Careers360 Logo
ask-icon
share
    एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 (SSC Exam calendar 2026 in Hindi)- संशोधित कैलेंडर (जारी), तिथियां देखें
    • लेख
    • एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 (SSC Exam calendar 2026 in Hindi)- संशोधित कैलेंडर (जारी), तिथियां देखें

    एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 (SSC Exam calendar 2026 in Hindi)- संशोधित कैलेंडर (जारी), तिथियां देखें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 17 Mar 2026, 03:40 PM IST

    एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 (SSC Exam calendar 2026 in Hindi)- कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए 17 मार्च 2026 को संशोधित एसएससी परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया गया है। आयोग ने एसएससी 2026 की परीक्षाओं, जैसे एसएससी जेई, एसएससी सीपीओ, एसएससी सिलेक्शन पोस्ट और एसएससी सीएचएसएल के लिए संभावित परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। संशोधित एसएससी कैलेंडर के अनुसार, संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) 2026, संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तरीय (सीएचएसएल) 2026, जनरल ड्यूटी (जीडी) कांस्टेबल, दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर, स्टेनोग्राफर, मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और अन्य कई परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया गया है।

    This Story also Contains

    1. एसएससी परीक्षा कैंलेंडर 2026-27 (SSC Exam Calendar 2026-27): एसएससी भर्ती संशोधित परीक्षा कैलेंडर
    2. एसएससी पात्रता मानदंड 2026 (SSC Eligibility Criteria 2026)
    3. एसएससी परीक्षा 2026 - आवेदन प्रक्रिया (SSC Exams 2026 - Application Process)
    4. एसएससी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कैसे करें (How to Apply for SSC Exam Application Form 2026 in HIndi)
    एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 (SSC Exam calendar 2026 in Hindi)- संशोधित कैलेंडर (जारी), तिथियां देखें
    एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2026

    एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) 2026 के लिए आवेदन 31 मार्च 2026 से शुरू हो जाएगा। परीक्षाएं मई और जून के बीच आयोजित की जाएंगी। एसएससी परीक्षा कैलेंडर की मदद से उम्मीदवार अपनी परीक्षा की तैयारी की अच्छे से रणनीति बना सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के नवीनतम जानकारी के लिए एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 के लिए इस पेज पर विजिट करते रहें।

    आयोग विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए केंद्रीय स्तर पर कई एसएससी परीक्षाएं आयोजित करता है। एसएससी भर्ती 2026 का आयोजन आयोग द्वारा प्रतिवर्ष ग्रुप बी और सी के अंतर्गत तथा भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों में विभिन्न अन्य पदों के लिए कई एसएससी परीक्षाओं के लिए किया जाता है।

    एसएससी की तरफ से जारी वर्ष 2026-27 के परीक्षा कैलेंडर में मई 2026 से मार्च 2027 तक होने वाली प्रमुख परीक्षाओं की संभावित तिथियां दी गई हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2026-27 को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें। इससे उन्हें एसएससी भर्ती के आगामी अवसरों की जानकारी मिलती रहेगी।

    ये भी देखें - एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026

    एसएससी परीक्षा कैलेंडर में संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल), जूनियर इंजीनियर, चयन पद, संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तरीय, स्टेनोग्राफर, संयुक्त हिंदी अनुवादक, बहु-कार्यकारी (गैर-तकनीकी) कर्मचारी और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2026, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) के पदों के लिए परीक्षा का विवरण शामिल है।
    ये भी जानें - एसएससी सीजीएल 2026 आवेदन कब जारी होगा?

    एसएससी परीक्षा कैंलेंडर 2026-27 (SSC Exam Calendar 2026-27): एसएससी भर्ती संशोधित परीक्षा कैलेंडर

    परीक्षा का नाम

    विज्ञापन / आवेदन जारी होने की तिथि

    आवेदन की अंतिम तिथि

    परीक्षा का माह

    एएसओ ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025 (पेपर-I)

    16-03-2026

    07-04-2026

    मई 2026

    संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL), 2026 (टियर-I)

    31-03-2026

    30-04-2026

    मई-जून 2026

    चयन पद परीक्षा (Selection Posts), 2026

    31-03-2026

    30-04-2026

    मई-जुलाई 2026

    जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2026

    31-03-2026

    30-04-2026

    मई-जून 2026

    संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2026 (पेपर-I)

    30-04-2026

    31-05-2026

    अगस्त-सितंबर 2026

    स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' और 'D' परीक्षा, 2026

    30-04-2026

    31-05-2026

    अगस्त-सितंबर 2026

    संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय (CHSL 10+2) परीक्षा, 2026

    30-04-2026

    31-05-2026

    जुलाई-सितंबर 2026

    दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2026

    31-05-2026

    30-06-2026

    अक्टूबर-नवंबर 2026

    मल्टी टास्किंग (Non-Technical) स्टाफ परीक्षा, 2026

    30-06-2026

    31-07-2026

    सितंबर-नवंबर 2026

    कांस्टेबल (GD) सीएपीएफ, एसएसएफ और राइफलमैन परीक्षा, 2027

    30-09-2026

    31-10-2026

    जनवरी-मार्च 2027

    SSC CGL Complete Guide
    Candidates can download this ebook to know all about SSC CGL.
    Download EBook

    इसे भी देखें -

    एसएससी पात्रता मानदंड 2026 (SSC Eligibility Criteria 2026)

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) 2026 में आयोजित होने वाली विभिन्न एसएससी परीक्षाओं के लिए पात्रता मानदंड राष्ट्रीयता, आयु और शैक्षणिक योग्यता जैसे कारकों के आधार पर निर्धारित करता है। यद्यपि सभी पदों के लिए राष्ट्रीयता समान रहेगी, एसएससी सीजीएल, सीएचएसएल, सीपीओ, जेई आदि परीक्षाओं के अनुसार शैक्षणिक और आयु सीमाएं भिन्न होंगी।

    • राष्ट्रीयता

    • आयु सीमा और विभिन्न श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट

    • शैक्षणिक योग्यता (पद के अनुसार निर्धारित होता है)

    • शारीरिक मानक (पद के अनुसार निर्धारित होता है)

    एसएससी परीक्षा 2026 - आवेदन प्रक्रिया (SSC Exams 2026 - Application Process)

    एसएससी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन से पहले नीचे लिखे प्वाइंट पर अवश्य ध्यान देना चाहिए -

    • आवेदन पत्र भरने से पहले आवश्यक दस्तावेज को स्कैन कर कॉपी सुरक्षित रखें

    • सक्रिय ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

    • आवेदन शुल्क भुगतान के लिए डेबिट/क्रेडिट कार्ड विवरण/नेट बैंकिंग की समझ

    • योग्यता विवरण

    • फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रतियां

    एसएससी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कैसे करें (How to Apply for SSC Exam Application Form 2026 in HIndi)

    • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी पंजीकरण 2026

    • फोटो अपलोड करना (जैसा कि एसएससी अधिसूचना 2026 में बताया गया है)

    • एसएससी परीक्षा 2026 के आवेदन फॉर्म में अन्य विवरण भरना

    • इसके बाद एसएससी परीक्षा 2026 का आवेदन शुल्क जमा करना

    • सभी विवरणों को भरने के बाद फॉर्म जमा करें और एसएससी परीक्षा आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लें

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to SSC CGL

    On Question asked by student community

    Have a question related to SSC CGL ?

    For a fresher preparing for SSC CGL, the most important thing is not simply choosing the most popular coaching institute but finding one that provides regular offline classes, doubt sessions, mock tests and proper guidance.

    You can consider established SSC coaching institutes available in your city and compare them based

    Dear Aspirant,

    The SSC CGL (Group C and Group B posts) 2026 examination schedule is released by the Staff Selection Commission through its annual examination calendar. Candidates are advised to regularly visit the official SSC website for the latest notification, application dates, and examination schedule.

    Hello Dear Student,

    If you've lost your hall ticket number, you can recover it by:

    • Contacting your school where you appeared for the SSC examination.
    • Visiting the official website of your State Board and using the available "Forgot Hall Ticket Number" or student search service (if provided).
    • Contacting the State

    Hello Dear Student,

    Yes, you are eligible for SSC MTS, CHSL, and Stenographer, and if you hold a graduation degree, you are also eligible for SSC CGL. Since your board marksheet lists your overall status as "PASS" by replacing Physics with Physical Education, SSC only requires proof of passing the

    Dear Student,

    There is no such stricter rule to get into tax department through SSC CGL that can cause you any problem for having a tattoo. Check SSC CGL Eligibility Criteria 2026