12वीं के बाद इंडियन नेवी में कॅरियर (Career After 12th in Indian Navy in hindi): पात्रता, प्रक्रिया, सैलरी
  • लेख
  • 12वीं के बाद इंडियन नेवी में कॅरियर (Career After 12th in Indian Navy in hindi): पात्रता, प्रक्रिया, सैलरी

12वीं के बाद इंडियन नेवी में कॅरियर (Career After 12th in Indian Navy in hindi): पात्रता, प्रक्रिया, सैलरी

Rajan KumarUpdated on 30 Sep 2025, 12:06 PM IST

12वीं के बाद इंडियन नेवी में कॅरियर (Career After 12th in Indian Navy in hindi) - अगर आप 12वीं के बाद भारतीय नौसेना में शामिल (Join Indian Navy after 12th in hindi) होने का सपना देख रहे हैं, तो भारतीय नौसेना महत्वाकांक्षी युवाओं के लिए करियर के कई अवसर प्रदान करती है। भारतीय नौसेना में कॅरियर (Career in the Indian Navy in hindi) सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि यह सम्मान, अनुशासन और तकनीकी कौशल से भरपूर एक जीवनशैली है। 12वीं के बाद नौसेना में भर्ती मुख्यतः विज्ञान स्ट्रीम (विशेषकर भौतिकी और गणित) से पास किए गए छात्रों के लिए होती है, लेकिन कुछ गैर-तकनीकी शाखाएं जैसे नेवी में म्यूज़िशियन की भर्ती, आर्ट्स या कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए भी खुली होती हैं।

12वीं के बाद इंडियन नेवी में कॅरियर (Career After 12th in Indian Navy in hindi): पात्रता, प्रक्रिया, सैलरी
12वीं के बाद इंडियन नेवी में कॅरियर (Career After 12th in Indian Navy in hindi): पात्रता, प्रक्रिया, सैलरी

12वीं के बाद भारतीय नौसेना में शामिल होने का तरीका (How to Join Indian Navy After 12th in hindi) जानना चाहते हैं तो आपको यह समझना होगा कि नौसेना में प्रवेश एनडीए (NDA), एग्जाम्स और डायरेक्ट एंट्री जैसे माध्यमों से होता है। नौसेना में भर्ती होने के लिए शारीरिक और मानसिक फिटनेस (Physical and mental fitness to join the Navy in hindi), साथ ही चयन प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूरा करना आवश्यक होता है।

इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि कैसे 12वीं के बाद नौसेना में शामिल हुआ जा सकता है (How to Join Navy After 12th in hindi), नौसेना में शामिल होने के लिए पात्रता मानदंड क्या होते हैं (What are the eligibility criteria to join the Navy? In hindi), कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध हैं, नेवी में सैलरी स्ट्रक्चर कैसा होता है और आगे करियर की संभावनाएं क्या हैं।

12वीं के बाद भारतीय नेवी में शामिल होने के तरीके (Ways to Join Indian Navy After 12th in hindi)

क्या आप 12वीं के बाद इंडियन नेवी में कॅरियर (Career in Indian Navy after 12th in hindi) बनाने के इच्छुक हैं, लेकिन यह नहीं समझ पा रहे कि शुरुआत कैसे करें? यह भ्रम कई छात्रों के बीच आम है। हालांकि, सही जानकारी और मार्गदर्शन से यह रास्ता आसान हो सकता है। इस लेख में हम विस्तार से बताएंगे कि 12वीं के बाद इंडियन नेवी में नौकरी कैसे पाएं (How to get a job in Indian Navy after 12th? In hindi), कौन-कौन से रास्ते उपलब्ध हैं, और किन पात्रता मानदंडों को पूरा करना ज़रूरी होता है। चाहे आप विज्ञान के छात्र हों या कला और वाणिज्य (कॉमर्स) के, भारतीय नौसेना में भर्ती के लिए कुछ न कुछ विकल्प ज़रूर हैं। हम आपको नौसेना में भर्ती प्रक्रिया, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, चयन के विभिन्न चरणों और करियर ग्रोथ की संभावनाओं के बारे में सटीक और उपयोगी जानकारी देंगे, जिससे आप अपने सपने को वास्तविकता में बदल सकें।

पद

प्रवेश के लिए

शैक्षिक योग्यता

परीक्षा

सैलरी सीमा

एनडीए और एनए (नौसेना अकादमी)

अधिकारी (स्थायी कमीशन)

भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (पीसीएम) के साथ 10+2

1. यूपीएससी द्वारा लिखित परीक्षा

2. एसएसबी साक्षात्कार

3. चिकित्सा परीक्षण

प्रशिक्षण के दौरान: 56,000 रुपये प्रति माह कमीशनिंग पर: वेतन स्तर 10- 56,000-1.77 लाख प्रति माह भत्तों के साथ

10+2 बी.टेक कैडेट प्रवेश योजना

अधिकारी (स्थायी कमीशन)

पीसीएम में न्यूनतम 70% और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ 10+2 उत्तीर्ण।

जेईई मेन के लिए उपस्थित होना अनिवार्य

1. जेईई मेन की अखिल भारतीय रैंक के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग

2. एसएसबी साक्षात्कार

3. चिकित्सा परीक्षण

प्रशिक्षण के दौरान: 56,000 रुपये प्रति माह वजीफा

कमीशनिंग पर: वेतन स्तर 10- भत्ते के साथ 56,000-1.77 लाख रुपये प्रति माह

अग्निवीर (एसएसआर- वरिष्ठ माध्यमिक भर्ती)

नाविक (अग्निवीर)

गणित और भौतिकी के साथ 10+2 उत्तीर्ण, रसायन विज्ञान/जीव विज्ञान/कंप्यूटर विज्ञान में से कम से कम एक

कंप्यूटर-आधारित परीक्षण

शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी)

चिकित्सीय परीक्षा

अग्निपथ वेतन पैकेज (मासिक)

वर्ष 1: 30,00 रुपये

वर्ष 2: 33,000 रुपये

वर्ष 3: 36,000 रुपये

वर्ष 4: 40,000

30% सेवा निधि कोष में जाता है

Agniveer (MR)

(एसएसआर- वरिष्ठ माध्यमिक भर्ती)

नाविक (अग्निवीर)

न्यूनतम 10वीं पास

किसी भी उपकरण के सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान में दक्षता

कंप्यूटर-आधारित परीक्षण

संगीत क्षमता परीक्षण

शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी)

चिकित्सीय परीक्षा

अग्निपथ वेतन पैकेज (मासिक)

वर्ष 1: 30,00 रुपये

वर्ष 2: 33,000 रुपये

वर्ष 3: 36,000 रुपये

वर्ष 4: 40,000

30% सेवा निधि कोष में जाता है

12वीं के बाद इंडियन नेवी में अधिकारी के रूप में कैसे शामिल हों? (How to Join Indian Navy as an Officer after 12th? In hindi)

अगर आप 12वीं के बाद भारतीय नौसेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह भारत के सबसे प्रतिष्ठित और सम्मानजनक कॅरियर विकल्पों में से एक है। भारतीय नौसेना में अधिकारी (Officer in the Indian Navy in hindi) न केवल देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करते हैं, बल्कि रणनीतिक अभियानों का नेतृत्व करते हैं, युद्धपोतों और पनडुब्बियों का संचालन एवं प्रबंधन करते हैं, और उच्च तकनीकी क्षमताओं से लैस बलों को निर्देशित करते हैं। नौसेना अधिकारी बनने के लिए उम्मीदवारों को कठोर प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है, जिसमें नेतृत्व, निर्णय क्षमता, तकनीकी ज्ञान और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। नेवी ऑफिसर कैसे बनें (How to Become a Navy Officer in hindi), इंडियन नेवी ऑफिसर के लिए कौन-कौन से एंट्री रूट्स हैं और इस पद के लिए पात्रता क्या है। इन सभी सवालों का जवाब विस्तार से बताया गया है।

इसे भी पढ़े:

इंडियन नेवी की प्रमुख शाखाएं (Major branches of the Indian Navy in hindi)

भारतीय नौसेना को कार्यक्षमता और विशेषज्ञता (Efficiency and expertise to the Indian Navy in hindi) के आधार पर पांच प्रमुख शाखाओं में विभाजित किया गया है। हर शाखा में अलग-अलग प्रकार की भूमिकाएं होती हैं जो तकनीकी, प्रबंधन और रणनीतिक कौशल की मांग करती हैं। भारतीय नौसेना की इन शाखाओं के बारे में विस्तार से पढ़िए:

1. कार्यकारी शाखा (Executive Branch)

भारतीय नौसेना में इस शाखा के अधिकारी नौसेना के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हैं, जैसे जल सेवा (Navigation), सूचना प्रौद्योगिकी (IT), वायु यातायात नियंत्रण (Air Traffic Control), नौसेना विमानन (Naval Aviation), रसद (Logistics) और कानून (Law)।

2. इंजीनियरिंग शाखा (Engineering Branch)

भारतीय नौसेना के इस शाखा में नौसेना वास्तुकला, समुद्री प्रणाली संचालन और धातुकर्म जैसे क्षेत्रों में काम किया जाता है। इंडियन नौसेना अधिकारी जहाजों के निर्माण, डिजाइन और तकनीकी रखरखाव से जुड़े होते हैं।

3. विद्युत शाखा (Electrical Branch)

भारतीय नौसेना का यह शाखा जहाजों और पनडुब्बियों के विद्युत उपकरणों, इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों और पावर सिस्टम्स के संचालन और अनुरक्षण की जिम्मेदारी संभालती है।

4. शिक्षा शाखा (Education Branch)

भारतीय नौसेना में इस शाखा के अधिकारी नौसेना में प्रशिक्षण, शैक्षणिक, तकनीकी और विशेषज्ञ विषयों की शिक्षा देने का कार्य करते हैं। इनका मुख्य उद्देश्य नौसेना के तकनीकी और रणनीतिक ज्ञान को मज़बूत करना होता है।

5. चिकित्सा शाखा (Medical Branch)

भारतीय नौसेना के इस शाखा में डॉक्टर, दंत चिकित्सक और नर्सिंग अधिकारी जैसे पेशेवर शामिल होते हैं, जो AFMS (Armed Forces Medical Services in hindi) और MNS (Military Nursing Service in hindi) के माध्यम से भर्ती किए जाते हैं। इनका कार्य नौसेना कर्मियों की स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करना होता है।

भारतीय नौसेना के लिए शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification for Indian Navy in hindi)

भारतीय नौसेना में शामिल होने के लिए शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification to Join Indian Navy in hindi) पद और शाखा के अनुसार भिन्न होती है। यदि आप 12वीं के बाद नौसेना में कॅरियर (Career in Navy after 12th in hindi) बनाना चाहते हैं, तो आपको कुछ विशेष शैक्षणिक मानदंडों को पूरा करना आवश्यक होगा:

  • 12वीं के बाद इंडियन नेवी में अधिकारी (Navy Officer after 12th in hindi) या तकनीकी शाखा के लिए, उम्मीदवार का विज्ञान स्ट्रीम से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जिसमें भौतिकी, गणित और अंग्रेजी अनिवार्य विषय के रूप में शामिल हों।

  • इंडियन नेवी में 10+2 B.Tech कैडेट एंट्री स्कीम भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) में न्यूनतम 70% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए, साथ ही वैध जेईई मेन रैंक भी अनिवार्य है।

  • विशेषज्ञ शाखाएं जैसे नौसेना विमानन (पायलट), शिक्षा विभाग, और कानून शाखा के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक डिग्री (Bachelor’s Degree) होनी चाहिए।

इन शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करना भारतीय नौसेना में भर्ती प्रक्रियाृ का पहला चरण है। इसके बाद इंडियन नेवी चयन प्रक्रिया (Indian Navy Selection Process in hindi) में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, और मेडिकल टेस्ट शामिल होते हैं।

इंडियन नेवी की चयन प्रक्रिया (Indian Navy Selection Process After 12th in hindi)

अगर आप जानना चाहते हैं कि 12वीं के बाद भारतीय नौसेना में कैसे शामिल हों (How to Join Indian Navy After 12th in hindi), तो इसके लिए दो प्रमुख और लोकप्रिय प्रवेश मार्ग हैं—एनडीए प्रवेश और 10+2 B.Tech कैडेट एंट्री स्कीम। दोनों प्रक्रियाएं प्रतियोगी और चरणबद्ध होती हैं।

1. एनडीए के माध्यम से प्रवेश (National Defence Academy Entry in hindi))

यह इंडियन नेवी उम्मीदवारों के लिए सबसे आम और प्रतिष्ठित रास्ता है। प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होते हैं:

  • एनडीए लिखित परीक्षा (UPSC द्वारा आयोजित)

  • SSB साक्षात्कार (Service Selection Board Interview)

  • शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)

  • चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)

2. इंडियन नेवी 10+2 B.Tech कैडेट एंट्री स्कीम

इस तकनीकी प्रवेश योजना के अंतर्गत भारतीय नौसेना उम्मीदवारों को सीधे SSB इंटरव्यू (Indian Navy candidates may be called directly for SSB interview in hindi) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। इसके लिए पात्रता शर्तें हैं:

  • 12वीं में Physics, Chemistry और Maths (PCM) में कम से कम 70% अंक

  • एक वैध JEE (Main) रैंक, जो कि शॉर्टलिस्टिंग का आधार बनती है

इंडियन नेवी के लिए शॉर्टलिस्टिंग के बाद (After Shortlisting for Indian Navy in hindi)

  • SSB साक्षात्कार

  • शारीरिक परीक्षण और मेडिकल जांच

इन दोनों ही चयन प्रक्रिया में SSB Interview एक अनिवार्य और निर्णायक चरण होता है, जिसमें उम्मीदवार की मानसिक, शारीरिक और नेतृत्व क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है।

इंडियन नेवी के लिए प्रशिक्षण केंद्र (Training Centre for the Indian Navy in hindi)

सभी अधिकारियों को प्रारंभिक प्रशिक्षण भारतीय नौसेना अकादमी (INA), एझिमाला, केरल में दिया जाता है। इसके बाद उन्हें विभिन्न नौसेना प्रशिक्षण इकाइयों या युद्धपोतों पर व्यावसायिक (प्रोफेशनल) प्रशिक्षण दिया जाता है।

यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद उच्च वेतन वाली सरकारी नौकरियां

12वीं के बाद इंडियन नेवी में कैसे शामिल हों – नाविक के रूप में (How to Join Indian Navy After 12th – As a Sailor in hindi)

यदि आप 12वीं के बाद भारतीय नौसेना में सीधे शामिल (Direct Join in Indian Navy after 12th in hindi) होना चाहते हैं, बिना NDA या स्नातक की डिग्री के, तो आपके पास सीधी भर्ती के कई विकल्प मौजूद हैं।

भारतीय नौसेना अग्निपथ योजना (Indian Navy Agneepath Plan in hindi) के तहत युवा अब उम्मीदवारों को अग्निवीर (नाविक) के रूप में सेवा देने का अवसर मिलता है। यह योजना उन छात्रों के लिए बेहतर है जो जल्दी देश सेवा से जुड़ना चाहते हैं और एक अनुशासित जीवनशैली अपनाना चाहते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और चिकित्सा परीक्षण शामिल होते हैं। चयनित उम्मीदवारों को नौसेना के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में पेशेवर प्रशिक्षण (Professional training at various Naval Training Centres in hindi) दिया जाता है।

12वीं के बाद भारतीय नौसेना में नाविक की प्रमुख भूमिकाएं (Major Roles of Sailor in Indian Navy after 12th in hindi)

  • आर्टिफिसर अप्रेंटिस (AA): तकनीकी शाखा के लिए चयनित नाविक जिन्हें उच्च तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाता है। PCM में अच्छे अंकों वाले छात्र इसके लिए पात्र होते हैं।

  • वरिष्ठ माध्यमिक भर्ती (SSR – Senior Secondary Recruit): यह तकनीकी शाखा के लिए भर्ती होती है, जिसमें उम्मीदवारों को हथियार, संचार प्रणाली और समुद्री उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया जाता है।

  • मैट्रिक भर्ती (MR – Chef / Steward / Sanitary Hygienist): यह गैर-तकनीकी नौकरियों की श्रेणी में आता है। इन भूमिकाओं में खाना बनाना, सेवा देना और स्वच्छता बनाए रखना शामिल होता है।

  • संगीतकार (Musician Entry): संगीत में रुचि रखने वाले उम्मीदवार, जो किसी भी स्ट्रीम से 10वीं/12वीं पास हैं, इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन एक ऑडिशन के माध्यम से होता है।

भारतीय नौसेना- शैक्षिक मानदंड

  • अग्निवीर एसएसआर: कक्षा 10 और/या 10+2 पीसीएम उत्तीर्ण

  • अग्निवीर एमआर (शेफ/स्टीवर्ड/सेनेटरी हाइजिनिस्ट): न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है

  • अग्निवीर संगीतकार: 10वीं पास और संगीतकार ट्रेड के लिए अतिरिक्त संगीत योग्यता।

भारतीय नौसेना नाविक भर्ती- चयन प्रक्रिया (Indian Navy Sailor Recruitment – Selection Process in hindi)

12वीं के बाद भारतीय नौसेना में नाविक (Sailor in Indian Navy after 12th in hindi) के रूप में भर्ती विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग लेकिन संरचित चयन प्रक्रियाओं के माध्यम से होती है। सभी प्रक्रियाओं में उम्मीदवारों के शारीरिक, मानसिक और तकनीकी कौशल का मूल्यांकन किया जाता है।

  • एए, एसएसआर और एमआर (शेफ/स्टीवर्ड/सैनिटरी हाइजीनिस्ट): कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और मेडिकल टेस्ट

  • संगीतकार: कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और चिकित्सा परीक्षा

सभी चयनित उम्मीदवारों को चयन के बाद प्रशिक्षण (Training) के लिए निर्धारित नौसेना प्रशिक्षण केंद्रों में भेजा जाता है।

भारतीय नौसेना में नाविकों के लिए प्रशिक्षण केंद्र (Training Centre for Sailors in the Indian Navy in hindi)

भारतीय नौसेना में चयनित नाविकों को प्रारंभिक प्रशिक्षण ओडिशा स्थित आईएनएस चिल्का में दिया जाता है, जो नौसेना का प्रमुख बेसिक ट्रेनिंग सेंटर है। यहां उन्हें अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, नेवी के नियमों और समुद्री जीवन के मूल सिद्धांतों की व्यापक जानकारी दी जाती है।

इंडियन नेवी के लिए बेसिक ट्रेनिंग (Basic Training for the Indian Navy in hindi) पूरी करने के बाद, उम्मीदवारों को उनकी ट्रेड (व्यावसायिक भूमिका) के अनुसार विशेषज्ञ प्रशिक्षण स्कूलों में भेजा जाता है। ये प्रशिक्षण केंद्र अलग-अलग राज्यों में स्थित होते हैं और वहां पर उम्मीदवारों को तकनीकी, लॉजिस्टिक्स, म्यूज़िक या कुकिंग जैसे क्षेत्रों में ट्रेड वाइज व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

12वीं के बाद महिलाएं भारतीय नौसेना में कैसे शामिल हों?

अक्सर यह सवाल सामने आता है कि 12वीं के बाद महिला उम्मीदवार भारतीय नौसेना (Indian Navy Female Candidates After 12th in hindi) में कैसे शामिल हो सकती हैं? यह एक सामान्य जिज्ञासा है, खासकर उन युवतियों के बीच जो देशसेवा और एक गौरवपूर्ण करियर की तलाश में हैं। वर्तमान में, 12वीं के बाद लड़कियों के लिए भारतीय नौसेना में सीधे प्रवेश (Direct Entry in Indian Navy for Girls after 12th in hindi) के अवसर सीमित हैं। अभी तक महिलाओं को NDA के माध्यम से नौसेना में शामिल (Women join Navy through NDA in hindi) होने की अनुमति नहीं है (यह सुविधा केवल भारतीय थल सेना और वायु सेना के लिए उपलब्ध है)। इसलिए 12वीं के बाद सीधा नेवी जॉइन करना महिला उम्मीदवारों के लिए संभव नहीं है।

भारतीय नौसेना में महिलाओं के लिए अवसर (Opportunities for Women in the Indian Navy in hindi)

हालांकि, यह ज़रूर जानना चाहिए कि स्नातक डिग्री (Graduation) पूरी करने के बाद महिलाओं के लिए नौसेना में अधिकारी (Officers in the Navy for Women in hindi) स्तर पर कई महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध हैं। महिलाएं विभिन्न शाखाओं जैसे कि एजुकेशन, लॉ, लॉजिस्टिक्स, IT, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और नौसेना विमानन आदि में SSC के माध्यम से भर्ती हो सकती हैं।

वर्तमान में महिलाएं निम्नलिखित प्रमुख शाखाओं/विशेषज्ञताओं में नौसेना अधिकारी के रूप में सेवा दे सकती हैं:

  • शिक्षा (Education)

  • नौसेना वास्तुकला (Naval Architecture)

  • पायलट (Pilot - MR और NMR दोनों)

  • वायु यातायात नियंत्रण (Air Traffic Control)

  • कानून (Law)

  • रसद (Logistics)

  • और अन्य तकनीकी व प्रशासनिक विभाग

इसके अलावा, शैक्षणिक योग्यता और रिक्तियों की उपलब्धता के आधार पर, कुछ विशिष्ट शाखाओं जैसे कि शिक्षा, कानून और भारतीय नौसेना वास्तुकला में महिलाओं को स्थायी कमीशन (Permanent Commission of Women in Indian Naval Architecture in hindi) भी प्रदान किया जाता है।

भारतीय नौसेना में करियर के लाभ (Benefits of a Career in the Indian Navy in hindi)

भारतीय नौसेना में शामिल होना केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि एक सम्मानजनक और सुरक्षित जीवनशैली का प्रतीक है। यहां न केवल उत्कृष्ट वेतन और भत्ते मिलते हैं, बल्कि भारतीय नौसेना में दीर्घकालिक करियर सुरक्षा (Long term career security in the Indian Navy in hindi), स्वास्थ्य सुविधाएं, और व्यक्तिगत व पेशेवर विकास के अवसर भी उपलब्ध हैं।

भारतीय नौसेना- वेतन और भत्ते (Indian Navy - Pay and Allowances in hindi)

भारतीय नौसेना अधिकारी स्तर- सैलरी

7वें वेतन आयोग (7th CPC) पे मैट्रिक्स के अनुसार, प्रवेश स्तर के भारतीय नौसेना अधिकारी को लगभग ₹56,000 से ₹1.77 लाख प्रतिमाह तक का वेतन मिलता है, जिसमें विभिन्न भत्ते जैसे कि डियरनेस अलाउंस, ट्रैवल अलाउंस, यूनिफॉर्म अलाउंस आदि शामिल होते हैं।

भारतीय नौसेना नाविक स्तर- सैलरी

नाविकों को उनकी नियुक्ति के आधार पर ₹30,000 से ₹40,000 प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाता है। इसके अलावा, वे मेडिकल, राशन, आवास और यात्रा भत्तों के भी पात्र होते हैं।

भारतीय नौसेना- अन्य लाभ और सुविधाएं (Indian Navy – Other Benefits and Perks in hindi)

  • फ्री मेडिकल सुविधाएं (सेवा काल और रिटायरमेंट के बाद भी)

  • सरकारी आवास या HRA

  • सेवा के बाद पेंशन योजनाएं (स्थायी कमीशन धारकों के लिए)

  • विदेशों में प्रशिक्षण और तैनाती के अवसर

  • अनुशासन, नेतृत्व और टेक्नोलॉजी में उत्कृष्ट प्रशिक्षण

  • स्टेशन के पास परिवार के सदस्यों के लिए आवास

  • राशन सुविधाएं,

  • बीमा कवरेज

भारतीय नौसेना कॅरियर- यात्रा और शिक्षा (Indian Navy Career - Travel and Education in hindi)

भारतीय नौसेना में भर्ती हुए लोगों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए वर्ष में एक बार मुफ्त रेल/हवाई यात्रा, साथ ही अन्य अवसरों पर वर्ष में पांच से छह बार यात्रा रियायतें।

प्रायोजित प्रशिक्षण और उच्च शिक्षा के अवसर

  • खेल और साहसिक गतिविधियां

  • स्काई डाइविंग,

  • पर्वतारोहण

  • पैराग्लाइडिंग,

  • स्कूबा डाइविंग, और भी बहुत कुछ

पेंशन और सेवा निधि: भारतीय नौसेना में रिटायरमेंट लाभ (Pension and Service Fund: Retirement Benefits in the Indian Navy in hindi)

भारतीय नौसेना में सेवा करने वाले अधिकारियों और नाविकों को सेवा अवधि पूरी करने के बाद आजीवन पेंशन या सेवा निधि जैसे महत्वपूर्ण वित्तीय लाभ प्रदान किए जाते हैं। ये लाभ सेवा की प्रकृति और अवधि के अनुसार निर्धारित होते हैं।

नियमित नौसेना कर्मियों के लिए पेंशन (Pension for Regular Navy Personnel in hindi)

नियमित अधिकारी या नाविक के रूप में कम से कम 15 वर्ष की सेवा पूरी करते हैं, उन्हें आजीवन पेंशन का लाभ मिलता है। यह पेंशन मासिक आधार पर दी जाती है और इसमें महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) जैसे अतिरिक्त लाभ भी शामिल होते हैं।

भारतीय नौसेना- अग्निवीर नाविकों के लिए सेवा निधि (Indian Navy - Service Fund for Agniveer Sailors in hindi)

  • अग्निपथ योजना के अंतर्गत भर्ती किए गए अग्निवीर नाविकों को पारंपरिक पेंशन का प्रावधान नहीं होता है।

  • चार वर्षों की सेवा पूरी करने के बाद, उन्हें एकमुश्त राशि के रूप में सेवा निधि पैकेज प्रदान किया जाता है, जिसमें उनके योगदान और सरकार द्वारा समान योगदान (ब्याज सहित) शामिल होता है।

यह योजना सुनिश्चित करती है कि भारतीय नौसेना में सेवा करने वाले सभी जवानों को, चाहे वे नियमित हों या अग्निवीर, सेवा के उपरांत वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जा सके।

12वीं कक्षा के बाद भारतीय नौसेना में शामिल होना (Joining Indian Navy after Class 12th in hindi) युवाओं के लिए एक बेहतरीन और सम्मानजनक करियर विकल्प है। चाहे आपकी रुचि अधिकारी बनने में हो या नाविक के रूप में सेवा करने में, भारतीय नौसेना आपको विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, अनुशासित जीवनशैली और आकर्षक वेतन व सुविधाएं प्रदान करती है।

यह लेख आपको 12वीं के बाद भारतीय नौसेना में भर्ती (Indian Navy Recruitment after 12th in hindi) के विभिन्न रास्तों, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और प्रशिक्षण से जुड़ी स्पष्ट और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करता है। युवाओं के लिए, जो देश सेवा के साथ-साथ एक प्रतिष्ठित और स्थिर करियर की तलाश में हैं, भारतीय नौसेना एक आकर्षक और लाभकारी विकल्प (Indian Navy is an attractive and profitable option in hindi) है। यदि आपके पास दृढ़ संकल्प और सही योजना है, तो आप भी भारतीय नौसेना में एक सफल और सम्मानजनक स्थान प्राप्त कर सकते हैं।