Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीटेट 2026 आंसर की संभावित तिथि (CTET 2026 Answer Key Expected Date): सीबीएसई सीटेट आंसर की जारी
    • लेख
    • सीटेट 2026 आंसर की संभावित तिथि (CTET 2026 Answer Key Expected Date): सीबीएसई सीटेट आंसर की जारी

    सीटेट 2026 आंसर की संभावित तिथि (CTET 2026 Answer Key Expected Date): सीबीएसई सीटेट आंसर की जारी

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Kunal solankiUpdated on 16 Mar 2026, 12:21 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    सीटीईटी आंसर की 2026 रिलीज डेट - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा फाइनल सीटेट आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएगी। सीबीएसई ने प्रोविजनल सीटेट आंसर की चैलेज विंडो 15 मार्च को बंद कर दिया है। सीटीईटी 2026 परीक्षा की आधिकारिक आंसर की सीटेट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर 12 मार्च को जारी कर 15 मार्च तक आंपत्ति मांगी गई थी। आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 1000 रुपए शुल्क का भुगतान करना था। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से सीटेट फरवरी 2026 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
    सीटेट आंसर की डाउनलोड लिंक पर जाएं
    1773379753809

    Live | Sep 10, 2026 | 6:50 PM IST

    This Story also Contains

    1. सीटेट 2026 आंसर की संभावित तिथि (CTET answer key 2026 expected date)
    2. सीटेट आंसर की डाउनलोड स्टेप्स
    3. सीटेट पेपर 2 परीक्षा 2026 क्यों रद्द हुई थी?
    4. सीटीईटी पेपर 2 परीक्षा 2026 कहां रद्द हुई, पुनर्परीक्षा कब आयोजित हुई
    सीटेट 2026 आंसर की संभावित तिथि (CTET 2026 Answer Key Expected Date): सीबीएसई सीटेट आंसर की जारी
    सीटेट 2026 आंसर की संभावित तिथि

    सीटीईटी एनआईसी आंसर की (CTET NIC Answer Key) परीक्षा आयोजित होने के कुछ दिनों के भीतर जारी की जाती है, लेकिन बिहार के 2 परीक्षा केंद्रों पर सीटीईटी परीक्षा रद्द होने के कारण, इस साल सीटीईटी आंसर की 2026 जारी करने में विलंब हुआ है। प्राधिकरण द्वारा इन 2 परीक्षा केद्रों पर 1 मार्च 2026 को परीक्षा आयोजित करने के बाद 12 मार्च को सीटेट प्राथमिक आंसर की ऑनलाइन जारी कर दी गई।

    सीटीईटी 2026 की आंसर की (CTET Answer Key 2026) पीडीएफ फॉर्मेट पेपर वाइज जारी किया जाता है। सीटीईटी की आधिकारिक आंसर की में परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर शामिल होते हैं। उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति हो तो उसपर प्रमाण के साथ चैलेज कर सकते हैं।
    सीटेट ऑफिशियल आंसर की देखें

    बोर्ड द्वारा सीटीईटी परीक्षा 2026 (CTET Exam 2026) के पहले और दूसरे पेपर की अनंतिम उत्तर कुंजी एक साथ जारी की जाती है। यदि उत्तर कुंजी में कोई विसंगति पाई जाती है, तो उम्मीदवारों को सीटीईटी 2026 की उत्तर कुंजी को चुनौती देने का विकल्प मिलेगा। सीटीईटी 2026 की उत्तर कुंजी के साथ-साथ उम्मीदवार अपनी ओएमआर उत्तर पुस्तिका (OMR Answer Sheet) भी देख सकते हैं।

    अन्य उपयोगी लिंक

    सीटेट 2026 आंसर की संभावित तिथि (CTET answer key 2026 expected date)

    जिन उम्मीदवारों ने पहले ही सीटीईटी परीक्षा 2026 दे दी है, वे अब उत्तर कुंजी देख सकते हैंं। जिन 2 सेंटर पर सीटेट परीक्षा रद्द हुई थी उन जगह पर 1 मार्च को सीटेट परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित करने के 10 दिन बाद आंसर की जारी की गई है। संभावना जताई जा रही थी कि सीटीईटी की आधिकारिक उत्तर कुंजी मार्च 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी की जाएगी।

    सीटीईटी परीक्षा 2026 के पहले और दूसरे पेपर की उत्तर कुंजी एक साथ जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे सीटीईटी उत्तर कुंजी 2026 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें। अनंतिम सीटीईटी उत्तर कुंजी 2-3 दिनों के लिए जारी की जाती है। सीटीईटी परीक्षा 2026 के दोनों पेपरों की उत्तर कुंजी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

    सीटेट आंसर की डाउनलोड स्टेप्स

    • आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

    • होमपेज पर, उम्मीदवारों को CTET की आधिकारिक उत्तर कुंजी का लिंक मिलेगा।

    • इस पर क्लिक करें, और CTET परीक्षा 2026 के पहले और दूसरे पेपर की उत्तर कुंजी उपलब्ध हो जाएगी।

    • भविष्य में संदर्भ के लिए CTET उत्तर कुंजी का PDF डाउनलोड करें।

    How to crack CTET Exam?
    Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
    Check Now

    सीटेट पेपर 2 परीक्षा 2026 क्यों रद्द हुई थी?

    बोर्ड ने सीटीईटी परीक्षा के दूसरे पेपर 2, 2026 को रद्द करने का सटीक कारण नहीं बताया है। सीबीएसई ने सीटीईटी की फरवरी परीक्षा 7 और 8 फरवरी, 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की थी। CTET 2026 परीक्षा भारत भर में 1803 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। हालांकि, अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण पेपर 2 की CTET परीक्षा केवल 1801 केंद्रों पर ही आयोजित की गई।

    सीटीईटी पेपर 2 परीक्षा 2026 कहां रद्द हुई, पुनर्परीक्षा कब आयोजित हुई

    बोर्ड द्वारा 1 मार्च 2026 को उन उम्मीदवारों के लिए सीटीईटी का दूसरा पेपर 2026 आयोजित किया गया जिनकी परीक्षा रद्द कर दी गई थी। बिहार में 2 केंद्रों पर सीटीईटी पेपर 2 की परीक्षा रद्द कर दी गई थी जहां पुनर्परीक्षा हुई। जिन सीटीईटी 2026 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा रद्द की गई थी, वे इस प्रकार हैं:

    • सेंट जॉन्स अकादमी, बासमती नगर - 125016, वैशाली (हाजीपुर)।

    • लक्ष्य इंटरनेशनल एकेडमी - 125014।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: मैं सीटीईटी 2026 की आधिकारिक उत्तर कुंजी कब देख सकता/सकती हूँ?
    A:

    सीटीईटी 2026 की आधिकारिक उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

    Q: क्या सीटीईटी ओएमआर आधारित है?
    A:

    नहीं, सीटीईटी परीक्षा 2026 ऑफलाइन मोड (पेन और पेपर) में आयोजित की जाती है।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CTET

    On Question asked by student community

    Have a question related to CTET ?

    Hello Student, CTET mein qualifying marks category ke according depend karte hain. Generally, General category candidates ko 60% marks, yani 150 mein se 90 marks, qualify karne ke liye chahiye hote hain. Reserved categories ke candidates ko applicable rules ke according relaxation mil sakti hai. Agar aap apni category bata

    If you are in the first year of a 4-year B.A.B.Ed /B.A.Ed integrated teacher-education course, you should be careful about CTET eligibility .

    For CTET Paper II, one of the recognised routes is Senior Secondary with at least 50% marks along with passing/appearing in the final year of a 4-year

    Hi Priya,

    Yes, as a first-year B.Ed student, you can apply for the CTET Paper 2 exam

    If you need any study resources please let us know.

    Hello Dear Student,

    If you have lost your CTET December 2022 roll number , you will not be able to download your certificate from DigiLocker until you retrieve it. However, you can still recover it through official channels.

    You should try the following:

    • Check your registered email ID for the