Careers360 Logo
ask-icon
share
    मध्यप्रदेश आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आवेदन 2026 (MP ITI Training Officer Application 2026): प्रक्रिया जानें
    • लेख
    • मध्यप्रदेश आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आवेदन 2026 (MP ITI Training Officer Application 2026): प्रक्रिया जानें

    मध्यप्रदेश आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आवेदन 2026 (MP ITI Training Officer Application 2026): प्रक्रिया जानें

    Kunal solankiUpdated on 10 Feb 2026, 10:09 AM IST

    मध्यप्रदेश आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आवेदन 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) द्वारा एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर पद के लिए आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि 5 फरवरी बीत चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या mponline.gov.in/portal पर जाकर अंतिम तिथि तक एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर पद के लिए आवेदन पत्र में सुधार कर सकते थे। पात्र उम्मीदवारों द्वारा मध्यप्रदेश आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आवेदन 2026 (MP ITI Training Officer Application 2026 in Hindi) 17 से 31 जनवरी तक भरा गया था। बता दें एमपीईएसबी द्वारा मध्यप्रदेश आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी के कुल 1120 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी।
    एमपी आटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आवेदन पत्र में सशोधन करने हेतु डायरेक्ट लिंक

    This Story also Contains

    1. एमपीईएसबी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती 2026 - अवलोकन
    2. एमपीईएसबी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आवेदन 2026- महत्वपूर्ण तिथियां
    3. एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती 2026- पदों का विवरण
    4. एमपीईएसबी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आवेदन- पात्रता मानदंड
    5. मध्यप्रदेश आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी 2026 आवेदन कैसे करें?
    6. मध्यप्रदेश आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आवेदन पत्र (MP ITI Training Officer Application form) भरते समय याद रखने योग्य बातें
    मध्यप्रदेश आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आवेदन 2026 (MP ITI Training Officer Application 2026): प्रक्रिया जानें
    मध्यप्रदेश आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आवेदन

    एमपीईएसबी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी परीक्षा 2026 (MPESB ITI Training Officer Exam 2026) 27 फरवरी से आरंभ होगी। एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती 2026 (MP ITI Training Officer Recruitment 2026) के लिए आवेदन कैसे करें, क्या प्रक्रिया है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।
    एमपीईएसबी परीक्षा कैलेंडर 2026 देखेंएमपी पुलिस एसआई सूबेदार भर्ती देखें

    एमपीईएसबी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती 2026 - अवलोकन

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से एमपीईएसबी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती 2026 (Madhya Pradesh ITI Training Officer Vacancy 2026 in Hindi) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    एमपीईएसबी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती 2026 - अवलोकन (MP ITI Training Officer Recruitment Overview)

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    एमपीईएसबी

    परीक्षा का नाम

    एमपीईएसबी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in या https://www.mponline.gov.in/portal/

    परीक्षा का मोड

    ऑनलाइन

    आयु सीमा

    18- 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट)

    आवेदन शुल्क

    • सामान्य वर्ग, - 500 रुपए प्रति पेपर

    • एससी , एसटी ईडब्लूएस, ओबीसी, पीएच- 250 रुपए प्रति पेपर


    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    कुल पद

    1120

    एमपीईएसबी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आवेदन 2026- महत्वपूर्ण तिथियां

    बिंदु

    तिथियां

    एमपीईएसबी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आवेदन 2026

    17 जनवरी 2026

    एमपीईएसबी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आवेदन अंतिम तिथि

    31 जनवरी 2026

    एमपीईएसबी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आवेदन सुधार विंडो

    5 फरवरी तक

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    एमपीईएसबी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    एमपीईएसबी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती 2026 परीक्षा

    27 फरवरी 2026 से प्रारंभ

    एमपीईएसबी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती 2026 रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    ये भी देखें-

    एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती 2026- पदों का विवरण

    बोर्ड द्वारा तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों की भर्ती की जाएगी। इसके अंतर्गत विभिन्न ट्रेड संबंधित भर्ती की जानी है। उम्मीदवार इसकी जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

    एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती विवरण 2026

    ट्रेड

    रिक्तियों की संख्या

    इलैक्ट्रीशियन

    227

    गणित/इंजीनियरिंग ड्राइंग

    147

    फिटर

    136

    सीओपीए

    132

    डीजल मकैनिक

    58

    वेल्डर

    82

    मोटर मैकेनिक

    36

    इलैक्ट्रानिक मैकेनिक

    38

    प्रशीतन एवं एयर कंडिशनिंग आरएसी

    29

    सिविल ड्राफ्टमैन

    25

    सौर तकनीशियन

    56

    अन्य व्यवसाय (टर्नर, मशीनिस्ट आदि)

    154

    कुल योग

    1120

    एमपीईएसबी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आवेदन- पात्रता मानदंड

    बोर्ड द्वारा जारी एमपीईएसबी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती अधिसूचना 2026 में एमपीईएसबी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी पात्रता मानदंड 2026 (MP ITI Training Officer Eligibility 2026 ) की जानकारी दी गई है। जारी अधीसूचना के अनुसार मध्यप्रदेश आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी पात्रता मानदंड में उम्मीदवारों की निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताएं होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एक बार आधिकारिक अधिसूचना की जांच आवश्य करनी चाहिए।

    • उमम्मीदवारों का 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण या पुराने पाठ्यक्रम से 11वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    • उम्मीदवारों का संबंधित ट्रेड में आटीआई प्रमाण पत्र (एनसीवीटी,एससीवीटी) जैले इलेक्ट्रिशियन,फिटर आदि होना अनिवार्य है। या

    • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय /बोर्ड से इंजिनियरिंग डिग्री या संबंधित शाखा में डिप्लोमा होना चाहिए।

    1768632949889

    मध्यप्रदेश आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी 2026 आवेदन कैसे करें?

    बोर्ड द्वारा मध्यप्रदेश आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी 2026 आवेदन (MP ITI Training Officer Application 2026) केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी और माध्यम से भेजे गए आवेदन रद्द किए जाएंगे। उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट esb.mp.gov.in या https://www.mponline.gov.in/portal/ से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ये सुनिश्चित करना होगा कि उन्होनें मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय में वैध और सक्रिय पंजीकरण किया हो। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपी आटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आवेदन 2026 कर सकते हैं।

    • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • अब अगर उम्मीदवार नए उपयोगकर्ता हैं तो प्रोफाइल पंजीकरण करें।


    1768632950059

    • पंजीकरण करने के बाद लॉगइन विवरण दर्ज करें और एमपी ईएसबी आटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आवेदन फॉर्म भरें।

    • दस्तावेज निर्धिरत आकार में अपलोड करें।

    • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    • अब अंत में सबमिट करें और आवेदन पत्र का प्रिंट आवश्य लें।

    मध्यप्रदेश आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आवेदन पत्र (MP ITI Training Officer Application form) भरते समय याद रखने योग्य बातें

    • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है आवेदन पत्र को फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार अपनी पात्रता और आवेदन पत्र में उल्लिखित विवरण की जांच कर लें।

    • आवेदन पत्र अंतिम तिथि तक ही स्वीकार किए जाएंगे।

    • आवेदन पत्र में उल्लिखित कोई जानकारी गलत पाए जाने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मध्यप्रदेश आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आवेदन 2026 तिथियां क्या हैं?
    A:

    मध्यप्रदेश आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आवेदन प्रक्रिया 17 से 31 जनवरी तक जारी थी।

    Q: मध्यप्रदेश आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आवेदन 2026 सुधार विंडों की तिथि क्या है?
    A:

    उम्मीदवार मध्यप्रदेश आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आवेदन 2026 सुधार 5 फरवरी तक कर सकते हैं।

    Q: मैं मध्यप्रदेश आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आवेदन 2026 कैसे कर सकता/सकती हूं?
    A:

    उम्मीदवार मध्यप्रदेश आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी आवेदन 2026 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया विस्तार से समझने के लिए उपर्युक्त लेख पढ़ें।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC SFS Exam Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)