आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 (लाइव अपडेट): रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर 1 जुलाई को जारी कर दिया गया है। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी अब भारतीय रेलवे और संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना ग्रुप डी आरआरबी रिजल्ट देख सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट सभी आरआरबी रीजनल पोर्टल्स पर जारी किया जाता है। आरआरबी रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट, स्कोरकार्ड और कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए जाता है। अभ्यर्थी अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस लाइव अपडेट लेख में आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026, स्कोरकार्ड लिंक की जानकारी दी जाएगी।
महत्वपूर्ण लेख: आरआरबी ग्रुप डी आंसर की
आरआरबी प्रयागराज ग्रुप डी रिजल्ट सूचना देखें -

आरआरबी ग्रुप डी CEN 08/2024 रिजल्ट कोर्ट केस के कारण लंबित था। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 को लेकर पिछले काफी समय से चल रहा कानूनी पेंच अब सुलझ गया है। तेलंगाना हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर 1 जुलाई को लाइव कर दिया है।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। सीबीटी में किए गए प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
तेलंगाना हाईकोर्ट ने रेलवे ग्रुप डी भर्ती में अतिरिक्त वेटेज को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा परिणाम पर अंतरिम रोक लगा दी थी। इससे पूरी भर्ती प्रक्रिया लंबित हो गई थी। अब कोर्ट ने आरआरबी ग्रुप डी (CEN 08/2024) 2026 रिजल्ट से रोक हटा दी है। हालांकि कोर्ट ने रेलवे को निर्देश दिया कि वे 15 पदों को सुरक्षित (आरक्षित) रखें। इन 15 पदों को छोड़कर बाकी सभी हजारों सीटों के लिए रेलवे रिजल्ट करने और फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की पूरी मंजूरी दे दी गई है।
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 जारी होने से पहले बोर्ड ने सीबीटी-1 की प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की गई है। आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी-1 आंसर की 17 फरवरी 2026 को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 23 फरवरी 2026 तक प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक विभिन्न चरणों में आयोजित की गई थी।
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट डेट 2026 जानें
इस लेख में आपको आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 से जुड़ी हर बड़ी अपडेट, रिजल्ट जारी होने की ताजा जानकारी, कटऑफ, मेरिट लिस्ट, स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक, चयन प्रक्रिया और आगे की प्रक्रिया से संबंधित सभी लाइव अपडेट सबसे पहले उपलब्ध कराई जाएंगी। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026, Group D ka Result kab aayega 2026, Railway group di ka result, रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट कैसे चेक करें, RRB Group D ka Result PDF Download से जुड़ी सभी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़े और लाइव अपडेट देखते रहें।
ये भी पढ़ें: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के रिजल्ट का इंतजार लाखों अभ्यर्थी कर रहे हैं। परीक्षा, आंसर-की, आपत्ति प्रक्रिया और कोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच अभ्यर्थियों की नजर अब रिजल्ट डेट पर टिकी हुई है। बोर्ड जल्द ही ग्रुप डी लेवल-1 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। नीचे सारणी में भर्ती से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु और प्रमुख तिथियां दी गई हैं।
परीक्षा का पूरा नाम | रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ग्रुप डी एग्जाम |
संक्षिप्त चर्चित नाम | आरआरबी ग्रुप डी (RRB Group D) |
संचालन निकाय | रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board) |
विज्ञापन संख्या | CEN 08/2024 |
रिक्तियों की संख्या | 32438 पद |
आरआरबी ग्रुप डी 2025 एडमिट कार्ड (सीबीटी) | 24 नवंबर 2025 |
आरआरबी ग्रुप डी 2025 परीक्षा तिथि (सीबीटी) | 27 नवंबर से 10 फरवरी 2026 |
रेलवे ग्रुप डी आंसर की | 17 फरवरी 2026 |
ग्रुप डी सीबीटी रिजल्ट | 1 जुलाई 2026 |
महत्वपूर्ण लेख:-
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 किसी भी समय रेलवे की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर घोषित की जा सकती है। बोर्ड द्वारा सीबीटी-1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जा चुका है। इसके बाद फाइनल आंसर की तैयार कर परिणाम जारी किया जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
लोगों ने इसे भी पढ़ा:-
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 जारी होने के साथ ही सभी क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर रिजल्ट डाउनलोड लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने संबंधित आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे और उसमें अपना रोल नंबर खोजकर चयन की स्थिति देख सकेंगे। रिजल्ट घोषित होते ही इस लेख में डायरेक्ट डाउनलोड लिंक अपडेट कर दिया जाएगा। नीचे क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर विजिट कर सकते हैं।
क्षेत्रीय आरआरबी आधिकारिक वेबसाइटें | |
रेलवे भर्ती बोर्ड – क्षेत्र | आधिकारिक वेबसाइट |
RRB Ahmedabad | rrbahmedabad.gov.in |
RRB Ajmer | rrbajmer.gov.in |
RRB Allahabad | rrbald.gov.in |
RRB Bangalore | rrbbnc.gov.in |
RRB Bhubaneswar | rrbbnc.gov.in |
RRB Bilaspur | rrbbilaspur.gov.in |
RRB Chandigarh | rrbcdg.gov.in |
RRB Chennai | rrbchennai.gov.in |
RRB Gorakhpur | rrbgkp.gov.in |
RRB Guwahati | rrbguwahati.gov.in |
RRB Jammu | rrbjammu.nic.in |
RRB Kolkata | rrbkolkata.gov.in |
RRB Malda | rrbmalda.gov.in |
RRB Mumbai | rrbmumbai.gov.in |
RRB Muzaffarpur | rrbmuzaffarpur.gov.in |
RRB Patna | rrbpatna.gov.in |
RRB Ranchi | rrbranchi.gov.in |
RRB Secunderabad | rrbsecunderabad.nic.in |
RRB Siliguri | rrbsiliguri.gov.in |
RRB Thiruvananthapuram | rrbthiruvananthapuram.gov.in |
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट पीडीएफ के रूप में जारी किया जाएगा, जबकि स्कोरकार्ड उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध कराया जा सकता है।
सबसे पहले अभ्यर्थी रेलवे की अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर "RRB Group D Result 2026 (CEN 08/2024)" लिंक पर क्लिक करें।
रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
कीबोर्ड से Ctrl + F दबाएं (मोबाइल पर सर्च विकल्प का उपयोग करें)।
अपना रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके खोजें।
यदि आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप अगले चयन चरण के लिए योग्य माने जाएंगे।
भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
स्कोरकार्ड जारी होने पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड से लॉगिन कर अपने अंक भी देख सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के व्यक्तिगत विवरण के साथ परीक्षा में प्राप्त अंक और योग्यता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होगी। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दर्ज सभी विवरणों का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें।
आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड 2026 में ये विवरण दर्ज होंगे:
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
रजिस्ट्रेशन नंबर
जन्म तिथि
श्रेणी (Category)
परीक्षा का नाम
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) का नाम
सामान्यीकृत (Normalized) अंक
प्राप्त कुल अंक
योग्यता (Qualified/Not Qualified) की स्थिति
कटऑफ अंक (यदि लागू हो)
अगले चयन चरण से संबंधित जानकारी (यदि लागू हो)
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आरआरबी ग्रुप डी कटऑफ 2026 को रिजल्ट के साथ या बाद में जारी करेगा। कटऑफ अलग-अलग आरआरबी (जोन) और श्रेणी (UR, OBC, EWS, SC, ST) के अनुसार जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों के सामान्यीकृत (Normalized) अंक निर्धारित कटऑफ के बराबर या उससे अधिक होंगे, उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। फिलहाल आधिकारिक कटऑफ जारी नहीं की गई है।
आरआरबी ग्रुप डी कटऑफ 2026 को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक:
परीक्षा का कठिनाई स्तर
कुल रिक्तियों (Vacancies) की संख्या
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या
उम्मीदवारों का समग्र प्रदर्शन
श्रेणीवार (UR, OBC, SC, ST, EWS) आरक्षण
जोन/आरआरबी के अनुसार रिक्तियों का वितरण
परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन (Normalization) प्रक्रिया
On Question asked by student community
The RRB Group D application process closed on March 9, 2026, and all applications were confirmed by then. Any further updates will be shared by the Board on its official website.
Since you have entered wrong certificate date in your RRB Group D application, it can create problems during Document Verification. The Railway Recruitment Boards checks your original documents and compare them with the information you enter in the application form.
If the date on your original certificate does not match
Hello,
To crack the RRB Group D exam in 2026 easily, Focus on understanding the exam pattern, studying the syllabus properly, and practising regularly with mock tests and previous year papers. Consistent preparation and good time management help a lot in scoring well in this exam.
Helpful Careers360 resources for
The Railway Recruitment Board released the provisional RRB Group D answer key on February 17, 2026. To download the answer key and know more about the RRB Group D results 2026, you can see the links below.
https://competition.careers360.com/articles/rrb-group-d-answer-key-out
https://competition.careers360.com/articles/rrb-group-d-answer-key
https://competition.careers360.com/articles/rrb-group-d-result
Apply for Online M.Com from Manipal University