Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीटेट आंसर की 2026 कब आएगी? (CTET Answer Key 2026 Kab Aayegi?) - सीबीएसई सीटीईटी आंसर की रिलीज डेट जानें
    • लेख
    • सीटेट आंसर की 2026 कब आएगी? (CTET Answer Key 2026 Kab Aayegi?) - सीबीएसई सीटीईटी आंसर की रिलीज डेट जानें

    सीटेट आंसर की 2026 कब आएगी? (CTET Answer Key 2026 Kab Aayegi?) - सीबीएसई सीटीईटी आंसर की रिलीज डेट जानें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 16 Mar 2026, 12:14 PM IST

    सीटेट आंसर की 2026 कब आएगी? (ctet answer key kab ayegi?)- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित सीटेट परीक्षा के बाद से सीटेट आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को 12 मार्च को राहत मिल गई। सीबीएसई ने सीटेट आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोविजनल सीटेट आंसर की जारी कर दी है। सीटेट उम्मीदवार इंटरनेट पर सीटेट आंसर की 2026 कब आएगी, ctet answer key 2026 kab aayega, सीटेट आंसर की कब जारी होगी 2026 में, सीटेट आंसर की संभावित तिथि क्या है... जैसे सवाल सर्च कर रहे थे। उम्मीदवार अब सीटेट 2026 आंसर की (CTET answer key february 2026) आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि बोर्ड ने अभी अनंतिम आंसर की जारी की है जिस पर 15 मार्च तक मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल सीटेट आंसर की जारी की जाएगी।
    सीटेट आंसर की डाउनलोड लिंक पर जाएं
    सीटेट रिजल्ट 2026 कब आएगा?

    सीटेट आंसर की 2026 कब आएगी? (CTET Answer Key 2026 Kab Aayegi?) - सीबीएसई सीटीईटी आंसर की रिलीज डेट जानें
    सीटेट आंसर की 2026 कब आएगी? (CTET Answer Key 2026 Kab Aayegi?)

    1773642739020

    सीटीईटी उत्तर कुंजी परीक्षा के प्रत्येक पेपर और सेट के लिए अलग से पीडीएफ में उपलब्ध होता है। उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की पर 1000 रुपए प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क के साथ अपनी आपत्ति अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 तक जमा करा सकते थे। आपत्ति सही पाई गई तो उम्मीदवार से लिया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

    सीटेट फरवरी 2026 आंसर की को, उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार इस पेज पर कोचिंग संस्थानों द्वारा जारी अनौपचारिक सीटेट आंसर की इंटरनेट पर देख सकते हैं।

    सीटेट परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी को दो-दो पालियों में हुआ था। CTET परीक्षा देश भर के 140 शहरों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में यानी पेन और पेपर-आधारित परीक्षा आयोजित की गई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित सीटीईटी परीक्षा के पेपर 2 को प्रशासनिक कारणों से वैशाली, बिहार के दो केंद्रों पर स्थगित कर दिया था। यह परीक्षा 1 मार्च 2026 को उन्हीं केंद्रों पर आयोजित किया गया। सीटीईटी उत्तर कुंजी 2026 लिंक 12 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है।

    सीबीएसई सीटेट आंसर की (CTET Answer Key 2026) केवल ऑनलाइन मोड में दो चरणों में जारी की जाती है। पहले चरण में प्रारंभिक और इसके बाद अंतिम सीटीईटी उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। सीटेट आंसर की 2026 कब आएगी और कहां जारी किया जाएगा? इसका जवाब है कि सीटेट एनआईसी आंसर की (ctet nic answet key) लिंक को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर सक्रिय किया जाएगा।

    सीटेट आंसर की कब जारी करेगा सीबीएसई (CTET Answer Key kab jari hoga)

    सीबीएसई आधिकारिक वेबसाइट पर पहले प्रोविजनल सीटेट आंसर की 2026 (provisional answer key ctet 2026 in hindi) जारी करता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
    सीटेट सिलेबस 2026 देखें

    CTET 2026 आंसर की तिथि - सीटेट फरवरी सत्र (CTET Answer key dates - February session)

    इवेंट्स

    डेट्स

    सीटेट 2026 एग्जाम डेट

    7-8 फरवरी 2026

    सीटेट आंसर की 2026 कब आएगी (सीबीएसई सीटेट आंसर की)

    12 मार्च 2026

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि

    12-15 मार्च 2026

    फाइनल सीटेट आंसर की 2026

    सूचित किया जाएगा

    सीटेट 2026 रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    सीटेट आंसर की जारी होने की तिथि - बीते वर्षों का रुझान

    सीबीएसई ने साल 2025 में सीटेट का आयोजन नहीं किया था। इसके पहले के वर्षों में सीटेट आंसर की आम तौर पर परीक्षा समाप्त होने के 15-25 दिन के अंदर जारी की गई। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बीते वर्षों में सीटेट आंसर की जारी होने की तिथि देख सीटेट आंसर की 2026 कब आएगी इसकी डेट का अनुमान लगा सकते हैं।

    सीटेट सत्र

    सीटेट परीक्षा

    आंसर की रिलीज डेट

    दिसंबर 2024 सेशन

    14-15 दिसंबर 2024

    1 जनवरी 2025

    जुलाई 2024

    7 जुलाई 2024

    24 जुलाई 2024

    जनवरी 2024

    21 जनवरी 2024

    7 फरवरी 2024

    अगस्त 2023

    20 अगस्त 2023 परीक्षा

    15 सितंबर 2023

    सीटेट आंसर की कैसे जांचें? (How to Check the CTET Answer Key?)

    सीटेट परीक्षा आंसर की (CTET Exam Answer Key in hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में जारी की जाएगी। सीटीईटी आंसर की 2026 (CTET Answer Key 2026 in hindi) डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

    • सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in पर जाएं।

    • सीबीएसई सीटेट आंसर की के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।

    • 2026 आंसर की प्रत्येक सेट के लिए अलग से पीडीएफ में उपलब्ध होगा।

    • सीटेट उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करें।

    सीटेट आंसर की को चुनौती कैसे दें

    • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

    • सीटीईटी आधिकारिक उत्तर कुंजी 2026 पर आपत्ति के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर उपलब्ध फॉर्म में विवरण भरें।

    • उससे संबंधित प्रश्नों की संख्या एवं आपत्तियां अपलोड करें।

    • विवरण जमा करें.

    • फीस का भुगतान करें

    सीटीईटी उत्तर कुंजी 2026 - फाइनल (CTET answer key 2026 Final)

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ctet.nic.in पर प्रोविजनल आंसर की जारी होने के करीब 15 दिन बाद फाइनल सीटेट आंसर की पेपर 2 और पेपर 1 जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से सीटीईटी आंसर की पीडीएफ डाउनलोड (CTET Official answer key 2026 pdf download) कर सकते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CTET

    On Question asked by student community

    Have a question related to CTET ?

    For CTET Paper II, you should prepare Child Development and Pedagogy, Language I, Language II and Social Studies/Social Science according to the official syllabus. If Sanskrit is selected as a language, prepare the required Sanskrit language section as prescribed. For preparation material, use the latest syllabus, previous-year papers, mock tests

    Hey there,

    Agar aap CTET ka result nikalna chahte hain, to official website se aise check karein:

    1. official website open karein.
    2. Result par click karein.
    3. Apne CTET exam ka session select karein, jaise CTET February 2026 Result. February 2026 ka result 30 March 2026 ko release hua tha.
    4. Application Number/Roll

    Hello, agar CTET 2021-22 ka application number aur roll number bhool gaye hain aur registered Gmail se bhi details delete ho gayi hain, to aap CTET ki official website par help ke liye contact kar sakte hain. CTET helpdesk ka email ctet.cbse@nic.in hai.

    Hello Student, CTET mein qualifying marks category ke according depend karte hain. Generally, General category candidates ko 60% marks, yani 150 mein se 90 marks, qualify karne ke liye chahiye hote hain. Reserved categories ke candidates ko applicable rules ke according relaxation mil sakti hai. Agar aap apni category bata

    If you are in the first year of a 4-year B.A.B.Ed /B.A.Ed integrated teacher-education course, you should be careful about CTET eligibility .

    For CTET Paper II, one of the recognised routes is Senior Secondary with at least 50% marks along with passing/appearing in the final year of a 4-year