Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन 2026 (RRB Technician Grade 3 Application 2026)- आवेदन स्टैटिक्स देखें
    • लेख
    • आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन 2026 (RRB Technician Grade 3 Application 2026)- आवेदन स्टैटिक्स देखें

    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन 2026 (RRB Technician Grade 3 Application 2026)- आवेदन स्टैटिक्स देखें

    Rajan KumarUpdated on 11 Aug 2026, 09:46 AM IST

    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन 2026 (RRB technician grade 3 application 2026) - रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 1 से 10 अगस्त तक आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन पत्र (Online apply) में संशोधन कर सकते थे। आवेदन शुल्क जमा करने करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 समाप्त हो चुकी है। बोर्ड द्वारा 30 जून 2026 को जारी की गई आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन पत्र (rrb technician grade 3 apply) जमा अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 (रात 11:59) निर्धारित की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से RRB Technician Grade 3 आवेदन पत्र भर सकते थे। वहीं अभ्यर्थियों को 11 से 15 अगस्त 2026 तक योग्य स्क्राइब उम्मीदवारों को एप्लीकेशन पोर्टल पर अपनी स्क्राइब संबंधी जानकारी देनी होगी।
    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन 2026 डायरेक्ट लिंक (बंद)
    1785913827677

    This Story also Contains

    1. तकनीशियन ग्रेड-III पदों के लिए प्राप्त आवेदनों का आंकड़ा
    2. आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन 2026- अवलोकन व तिथियां
    3. आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन 2026 – पात्रता मानदंड
    4. आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन 2026 – राष्ट्रीयता / नागरिकता
    5. आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 आवेदन 2026 – आयु सीमा
    6. आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन 2026 – शैक्षिक योग्यता (rrb technician grade 3 qualification)
    7. आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन 2026 शुल्क
    8. आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन 2026 प्रक्रिया
    9. आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन 2026 आवश्यक दस्तावेज
    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन 2026 (RRB Technician Grade 3 Application 2026)- आवेदन स्टैटिक्स देखें
    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन 2026

    तकनीशियन ग्रेड-III पदों के लिए प्राप्त आवेदनों का आंकड़ा

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा तकनीशियन ग्रेड-III पदों के लिए प्राप्त वैध आवेदनों का जोनवार विवरण जारी किया गया है। इस आंकड़े में विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों द्वारा जमा किए गए सफल आवेदनों की संख्या दर्शाई गई है। जारी विवरण के माध्यम से अभ्यर्थी आवेदन संख्या और समुदाय के आधार पर पदों के लिए प्रतिस्पर्धा की स्थिति को समझ सकते हैं। नीचे तकनीशियन ग्रेड-III पदों के वैध आवेदनों का श्रेणीवार विवरण दिया गया है।
    1785932397594

    रेल मंत्रालय के अंतर्गत जारी केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना (CEN No. 02/2026) के अनुसार, भर्ती अभियान के तहत कुल 6,565 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल के 323 पद और टेक्नीशियन ग्रेड-III के 6,242 पद शामिल हैं। सबसे अधिक रिक्तियां टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए हैं।
    ये भी पढ़ें: RRB तकनीशियन ग्रेड 3 सिलेबस 2026आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026
    1782800436298

    बोर्ड ने अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले आधार सत्यापन पूरा करने और आवश्यक दस्तावेजों को सही प्रारूप में तैयार रखने की सलाह दी है। आवेदन में संशोधन (Application Modification) की तिथियों की घोषणा अधिसूचना के साथ की जाती है।

    विस्तृत नोटिफिकेशन में पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, आवेदन शुल्क और सिलेबस से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होते हैं। अधिसूचना के अनुसार, टेक्नीशियन ग्रेड-III पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन 2026 लिंक, प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन 2026- अवलोकन व तिथियां

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित RRB Technician Grade 3 भर्ती 2026 रेलवे में तकनीकी पदों पर सरकारी नौकरी प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है। ऐसे में उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी पहले से प्राप्त कर लेनी चाहिए। आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 से जुड़ी प्रमुख जानकारी नीचे दी गई सारणी में देखी जा सकती है।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती बोर्ड

    रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Boards)

    विभाग

    रेल मंत्रालय (Ministry of Railways)

    विज्ञापन संख्या

    CEN No. 02/2026

    भर्ती का नाम

    आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2026

    पद का नाम

    तकनीशियन ग्रेड 3

    तकनीशियन ग्रेड 3 पद (rrb technician grade 3 vacancy 2026)

    6242

    आवेदन प्रारंभ तिथि

    30 जून 2026

    आवेदन की अंतिम तिथि

    29 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)

    आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि31 जुलाई 2026
    आवेदन सुधार करने की अंतिम तिथि1 से 10 अगस्त 2026
    स्क्राइब उम्मीदवारों को अपनी स्क्राइब संबंधी जानकारी देनी की तिथि11 से 15 अगस्त 2026

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आधिकारिक वेबसाइट

    rrbapply.gov.in

    आयु सीमा

    18 से 30 वर्ष

    चयन प्रक्रिया

    सीबीटी परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण

    आरआरबी एनटीपीसी (अंडर ग्रेजुएट) आंसर की देखें

    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन 2026 – पात्रता मानदंड

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी आरआरबी ग्रेड 3 भर्ती 2026 में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता मानदंडों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लेनी चाहिए। भर्ती बोर्ड द्वारा आवेदन पत्र में दी गई जानकारी के आधार पर अभ्यर्थियों की पात्रता अस्थायी रूप से स्वीकार की जाएगी, जबकि अंतिम सत्यापन दस्तावेज जांच के दौरान किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार द्वारा आवेदन में गलत या भ्रामक जानकारी दी जाती है, तो उसकी उम्मीदवारी भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में निरस्त की जा सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले सभी पात्रता शर्तों को सावधानीपूर्वक जांच लेना चाहिए।

    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन 2026 – राष्ट्रीयता / नागरिकता

    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड-III पदों के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। इसके अतिरिक्त नेपाल और भूटान के नागरिक, भारत में स्थायी रूप से बसे तिब्बती शरणार्थी तथा भारत सरकार द्वारा निर्धारित अन्य पात्र श्रेणियों के भारतीय मूल के व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को आवश्यक पात्रता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।

    आरआरबी संबंधित अन्य लेख देखें:

    आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 आवेदन 2026 – आयु सीमा

    RRB Technician Grade 3 Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिसूचना के अनुसार, आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से की जाएगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

    पद का नाम

    आयु सीमा

    तकनीशियन ग्रेड-III

    18 से 30 वर्ष

    नोट: आवेदन पत्र में दर्ज जन्मतिथि मैट्रिक/एसएसएलसी प्रमाणपत्र के अनुसार ही होनी चाहिए। बाद में जन्मतिथि में किसी प्रकार का परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन 2026 – शैक्षिक योग्यता (rrb technician grade 3 qualification)

    RRB Technician Grade 3 पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अंतिम आवेदन तिथि तक निर्धारित rrb technician grade 3 qualification शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) अथवा कोर्स कम्प्लीटेड एक्ट अप्रेंटिसशिप (CCAA) प्रमाणपत्र प्राप्त होना चाहिए।

    रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन पदों के लिए आईटीआई/सीसीएए योग्यता निर्धारित है, वहां केवल वही योग्यता मान्य होगी। इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा को आईटीआई के विकल्प के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा, जब तक कि विस्तृत अधिसूचना में अलग से उल्लेख न किया गया हो।
    rrb technician grade 3 qualification

    पद का नाम

    शैक्षिक योग्यता

    तकनीशियन ग्रेड-III

    संबंधित ट्रेड में ITI / Course Completed Act Apprenticeship (CCAA)

    ये भी देखें:- आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट

    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन 2026 शुल्क

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। भर्ती बोर्ड के नियमों के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का निर्धारित भाग वापस किया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से कर सकते हैं। आवेदन शुल्क से संबंधित विस्तृत जानकारी नीचे सारणी में दी गई है।

    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन शुल्क विवरण

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    शुल्क वापसी

    भुगतान का माध्यम

    सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस

    ₹500

    CBT में उपस्थित होने पर ₹400 वापस

    इंटरनेट बैंकिंग / डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / UPI

    एससी / एसटी / महिला / PwBD / भूतपूर्व सैनिक / ट्रांसजेंडर / अल्पसंख्यक / EBC

    ₹250

    CBT में उपस्थित होने पर ₹250 वापस

    इंटरनेट बैंकिंग / डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / UPI

    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन 2026 प्रक्रिया

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता एवं अन्य विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करने चाहिए, क्योंकि गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखना लाभदायक रहेगा। नीचे आवेदन प्रक्रिया की चरणबद्ध जानकारी दी गई है।

    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती 2026 : ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

    • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक आवेदन पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर उपलब्ध “RRB Technician Grade 3 Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।

    • यदि आप नए उम्मीदवार हैं, तो पहले New Registration विकल्प के माध्यम से पंजीकरण करें।

    • पंजीकरण के दौरान अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी तथा अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

    1780315526647

    • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।

    • आवेदन पत्र में व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, श्रेणी तथा अन्य आवश्यक जानकारी भरें।

    • निर्धारित प्रारूप में पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

    1780315526869

    • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

    • आवेदन पत्र में दर्ज सभी जानकारियों की अंतिम बार जांच करें।

    • सभी विवरण सही पाए जाने पर आवेदन पत्र सबमिट करें।

    • सफलतापूर्वक आवेदन जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

    आरआरबी एनटीपीसी प्रश्न पत्र देखें

    आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 3 आवेदन 2026 आवश्यक दस्तावेज

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित RRB Technician Grade 3 Recruitment 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तथा दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के दौरान निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। ये दस्तावेज उम्मीदवार की पहचान, शैक्षिक योग्यता, आयु और आरक्षण श्रेणी की पुष्टि के लिए आवश्यक होते हैं। आवेदन शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों को सभी जरूरी दस्तावेज तैयार और अद्यतन रखने चाहिए, ताकि भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में परेशानी का सामना न करना पड़े।

    आवश्यक दस्तावेजों की सूची

    • कक्षा 10वीं (मैट्रिक) का प्रमाण पत्र एवं अंकतालिका

    • संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) प्रमाण पत्र

    • CCAA (Course Completed Act Apprenticeship) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि)

    • हाल ही का पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो

    • स्कैन किए गए हस्ताक्षर

    • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो)

    • ओबीसी उम्मीदवारों के लिए नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो)

    • भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (Ex-Servicemen के लिए, यदि लागू हो)

    • निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

    • बैंक खाता विवरण एवं बैंक पासबुक की प्रति (शुल्क वापसी हेतु)

    • ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी

    • अन्य दस्तावेज, जैसा कि आधिकारिक अधिसूचना में निर्धारित किया जाए

    RRB JE 2026 आंसर की डायरेक्ट लिंक

    महत्वपूर्ण निर्देश

    दस्तावेज सत्यापन के समय उम्मीदवारों को सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों और दस्तावेजों की मूल प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहता है या उसके दस्तावेजों में विसंगति पाई जाती है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। इसलिए आवेदन से पहले सभी दस्तावेजों की वैधता और विवरण की जांच अवश्य कर लें।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe