले जाना होगा।
आरआरबी अपनी-अपनी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर स्नातक पदों के लिए रेलवे एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2025 (RRB NTPC Graduate Level Exam Dates 2025) की घोषणा करता है। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 में कंप्यूटर आधारित परीक्षा सीबीटी 1 चरण, उसके बाद सीबीटी 2 चरण और फिर सीबीएटी (कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा) और अंत में टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
आरआरबी अपनी वेबसाइट पर आरआरबी एनटीपीसी 2025 उत्तर कुंजी (RRB NTPC Graduate level Answer key 2025 in Hindi) जारी करता है। उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी की आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं और किसी भी विसंगति पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यदि उत्तर सही पाए जाते हैं, तो राशि वापस कर दी जाएगी। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद आरआरबी एनटीपीसी की अंतिम आंसर की जारी की जाएगी।
आरआरबी संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों पर ऑनलाइन मोड में आरआरबी एनटीपीसी 2025 परिणाम (RRB NTPC Exam Result 2025 in Hindi) घोषित करता है। आरआरबी एनटीपीसी 2025 का परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवारों को आरआरबी एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करना होगा और अपनी योग्यता स्थिति के साथ-साथ स्कोरकार्ड भी देखना होगा। आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2025 (RRB NTPC Exam Result 2025) परीक्षा के सभी चरणों के आयोजन के बाद घोषित किया जाता है।
ये भी देखें:
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाती है। रेलवे आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि के अनुसार, अंतिम आंसर की जारी होने के बाद परिणाम घोषित किया जाता है। सबसे पहले, सीबीटी 1 का परिणाम घोषित किया जाता है, उसके बाद सीबीटी 2 का परिणाम और फिर सीबीएटी/टाइपिंग टेस्ट के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया जाता है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता की जरूर जांच करनी चाहिए।
Frequently Asked Questions (FAQs)
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल 2025 पर 5817 पदों पर रिक्तियों की घोषणा हुई है।
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन 16 से 27 मार्च तक किया जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी का मतलब है रेलवे भर्ती बोर्ड गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां। यह भारत की सबसे लोकप्रिय और प्रतिस्पर्धी वाली रेलवे भर्ती परीक्षा है।
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुए़ट लेवर परीक्षा 2025 का सीबीटी 1 रिजल्ट 11 जून को जारी कर दिया गया है।
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल आवेदन 27 नवंबर को समाप्त हो चुके हैं।
On Question asked by student community
Hello Student,
If you are referring to the RRB NTPC Undergraduate result released on August 24, 2026, please specify whether you want the result link, cut-off, scorecard or next-stage details.
Hello Dear Student,
To apply for the RRB NTPC exam, visit your regional Railway Recruitment Board Website or the centralized application portal, complete the two-step registration process (basic registration and detailed form fill-up), and pay the required fee of Rs. 500 for General/OBC or Rs. 250 for reserved categories.
You
Hello Dear Student,
The RRB NTPC CBT 1 result for Graduate posts was officially released on June 11, 2026.
You can check, find and access more information here:
Hello Raju,
The RRB NTPC CBT 2 exam is the second stage of the selection process and carries more weight than CBT 1, as its marks are considered for the final merit list for many posts.
RRB NTPC CBT 2 Exam Pattern
Hi Satyanaraj,
The RRB NTPC (Railway Recruitment Board Non Technical Popular Categories) exam is a national level recruitment process for permanent non technical roles in Indian Railways, such as Station Masters, Guards, and Clerks.
it offers a monthly in-hand salary of roughly Rs28,000–Rs35,000 for 12th-pass
(UG) posts and Rs35,000–Rs55,000 for