एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा कट ऑफ 2025 (MP Police Constable Exam Cut off 2025): मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के अंतिम रिजल्ट के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा कट ऑफ की भी घोषणा की जाएगी। बता दें कि एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 तीन चरण लिखित, शारीरिक और अंत में मेडिकल/दस्तावेज सत्यापन में आयोजित होंगी। सभी चरण पूरे होने के बाद अंत में एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा कट ऑफ 2025 पीडीएफ प्रारुप में जारी की जाएगी।
This Story also Contains
अन्य महत्वपूर्ण लिंक-
बता दें कि एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा कट ऑफ 2025 (MP Police Constable Exam Cut Off marks 2025) न्यून्तम योग्यता अंक है जिसके आधार पर उम्मीदवार अपना नाम आवेदित पद के लिए सुरक्षित कर सकते हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल अपेक्षित कट ऑफ 2025 की जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार इस लेख को पूरा पढ़ें। समय के साथ इस लेख को भी अपडेट किया जाता रहेगा। इस लेख में कटऑफ देखने के, डाउनलोड स्टेप्स इत्यादि की जानकारी विस्तार से मिलेगी।
इवेंट्स | एमपी पुलिस कांस्टेबल डेट्स |
एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन | 15 सितंबर 2025 |
एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन अंतिम तिथि | 29 सितंबर 2025 |
एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन सुधार | 15 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 |
एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड | 26 अक्टूबर 2025 |
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 | 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक |
एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 | सूचित किया जाएगा |
एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम | सूचित किया जाएगा |
एमपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ | सूचित किया जाएगा |
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा प्रत्त्येक चरण की परीक्षा के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। परिणाम के साथ ही एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 कटऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 कटऑफ मार्क्स ( MP Police Constable Exam 2025 Cut Off marks) देख सकते हैं।
सबसे पहले मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
उसके बाद होम पेज जाएं।

नई विंडो खुलेगी जिसमें “एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम लिंक” को देखें और क्लिक करें।
एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में नए पेज पर खुल जाएगा।
कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करें।
इसमें उम्मीदवारों के परिणाम के साथ कटऑफ मार्क्स भी उल्लिखित होंगे।
मंडल द्वारा एमपी पुलिस परीक्षा 2025 कट ऑफ परीक्षा संपन्न होने के कुछ दिन बाद जारी की जाती है। नीचे दी गई तालिका में पिछले वर्ष के आधार पर एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 की अपेक्षित कटऑफ बताई गई है। उम्मीदवार इसकी सहायता से एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 अपेक्षित कटऑफ (MP Police Constable Exam Cut off 2025 in Hindi) का अनुमान लगा सकते हैं।
श्रेणी | अपेक्षित कट ऑफ |
सामान्य | 70-75 |
ओबीसी | 65-70 |
एससी | 60-65 |
एसटी | 55-60 |
ईडब्ल्यूएस | 65-70 |
महिला | 60-65 |
भूतपूर्व सैनिक | 40-45 |
नोट- ये अपेक्षित कटऑफ है, अंतिम कटऑफ मंडल द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी।
एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ मार्क्स 2025 निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करती है-
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। प्रत्येक चरण की परीक्षा के बाद मंंडल द्वारा रिजल्ट जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परिणाम चेक कर सकते हैं-
Frequently Asked Questions (FAQs)
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 की अपेक्षित कट ऑफ की जानकारी उपर्युक्त लेख में दी गई है।
उम्मीदवार एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 कट ऑफ आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।