Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी एनटीपीसी स्नातक आवेदन 2025 (RRB NTPC Graduate level Application 2025)- परीक्षा शेड्यूल (जारी)
    • लेख
    • आरआरबी एनटीपीसी स्नातक आवेदन 2025 (RRB NTPC Graduate level Application 2025)- परीक्षा शेड्यूल (जारी)

    आरआरबी एनटीपीसी स्नातक आवेदन 2025 (RRB NTPC Graduate level Application 2025)- परीक्षा शेड्यूल (जारी)

    Kunal solankiUpdated on 06 Apr 2026, 04:46 PM IST

    आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा (RRB NTPC Exam 2025 in Hindi) - रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन 27 मार्च को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 16 मार्च से जारी थी। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी ग्रेजुएट लेवल (NTPC Graduate level) सीबीटी 1 परीक्षा शेड्यूल घोषित कर दिया गय। सीईएन 06/2025 के तहत जारी सूचना के अनुसार आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 16 से 27 मार्च 2026 तक आयोजित की गई।

    This Story also Contains

    1. रेलवे आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम डेट 2025 ग्रेजुएट लेवल
    2. आआरबी एनटीपीसी परीक्षा पैटर्न 2025
    3. आरआरबी एनटीपीसी पाठयक्रम 2025 (RRB NTPC Exam 2025 syllabus in Hindi)
    4. आरआरबी एनटीपीसी आवेदन पत्र 2025 कैसे भरें ? (How to Fill RRB NTPC Application Form 2025 in Hindi)
    5. आरआरबी एनटीपीसी पात्रता 2025
    आरआरबी एनटीपीसी स्नातक आवेदन 2025 (RRB NTPC Graduate level Application 2025)- परीक्षा शेड्यूल (जारी)
    आरआरबी एनटीपीसी स्नातक आवेदन प्रक्रिया 2025 (RRB NTPC Graduate level Application form 2025 in hindi)

    1771052321900

    इससे पहले आरआरबी ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी ग्रेजुएट लेवल के लिए एप्लीकेशन स्टेटस जारी किया गया था। ग्रेजुएट लेवल आरआरबी एनटीपीसी आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते थे।
    1768988730338

    आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल आवेदन 2025 करने की तिथि 21 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 थी। वहीं आरआरबी एनटीपीसी आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 29 नवंबर तक थी उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी स्नातक पद के लिए भरे गए आवेदन पत्र में 30 नवंबर से 9 दिसंबर तक संशोधन कर सकते थे।
    ये भी देखें - आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट आवेदन 2025

    रेलवे बोर्ड द्वारा स्नातक पद के लिए आवेदन संबंधी अधिसूचना देखें-

    1763566373794

    उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता मानदंड की जांच कर लेनी चाहिए। पात्रता मानदंड में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, राष्ट्रीयता और चिकित्सा मानक जैसे विवरण शामिल हैं। बोर्ड ने आवेदन के साथ ही आरआरबी एमटीपीसी अधिसूचना भी जारी की थी जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
    आरआरबी एनटीपीसी स्नातक आवेदन लिंक पर जाएं |

    रेलवे भर्ती बोर्ड ने 23 सितंबर 2025 को एक संक्षिप्त अधिसूचना के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी 2025 रिक्तियों (RRB NTPC 2025 Vacancy) की घोषणा की थी। इसके बाद 4 अक्टूबर को भी एनटीपीसी रिक्ति सूचना जारी की गई थी। ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट स्तर के पदों के लिए कुल 8875 आरआरबी एनटीपीसी रिक्तियों 2025 की घोषणा की गई है। भारतीय रेलवे द्वारा क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में विभिन्न गैर-तकनीकी पदों पर लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाती है। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है।
    आरआरबी जेई आवेदन देखें

    उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों से आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी पात्रता 2026 के अनुसार, ग्रेजुएट पद के लिए आरआरबी एनटीपीसी आयु सीमा 18 से 33 वर्ष के बीच है । स्नातक पद के लिए आरआरबी एनटीपीसी की शैक्षणिक योग्यता स्नातक है। आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल पर पदों की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा, पाठयक्रम से संबंधित जानकारी के लिए यह लेख पढें।

    अन्य महत्वपूर्ण लिंक-

    रेलवे आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम डेट 2025 ग्रेजुएट लेवल

    उम्मीदवार निम्नलिखित तालिकाओं से आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथियां 2025 (RRB NTPC Graduate Level Exam Dates 2025) और ग्रेजुएट पदों के लिए अन्य प्रासंगिक तिथियों की जांच कर सकते हैं।

    ग्रेजुएट पदों के लिए आरआरबी एनटीपीसी तिथियां

    इवेंट्स

    आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल डेट

    सीईएन 06/2025

    आवेदन की तिथि

    21 अक्टूबर - 20 नवंबर 2025

    21 अक्टूबर- 27 नवंबर 2025 (विस्तारित)

    आवेदन सुधार विंडो30 नवंबर - 9 दिसंबर 2025 (विस्तारित)
    आरआरबी एनटीपीसी सिटी स्लिपपरीक्षा तिथि से 10 दिन पहले

    आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025

    परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले

    आरआरबी एनटीपीसी 2025 सीबीटी 1 परीक्षा तिथि

    16 से 27 मार्च 2026

    आरआरबी एनटीपीसी 2025 सीबीटी 1 आंसर की

    6 अप्रैल 2026

    आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 प्राथमिक आंसर पर आपत्ति6-12 अप्रैल 2026

    आरआरबी एनटीपीसी 2025 सीबीटी 2 परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी 2025 सीबीटी 2 आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी 2025 अंतिम परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    आआरबी एनटीपीसी परीक्षा पैटर्न 2025

    आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (RRB Exam CBT 2025 in Hindi) के दो चरणों - सीबीटी 1 और सीबीटी 2 में आयोजित की जाएगी। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 और सीबीटी 2 के सिलेबस में गणित, सामान्य जागरूकता और सामान्य बुद्धि एवं रीजनिंग जैसे विषय शामिल हैं। नीचे आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 (RRB NTPC Exam pattern 2025 in hindi) के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न पर एक नज़र डालते हैं।
    आरआरबी एनटीपीसी सिलेबस यहां देखें

    आआरबी एनटीपीसी परीक्षा पैटर्न 2025

    विषय

    विवरण

    एनटीपीसी पूर्ण रुप

    गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियाँ

    परीक्षा चयन प्रक्रिया

    • सीबीटी 1: 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न

    • सीबीटी 2: 120 अंकों के लिए 120 प्रश्न

    • टाइपिंग कौशल परीक्षा/सीबीएटी

    • दस्तावेज़ सत्यापन + चिकित्सा परीक्षा

    विषय

    • अंक शास्त्र

    • सामान्य जागरूकता

    • सामान्य बुद्धि और तर्क


    आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 (RRB NTPC Exam in Hindi) का तरीका

    ऑनलाइन (सीबीटी)

    परीक्षा अवधि

    2 घंटे

    आरआरबी एनटीपीसी पाठयक्रम 2025 (RRB NTPC Exam 2025 syllabus in Hindi)

    विषय

    पाठ्यक्रम

    गणित

    • संख्या प्रणाली

    • दशमलव

    • भिन्न

    • एलसीएम और एचसीएफ

    • अनुपात और अनुपात

    • प्रतिशत

    • क्षेत्रमिति

    • समय और कार्य

    • गति, समय और दूरी

    • साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज

    • लाभ और हानि

    • प्राथमिक बीजगणित

    • आदि


    सामान्य बुद्धि एवं रीजनिंग

    • संख्या और एनटीपीचैबिटिकल श्रृंखला का समापन

    • कोडिंग और डिकोडिंग

    • गणितीय संक्रियाएँ

    • समानताएं और भेद

    • रिश्ते

    • विश्लेषणात्मक

    • तर्क

    • न्यायवाक्य

    • जुम्बलिंग

    • वेन डायग्राम

    • पहेली

    • डेटा पर्याप्तता

    • कथन- निष्कर्ष

    • वक्तव्य- कार्यवाही के तरीके

    • निर्णय लेना, आदि


    सामान्य जागरुकता

    राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ

    खेल

    भारत की कला और संस्कृति

    भारतीय साहित्य

    भारत के स्मारक और स्थान

    • सामान्य विज्ञान और जीवन विज्ञान (10वीं सीबीएसई तक)

    • भारत का इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम

    • भारत और विश्व का भौतिक सामाजिक और आर्थिक भूगोल

    • भारतीय राजनीति एवं शासन- संविधान एवं राजनीतिक व्यवस्था

    • सामान्य वैज्ञानिक और तकनीकी

    • भारत के अंतरिक्ष और परमाणु कार्यक्रम सहित विकास

    • संयुक्त राष्ट्र एवं अन्य महत्वपूर्ण विश्व संगठन

    • भारत और विश्व से संबंधित पर्यावरणीय मुद्दे

    • कंप्यूटर और कंप्यूटर अनुप्रयोगों की मूल बातें

    • सामान्य संक्षिप्ताक्षर

    • भारत में परिवहन प्रणालियाँ



    आरआरबी एनटीपीसी आवेदन पत्र 2025 कैसे भरें ? (How to Fill RRB NTPC Application Form 2025 in Hindi)

    • आरआरबी एनटीपीसी आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन मोड में भरा जाएगा। आरआरबी एनटीपीसी आवेदन पत्र कैसे भरें (How to Fill RRB NTPC Application Form 2025), इसके संबंध में नीचे दिए गए चरणों की जांच करें।
    • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं,
    • आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल वाले टैब पर क्लिक करें,
    • सबसे ऊपर अप्लाई का टैब दिख रहा होगा उस पर क्लिक करें,
    • उसके बाद लॉग क्रेडेंशियल को दर्ज करें ,
    • उसके बाद पूछी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट कर दें।

    आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?

    आरआरबी एनटीपीसी हॉल टिकट (RRB NTPC Hall ticket in Hindi) केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगा। आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, इसके संबंध में नीचे दिए गए चरणों की जांच करें।

    • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं,
    • होमपेज पर दिख रहे लिंक सीबीटी‑1 सिटी इंटिमेशन एंड ई‑कॉल लेटर” पर क्लिक करें,
    • आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए नया पेज खुलेगा,
    • नए खुले पेज पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें,
    • इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड

    आरआरबी एनटीपीसी पात्रता 2025

    आरआरबी एनटीपीसी 2025 पात्रता मानदंड निम्नलिखित कारकों पर आधारित है -

    • आरआरबी एनटीपीसी राष्ट्रीयता
    • आरआरबी एनटीपीसी आयु सीमा
    • आरआरबी एनटीपीसी शैक्षणिक योग्यता
    • आरआरबी एनटीपीसी शारीरिक मानक

    यह भी देखें-

    आरआरबी एनटीपीसी आयु सीमा 2025

    पद

    आयु सीमा (वर्षों में)

    मालगाड़ी गार्ड

    18 - 33

    स्टेशन मास्टर

    18 - 33

    जूनियर अकाउंट असिस्टेंट सह टाइपिस्ट

    18 - 33

    वरिष्ठ वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क

    18 - 33

    वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट

    18 - 33

    नोट- (आरक्षित वर्ग/दिव्यांग के लिए नियमानुसार छूट दी गई है)

    आरआरबी एनटीपीसी 2025 परीक्षा तिथि

    आरआरबी एनटीपीसी 2025 द्वारा परीक्षा तिथि (RRB NTPC Exam dates 2025 in Hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। फिलहाल आरआरबी एनटीपीसी 2025 द्वारा 2025-26 के लिए ग्रेजुएट लेवल पर अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं को देख सकते हैं।

    आरआरबी एनटीपीसी 2025 आंसर की

    आरआरबी एनटीपीसी 2025 परीक्षा के बाद दो चरणों में आंसर की जारी की जाती है। आरआरबी एनटीपीसी आंसर की 2025( RRB NTPC Answer Key 2025) ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। उम्मीदवारों से अपेक्षा की जाती है कि परीक्षा होने के बाद रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट को जांचते रहें। आंसर की जारी होने के बाद बोर्ड द्वारा आपत्ति दर्ज कराने की तिथि निर्धारित की जाती की जाती है। उम्मीदवार निर्धारित तिथि के अनुसार आपत्ति दर्ज करो सकते हैं।

    आरआरबी एनटीपीसी 2025 रिजल्ट

    रेलवे बोर्ड द्वारा अंतिम आंसर की जारी होने के साथ रिजल्ट घोषित हो जाता है। उसके आधार पर आरआरबी एनटीपीसी 2025 कट ऑफ (RRB NTPC cut off 2025 in Hindi) का निर्धारण होता है ।उम्मीदवार समय से आधिकारिक वेबसाइट को जांचत रहें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 कब होगी?
    A:

    आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2025 की आधिकारिक सूचना के साथ जारी कर दिया गया है। परीक्षा 16 से 27 मार्च 2026 तक होगा।

    Q: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 की तैयारी कैसे करें?
    A:

    आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 की तैयारी के लिए उपर्युक्त लेख पढें।

    Q: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 की कट-ऑफ क्या होगी?
    A:

    आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 की कट-ऑफ परीक्षा के बाद जारी होगी।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to RRB NTPC

    On Question asked by student community

    Have a question related to RRB NTPC ?

    Hello Dear Student,

    To apply for the RRB NTPC exam, visit your regional Railway Recruitment Board Website or the centralized application portal, complete the two-step registration process (basic registration and detailed form fill-up), and pay the required fee of Rs. 500 for General/OBC or Rs. 250 for reserved categories.

    You

    Hello Dear Student,
    The RRB NTPC CBT 1 result for Graduate posts was officially released on June 11, 2026.

    You can check, find and access more information here:

    Hello Raju,

    The RRB NTPC CBT 2 exam is the second stage of the selection process and carries more weight than CBT 1, as its marks are considered for the final merit list for many posts.

    RRB NTPC CBT 2 Exam Pattern

    • Total Questions: 120
    • Total Marks: 120
    • Duration: 90

    Hi Satyanaraj,
    The RRB NTPC (Railway Recruitment Board Non Technical Popular Categories) exam is a national level recruitment process for permanent non technical roles in Indian Railways, such as Station Masters, Guards, and Clerks.
    it offers a monthly in-hand salary of roughly Rs28,000–Rs35,000 for 12th-pass
    (UG) posts and Rs35,000–Rs55,000 for

    Hello,

    Here is your RRB NTPC Graduate Level & UG Level Exam Dates 2025. I am providing you the link. Kindly open and check it out.

    https://competition.careers360.com/articles/rrb-ntpc-exam-dates

    I hope it will help you. For any further query please let me know.

    Thank you.