Careers360 Logo
ask-icon
share
    एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल वेतन 2026 (SSC GD Constable Salary 2026 in Hindi) - बेसिक और इन हैंड सैलरी, भत्ते
    • लेख
    • एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल वेतन 2026 (SSC GD Constable Salary 2026 in Hindi) - बेसिक और इन हैंड सैलरी, भत्ते

    एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल वेतन 2026 (SSC GD Constable Salary 2026 in Hindi) - बेसिक और इन हैंड सैलरी, भत्ते

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 11 Jul 2025, 06:21 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल वेतन 2026 (SSC GD Constable Salary 2026 in Hindi) - एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा गृह मंत्रालय (MHA) के तहत भारतीय सशस्त्र बलों में कांस्टेबल के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जाती है। आयोग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना में एसएससी जीडी कांस्टेबल वेतन का उल्लेख किया जाता है। एसएससी जीडी कांस्टेबल वेतन, एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को पद पर ज्वाइनिंग के बाद दिया जाने वाला पारिश्रमिक है। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 मूल वेतन 21,700 रुपये है। सातवें वेतन आयोग के बाद सीआरपीएफ कांस्टेबल का वेतनमान 21700-69100 और ग्रेड पे 7200 है।

    This Story also Contains

    1. एसएससी जीडी कांस्टेबल सैलरी 2026 (SSC GD Constable Salary in Hindi 2026) – इन-हैंड और मूल वेतन
    2. एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 वेतन हाईलाइट्स (SSC GD Constable Salary in hindi 2026 Highlights)
    3. एसएससी जीडी कांस्टेबल सैलरी - भत्ते (SSC GD Constable Salary - Allowances)
    4. एसएससी जीडी कांस्टेबल कॅरियर के अवसर और पदोन्नति (SSC GD Constable Career Opportunities and Promotions)
    5. एसएससी जीडी कांस्टेबल बल (SSC GD Constable Forces)
    6. एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 जॉब प्रोफाइल (SSC GD Constable 2026 Job Profile in hindi)
    एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल वेतन 2026 (SSC GD Constable Salary 2026 in Hindi) - बेसिक और इन हैंड सैलरी, भत्ते
    एसएससी जीडी कांस्टेबल सैलरी (SSC GD Constable Salary in Hindi)

    कर्मचारी चयन आयोग जनरल ड्यूटी (जीडी) कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित करता है। एसएससी जीडी कांस्टेबल में सफल उम्मीदवारों की नियुक्ति के बाद हर माह दिया जाने वाला पारिश्रमिक एसएससी जीडी कांस्टेबल सैलरी है। एसएससी जीडी कांस्टेबल वेतन 2026 से संबंधित अधिक विवरण के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

    ये भी पढ़ें:

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 मूल वेतन (SSC GD Constable Basic Salary in Hindi) 21,700 रुपये है। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल इन-हैंड सैलरी (SSC GD Constable in-hand Salary) करीब 43527 है। इसके अलावा कई अन्य भर्ते जैसे आवास भत्ता, यात्रा भत्ता, चिकित्सा भत्ता, क्षेत्र भत्ता आदि भी इसके साथ शामिल होते हैं। इन सबके साथ इन-हैंड एसएससी जीडी कांस्टेबल वेतन 2026 (SSC GD Constable In-hand Salary in Hindi) में लगभग 50% तक बढ़ोतरी हो जाती है और एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल इन-हैंड सैलरी कितनी होगी यह भी तैनाती की जगह पर निर्भर करती है। कुल मिलाकर कांस्टेबल जीडी सैलरी 35 से 45 हजार रुपये के आसपास होती है।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल सैलरी 2026 (SSC GD Constable Salary in Hindi 2026) – इन-हैंड और मूल वेतन

    नीचे दी गई तालिका से उम्मीदवार मूल और साथ ही हाथ में मिलने वाले एसएससी जीडी कांस्टेबल वेतन 2026 (SSC GD Constable Salary in Hindi 2026) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल सैलरी 2026 (SSC GD Constable Salary 2026)

    आय मद

    वेतन

    बेसिक एसएससी जीडी सैलरी (Basic SSC GD Salary)

    21,700 रुपये

    यात्रा भत्ता (Transport Allowance)

    1224 रुपये

    रिस्क एलाउंस9700

    हाउस रेंट भत्ता (House Rent Allowance)

    मूल वेतन का 10%, 20% या 30%

    महंगाई भत्ता (Dearness Allowance)

    46% (लगभग 10 हजार रुपये)

    कुल मासिक आमदनी (Total Earnings)

    45 हजार रुपये (लगभग)

    नोट: एसएससी जीडी कांस्टेबल इन-हैंड सैलरी 2026 भत्तों, पोस्टिंग के क्षेत्र और लाभों में बदलाव के आधार पर समय-समय पर भिन्न हो सकती है।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 वेतन हाईलाइट्स (SSC GD Constable Salary in hindi 2026 Highlights)

    • एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल वेतन 2026 (SSC GD Constable 2026 Salary in Hindi) के अलावा, उम्मीदवारों को फील्ड भत्ते, सुरक्षा/जोखिम भत्ते भी मिलेंगे। यह पोस्टिंग के क्षेत्र पर निर्भर करता है। मुश्किल क्षेत्रों में, यह अधिक होगा जबकि अन्य क्षेत्रों के लिए यह कम होता है।

    • उम्मीदवार फूड एलाउंस के लिए भी पात्र होते हैं।

    • इन-हैंड एसएससी जीडी कांस्टेबल वेतन अंतिम नहीं है और अनुभव, पदोन्नति आदि को देखते हुए इसमें अंतर होता है।

    ये भी पढ़ें :

    एसएससी जीडी कांस्टेबल सैलरी - भत्ते (SSC GD Constable Salary - Allowances)

    उपर्युक्त वेतन के अलावा, एसएससी जीडी कांस्टेबल सैलरी (SSC GD Constable Salary in Hindi) में कई अन्य लाभ और भत्ते शामिल होते हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल सैलरी (SSC GD Constable Salary 2026 in hindi) में निम्नलिखित लाभ और भत्ते शामिल हैं:

    • यात्रा भत्ता

    • चिकित्सा सुविधाएं

    • पेंशन योजना

    • वार्षिक सवैतनिक अवकाश

    • सुरक्षा भत्ता

    • सुरक्षा भत्ता

    ये भी पढ़ें: एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की

    एसएससी जीडी कांस्टेबल कॅरियर के अवसर और पदोन्नति (SSC GD Constable Career Opportunities and Promotions)

    जिन उम्मीदवारों को जीडी कांस्टेबल के रूप में तैनात किया जाता है उन्हें पदोन्नति के भी बड़े मौके मिलते हैं। हालाँकि, पदोन्नति की गति धीमी है लेकिन केंद्र सरकार की सेवा होने के कारण सुविधाएं, लाभ और भत्ते अच्छे हैं।

    Promotions in SSC GD Constable 2026 एसएससी जीडी कांस्टेबल में पदोन्नति

    जनरल ड्यूटी (जीडी) कांस्टेबल

    सीनियर कांस्टेबल

    हेड कांस्टेबल

    असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर

    सब-इंस्पेक्टर

    इंस्पेक्टर


    ये भी पढ़ें :

    एसएससी जीडी कांस्टेबल बल (SSC GD Constable Forces)

    कर्मचारी चयन आयोग निम्नलिखित सशस्त्र बलों में कांस्टेबल पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा आयोजित करता है, ये सशस्त्र बल गृह मंत्रालय (MHA) के अंतर्गत आते हैं।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल सशस्त्र बल और विभाग (SSC GD Constable Armed Forces and Department)

    पोस्ट

    सशस्त्र बल

    कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (जीडी)

    सीमा सुरक्षा बल (BSF)

    कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (जीडी)

    केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)

    कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (जीडी)

    भारत-तिब्बत सीमा सुरक्षा बल (ITBP)

    कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (जीडी)

    सशस्त्र सीमा बल (SSB)

    कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (जीडी)

    केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)

    राइफलमैन जनरल ड्यूटी (जीडी)

    असम राइफल्स (AR)

    कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (जीडी)

    सचिवालय सुरक्षा बल (SSF)

    कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (जीडी)

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)

    ये भी पढ़ें :

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 जॉब प्रोफाइल (SSC GD Constable 2026 Job Profile in hindi)

    एसएससी जीडी कांस्टेबल वेतन 2026 जानने के साथ-साथ, उम्मीदवारों को एसएससी जीडी कांस्टेबल जॉब प्रोफाइल और करियर विकास के अवसरों के बारे में भी जानना चाहिए।

    सीमा सुरक्षा बल (BSF)

    • बीएसएफ के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्यरत होते हैं। बीएसएफ कर्मियों की नौकरी के दौरान पदस्थापना और मुख्य कार्य क्षेत्र है-

    • भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमा।

    • सीमा पार से खुफिया जानकारी जुटाना।

    • भारत में अनधिकृत प्रवेश करने या निकलने से रोकना।

    • घुसपैठ विरोधी कर्तव्य।

    • सीमा पार तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों को रोकना।

    केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)

    • विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों और अन्य सरकारी इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं और औद्योगिक इकाइयों को सुरक्षा प्रदान करना।

    • CISF भारत के वाणिज्यिक हवाई अड्डों पर सुरक्षा का काम भी देखता है।

    • दिल्ली मेट्रो (DMRC) की सुरक्षा भी CISF द्वारा संभाली जाती है।.

    • विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी) गृह मंत्रालय द्वारा नामित व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करता है।

    केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)

    • यह भारत का सबसे बड़ा अर्धसैनिक संगठन है, CRPF प्रमुख रूप से भारत की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालता है और भारतीय शांति मिशन के एक हिस्से के रूप में विदेशों में भी सेवाएं देता है।

    • संयुक्त राष्ट्र (UN) शांति मिशनों के हिस्से के रूप में भारतीय शांति मिशन दल (IPKF) के लिए काम करना।

    • वीआईपी लोगों को सुरक्षा देने, चुनाव ड्यूटी करने और नक्सलविरोधी ऑपरेशंस करने जैसे काम सीआरपीएफ करती है।

    सशस्त्र सीमा बल (SSB)

    • सीमा पार अपराधों, तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों की निगरानी और रोकथाम करना।

    • भारत-नेपाल और भारत-भूटान की सीमाओं की रक्षा करना।

    भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)

    • आईटीबीपी विशेष रूप से भारत और चीन (लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश) के बीच सीमा क्षेत्र की रक्षा को समर्पित है।

    • उत्तरी क्षेत्र की सीमाओं की निगरानी करना और सीमा उल्लंघन का पता लगाना और रोकथाम करना।

    • अवैध आव्रजन और सीमा पार तस्करी की जाँच करना।

    • किसी भी अशांत क्षेत्र में शांति और व्यवस्था को बहाल करना।

    राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) असम राइफल्स

    • असम राइफल्स एक संगठन है जिसमें 46 बटालियन हैं। मंत्री समूह (GoM) समिति द्वारा असम राइफल्स भारत-म्यांमार सीमा के सीमा सुरक्षा बल के रूप में नामित है और इसकी प्रमुख खुफिया एजेंसी भी है।

    • गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा असम राइफल्स को नियंत्रित किया जाता है।

    • असम राइफल्स दूरस्थ क्षेत्रों में संचार, चिकित्सा सहायता और शिक्षा जैसी सेवाएं प्रदान करती है।

    • वे युद्ध या आपातकाल के समय में भी काम करते हैं और जरूरत पड़ने पर अन्य क्षेत्रों को सुरक्षित करने के लिए लड़ाकू बल के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    एसएससी जीडी में सेलेक्शन कैसे होता है?

    एसएससी जीडी में सेलेक्शन के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों की परीक्षा से गुजरना होता है। भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों को इस परीक्षा मे उत्तीर्ण होना चाहिए। परीक्षा में निम्नलिखित चरण हैं - 1) लिखित परीक्षा, 2) शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 3) शारीरिक मानक परीक्षण (PST), मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन।

    एसएससी जीडी में किस विषय से प्रश्न पूछे जाते है?

    एसएससी जीडी में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग (ssc gd reasoning syllabus in hindi), सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता (General Knowledge and General Awareness), प्राथमिक गणित (Elementary Mathematics) और English/ हिंदी से प्रश्न पूछे जाते हैं।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा से संबंधित अन्य लेख भी पढ़ें :

    करियर संबंधी महत्वपूर्ण लेख:



    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: सीआरपीएफ कांस्टेबल का वेतन क्या है?
    A:

    सातवें वेतन आयोग के बाद सीआरपीएफ कांस्टेबल का वेतनमान 15600-69100 और ग्रेड पे 7200 है।

    Q: एसएससी जीडी कांस्टेबल का इन-हैंड सैलरी (SSC GD Constable in-hand salary in Hindi) कितना होता है?
    A:

    एसएससी जीडी कांस्टेबल का इन-हैंड वेतन (SSC GD Constable in-hand salary in Hindi) करीब 23,527/- रुपये है। इसमें पोस्टिंग, जोखिम भत्ता और मिलने वाले अन्य लाभों के कारण अंतर हो सकता है।

    Q: एसएससी जीडी कांस्टेबल का काम क्या है?
    A:

    एसएससी जीडी कांस्टेबल का काम तैनाती वाली पोस्टों की रक्षा करना है। अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों का मुकाबला करना, उन कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करना जिनके लिए वे नामित हैं।

    Q: बीएसएफ जीडी का वेतन क्या है?
    A:

    सीमा सुरक्षा बल में जीडी कांस्टेबल का शुरुआती वेतन लगभग 37400/- रुपये है।

    Q: एसएससी जीडी का फिजिकल कैसा होता है?
    A:

    एसएससी जीडी फिजिकल परीक्षा के चरणों में से एक है, भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों को इसमें उत्तीर्ण होना चाहिए। परीक्षा में 3 चरण हैं - 1) शारीरिक मानक परीक्षण (PST) 2) शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और 3) कंप्यूटर आधारित परीक्षण।

    Q: एसएससी जीडी कांस्टेबल को क्या लाभ दिए जाते हैं?
    A:

    एसएससी जीडी कांस्टेबल सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को कई अन्य लाभ भी मिलते हैं जिसमें महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता, मकान किराया भत्ता, चिकित्सा भत्ता, पेंशन योजना, ग्रेच्युटी, मेस और कैंटीन लाभ आदि शामिल हैं।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    BA English
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Intellectual Property Rights and Competition Law
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Online BA English
    Via Centre for Distance and Online Education Bharathidasan University, Tiruchirappalli
    BA Hindi
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     221 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     92 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ

    Questions related to SSC GD Constable

    On Question asked by student community

    Have a question related to SSC GD Constable ?

    Hey there! Thanks for reaching out to Careers360 about applying for the SSC GD Constable form.


    It sounds like you're having some trouble with the application process, specifically with the Aadhar Card, mobile number, and Gmail ID fields. That can be pretty frustrating, I know.


    Just to make sure I

    Hi there,

    Hope you are doing well.

    The schedule for the release of SSC GD vacancies is generally announced by the SSC through its official notifications and updates. Generally, SSC GD vacancy notifications are released annually or biennially and they detail the number of available positions, eligibility criteria, and application

    Hy aspirant,

    Here is a list of books that you may refer for SSC GD :-

    SSC GD Constable Guide by Arihant Publications

    SSC GD Constable Exam Guide by RPH Editorial Board

    SSC GD Constable Recruitment Exam Guide by R. Gupta

    SSC GD Constable Practice Work Book by Kiran Prakashan

    Hello There,

    Humanities\ Arts is a very well-branched stream. It offers various career options that are not talked about widely. So, humanities is a good stream to explore various spheres of life and to make a career out of it. Here are some demanding job profiles for a humanities student.

    Yes. The Exam has started. Staff Selection Commission of India is conducting the SSC GD Constable Exam with the purpose of recruiting candidates for the General Duty posts of Constables (GD) in BSF, CISF, ITBP, CRPF and Rifleman in AR. Commission has released its SSC GD Constable 2021 Notification for