आरआरबी एनटीपीसी यूजी सिटी स्लिप लिंक 2026 जारी: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा 13 जून 2026 से शुरू होने वाली एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के लिए ई एडमिट कार्ड 8 जून को जारी कर दिया गया है। इससे पहले प्राधिकरण द्वारा एनटीपीसी यूजी सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए लिंक की मदद से सीईएन 07/2025 एनटीपीसी यूजी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी द्वारा जून में होने वाली परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। 1 जून को जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा अब 13 से 20 जून को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एनटीपीसी यूजी सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले और ई एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जा रहा है। 13 जून को होने वाली आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के लिए, एडमिट कार्ड 9 जून से उपलब्ध होगा। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा 7, 8 और 9 मई को आयोजित की जा चुकी है। इसके लिए 27 अप्रैल से सिटी स्लिप जारी हुई थी।
This Story also Contains
आरआरबी ने विज्ञापन संख्या 07/2025 के तहत मई में होने वाली परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती परीक्षा (CBT-1) के लिए rrb ntpc एग्जाम सिटी स्लिप 27 अप्रैल 2026 को जारी कर दी थी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in और इस लेख में दिए गए डायरेक्ट आरआरबी एनटीपीसी यूजी सिटी स्लिप लिंक 2026 के जरिए अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते थे, जिसके लिए उन्हें लॉगिन विवरण जैसे मोबाइल नंबर और जन्मतिथि की जरुरत पड़ेगी। आरआरबी एनटीपीसी यूजी CBT-1 परीक्षा 7, 8, 9 मई तथा 13, 14 और 16 से 21 जून 2026 13 से 20 जून 2026 तक आयोजित होगी।
आरआरबी एनटीपीसी सिटी स्लिप डायरेक्ट लिंक
आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड 3 मई 2026 से जारी किया जा रहा है। एडमिट कार्ड प्रत्येक परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जा रहा है। आरआरबी एनटीपीसी 2025-26 के लिए जारी सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवारों को उस परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है, जहां उन्हें CBT परीक्षा देनी होगी। आवेदन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों से उनके पसंदीदा शहरों का विकल्प लिया जाता है, जिसके आधार पर परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाता है।
rrb ntpc एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण जैसे मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने होंगे। यह स्लिप केवल परीक्षा शहर की सूचना के लिए होती है, इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता या समय नहीं होता। विस्तृत जानकारी एडमिट कार्ड जारी होने पर उपलब्ध कराई जाती है। आरआरबी एनटीपीसी यूजी सिटी स्लिप लिंक 2026, डाउनलोड प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
ये भी देखें- आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती 2025 । आरआरबी यूजी आवेदन
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी यूजी परीक्षा 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। rrb ntpc एग्जाम सिटी स्लिप 2026 अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा शहर की अग्रिम जानकारी देती है, ताकि वे यात्रा और अन्य तैयारियां समय पर कर सकें। नीचे “आरआरबी एनटीपीसी यूजी सिटी स्लिप लिंक 2026- एक नजर” में इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
विवरण | जानकारी |
परीक्षा का नाम | आरआरबी एनटीपीसी यूजी (CBT-1) |
परीक्षा संचालक | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
आधिकारिक वेबसाइट | rrbapply.gov.in |
सिटी स्लिप जारी तिथि | 27 अप्रैल 2026 से |
लॉगिन क्रेडेंशियल | आवेदन संख्या, जन्म तिथि, सुरक्षा कोड |
सिटी स्लिप में उपलब्ध जानकारी | परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि |
क्या सिटी स्लिप एडमिट कार्ड है? | नहीं, यह केवल शहर की सूचना के लिए है |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 3 मई 2026 से परीक्षा तिथि 4 दिन पहले 8 जून 2026 से परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले |
सिटी स्लिप जारी होने का समय | प्रत्येक परीक्षा से 10 दिन पहले |
परीक्षा तिथियां | 7, 8, 9 मई तथा |
सिटी स्लिप का उद्देश्य | यात्रा योजना और परीक्षा तैयारी में सुविधा |
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी आरआरबी एनटीपीसी यूजी सिटी स्लिप लिंक 2026 के माध्यम से अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रक्रिया सरल है और कुछ बेसिक लॉगिन डिटेल्स की मदद से पूरी की जा सकती है। rrb ntpc एग्जाम सिटी स्लिप 2026
के लिए नीचे स्टेप-बाय-स्टेप डाउनलोड प्रक्रिया दी गई है—
सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in या संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर आरआरबी एनटीपीसी यूजी सिटी स्लिप लिंक 2026 पर क्लिक करें।
अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहां अपना मोबाइल नंबर/इमेल दर्ज करें।
इसके बाद जन्म तिथि (Date of Birth) और स्क्रीन पर दिख रहा सुरक्षा कोड भरें।
सभी विवरण भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
आपकी rrb ntpc एग्जाम सिटी स्लिप 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
इसमें दिए गए परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी ध्यान से जांच लें।
अंत में स्लिप को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
ये भी पढ़ें :
आरआरबी एनटीपीसी 2026 परीक्षा के लिए जारी सिटी इंटिमेशन स्लिप अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें परीक्षा शहर से जुड़ी अहम जानकारी दी जाती है। यह स्लिप परीक्षा की तैयारी और यात्रा योजना बनाने में मदद करती है। सिटी स्लिप में केवल परीक्षा शहर की जानकारी होती है, जबकि परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और विस्तृत निर्देश एडमिट कार्ड में जारी किए जाते हैं। नीचे rrb ntpc एग्जाम सिटी स्लिप 2026 में दर्ज प्रमुख विवरण दिए गए हैं।
उम्मीदवार का नाम
आवेदन संख्या (Application Number)
जन्म तिथि (Date of Birth)
परीक्षा का नाम (RRB NTPC UG CBT-1)
आवंटित परीक्षा शहर (Exam City)
परीक्षा तिथि (संक्षेप में)
परीक्षा शिफ्ट/समय की सामान्य जानकारी (यदि उपलब्ध हो)
उम्मीदवार की श्रेणी और अन्य बेसिक विवरण
आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड 2026 रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा परीक्षा में शामिल होने के लिए जारी किया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसमें परीक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध रहती है, जिसे अभ्यर्थियों को ध्यान से जांचना जरूरी होता है। rrb ntpc एग्जाम एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
RRB NTPC यूजी सिटी स्लिप एक सूचना पत्र है जिसमें उम्मीदवार को उसके परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है। यह केवल यात्रा और तैयारी की सुविधा के लिए होती है, परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण इसमें नहीं होता।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन विवरण जैसे मोबाइल नंबर/इमेल और जन्म तिथि दर्ज करके सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
नहीं, सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी देती है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होता है, जिसमें परीक्षा केंद्र, समय और अन्य निर्देश शामिल होते हैं।
यदि सिटी स्लिप में कोई त्रुटि दिखे तो अभ्यर्थियों को तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर पुनः लॉगिन कर जानकारी जांचनी चाहिए और आवश्यक होने पर संबंधित RRB हेल्पडेस्क से संपर्क करना चाहिए।
On Question asked by student community
Hello Dear Student,
To apply for the RRB NTPC exam, visit your regional Railway Recruitment Board Website or the centralized application portal, complete the two-step registration process (basic registration and detailed form fill-up), and pay the required fee of Rs. 500 for General/OBC or Rs. 250 for reserved categories.
You
Hello Dear Student,
The RRB NTPC CBT 1 result for Graduate posts was officially released on June 11, 2026.
You can check, find and access more information here:
Hello Raju,
The RRB NTPC CBT 2 exam is the second stage of the selection process and carries more weight than CBT 1, as its marks are considered for the final merit list for many posts.
RRB NTPC CBT 2 Exam Pattern
Hi Satyanaraj,
The RRB NTPC (Railway Recruitment Board Non Technical Popular Categories) exam is a national level recruitment process for permanent non technical roles in Indian Railways, such as Station Masters, Guards, and Clerks.
it offers a monthly in-hand salary of roughly Rs28,000–Rs35,000 for 12th-pass
(UG) posts and Rs35,000–Rs55,000 for
Hello,
Here is your RRB NTPC Graduate Level & UG Level Exam Dates 2025. I am providing you the link. Kindly open and check it out.
https://competition.careers360.com/articles/rrb-ntpc-exam-dates
I hope it will help you. For any further query please let me know.
Thank you.
Apply for Online M.Com from Manipal University