यूपीटेट सर्टिफिकेट 2026 जारी- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा 7 सितंबर को यूपीटेट सर्टिफिकेट 2026 (UPTET Certificate 2026) जारी कर दिया गया है। आयोग ने पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के सफल अभ्यर्थियों के लिए पात्रता प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया है। परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब अपना UPTET 2026 प्रमाणपत्र आधिकारिक वेबसाइट (UPTET 2026 Certificate Official Website) या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को यूपीटीईटी प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। यह पात्रता प्रमाणपत्र उत्तर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में उपयोगी होगा।
यूपीटीईटी सर्टिफिकेट Download 2026 Link
This Story also Contains

UPTET 2026 का परिणाम 26 अगस्त 2026 को घोषित किया गया था। प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) में परीक्षा में शामिल 7,13,648 अभ्यर्थियों में से 5,71,435 अभ्यर्थी सफल हुए, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) में शामिल 10,57,021 अभ्यर्थियों में से 7,59,513 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। UPTET लिखित परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को प्रदेश के 60 जनपदों में 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी।
यूपीटीईटी योग्यता प्रमाण पत्र आजीवन मान्य होता है। पात्रता प्रमाण पत्र के माध्यम से, उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के स्कूल में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षक पद के लिए आवेदन करने में सक्षम होंगे। यूपीटेट सर्टिफिकेट डाउनलोड लिंक (UPTET Certificate Download Link) और आधिकारिक वेबसाइट के बारे में पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़ें।
परीक्षा | उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (Uttar Pradesh Teacher Eligibility) |
प्रसिद्ध नाम | यूपीटीईटी (यूपीटेट) |
संचालक | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज |
परीक्षा का स्तर | राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा |
पेपर | पेपर I (कक्षा 1 से 5) पेपर II (कक्षा 1 से 8) |
यूपी टेट वेबसाइट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट (UPTET 2026 Official Website) | upessc.up.gov.in |
यूपी टेट रिजल्ट जारी तिथि | 26 अगस्त 2026 |
प्रमाण पत्र की वैधता | आजीवन |
यूपी टेट सर्टिफिकेट जारी तिथि | 7 सितंबर 2026 |
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में सफल अभ्यर्थी अब अपना पात्रता प्रमाणपत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीटेट सर्टिफिकेट 2026 (UPTET Certificate 2026) डाउनलोड प्रक्रिया नीचे दी गई है।
up tet certificate download करने के लिए सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर UPTET Certificate 2026 पॉप पॉप या लेटेस्ट अपडेट में डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड भरें।
जानकारी दर्ज करने के बाद Login/Submit बटन पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर प्रदर्शित अपने UPTET 2026 Eligibility Certificate को खोलें।
प्रमाणपत्र में दर्ज अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा स्तर और अन्य विवरण सही तरीके से मिला लें।
UPTET Certificate DigiLocker से डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपने DigiLocker अकाउंट में लॉगिन करके Education/शैक्षणिक दस्तावेज सेक्शन में जाना होगा। हालांकि, UPTET 2026 का प्रमाण-पत्र अभी DigiLocker पर उपलब्ध होने की प्रक्रिया में है; फिलहाल योग्य उम्मीदवार इसे UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
DigiLocker से UPTET Certificate डाउनलोड करने की प्रक्रिया
सबसे पहले DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट खोलें या मोबाइल में DigiLocker ऐप खोलें।
अपने मोबाइल नंबर या आधार नंबर से DigiLocker अकाउंट में लॉगिन करें और OTP दर्ज करें।
लॉगिन करने के बाद Browse Documents/दस्तावेज ब्राउज़ करें विकल्प पर जाएं और Education/शिक्षा श्रेणी खोलें।
संबंधित UPTET/उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा दस्तावेज को खोजें। DigiLocker के आधिकारिक निर्देशों के अनुसार, दस्तावेज प्राप्त करने के लिए संस्थान/जारीकर्ता और Document Type चुनना होता है।
मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, परीक्षा वर्ष, नाम या जन्मतिथि दर्ज करें और सहमति वाले बॉक्स पर टिक करके Get Document पर क्लिक करें।
प्रमाण-पत्र उपलब्ध होने पर वह Issued Documents सेक्शन में दिखाई देगा। वहां से UPTET Certificate खोलकर उसका PDF डाउनलोड या सेव कर सकते हैं।
UPTET Certificate 2026 यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का पात्रता प्रमाणपत्र है। यह प्रमाणपत्र उन अभ्यर्थियों को जारी किया जाता है, जिन्होंने UPTET 2026 परीक्षा में निर्धारित मानकों के अनुसार सफलता प्राप्त की है। इस प्रमाणपत्र में अभ्यर्थी की परीक्षा से संबंधित जरूरी जानकारी दर्ज होती है। UPTET में पेपर 1 उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) तथा पेपर 2 उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के शिक्षक पदों के लिए पात्रता प्राप्त करते हैं।
UPTET सर्टिफिकेट अभ्यर्थी के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसे शिक्षक भर्ती के दौरान पात्रता के प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। सफल उम्मीदवार इसे UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट से अपने लॉगिन विवरण की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।
UPTET Certificate 2026 अभ्यर्थी के शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण होता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती से संबंधित प्रक्रियाओं में किया जाता है:
प्राथमिक शिक्षक भर्ती: UPTET Paper 1 उत्तीर्ण अभ्यर्थी कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक पदों के लिए पात्रता का प्रमाण दे सकते हैं।
उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती: Paper 2 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों में पात्रता के प्रमाण के रूप में इसका उपयोग किया जा सकता है।
भर्ती आवेदन के समय: उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदन करते समय UPTET प्रमाणपत्र की जानकारी दर्ज करना अनिवार्य होता है।
दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): चयन प्रक्रिया के दौरान काउंसिलिंग या दस्तावेज़ सत्यापन के समय अभ्यर्थी से मूल UPTET प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने को कहा जाता है।
पात्रता के प्रमाण के रूप में: यह दस्तावेज़ आधिकारिक तौर पर प्रमाणित करता है कि अभ्यर्थी ने राज्य के निर्धारित मानदंडों के अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET Result 2026) का रिजल्ट 26 अगस्त 2026 को जारी किया गया। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट में अभ्यर्थियों के पास/फेल की जानकारी दी जाती है। UPTET 2026 में प्राथमिक स्तर (पेपर 1) के लिए कुल 7,13,648 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 5,71,435 अभ्यर्थी (80.07%) सफल घोषित किए गए। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर (पेपर 2) में 10,57,021 अभ्यर्थी शामिल हुए और इनमें से 7,59,513 अभ्यर्थी (71.85%) परीक्षा में सफल रहे। UPTET परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को किया गया था। सफल अभ्यर्थियों के लिए अब UPTET Certificate 2026 भी जारी किया जा चुका है, जिसे वे अपने लॉगिन विवरण की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।UPTET Certificate 2026 भी जारी किया जा चुका है, जिसे वे अपने लॉगिन विवरण की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।
On Question asked by student community
Hello Aspirant,
Don’t worry. If you have your UPTET application/registration number, losing the admit card does not necessarily prevent you from checking your result.
However, the result-checking process depends on the UPTET exam year. The official UP Pariksha Niyamak Pradhikari portal provides UPTET candidate services, and its older UPTET login
To correct the father's name in a UPTET form, the candidate must log in during the official correction window and update their OTR (One Time Registration) profile. Since the UPTET application pulls data directly from the OTR, any changes made there will typically sync with the exam form. It is
Hi,
The Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UPTET) form is filled online on the official website. Candidates must register, fill personal and educational details, upload documents, and pay the application fee. The application process is expected to start in March 2026, and the last date to apply is likely in
Hello
To download your UPTET 2022 report card , follow these steps:
1. Visit the Official Website .
2. Login: Look for the UPTET 2022 Result/Scorecard link. Click on it and enter your registration number and password/date of birth.
3. Download Report Card: Once logged in, your scorecard will be
To crack the UPTET (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test) exam, candidates need to focus on the following subjects, as the exam is designed to test the basic teaching skills and knowledge of candidates for primary and upper primary teacher posts:
Apply for Online M.Com from Manipal University