आरआरबी एनटीपीसी आंसर की 2025 जारी (सीबीटी-2 ग्रेजुएट लेवल) - रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रेजुएट लेवल एनटीपीसी सीबीटी-2 उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 2 में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा ग्रेजुएट लेवल आंसर की 2025 (RRB NTPC Graduate CBT 2 Exam Answer key 2025) डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -2 परीक्षा (स्नातक स्तर) 13 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी।
आरआरबी एनटीपीसी सीईएन 06/2025 अपडेट - रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रेजुएट लेवल पदों के लिए आयोजित आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की लिंक 6 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी कर दिया गया । बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट आंसर की पर आपत्ति के लिए 12 अप्रैल तक समय दिया था। ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 1 आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से 27 मार्च 2026 तक हुआ।
12वीं स्तरीय पदों के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 आंसर की चैलेज विंडो बंद कर दी गई है। बोर्ड द्वारा 15 सितंबर को जारी आरआरबी एनटीपीसी (अंडर ग्रेजुएट) आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2025 थी। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना था। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइट से आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 आंसर की पीडीएफ (RRB NTPC answer key CBT-1PDF in Hindi) डाउनलोड कर देख सकते हैं। इससे पहले, स्नातक स्तर पदों के लिए आयोजित आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 की आंसर की रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर 1 जुलाई को जारी की गई थी।
बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने एक संक्षिप्त अधिसूचना के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी 2025 रिक्तियों की घोषणा की है। जारी अधिसूचना में, ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट स्तर के पदों के लिए कुल 8875 आरआरबी एनटीपीसी रिक्तियों 2025 की घोषणा की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निरंतर आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहें।
आरआरबी द्वारा 12वीं स्तरीय आरआरबी एनटीपीसी आंसर की संबंधी सूचना देखें -
आरआरबी एनटीपीसी आंसर की 2025 (RRB NTPC answer key 2025 in hindi) 2 चरणों - अनंतिम और अंतिम (provisional and final) में जारी की जाती है। आरआरबी एनटीपीसी 2025 की अनंतिम आंसर की (RRB NTPC 2025 provisional answer key in hindi) परीक्षा के 10-12 दिनों के अंदर जारी की जाती है। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इस पेज पर आंसर की के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी उत्तर कुंजी के बारे में अधिक जानकारी के लिए, नीचे दिया गया लेख पढ़ें।
आरआरबी एनटीपीसी 2025 आंसर की परीक्षा के प्रत्येक स्तर के लिए अलग से जारी की जाएगी। आरआरबी एनटीपीसी 2025 आंसर की (RRB NTPC answer key in hindi) क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी।
उम्मीदवार पोर्टल में अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके प्रोविजनल आरआरबी एनटीपीसी आंसर की सीबीटी-2 डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को लगता है कि एनटीपीसी आंसर की में कोई प्रश्न या उत्तर गलत है, तो वे आपत्ति उठा सकते हैं। सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद, प्राधिकरण द्वारा फाइनल आरआरबी एनटीपीसी 2025 आंसर की (Final RRB NTPC 2025 answer key in hindi) जारी किया जाता है।
उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2025 (RRB NTPC exam dates 2025 in hindi) के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।
इवेंट्स | स्नातक पदों के लिए आरआरबी एनटीपीसी तिथियां 2024 | पूर्व स्नातक पदों के लिए आरआरबी एनटीपीसी तिथियां 2024 |
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 एग्जाम | 5 से 23 जून, 2025 | 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 |
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 प्रोविजनल आंसर की | 1 जुलाई 2025 | 15 सितंबर 2025 |
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 प्रोविजनल आंसर की चैलेंज अंतिम तिथि | 6 जुलाई 2025 | 20 सितंबर 2025 |
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 | 13 अक्टूबर2025 | सूचित किया जाएगा |
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 प्रोविजनल आंसर की (Pay levels 4 & 6) | 17 अक्टूबर 2025 | सूचित किया जाएगा |
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति की तिथि | सूचित किया जाएगा | सूचित किया जाएगा |
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा (पे लेवल 2, 3 और 5 के लिए) | सूचित किया जाएगा | सूचित किया जाएगा |
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 प्रोविजनल आंसर की (Pay levels 2, 3 & 5) | सूचित किया जाएगा | सूचित किया जाएगा |
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति की तिथि (Pay levels 2, 3 & 5) | सूचित किया जाएगा | सूचित किया जाएगा |
आरआरबी एनटीपीसी 2025 आंसर की (RRB NTPC 2025 answer key in Hindi) डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें-
आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर, ‘एनटीपीसी (स्नातक) परीक्षा (सीबीटी) के प्रश्न पत्र और आंसर की देखने और आपत्तियां उठाने के लिए यहां क्लिक करें’ लिखा मिलेगा।
लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना आरआरबी एनटीपीसी उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड दर्ज करें
तीन टैब होंगे: उम्मीदवारों की जानकारी और उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया।
आरआरबी एनटीपीसी 2025 आंसर की और प्रश्न पत्रों की जांच करने के लिए, ‘उम्मीदवार प्रतिक्रिया’ टैब पर क्लिक करें
उम्मीदवार प्रश्न आईडी, स्थिति और विकल्प की जांच कर सकते हैं
आरआरबी एनटीपीसी आंसर की 2025 और प्रश्न पत्र डाउनलोड करें।
रेलवे भर्ती बोर्ड आधिकारिक आरआरबी एनटीपीसी आंसर की 2025 (official RRB NTPC answer key 2025 in hindi) को ऑनलाइन मोड में जारी करता है। आरआरबी उम्मीदवारों को एक निश्चित समय के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2025 आंसर की चुनौती (RRB NTPC Answer Key 2025 Challenge in hindi) देने की सुविधा प्रदान करता है। उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके आपत्ति उठा सकते हैं।
आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट या आरआरबी एनटीपीसी क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं
'आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 के लिए आपत्ति ट्रैकर' पर क्लिक करें
अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
आरआरबी एनटीपीसी उत्तर कुंजी 2025 पृष्ठ उम्मीदवार का विवरण प्रदर्शित करेगा और फिर प्रदर्शित आपत्ति टैब पर क्लिक करें
अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को 'आपत्ति उठाने के लिए यहां क्लिक करें' वाला टैब दिखाई देगा
“आपत्ति उठाएं” पर क्लिक करने के बाद, उन प्रश्नों/उत्तरों का चयन करें जिनके विरुद्ध कोई आपत्ति उठाना चाहता है
आरआरबी एनटीपीसी 2025 परीक्षा प्रश्न आईडी, जिस भाषा में प्रश्न का उत्तर दिया गया था और आपत्ति की प्रकृति का उल्लेख करें
आरआरबी एनटीपीसी आंसर की में दर्ज विवरण-
रोल नंबर
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2025
विषय
हरे रंग में सही विकल्प
उम्मीदवारों द्वारा चिह्नित विकल्प
उम्मीदवारों का नाम
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा केंद्र का विवरण
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा समय
प्रश्न की स्थिति
प्रश्न आईडी
On Question asked by student community
Hello Student,
If you are referring to the RRB NTPC Undergraduate result released on August 24, 2026, please specify whether you want the result link, cut-off, scorecard or next-stage details.
Hello Dear Student,
To apply for the RRB NTPC exam, visit your regional Railway Recruitment Board Website or the centralized application portal, complete the two-step registration process (basic registration and detailed form fill-up), and pay the required fee of Rs. 500 for General/OBC or Rs. 250 for reserved categories.
You
Hello Dear Student,
The RRB NTPC CBT 1 result for Graduate posts was officially released on June 11, 2026.
You can check, find and access more information here:
Hello Raju,
The RRB NTPC CBT 2 exam is the second stage of the selection process and carries more weight than CBT 1, as its marks are considered for the final merit list for many posts.
RRB NTPC CBT 2 Exam Pattern
Hi Satyanaraj,
The RRB NTPC (Railway Recruitment Board Non Technical Popular Categories) exam is a national level recruitment process for permanent non technical roles in Indian Railways, such as Station Masters, Guards, and Clerks.
it offers a monthly in-hand salary of roughly Rs28,000–Rs35,000 for 12th-pass
(UG) posts and Rs35,000–Rs55,000 for