आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 17 फरवरी 2026 को आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आरआरबी ग्रुप डी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर ऑनलाइन मोड में रेलवे ग्रुप डी 2025 आंसर की उपलब्ध है। आरआरबी ग्रुप डी उम्मीदवार आंसर की पर 23 फरवरी तक प्रति प्रश्न 50 रुपये की शुल्क के साथ अपनी आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। आपत्तियों पर सुनवाई के बाद फाइनल आंसर की जारी होगी। आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी।
आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 लिंक
This Story also Contains
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 10 फरवरी, 2026 को समाप्त हुई थी। परीक्षा की समाप्ति के बाद उम्मीदवार रेलवे ग्रुप डी आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। आरआरबी ग्रुप डी 2025 आंसर की जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं थे कि आरआरबी ग्रुप डी की आंसर की कब तक आएगी। आंसर की डेट जानने के इच्छुक उम्मीदवार इस लेख में इसका जवाब देख सकते हैं।
कब आएगा आरआरबी ग्रुप डी परिणाम?
आरआरबी ग्रुप डी प्रोविजनल आंसर के माध्यम से अभ्यर्थी अपने सीबीटी (CBT) के संभावित अंक आसानी से गणना कर सकते हैं। इससे आधिकारिक परिणाम घोषित होने से पहले अपने प्रदर्शन का अनुमान लगाया जा सकता है।
सबसे पहले अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की डाउनलोड करें। इसके बाद अपने द्वारा चुने गए प्रत्येक उत्तर की तुलना आधिकारिक उत्तर से करें। कुल सही उत्तरों की संख्या गिनें और फिर गलत उत्तरों की संख्या अलग से नोट करें।
प्रत्येक सही उत्तर पर +1 अंक
प्रत्येक गलत उत्तर पर –0.25 अंक (नेगेटिव मार्किंग)
अनुत्तरित प्रश्न पर 0 अंक
अनुमानित स्कोर = सही उत्तर – (गलत उत्तर × 0.25)
नोट - इस सूत्र की मदद से निकाला गया स्कोर केवल संभावित परिणाम दर्शाता है। अंतिम अंक आधिकारिक रिजल्ट जारी होने पर ही मान्य होंगे।
आरआरबी की विज्ञापन संख्या CEN 08/2024 के तहत आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी का आयोजन 27 नवंबर, 2025 से 10 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई। आमतौर पर परीक्षा का समापन होने के कुछ हफ्तों के अंदर आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। पिछले रुझानों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा था कि प्रोविजनल आंसर की 20 फरवरी तक जारी होगी। हालांकि आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी 17 फरवरी को जारी हुई।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 32,438 रिक्तियों को भरा जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा पास करने के लिए कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम पासिंग मार्क्स अलग अलग निर्धारित किया गया है। जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए पासिंग मार्क्स 40% है जबकि ओबीसी एनसीएल के लिए 30% और एससी एवं एसटी के लिए 30% निर्धारित है। रेलवे ग्रुप डी की सीबीटी 1 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आंसर की जारी होने के बाद अपने क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उसे डाउनलोड कर सकते हैं
आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी (RRB Group D answer key in Hindi) दो चरणों में जारी करता है - अनंतिम उत्तर कुंजी (provisional answer key) और अंतिम उत्तर कुंजी। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 17 फरवरी 2026 को जारी की गई। आरआरबी ग्रुप डी अनंतिम आंसर की में किसी प्रश्न के उत्तर पर उम्मीदवार को आपत्ति हो तो वह23 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कर सकता है। प्रतिक्रियाओं की समीक्षा के बाद, अंतिम आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी 2025 (RRB Group D Answer Key 2025 in Hindi) जारी की जाएगी। अंतिम आरआरबी ग्रुप डी 2025 उत्तर कुंजी के आधार पर, बोर्ड द्वार आरआरबी ग्रुप डी परिणाम जारी किया जाएगा।
नीचे दी गई तालिका में आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां देखें।
आरआरबी ग्रुप डी इवेंट | आरआरबी ग्रुप डी डेट्स |
आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा तिथि | 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक |
आरआरबी ग्रुप डी प्रोविजनल आंसर की | 17 फरवरी 2026 |
| आंसर की पर आपत्ति की तिथि | 17 से 23 फरवरी 2026 |
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
फाइनल आरआरबी ग्रुप डी आंसर की | सूचित किया जाएगा |
रेलवे ग्रुप डी आंसर की आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होगी। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन करके आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर आरआरबी ग्रुप डी सीईएन 08/2024 लिंक पर क्लिक करें
इसके बाद “आरआरबी ग्रुप डी आंसर की” लिंक नजर आएगा, उसपर क्लिक करें।
पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि/ पासवर्ड दर्ज करें व सबमिट करें।
उत्तर कुंजी जांचें, डाउनलोड करें और अंकों का मिलान करें।
उम्मीदवार किसी प्रश्न के उत्तर संतुष्ट नहीं है तो वह इसपर प्रमाण के साथ आपत्ति दर्ज कर सकता है। आरआरबी की वेबसाइटों पर उपलब्ध निर्देशों का पालन करते हुए आपत्तियां दर्ज कराने की अनुमति दी जाएगी।
आरआरबी पोर्टल पर आपत्ति दर्ज कराने के चरण नीचे जांच सकते हैं:
सबसे पहले आरआरबी पोर्टल पर जाकरआरआरबी ग्रुप डी लिंक पर जाएं।
आरआरबी ग्रुप डी आंसर की आपत्ति विंडो लिंक पर क्लिक करें।
क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
जिन प्रश्नों पर आपत्ति है, उनका चयन करें।
उत्तर और उसके प्रमाण के लिए सहायक दस्तावेज (पीडीएफ) अपलोड करें।
रेलवे ग्रुप डी उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आरआरबी ग्रुप डी आंसर की की पीडीएफ फाइल को सेव करें और प्रिंट लें।
आरआरबी ग्रुप डी की आंसर की कब आएगी जैसे सवाल पूछने वाले उम्मीदवार यह भी जानना चाह रहे हैं कि आरआरबी ग्रुप डी की आंसर की कहां देखें। उम्मीदवारों को बता दें कि उन्होंने जिस क्षेत्र से आरआरबी ग्रुप डी आवेदन करने के बाद परीक्षा दी है, उसी क्षेत्र की आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर उन्हें आरआरबी आंसर की प्राप्त हो जाएगी। उम्मीदवार नीचे क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइट की सूची देख सकते हैं।
आरआरबी क्षेत्र | आधिकारिक वेबसाइट |
इलाहाबाद | rrbald.gov.in |
भोपाल | rrbbpl.nic.in |
अजमेर | rrbajmer.org |
मंबई | rrbmumbai.gov.in |
पटना | rrbpatna.gov.in |
भुवनेश्वर | rrbbbs.gov.in |
बैंगलोर | rrbbnc.gov.in |
विलासपुर | rrbbilaspur.gov.in |
चेन्नई | rrbchennai.net |
अहमदाबाद | rrbahmedabad.gov.in |
चंडीगढ़ | rrbcdg.gov.in |
गोरखपुर | rrbgkp.gov.in |
गुवाहाटी | rrbguwahati.gov.in |
कोलकाता | rrbkolkata.org |
रांची | rrbranchi.org |
सिकंदराबाद | rrbsecunderabad.nic.in |
On Question asked by student community
Hello Student,
For RRB Group D CEN 09/2025, the CBT was conducted in August 2026. Candidates should regularly check their respective regional RRB website for result updates.
For more information, you can click on the link below.
Article Link - RRB Group D 2025-26: Application Form, Admit card, Exam Dates
Dear Student,
The RRB Group D Answer Key 2026 has been released. Candidates can check the provisional answer key and response sheet using their registration details.
Hello Dear Student,
The RRB Group D 2026 exam is scheduled from August 3 to August 25, 2026
You can check, find and access more information here:
The RRB Group D application process closed on March 9, 2026, and all applications were confirmed by then. Any further updates will be shared by the Board on its official website.
Since you have entered wrong certificate date in your RRB Group D application, it can create problems during Document Verification. The Railway Recruitment Boards checks your original documents and compare them with the information you enter in the application form.
If the date on your original certificate does not match