Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2026 जारी (RRB NTPC Cutoff 2026)- एनटीपीसी ग्रेजुएट कटऑफ डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया देखें
    • लेख
    • आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2026 जारी (RRB NTPC Cutoff 2026)- एनटीपीसी ग्रेजुएट कटऑफ डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया देखें

    आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2026 जारी (RRB NTPC Cutoff 2026)- एनटीपीसी ग्रेजुएट कटऑफ डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Rajan KumarUpdated on 13 Jun 2026, 09:16 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2026 (RRB NTPC Cutoff 2026) - रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा विज्ञापन संख्या सीईएन 06/2025 के तहत आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 1 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ग्रेजुएट लेवल एनटीपीसी रिजल्ट के साथ ही 11 जून को आरआरबी एनटीपीसी 2026 कटऑफ अंक भी जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्र की आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर दिए आरआरबी एनटीपीसी 2026 रिजल्ट कटऑफ लिंक से इसे डाउनलोड कर देख सकते हैं। बोर्ड प्रत्येक पद के लिए और श्रेणीवार आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ पीडीएफ अलग से जारी किया है। आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ प्रत्येक चरण, सीबीटी 1, सीबीटी 2, सीबीएटी/कौशल परीक्षा/टाइपिंग टेस्ट के लिए अलग से जारी करता है।
    चंडीगढ़ क्षेत्र का परिणाम और कटऑफ देखने के लिए लिंक पर जाएं
    1781241249879

    This Story also Contains

    1. आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2026 हाईलाइट्स (RRB NTPC Cutoff 2026 Highlights)
    2. आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ 2026 न्यूनतम योग्यता अंक
    3. आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2026 तिथियां
    4. आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ 2026 – निर्धारण करने वाले कारक
    5. आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ 2026: जोनवार
    6. आरआरबी एनटीपीसी 2026 कटऑफ कैसे चेक करें?
    7. आरआरबी एनटीपीसी पिछले वर्ष की कट ऑफ
    8. आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ 2022 (सीबीटी 2)
    9. आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ सीईएन/2019 (संशोधित सीबीटी 1)
    10. आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 कट ऑफ 2026
    11. आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 के लिए कट ऑफ 2026
    12. आरआरबी एनटीपीसी 2026 सीबीएटी कट-ऑफ
    13. आरआरबी एनटीपीसी टाइपिंग स्किल टेस्ट (टीएसटी) कट ऑफ 2026
    14. आरआरबी एनटीपीसी 2026 दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) के लिए कट ऑफ
    15. आरआरबी एनटीपीसी 2026 कट ऑफ की सामान्यीकरण प्रक्रिया क्या है?
    16. आरआरबी एनटीपीसी 2026 रिजल्ट
    आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2026 जारी (RRB NTPC Cutoff 2026)- एनटीपीसी ग्रेजुएट कटऑफ डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया देखें
    आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2026

    रेलवे भर्ती बोर्ड प्रत्येक पद और प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ जारी करता है। आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2026 का सीधा लिंक आधिकारिक रूप से जारी होने के बाद इस पेज पर अपडेट किए जाएंगे। जो उम्मीदवार ग्रेजुएट लेवल आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में शामिल हुए हैं वे नीचे दिए गए लेख में कटऑफ, पिछले वर्षों के कटऑफ ट्रेंड और रिजल्ट के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    ये भी पढ़ें - आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम शेड्यूल | आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड

    आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2026 हाईलाइट्स (RRB NTPC Cutoff 2026 Highlights)

    • RRB NTPC 2026 में CBT 1 की कटऑफ केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होती है।

    • RRB NTPC कटऑफ सभी शिफ्ट्स के अंकों के नॉर्मलाइजेशन के बाद तय की जाती है।

    • CBT 1 में निर्धारित कटऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को CBT 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

    • CBT 2 के लिए कुल रिक्तियों की संख्या के लगभग 20 गुना अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है।

    • CBT 2 में अभ्यर्थियों को न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक के साथ-साथ कुल निर्धारित अंक भी हासिल करने होते हैं, तभी वे अगले चरण यानी CBAT/टाइपिंग टेस्ट के लिए पात्र होते हैं।

    आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ 2026 न्यूनतम योग्यता अंक

    आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में पास होने के लिए श्रेणीवार न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक अलग-अलग निर्धारित किए जाते हैं। सामान्य (General) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 40% अंक आवश्यक होते हैं, जबकि ओबीसी (OBC) और एससी (SC) वर्ग के लिए यह 30% निर्धारित है। वहीं एसटी (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 25% अंक प्राप्त करने होते हैं। ये केवल न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक हैं। अंतिम चयन के लिए अभ्यर्थियों को कटऑफ से अधिक अंक प्राप्त करने होते हैं, जो परीक्षा के कठिनाई स्तर, कुल रिक्तियों और अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर तय की जाती है।

    योग्यता कट ऑफ अंक (Qualifying Cut off Marks)

    श्रेणियां

    योग्यता प्रतिशत

    सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस

    40%

    ओबीसी और एससी

    30%

    एसटी

    25%

    आरआरबी एनटीपीसी 2026 कट ऑफ निम्नलिखित चरणों के लिए जारी किया जाएगा:

    • सीबीटी 1

    • सीबीटी 2

    • सीबीएटी/टाइपिंग कौशल परीक्षण (टीएसटी)/दस्तावेज़ सत्यापन

    • फाइनल कट ऑफ

    ये भी पढ़ें: आरआरबी एनटीपीसी आंसर कीआरआरबी एनटीपीसी की तैयारी कैसे करें

    आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2026 तिथियां

    आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों को जानना अभ्यर्थियों के लिए बेहद जरूरी है, ताकि वे चयन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण पर नजर बनाए रख सकें। नीचे दी गई तालिका के माध्यम से उम्मीदवार कटऑफ जारी होने, परीक्षा तिथियों और अन्य संबंधित प्रमुख घटनाओं की पूरी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इससे उन्हें अपनी तैयारी और आगे की रणनीति बनाने में भी मदद मिलेगी।

    आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2026 तिथियां (Graduate Level)

    आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी अभ्यर्थियों के लिए काफी उपयोगी होती है। इन तिथियों के माध्यम से उम्मीदवार परीक्षा, परिणाम और कटऑफ जारी होने के समय का अंदाजा लगा सकते हैं। नीचे दी गई सारणी में ग्रेजुएट स्तर के पदों के लिए संभावित महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं:

    घटनाएं (Events)

    एनटीपीसी ग्रेजुएट तिथियां 2025-26

    RRB NTPC CBT 1 परीक्षा तिथि

    16 मार्च से 27 मार्च 2026

    CBT 1 का परिणाम और कटऑफ जारी

    11 जून 2026

    RRB NTPC CBT 2 परीक्षा

    10 जुलाई 2026 (6/2025)

    CBT 2 कटऑफ जारी

    सूचित किया जाएगा

    DV के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार व कटऑफ जारी

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2026 तिथियां (Undergraduate Level)

    आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट स्तर के पदों के लिए परीक्षा तिथियां और कटऑफ से जुड़ी जानकारी अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। इन तिथियों की मदद से उम्मीदवार परीक्षा शेड्यूल, परिणाम और अगले चरणों की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। नीचे दी गई सारणी में अंडरग्रेजुएट स्तर के लिए संभावित तिथियां दी गई हैं:

    घटनाएं (Events)

    तिथियां 2025-26

    RRB NTPC CBT 1 परीक्षा तिथि

    7, 8, 9 मई तथा 13 से 21 जून 2026

    CBT 1 का परिणाम और कटऑफ जारी

    सूचित किया जाएगा

    RRB NTPC CBT 2 परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    CBT 2 कटऑफ जारी

    सूचित किया जाएगा

    DV के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार व कटऑफ जारी

    सूचित किया जाएगा


    आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ 2026 – निर्धारण करने वाले कारक

    • आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2026 के लिए कट ऑफ अंक की गणना निम्नलिखित कारकों के आधार पर की जाती है -

    • आरआरबी एनटीपीसी प्रश्न पत्र का कठिनाई स्तर।

    • प्रत्येक पद के लिए उपलब्ध आरआरबी एनटीपीसी रिक्तियों की कुल संख्या।

    • उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या।

    आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ 2026: जोनवार

    आरआरबी का नाम

    आरआरबी एनटीपीसी कट-ऑफ डायरेक्ट लिंक

    आरआरबी एनटीपीसी अहमदाबाद कट-ऑफ

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी अजमेर कट-ऑफ

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी इलाहाबाद कट-ऑफ

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी बैंगलोर कट-ऑफ

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी भोपाल कट-ऑफ

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी भुवनेश्वर कट-ऑफ

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी बिलासपुर कट-ऑफ

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी चंडीगढ़ कट-ऑफ

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी चेन्नई कट-ऑफ

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी गोरखपुर कट-ऑफ

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी गुवाहाटी कट-ऑफ

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी जम्मू कट-ऑफ

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी कोलकाता कट-ऑफ

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी मालदा कट-ऑफ

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी मुंबई कट-ऑफ

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी मुजफ्फरपुर कट-ऑफ

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी पटना कट-ऑफ

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी रांची कट-ऑफ

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी सिकंदराबाद कट-ऑफ

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी सिलीगुड़ी कट-ऑफ

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी त्रिवेंद्रम कट-ऑफ

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी 2026 कटऑफ कैसे चेक करें?

    आरआरबी एनटीपीसी 2026 की कटऑफ देखने के लिए अभ्यर्थियों को नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए, जिससे वे अपनी श्रेणी के अनुसार कटऑफ अंक आसानी से जांच सकें:

    • सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय (Regional) वेबसाइट पर जाएं।

    • होमपेज पर उपलब्ध संबंधित RRB NTPC कटऑफ लिंक पर क्लिक करें।

    • अपने क्षेत्र (Region) के अनुसार दिए गए लिंक का चयन करें।

    • कटऑफ की PDF फाइल एक नई विंडो में खुल जाएगी।

    • इसमें श्रेणीवार (Category-wise) कटऑफ अंक ध्यान से देखें।

    • भविष्य के लिए इस PDF को डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

    आरआरबी एनटीपीसी पिछले वर्ष की कट ऑफ

    पिछले वर्षों के कटऑफ का उपयोग करके, उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2026 के बारे में अनुमान लगा सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिकाओं में आरआरबी एनटीपीसी के पिछले वर्ष के कटऑफ देख सकते हैं।

    आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ 2022 (लेवल 6)

    क्षेत्रवार आरआरबी का नाम

    कटऑफ लिंक

    जम्मू

    लेवल 6

    चंडीगढ़

    लेवल 6

    अहमदाबाद

    लेवल 6

    मुंबई

    लेवल 6

    चेन्नई

    लेवल 6

    अन्य क्षेत्र

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ 2022 (सीबीटी 2)

    आरआरबी का नाम

    आरआरबी एनटीपीसी कट-ऑफ डायरेक्ट लिंक

    आरआरबी एनटीपीसी अहमदाबाद कट-ऑफ

    लेवल 6 | | लेवल 2 | लेवल 5

    आरआरबी एनटीपीसी अजमेर कट-ऑफ

    लेवल 6 | लेवल 2 | लेवल 5

    आरआरबी एनटीपीसी इलाहाबाद कट-ऑफ

    लेवल 6| लेवल 2 | लेवल 5

    आरआरबी एनटीपीसी बैंगलोर कट-ऑफ

    लेवल 6 | लेवल 2 | लेवल 5

    आरआरबी एनटीपीसी भोपाल कट-ऑफ

    लेवल 6 | लेवल 2 | लेवल 5

    आरआरबी एनटीपीसी भुवनेश्वर कट-ऑफ

    लेवल 6 | लेवल 5 | लेवल 2

    आरआरबी एनटीपीसी बिलासपुर कट-ऑफ

    लेवल 6| लेवल 2 | लेवल 5

    आरआरबी एनटीपीसी चंडीगढ़ कट-ऑफ

    लेवल 6| लेवल 2 | लेवल 5

    आरआरबी एनटीपीसी चेन्नई कट-ऑफ

    लेवल 6 | लेवल 2 | लेवल 5

    आरआरबी एनटीपीसी गोरखपुर कट-ऑफ

    लेवल 6| लेवल 2 | लेवल 5

    आरआरबी एनटीपीसी गुवाहाटी कट-ऑफ

    लेवल 6

    आरआरबी एनटीपीसी जम्मू कट-ऑफ

    लेवल 6 | लेवल 2 | लेवल 5

    आरआरबी एनटीपीसी कोलकाता कट-ऑफ

    लेवल 6, लेवल 4 | लेवल 2 | लेवल 5

    आरआरबी एनटीपीसी मालदा कट-ऑफ

    लेवल 6| लेवल 2 | लेवल 5

    आरआरबी एनटीपीसी मुंबई कट-ऑफ

    लेवल 6| लेवल 2 | लेवल 5

    आरआरबी एनटीपीसी मुजफ्फरपुर कट-ऑफ

    लेवल 6| लेवल 2 | लेवल 5

    आरआरबी एनटीपीसी पटना कट-ऑफ

    लेवल 6| लेवल 2 | लेवल 5

    आरआरबी एनटीपीसी रांची कट-ऑफ

    लेवल 6 | लेवल 5| लेवल 2

    आरआरबी एनटीपीसी सिकंदराबाद कट-ऑफ

    लेवल 6| लेवल 2| लेवल 5

    आरआरबी एनटीपीसी सिलीगुड़ी कट-ऑफ

    लेवल 6, लेवल 4 | लेवल 2 | लेवल 5

    आरआरबी एनटीपीसी त्रिवेंद्रम कट-ऑफ

    लेवल 6| लेवल 2 | लेवल 5

    आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ – राज्यवार और श्रेणीवार (पिछले वर्षों का) क्षेत्रवार

    अभ्यर्थी यहां आरआरबी एनटीपीसी के पिछले वर्ष के कटऑफ (RRB NTPC Cut off) देख सकते हैं। निम्नलिखित तालिका में कट ऑफ अंक श्रेणीवार उल्लिखित हैं। हमने आरआरबी एनटीपीसी 2019 और 2018 सीबीटी - 1 के पिछले वर्ष के कट ऑफ अंक साझा किए हैं। अभ्यर्थी यहां कट ऑफ अंक देख सकते हैं।

    आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ सीईएन/2019 (संशोधित सीबीटी 1)

    आरआरबी का नाम

    आरआरबी एनटीपीसी कट-ऑफ डायरेक्ट लिंक

    आरआरबी एनटीपीसी अहमदाबाद कट-ऑफ

    यहाँ से डाउनलोड करें

    आरआरबी एनटीपीसी अजमेर कट-ऑफ

    rrbajmer.gov.in सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी इलाहाबाद कट-ऑफ

    rrbald.gov.in सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी बैंगलोर कट-ऑफ

    लेवल 2, लेवल 3, लेवल 5 और लेवल 6

    आरआरबी एनटीपीसी भोपाल कट-ऑफ

    यहाँ क्लिक करें

    आरआरबी एनटीपीसी भुवनेश्वर कट-ऑफ

    यहाँ क्लिक करे

    आरआरबी एनटीपीसी बिलासपुर कट-ऑफ

    लेवल 2, लेवल 3 , लेवल 5 और लेवल 6

    आरआरबी एनटीपीसी चंडीगढ़ कट-ऑफ

    rrbcdg.gov.in सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी चेन्नई कट-ऑफ

    डाउनलोड लिंक

    आरआरबी एनटीपीसी गोरखपुर कट-ऑफ

    rrbgkp.gov.in सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी गुवाहाटी कट-ऑफ

    यहाँ क्लिक करें

    आरआरबी एनटीपीसी जम्मू कट-ऑफ

    यहाँ क्लिक करें

    आरआरबी एनटीपीसी कोलकाता कट-ऑफ

    यहाँ से डाउनलोड करें

    आरआरबी एनटीपीसी मालदा कट-ऑफ

    यहाँ क्लिक करें

    आरआरबी एनटीपीसी मुंबई कट-ऑफ

    लेवल 2 , लेवल 3 , लेवल 5 और लेवल 6

    आरआरबी एनटीपीसी मुजफ्फरपुर कट-ऑफ

    लेवल 2, लेवल 3, लेवल 5 और लेवल 6

    आरआरबी एनटीपीसी पटना कट-ऑफ

    लेवल 2, लेवल 3, लेवल 5 और लेवल 6

    आरआरबी एनटीपीसी रांची कट-ऑफ

    यहाँ क्लिक करें

    आरआरबी एनटीपीसी सिकंदराबाद कट-ऑफ

    लेवल 2, लेवल 3, लेवल 5 और लेवल 6

    आरआरबी एनटीपीसी सिलीगुड़ी कट-ऑफ

    लेवल 2, लेवल 3, लेवल 4, लेवल 5 और लेवल 6

    आरआरबी एनटीपीसी त्रिवेंद्रम कट-ऑफ

    लेवल 2, लेवल 3, लेवल 5 और लेवल 6

    अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के कट ऑफ देखें

    आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 कट ऑफ 2026

    आरआरबी गणित, सामान्य जागरूकता और सामान्य बुद्धिमत्ता और रीज़निंग में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर सीबीटी 1 के लिए एनटीपीसी कट ऑफ जारी करेगा। सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ की गणना 100 अंकों में से की जाएगी। सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी के कट ऑफ अंकों के आधार पर सीबीटी 2 के लिए रिक्तियों की संख्या से 20 गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

    आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 के लिए कट ऑफ 2026

    आरआरबी सीबीटी 2 के लिए 120 अंकों में से आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ की गणना की जाएगी। सीबीटी 2 में आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ 2026 स्कोर करने वाले उम्मीदवारों को टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी), और दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

    आरआरबी एनटीपीसी 2026 सीबीएटी कट-ऑफ

    सीबीएटी चरण भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर (एसएम)/यातायात सहायक (टीए) के पद के लिए आयोजित किया जाता है। इस चरण के लिए अभ्यर्थियों का चयन सीबीटी 2 में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। सीबीएटी अभ्यर्थियों के लिए, कुल रिक्तियों की संख्या के 8 गुना अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। सीबीएटी के लिए निर्धारित योग्यता अंक 42 हैं जिन्हें उम्मीदवारों को प्रत्येक बैटरी टेस्ट के दौरान सुरक्षित करना होगा। डीवी के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए, आरआरबी सीबीएटी के लिए आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ (RRB NTPC Cut off) अंक तय करेगा।
    1781322373028

    आरआरबी एनटीपीसी टाइपिंग स्किल टेस्ट (टीएसटी) कट ऑफ 2026

    टाइपिंग कौशल परीक्षा (टीएसटी) वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट, वरिष्ठ टाइम कीपर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट सह टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क सह टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट और जूनियर टाइम कीपर के पद के लिए आयोजित की जाती है।

    आरआरबी एनटीपीसी 2026 दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) के लिए कट ऑफ

    सीबीटी 2 और सीबीएटी/टीएसटी में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को डीवी के लिए बुलाया जाएगा। आरआरबी उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाने के लिए आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ अंक तय करता है। डीवी पास करने वाले उम्मीदवारों को फिर मेडिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

    आरआरबी एनटीपीसी 2026 कट ऑफ की सामान्यीकरण प्रक्रिया क्या है?

    आरआरबी कई शिफ्ट, चरणों और सत्रों में आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा आयोजित करता है। प्रत्येक शिफ्ट में प्रश्न पत्र का कठिनाई स्तर अलग-अलग हो सकता है। रेलवे बोर्ड विभिन्न शिफ्टों में उम्मीदवारों के अंकों की गणना करने के लिए सामान्यीकरण प्रक्रिया का उपयोग करता है। उम्मीदवारों के अंकों को सामान्यीकृत करने के बाद प्रत्येक चरण के लिए आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ 2026 तैयार किया जाएगा।

    आरआरबी एनटीपीसी 2026 कट ऑफ प्रकार

    • न्यूनतम योग्यता कट ऑफ

    • समग्र कट ऑफ

    आरआरबी एनटीपीसी 2026 रिजल्ट

    आरआरबी ने आरआरबी एनटीपीसी 2026 का परिणाम पीडीएफ प्रारूप (RRB NTPC Result 2026) में ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। आरआरबी प्रत्येक चरण के लिए परिणाम घोषित करेगा - सीबीटी 1 और 2, सीबीएटी / कौशल परीक्षण और अंतिम आरआरबी एनटीपीसी परिणाम। आरआरबी एनटीपीसी 2026 परिणाम में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे जिन्होंने परीक्षा के प्रत्येक चरण को उत्तीर्ण किया है। यदि उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ 2026 के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं तो उन्हें अगले चरणों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2026 में कोई सेक्शनल कट ऑफ है?
    A:

    नहीं, आरआरबी एनटीपीसी 2026 में कोई अनुभागीय कट ऑफ अंक नहीं है।

    Q: क्या मुझे आरआरबी एनटीपीसी 2026 के लिए कट ऑफ अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है?
    A:

    हां, उम्मीदवारों को आरआरबी एनटीपीसी 2026 उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम कट ऑफ अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

    Q: क्या आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ 2026 सभी जोन के लिए अलग-अलग है?
    A:

    हां, सभी आरआरबी के लिए कट ऑफ अलग-अलग होगी।

    Q: अर्हता कट ऑफ समग्र कट ऑफ से किस प्रकार भिन्न है?
    A:

    क्वालीफाइंग कट ऑफ केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए है और इसका उल्लेख आधिकारिक अधिसूचना में किया गया है। यह उम्मीदवारों के अगले चरण के लिए चयन की गारंटी नहीं देता है क्योंकि उन्हें कट ऑफ अंक प्राप्त करने होंगे। उम्मीदवारों का अंतिम चयन समग्र कट ऑफ पर आधारित होता है।

    Q: क्या एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ सामान्य श्रेणी के लिए अलग है?
    A:

    हां, यह सभी श्रेणियों के लिए अलग-अलग है।

    Q: मैं आरआरबी एनटीपीसी 2026 कट ऑफ अंक कहां से प्राप्त कर सकता हूं?
    A:

    आरआरबी एनटीपीसी 2026 कट ऑफ अंक स्कोरकार्ड में उल्लिखित किए जाएंगे जो आरआरबी एनटीपीसी परिणाम घोषित होने के बाद जारी किए जाएंगे।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to RRB NTPC

    On Question asked by student community

    Have a question related to RRB NTPC ?

    Hello Dear Student,
    The RRB NTPC CBT 1 result for Graduate posts was officially released on June 11, 2026.

    You can check, find and access more information here:

    Hello Raju,

    The RRB NTPC CBT 2 exam is the second stage of the selection process and carries more weight than CBT 1, as its marks are considered for the final merit list for many posts.

    RRB NTPC CBT 2 Exam Pattern

    • Total Questions: 120
    • Total Marks: 120
    • Duration: 90

    Hi Satyanaraj,
    The RRB NTPC (Railway Recruitment Board Non Technical Popular Categories) exam is a national level recruitment process for permanent non technical roles in Indian Railways, such as Station Masters, Guards, and Clerks.
    it offers a monthly in-hand salary of roughly Rs28,000–Rs35,000 for 12th-pass
    (UG) posts and Rs35,000–Rs55,000 for

    Hello,

    Here is your RRB NTPC Graduate Level & UG Level Exam Dates 2025. I am providing you the link. Kindly open and check it out.

    https://competition.careers360.com/articles/rrb-ntpc-exam-dates

    I hope it will help you. For any further query please let me know.

    Thank you.

    Hi dear candidate,

    The result of railway exam RRB NTPC UG which was out in November this year, can be accessed using your credentials of Application number/ roll number and Date of birth at the official website of RRB.

    Kindly know more at:

    RRB NTPC Result 2025 (Out) - Download