Careers360 Logo
ask-icon
share
    एनडीए परीक्षा 2026 क्वालीफाई करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?- श्रेणिवार संभावित व पिछले वर्षों के कट-ऑफ
    • लेख
    • एनडीए परीक्षा 2026 क्वालीफाई करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?- श्रेणिवार संभावित व पिछले वर्षों के कट-ऑफ

    एनडीए परीक्षा 2026 क्वालीफाई करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?- श्रेणिवार संभावित व पिछले वर्षों के कट-ऑफ

    Rajan KumarUpdated on 14 Aug 2026, 11:56 AM IST

    एनडीए परीक्षा 2026 क्वालीफाई करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) 2026 में आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक प्राप्त करना जरूरी होता है। UPSC द्वारा निर्धारित मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में कम से कम 25% अंक हासिल करने होंगे। हालांकि, केवल विषयवार न्यूनतम अंक प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के कुल अंकों के आधार पर निर्धारित एग्रीगेट कटऑफ भी पार करना होगा।

    This Story also Contains

    1. एनडीए परीक्षा 2026 क्वालिफाई मार्क्स : अवलोकन
    2. एनडीए परीक्षा 2026 क्वालिफाई करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?
    3. एनडीए कटऑफ 2026 - संभावित कटऑफ और न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स
    4. एनडीए कट ऑफ - पिछले वर्ष का एनडीए कट ऑफ
    5. एनडीए 2026 कटऑफ कैसे चेक करें?
    6. एनडीए कटऑफ 2026 को प्रभावित करने वाले कारक
    7. यूपीएससी एनडीए कटऑफ 2026 – कट-ऑफ के प्रकार
    8. यूपीएससी एनडीए रिजल्ट 2026
    एनडीए परीक्षा 2026 क्वालीफाई करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?- श्रेणिवार संभावित व पिछले वर्षों के कट-ऑफ
    एनडीए परीक्षा 2026 क्वालिफाई करने के लिए

    यूपीएससी द्वारा एनडीए कटऑफ 2026 निर्धारित किया जाता है। यह एग्रीगेट कटऑफ हर वर्ष परीक्षा के कठिनाई स्तर, उम्मीदवारों के प्रदर्शन और अन्य कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। इसलिए NDA 2026 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को केवल न्यूनतम क्वालीफाइंग अंकों पर निर्भर रहने के बजाय सुरक्षित स्कोर हासिल करने का लक्ष्य रखना चाहिए। एनडीए परीक्षा 2026 क्वालिफाई करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?, श्रेणिवार संभावित कटऑफ, पिछले वर्षों के कटऑफ, एनडीए परीक्षा में जाने के लिए 10वीं-12वीं में कितने मार्क्स चाहिए की जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    एनडीए परीक्षा 2026 क्वालिफाई मार्क्स : अवलोकन

    एनडीए 2026 में आगे की चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में विषयवार न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक हासिल करने के साथ-साथ निर्धारित कुल कटऑफ भी पार करना होगा। परीक्षा और क्वालीफाइंग मार्क्स से जुड़ी प्रमुख जानकारी नीचे दी गई है।

    विवरण

    जानकारी

    प्राधिकरण

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

    परीक्षा का नाम

    नेशनल डिफेंस एकेडमी एवं नेवल एकेडमी परीक्षा (NDA/NA) 2026

    शैक्षणिक योग्यता

    12वीं पास/उत्तीर्ण

    लिखित परीक्षा के कुल अंक

    900 अंक (गणित के 300 अंक और जनरल एबिलिटी टेस्ट (GAT) के 600 अंक होते हैं)

    SSB Test/Interview

    900 अंक

    क्वालीफाइंग मार्क्स

    प्रत्येक विषय में न्यूनतम 25% अंक

    एग्रीगेट कटऑफ

    परीक्षा के अनुसार अलग-अलग निर्धारित

    आधिकारिक वेबसाइट

    upsc.gov.in

    एनडीए परीक्षा 2026 क्वालिफाई करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

    एनडीए परीक्षा 2026 में क्वालिफाई करने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के प्रत्येक विषय में कम से कम 25% अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, केवल विषयवार न्यूनतम अंक प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है। उम्मीदवारों को UPSC द्वारा निर्धारित कटऑफ भी पार करनी होगी। NDA लिखित परीक्षा में गणित 300 अंक और जनरल एबिलिटी टेस्ट (GAT) 600 अंक का होता है, यानी कुल 900 अंक। 25% के हिसाब से गणित में कम से कम 75 अंक और GAT में 150 अंक प्राप्त करना विषयवार न्यूनतम मानक के अनुरूप होगा। लेकिन वास्तविक चयन के लिए आवश्यक कुल कटऑफ हर परीक्षा में अलग हो सकती है।

    NDA 2026 का अंतिम एनडीए परीक्षा 2026 क्वालिफाई/कटऑफ स्कोर पहले से तय नहीं है। UPSC परीक्षा के बाद आधिकारिक कटऑफ जारी करता है। इसलिए उम्मीदवारों को केवल न्यूनतम 25% अंक के बजाय कुल कटऑफ से अधिक स्कोर करने का लक्ष्य रखना चाहिए। UPSC की वेबसाइट पर NDA 2026 परीक्षा और कटऑफ से संबंधित आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

    एनडीए कटऑफ 2026 - संभावित कटऑफ और न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स

    NDA 2026 की आधिकारिक कटऑफ परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद UPSC द्वारा घोषित की जाएगी। वहीं पिछले वर्षों के कटऑफ ट्रेंड और विशेषज्ञों के विश्लेषण के आधार पर संभावित कटऑफ से उम्मीदवार अपने अपेक्षित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

    विवरण

    संभावित अंक

    NDA लिखित परीक्षा कटऑफ

    330/900 अंक

    NDA अंतिम कटऑफ

    660/1800 अंक (SSB Test/Interview के साथ)

    न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स

    प्रत्येक विषय में 25% अंक

    लिखित परीक्षा में संभावित न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स

    355/900 अंक

    अंतिम मेरिट में अंतिम अनुशंसित उम्मीदवार के संभावित अंक

    719/1800 अंक (SSB Test/Interview के साथ)

    एनडीए कट ऑफ - पिछले वर्ष का एनडीए कट ऑफ

    उम्मीदवारों की सुविधा के लिए UPSC NDA I और NDA II लिखित परीक्षाओं के पिछले वर्षों के कटऑफ नीचे दी गई तालिका में दिए गए हैं। इन कटऑफ के आधार पर अभ्यर्थी लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू में सफल होने के लिए आवश्यक संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।

    एनडीए 2025 कट ऑफ

    कार्यक्रम

    एनडीए लिखित परीक्षा कट ऑफ

    अंतिम एनडीए कट ऑफ

    एनडीए 1 2025 कट ऑफ

    334 (प्रत्येक विषय में कम से कम 25% अंक सहित)

    1800 में से 669

    NDA 2 कट ऑफ 2025

    पुरुष- 304.90

    महिला - 358.84 (प्रत्येक विषय में कम से कम 25% अंक सहित)

    पुरुष- 666.01

    महिला- 737.40

    एनडीए 2024 कट ऑफ

    कार्यक्रम

    एनडीए लिखित परीक्षा कट ऑफ

    अंतिम एनडीए कट ऑफ

    एनडीए 1 2024 कट ऑफ

    291 (प्रत्येक विषय में कम से कम 20% अंक सहित)

    1800 में से 654

    एनडीए 2 कट ऑफ 2024

    305 (प्रत्येक विषय में कम से कम 25% अंक सहित)

    1800 में से 673

    एनडीए 2023 कट ऑफ

    कार्यक्रम

    एनडीए लिखित परीक्षा कट ऑफ

    अंतिम एनडीए कट ऑफ

    एनडीए 1 2023 कट ऑफ

    900 में से 301 (प्रत्येक विषय में कम से कम 25% अंक सहित)

    1800 में से 664

    एनडीए 2 कट ऑफ 2023

    900 में से 292 (प्रत्येक विषय में कम से कम 20% अंक सहित)

    1800 में से 656

    एनडीए कट ऑफ 2022

    कार्यक्रम

    NDA लिखित परीक्षा के लिए कट-ऑफ

    NDA इंटरव्यू के लिए कट ऑफ

    NDA 1 कट ऑफ 2022

    360 (प्रत्येक विषय में कम से कम 25% अंक सहित)

    720 (1800 अंकों में से)

    एनडीए 2 2022 कट ऑफ

    316 (प्रत्येक विषय में कम से कम 25% अंक सहित)

    678 (1800 अंकों में से)

    एनडीए 1 कट ऑफ 2021

    कार्यक्रम

    लिखित परीक्षा में न्यूनतम योग्यता मानक (900 में से)

    अंतिम अनुशंसित उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंक [अंतिम चरण (1800 में से)]

    NDA 1 2021 कटऑफ

    343 (प्रत्येक विषय में कम से कम 25% अंक सहित)

    709

    NDA 2 का कट ऑफ 2021

    355 (प्रत्येक विषय में कम से कम 25% अंक सहित)

    726

    एनडीए 2026 कटऑफ कैसे चेक करें?

    NDA 2026 का कट ऑफ देखने के लिए उम्मीदवारों को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित कट-ऑफ PDF डाउनलोड करनी होगी। प्रक्रिया इस प्रकार है:

    • UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in खोलें:

    • होमपेज पर “Examinations” या “What's New” सेक्शन में जाएं।

    • NDA & NA Examination 2026 से संबंधित Cut-off Marks लिंक खोजें।

    • एनडीए कट ऑफ 2026 लिंक पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर खुलने वाली PDF में कट-ऑफ marks देखें।

    • PDF में दिए गए category-wise cut-off और अन्य संबंधित विवरण ध्यान से चेक करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए PDF डाउनलोड करके अपने डिवाइस में सेव कर लें।

    • अपने प्राप्त अंकों की तुलना संबंधित कट-ऑफ से करके अपनी स्थिति का आकलन करें।

    एनडीए कटऑफ 2026 को प्रभावित करने वाले कारक

    NDA 2026 की कट-ऑफ कई महत्वपूर्ण कारकों के आधार पर निर्धारित होती है। उम्मीदवार संभावित कट-ऑफ का अनुमान लगाने के लिए निम्नलिखित बिंदुओं को ध्यान में रख सकते हैं:

    • परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या: परीक्षा में जितने अधिक उम्मीदवार शामिल होते हैं, प्रतिस्पर्धा उतनी ही बढ़ सकती है और इसका प्रभाव कट-ऑफ पर पड़ सकता है।

    • NDA परीक्षा का कठिनाई स्तर: प्रश्नपत्र आसान होने पर कट-ऑफ बढ़ने और कठिन होने पर कट-ऑफ कम रहने की संभावना होती है।

    • NDA में जारी की गई रिक्तियों की संख्या: उपलब्ध रिक्तियों की संख्या भी कटऑफ को प्रभावित करती है। रिक्तियां कम होने पर प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है।

    यूपीएससी एनडीए कटऑफ 2026 – कट-ऑफ के प्रकार

    यूपीएससी एनडीए कटऑफ मुख्य रूप से दो चरणों में जारी की जाती है लिखित परीक्षा कटऑफ और फाइनल कटऑफ। इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है:

    • NDA Written Exam Cut-off: यह वह न्यूनतम अंक/प्रतिशत है जो उम्मीदवार को NDA लिखित परीक्षा में क्वालीफाई करने के लिए प्राप्त करना होता है। UPSC द्वारा निर्धारित न्यूनतम qualifying standard के अनुसार Mathematics और GAT, दोनों में अलग-अलग 25% अंक आवश्यक हैं। आधिकारिक aggregate cut-off संबंधित परिणाम के साथ जारी की जाती है।

    • Final NDA Cut-off: यह लिखित परीक्षा और SSB Interview/Personality Test में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित अंतिम cut-off होती है। चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में उम्मीदवार के कुल प्रदर्शन के आधार पर इसका निर्धारण किया जाता है।

    यूपीएससी एनडीए रिजल्ट 2026

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा एनडीए 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। जो उम्मीदवार UPSC NDA 2026 की लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं, वे SSB इंटरव्यू में शामिल होने के लिए पात्र होते हैं। आयोग NDA परीक्षा के दोनों चरणों के परिणाम अलग-अलग जारी करता है। SSB इंटरव्यू के बाद NDA 2026 का अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा। अंतिम रिजल्ट लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। दोनों परीक्षाएं 900-900 नंबर के होते हैं और दोनों में न्यूनतम क्वालिफाई मार्क्स लाना अनिवार्य होता है। इस लेख में एनडीए परीक्षा 2026 क्वालिफाई के बारे में विस्तार से बताया गया है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NDA

    On Question asked by student community

    Have a question related to NDA ?

    Hello Stutdent,

    Based on the NDA 2027 eligibility information available, the expected date-of-birth range for NDA 1 2027 is from July 2, 2008 to July 1, 2011. Since your date of birth is May 14, 2008, it falls before this range. Therefore, you would not be eligible for NDA 1

    Hello, if you are currently in Class 11 with PCM and want to appear for the NDA exam in September 2027, you can start preparing from Class 11 itself. Focus on Mathematics, English, General Knowledge and current affairs, along with regular physical fitness. You will need to complete Class 12

    Hi Simranjit Kaur Dhillon

    For NDA, the 12th-appearing rule generally allows students who are in Class 12 to apply, but the exact eligibility is based on the notification for that particular exam.

    For your DOB 4 February 2010, you should not rely on age alone for NDA 2027. UPSC will

    Hello Student, NDA eligibility is based on the date-of-birth range mentioned in the specific UPSC notification, not simply on whether you have turned 16.5 or 17 by the examination date. If you are currently 15 and will turn 16 next month, you may still be too young for the next