Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सिलेबस (RRB NTPC Graduate Level Syllabus)- सीबीटी 1 और 2 सिलेबस, एग्जाम पैटर्न
    • लेख
    • आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सिलेबस (RRB NTPC Graduate Level Syllabus)- सीबीटी 1 और 2 सिलेबस, एग्जाम पैटर्न

    आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सिलेबस (RRB NTPC Graduate Level Syllabus)- सीबीटी 1 और 2 सिलेबस, एग्जाम पैटर्न

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 04 Sep 2026, 03:48 PM IST

    आरआबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सिलेबस, एग्जाम पैटर्न 2026 (RRB NTPC Graduate Level Syllabus, Exam Pattern): रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) में ग्रेजुएट लेवल पोस्ट पर भर्ती परीक्षा आयोजित करता है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रेजुएट लेवल आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2026 (RRB NTPC Graduate Level Exam 2026) के माध्यम से स्टेशन मास्टर, मालगाड़ी प्रबंधक, वरिष्ठ लिपिक सह टंकक, कनिष्ठ लेखा सहायक सह टंकक, मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक आदि पदों पर भर्ती की जाती है। इन भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को एनटीपीसी ग्रेजुएट एग्जाम सिलेबस जरूर देखना चाहिए। आरआरबी एनटीपीसी स्नातक भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर एनटीपीसी अधिसूचना के साथ आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सिलेबस (RRB NTPC graduate syllabus in Hindi) भी जारी करता है।

    This Story also Contains

    1. ग्रेजुएट लेवल पर आरआबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026 /चयन प्रक्रिया
    2. आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026 सीबीटी -1
    3. आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026 सीबीटी -1
    4. आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय परीक्षा सिलेबस : सीबीटी 1
    5. आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय एग्जाम पैटर्न: सीबीटी- 2
    6. आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय एग्जाम सिलेबस: सीबीटी 2
    7. आरआरबी एनटीपीसी तैयारी टिप्स 2026
    आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सिलेबस (RRB NTPC Graduate Level Syllabus)- सीबीटी 1 और 2 सिलेबस, एग्जाम पैटर्न
    आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सिलेबस, एग्जाम पैटर्न 2026 (RRB NTPC Graduate Level Syllabus, Exam Pattern)

    आरआरबी द्वारा क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में विभिन्न गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) के स्नातक स्तरीय पदों पर भर्ती के लिए आरआरबी एनटीपीसी आवेदन पत्र सितंबर के अंत तक या अक्टूबर 2026 में जारी किया जाएगा। आवेदन के इच्छूक उम्मीदवारों को एनटीपीसी सिलेबस के साथ-साथ आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न को समझ कर परीक्षा की तैयारी की रणनीति बनानी चाहिए।

    इस लेख में पिछले वर्ष के आधार पर उम्मीदवारों को ग्रेजुएट लेवल पर आरआरबी एनटीपीसी स्नातक परीक्षा सिलेबस (RRB NTPC graduate exam Syllabus in Hindi) साथ ही आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026 (RRB NTPC Graduate Level Exam Pattern, Syllabus In Hindi) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना और सिलेबस जारी होने के साथ ही इस लेख में आरआरबी एनटीपीसी अपडेट सिलेबस का लिंक प्रदान किया जाएगा।

    ये भी देखें-

    ग्रेजुएट लेवल पर आरआबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026 /चयन प्रक्रिया

    रेलवे में चयन होने के लिए उम्मीदवारों कों कई चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रेजुएट लेवल पर आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2026 में दो चरणों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी 1 और सीबीटी 2) होंगे। उसके बाद जिन पदों पर लागू होगा उनके लिए कंप्यूटर आधारित एप्टिट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) और कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट होगा। इन सबके बाद चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन होगा। अंत में चयनित उम्मीदवारों को बुलावा पत्र दे दिया जाएगा।

    आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026 सीबीटी -1

    आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026 सीबीटी -1 में कुल प्रश्नों की संख्या 100 होती है। परीक्षा में प्रश्न वस्तुनिष्ठ तथा बहुविकल्पिय प्रक्रार के होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तर सीबीटी-1 परीक्षा की समय अवधि 90 मिनट की होती है। उम्मीदवारों को बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2026 में नकारात्मक अंकन होगा इसका अर्थ है कि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। नीचे दी गई तालिका में आरआरबी एनटीपी एग्जाम सीबीटी 1 के बारे में जानकारी दी गई है । इसमें सामान्य जागरूकता , गणित और सामान्य बुद्दि और रीजनिंग से जुडे़ प्रश्न पूछे जाते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से इसे आसानी से समझ सकते हैं।

    आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026 सीबीटी -1

    परीक्षा अवधि

    प्रश्नों की संख्या (प्रत्येक 1 अंक)

    प्रश्नों की कुल संख्या

    90 मिनट

    सामान्य जागरूकता

    गणित

    सामान्य बुद्धि और रीजनिंग

    100

    40

    30

    30


    आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय परीक्षा सिलेबस : सीबीटी 1

    आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय सीबीटी 1 में मुख्यत: सामान्य जागरुकता, गणित और सामान्य बुद्धि, रीजनिंग से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। नीचे तालिका में विस्तार से इन विषयों के बारे में जानकारी दी गई है।

    नवीनतम समाचार और अपडेट-

    आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट स्तर सीबीटी 1 परीक्षा विवरण

    विषय

    विवरण

    गणित

    • संख्या प्रणाली

    • दशमलव

    • भिन्न

    • एलसीएम और एचसीएफ

    • अनुपात और समानुपात

    • प्रतिशत

    • क्षेत्रमिति

    • समय और कार्य

    • गति, समय और दूरी

    • साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज

    • लाभ और हानि

    • प्राथमिक बीजगणित

    • आदि

    सामान्य बुद्धि एवं रीजनिंग

    • संख्या और एनटीपीचैबिटिकल श्रृंखला का समापन

    • कोडिंग और डिकोडिंग

    • गणितीय संक्रियाएँ

    • समानताएं और भेद

    • रिश्ते

    • विश्लेषणात्मक

    • तर्क

    • न्यायवाक्य

    • जुम्बलिंग

    • वेन डायग्राम

    • पहेली

    • डेटा पर्याप्तता

    • कथन- निष्कर्ष

    • वक्तव्य- कार्यवाही के तरीके

    • निर्णय लेना, आदि

    सामान्य जागरुकता

    • राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ

    • खेल

    • भारत की कला और संस्कृति

    • भारतीय साहित्य

    • भारत के स्मारक और स्थान

    • सामान्य विज्ञान और जीवन विज्ञान (10वीं सीबीएसई तक)

    • भारत का इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम

    • भारत और विश्व का भौतिक सामाजिक और आर्थिक भूगोल

    • भारतीय राजनीति एवं शासन- संविधान एवं राजनीतिक व्यवस्था

    • सामान्य वैज्ञानिक और तकनीकी

    • भारत के अंतरिक्ष और परमाणु कार्यक्रम सहित विकास

    • संयुक्त राष्ट्र एवं अन्य महत्वपूर्ण विश्व संगठन

    • भारत और विश्व से संबंधित पर्यावरणीय मुद्दे

    • कंप्यूटर और कंप्यूटर अनुप्रयोगों की मूल बातें

    • सामान्य संक्षिप्ताक्षर

    • भारत में परिवहन प्रणालियां

    आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय एग्जाम पैटर्न: सीबीटी- 2

    आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026 सीबीटी -2 (RRB NTPC CBT Exam Pattern 2026 CBT-2 in Hindi) में कुल प्रश्नों की संख्या 120 होती है। परीक्षा में प्रश्न वस्तुनिष्ठ तथा बहुविकल्पिय प्रक्रार के होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तर सीबीटी-2 परीक्षा की समय अवधि 90 मिनट की होती है। उम्मीदवारों को बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2026 में नकारात्मक अंकन होगा इसका अर्थ है कि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।

    आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय एग्जाम पैटर्न: सीबीटी- 2

    परीक्षा अवधि

    प्रश्नों की संख्या (प्रत्येक 1 अंक)

    प्रश्नों की कुल संख्या

    90 मिनट

    सामान्य जागरूकता

    गणित

    सामान्य बुद्धि और रीजनिंग

    120

    50

    35

    35

    आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय एग्जाम सिलेबस: सीबीटी 2

    आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय सीबीटी 2 परीक्षा में मुख्यत: सामान्य जागरुकता, गणित और सामान्य बुद्धि, रीजनिंग से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। नीचे तालिका में विस्तार से इन विषयों के बारे में जानकारी दी गई है।

    आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय एग्जाम सिलेबस: सीबीटी 2

    विषय

    विवरण

    गणित

    • संख्या प्रणाली

    • दशमलव

    • भिन्न

    • एलसीएम और एचसीएफ

    • अनुपात और समानुपात

    • प्रतिशत

    • त्रिकोणमिति

    • समय और कार्य

    • गति, समय और दूरी

    • साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज

    • लाभ और हानि

    • प्राथमिक बीजगणित

    • आदि

    सामान्य बुद्धि एवं रीजनिंग

    • संख्या और एनटीपीचैबिटिकल श्रृंखला का समापन

    • कोडिंग और डिकोडिंग

    • अनुरुपता

    • समानताएं और भेद

    • रिश्ते

    • विश्लेषणात्मक

    • तर्क

    • न्यायवाक्य

    • जम्बलिंग

    • वेन डायग्राम

    • पहेली

    • डेटा पर्याप्तता

    • कथन- निष्कर्ष

    • वक्तव्य- कार्यवाही के तरीके

    • निर्णय लेना, आदि

    सामान्य जागरुकता

    • राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ

    • खेल

    • भारत की कला और संस्कृति

    • भारतीय साहित्य

    • भारत के स्मारक और स्थान

    • सामान्य विज्ञान और जीवन विज्ञान (10वीं सीबीएसई तक)

    • भारत का इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम

    • भारत और विश्व का भौतिक सामाजिक और आर्थिक भूगोल

    • भारतीय राजनीति एवं शासन- संविधान एवं राजनीतिक व्यवस्था

    • सामान्य वैज्ञानिक और तकनीकी

    • भारत के अंतरिक्ष और परमाणु कार्यक्रम सहित विकास

    • संयुक्त राष्ट्र एवं अन्य महत्वपूर्ण विश्व संगठन

    • भारत और विश्व से संबंधित पर्यावरणीय मुद्दे

    • कंप्यूटर और कंप्यूटर अनुप्रयोगों की मूल बातें

    • सामान्य संक्षिप्ताक्षर

    • भारत में परिवहन प्रणालियां

    आरआरबी एनटीपीसी तैयारी टिप्स 2026

    आरआरबी एनटीपीसी 2026 परीक्षा (RRB NTPC 2026 exam) की तैयारी करते समय उम्मीदवारों को एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, पुस्तकों आदि के विभिन्न पहलुओं का ध्यान रखना चाहिए। इन पहलुओं के साथ-साथ, उम्मीदवारों को बेहतर तैयारी के लिए आरआरबी एनटीपीसी के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (RRB NTPC previous year question papers in hindi) भी डाउनलोड करने चाहिए। उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड (rrb ntpc syllabus pdf download in hindi) कर उसका अध्ययन करने के बाद अपनी तैयारी के लिए रणनीति बना सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की तैयारी (preparing for the RRB NTPC exam in hindi) कर रहे उम्मीदवारों को परीक्षा में उचित रणनीति और सफलता के लिए नीचे दिए गए सुझावों का पालन करना चाहिए।
    आरआरबी एएलपी की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

    • आधिकारिक एग्जाम पैटर्न और आरआरबी एनटीपीसी 2026 सिलेबस (RRB NTPC 2026 syllabus in hindi) देखें।
    • तैयारी को मज़बूत बनाने के लिए नियमित रूप से आरआरबी एनटीपीसी मॉक टेस्ट (RRB NTPC mock tests in hindi) देते रहें।
    • ध्यान केंद्रित करें और समय प्रबंधन कौशल बढ़ाएं।
    • जैसे-जैसे परीक्षा नज़दीक आती है, उम्मीदवारों को शांत और हाइड्रेटेड रहना चाहिए क्योंकि यह परीक्षा उनके स्वास्थ्य पर भारी पड़ती है।
    • अपनी ताकत और कमज़ोरियों को जानने के लिए नियमित अभ्यास करें।
    • जितनी बार हो सके, रिवीज़न करते रहें।
    • ज्यादा स्ट्रैस न लें अभ्यास पर फोकस रखें।

    उम्मीदवारों से अपेक्षा है कि वे आरआरबी एनटीपीसी सिलेबस 2026 के अनुसार अपनी तैयारी को जारी रखेंगे साथ ही रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट की भी निरतंर जांच करते रहें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आरआरबी एनटीपीसी 2025 परीक्षा में क्या नकारात्मक अंकन होगा?
    A:

    हां, आरआरबी एनटीपीसी 2025 परीक्षा में नकारात्मक अंकन होगा।

    Q: आरआरबी एनटीपीसी 2025 ग्रेजुएट स्तर पर कौन कौन से पद आते हैं?
    A:

    आरआरबी एनटीपीसी 2025  ग्रेजुएट स्तर पर स्टेशन मास्टर, मालगाड़ी प्रबंधक, वरिष्छ लिपिक सह टंकक, कनिष्ठ लेखा सहायक सह टंकक, मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक जैसे पद आते हैं।

    Q: आरआरबी एनटीपीसी 2025 ग्रेजुएट लेवल परीक्षा तिथि क्या है?
    A:

    आरआरबी एनटीपीसी 2025  को लेकर आधिकारिक तौर पर सिर्फ संक्षिप्त अधिसूचना ही जारी की गई है। परीक्षा तिथि के संदंर्भ में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to RRB NTPC

    On Question asked by student community

    Have a question related to RRB NTPC ?

    Hello Student,

    If you are referring to the RRB NTPC Undergraduate result released on August 24, 2026, please specify whether you want the result link, cut-off, scorecard or next-stage details.

    Hello Dear Student,

    To apply for the RRB NTPC exam, visit your regional Railway Recruitment Board Website or the centralized application portal, complete the two-step registration process (basic registration and detailed form fill-up), and pay the required fee of Rs. 500 for General/OBC or Rs. 250 for reserved categories.

    You

    Hello Dear Student,
    The RRB NTPC CBT 1 result for Graduate posts was officially released on June 11, 2026.

    You can check, find and access more information here:

    Hello Raju,

    The RRB NTPC CBT 2 exam is the second stage of the selection process and carries more weight than CBT 1, as its marks are considered for the final merit list for many posts.

    RRB NTPC CBT 2 Exam Pattern

    • Total Questions: 120
    • Total Marks: 120
    • Duration: 90

    Hi Satyanaraj,
    The RRB NTPC (Railway Recruitment Board Non Technical Popular Categories) exam is a national level recruitment process for permanent non technical roles in Indian Railways, such as Station Masters, Guards, and Clerks.
    it offers a monthly in-hand salary of roughly Rs28,000–Rs35,000 for 12th-pass
    (UG) posts and Rs35,000–Rs55,000 for