Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026 (RRB NTPC Exam Pattern 2026 in Hindi)- सीबीटी 1, सीबीटी 2 पैटर्न जानें
    • लेख
    • आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026 (RRB NTPC Exam Pattern 2026 in Hindi)- सीबीटी 1, सीबीटी 2 पैटर्न जानें

    आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026 (RRB NTPC Exam Pattern 2026 in Hindi)- सीबीटी 1, सीबीटी 2 पैटर्न जानें

    Kunal solankiUpdated on 10 Sep 2026, 05:02 PM IST

    आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026 (RRB NTPC Exam Pattern 2026 in Hindi)- रेलवे भर्ती बोर्ड (rrb), द्वारा आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पैटर्न 2026 (rrb ntpc exam pattern 2026 in hindi) की जानकारी एनटीपीसी भर्ती अधिसूचना 2026 में विस्तार से दी जाती है। एनटीपीसी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए इस पेज पर आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026 की जानकारी दी गई है।

    This Story also Contains

    1. आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026- अंकन योजना (RRB NTPC Marking Scheme 2026 in hindi)
    2. आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026 - चरण
    3. आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026- सीबीटी 1 (RRB NTPC Exam Pattern 2026 CBT 1 in Hindi)
    4. आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026- स्किल टेस्ट
    5. आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026- दस्तावेज सत्यापन
    6. आरआरबी एनटीपीसी सिलेबस 2026
    7. आरआरबी एनटीपीसी प्रश्न पत्र 2026 (rrb ntpc question papers 2026 in hindi)
    8. रेलवे परीक्षा 2026 की तैयारी के लिए सुझाव (Railway Exam Preparation 2025 Tips)
    9. आरआरबी एनटीपीसी - तैयारी के लिए कुछ किताबें
    आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026 (RRB NTPC Exam Pattern 2026 in Hindi)- सीबीटी 1, सीबीटी 2 पैटर्न जानें
    आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026

    आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न ग्रेजुएट एवं अंडर ग्रेुजएट दोनों लेवल पर ही एकसमान हैं। आगे लेख में आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न की चरणवार तरीके से जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस लेख आवश्य पढ़ें।

    आरआरबी एनटीपीसी पात्रता मानदंड । आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सिलेबस । सराकारी नौकरी 2026

    आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026- अंकन योजना (RRB NTPC Marking Scheme 2026 in hindi)

    आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 और सीबीटी 2 परीक्षा के लिए अंकन योजना नीचे दी गई है।

    • एनटीपीसी सीबटी 1- सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा वहीं प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

    • एनटीपीसी सीबीटी 2- सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा वहीं प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

    आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026 - चरण

    आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 - कंप्यूटर आधारित परीक्षा

    आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 - कंप्यूटर आधारित परीक्षा

    आरआरबी एनटीपीसी सीबीटीएटी - कंप्यूटर आधारित एप्टिट्यूट टेस्ट / स्किल टेस्ट

    आरआरबी एनटीपीसी दस्तावेज सत्यापन - मेडिकल, दस्तावेज सत्यापन

    आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026- सीबीटी 1 (RRB NTPC Exam Pattern 2026 CBT 1 in Hindi)

    जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आरआरबी एनटीपीसी आवेदन 2026 जमा किए हैं केवल वे ही प्रथम चरण आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा देने के लिए योग्य हैं। सीबीटी 1 परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा होती है। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 2026 में गणित, सामान्य ज्ञान, तर्कशास्त्र एवं सामान्य बुद्धिमता विषय पर आधारित होते हैं। इस चरण की परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से एनटीपीसी सीबीटी 1 एग्जाम पैटर्न की जानकारी पा सकते हैं।

    आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026- सीबीटी 1

    खंड

    प्रश्नों की संख्या

    कुल अंक

    अवधि

    गणित

    30

    30




    90 मिनट

    तर्कशास्त्र एवं सामान्य ज्ञान

    30

    30

    सामान्य अध्ययन

    40

    40

    कुल

    100

    100


    आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 एग्जाम पैटर्न 2026 (rrb ntpc cbt 2 exam pattern 2026 in hindi)

    जो उम्मीदवार सीबीटी 1 परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे वे अगले चरण सीबीटी 2 परीक्षा दे सकेंगे। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा पैटर्न में प्रश्नों की संख्या 120 होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटा जाएगा। वहीं परीक्षा की अवधि 90 मिनट है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से एनटीपीसी सीबीटी 2 एग्जाम पैटर्न की जानकारी पा सकते हैं।

    आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026- सीबीटी 2

    खंड

    प्रश्नों की संख्या

    कुल अंक

    अवधि

    गणित

    35

    30




    90 मिनट

    तर्कशास्त्र एवं सामान्य ज्ञान

    35

    30

    सामान्य अध्ययन

    50

    40

    कुल

    120

    120


    आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026 - सीबीएटी (computer based aptitude test)

    परीक्षा का तीसरा स्तर आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी 2026 होता है। आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026 के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने स्टेशन मास्टर एवं ट्रैफिक असिस्टेंट पद का चुनाव किया होगा वे ही सीबीएटी परीक्षा देंगे। RRB NTPC CBAT में क्वालिफ़ाई करने के लिए कम से कम 42 T-स्कोर लाना ज़रूरी है। RRB NTPC 2026 की फ़ाइनल मेरिट लिस्ट CBAT में क्वालिफ़ाई करने वाले उम्मीदवारों में से बनाई जाएगी, जिसमें CBT 2 में मिले मार्क्स को 70% और CBAT में मिले मार्क्स को 30% वेटेज दिया जाएगा।

    आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026- स्किल टेस्ट

    आरआरबी एनटीपीसी स्लिक टेस्ट 2026 तीसरे चरण की परीक्षा का ही एक पार्ट है। टाइपिंग टेस्ट उन उम्मीदवारों के लिए है जो ट्रैफिक असिस्टेंट और स्टेशन मास्टर के अलावा अन्य सभी पदों के लिए आवेदन करते हैं। आरआरबी एनटीपीसी टाइपिंग टेस्ट क्वालिफाइंग नेचर का होता है और इसमें कुल वैकेंसी की संख्या से आठ गुना ज़्यादा कैंडिडेट्स को बुलाया जाएगा। RRB NTPC 2026 के एग्ज़ाम पैटर्न के अनुसार, क्वालिफ़ाई करने के लिए कैंडिडेट्स को बिना एडिटिंग टूल्स और स्पेल चेक सुविधा के इंग्लिश में 30 शब्द प्रति मिनट (WPM) या हिंदी में 25 WPM की स्पीड से टाइप करना होगा।

    आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न 2026- दस्तावेज सत्यापन

    RRB NTPC परीक्षा पैटर्न 2026 के अनुसार, यह भर्ती प्रक्रिया का आखिरी चरण है। CBT 2 और CBAT/TST (जैसा लागू हो) में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर, मेरिट के अनुसार वैकेंसी की संख्या के बराबर उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। DV में, उन्हें अपने सभी डॉक्यूमेंट्स दिखाने होंगे जिनकी जांच की जाएगी; इन डॉक्यूमेंट्स में एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, रिज़र्वेशन सर्टिफिकेट (जैसा लागू हो), EWS सर्टिफिकेट (जैसा लागू हो) आदि शामिल हैं।

    आरआरबी एनटीपीसी सिलेबस 2026

    RRB NTPC Syllabus 2026 सभी स्टेज यानी CBT 1, 2 और CBAT के लिए तय किया गया है। RRB NTPC 2026 syllabus in hindi से उम्मीदवारों को यह समझने में मदद मिलेगी कि एग्जाम में किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं, कौन से सब्जेक्ट और टॉपिक पढ़ने हैं .. RRB NTPC सिलेबस 2026 की मदद से, उम्मीदवार एग्जाम में पूछे जाने वाले ज़रूरी चैप्टर और टॉपिक देख सकेंगे।

    आरआरबी एनटीपीसी प्रश्न पत्र 2026 (rrb ntpc question papers 2026 in hindi)

    परीक्षा होने के बाद रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड RRB NTPC question papers 2026 जारी करेगा। RRB NTPC 2026 question papers आधिकारिक वेबसाइट पर PDF फ़ॉर्मेट में जारी किए जाएंगे। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को RRB NTPC question papers download करने चाहिए ताकि वे परीक्षा के कठिनाई स्तर और पूछे जाने वाले सवालों के प्रकार को समझ सकें और बेहतर स्कोर करने के लिए उनका अभ्यास कर सकें।

    रेलवे परीक्षा 2026 की तैयारी के लिए सुझाव (Railway Exam Preparation 2025 Tips)

    आरआरबी परीक्षा 2026 में सफल होने के लिए, आरआरबी परीक्षा की तैयारी की निम्नलिखित रणनीतियों का पालन करें:

    • आरआरबी परीक्षा या रेलवे परीक्षा की तैयारी के लिए एक यथार्थवादी अध्ययन समय सारिणी बनाएँ।

    • आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2026 परीक्षा के परीक्षा पैटर्न को समझें।

    • आरआरबी भर्ती 2026 परीक्षा की तैयारी के दौरान आरआरबी पाठ्यक्रम को स्मार्ट तरीके से पूरा करें।

    • रेलवे परीक्षा की तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ आरआरबी तैयारी पुस्तकें 2026 पढ़ें।

    • रेलवे परीक्षाओं के कई आरआरबी मॉक टेस्ट 2026 और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें।

    आरआरबी एनटीपीसी - तैयारी के लिए कुछ किताबें

    परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को अच्छी तैयारी के लिए सबसे अच्छी RRB NTPC 2026 किताबों का इस्तेमाल करना चाहिए। बाज़ार में कई तरह की किताबें उपलब्ध होने के कारण, उम्मीदवारों को यह तय करने में उलझन हो सकती है कि उनके लिए RRB NTPC की तैयारी की कौन सी किताबें सबसे अच्छी हैं। हमने इस पेज पर RRB NTPC 2026 की तैयारी के लिए कुछ किताबों की सूची दी है। उम्मीदवार अपनी समझ के अनुसार किताब का चयन कर सकते हैं। उपर्युक्त तालिका में कुछ ही किताबों का जिक्र है।

    आरआरबी परीक्षा 2026 टॉपिक्स

    आरआरबी परीक्षा 2026 के लिए बेस्ट बुक

    विषय

    ऑनलाइन रेलवे परीक्षा की तैयारी के लिए पुस्तकों का सुझाव

    जनरल अवेयरनेस

    लूसेंट जनरल नॉलेज

    न्यूज पेपर और मंथली करंट अफेयर्स मैगजीन

    कक्षा 10 तक की एनसीईआरटी की पुस्तकें

    क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट (Quantitative Aptitude)

    एसएससी मैथेमेटिक्स - राकेश यादव

    मैजिकल बुक ऑन क्विकर मैथ्स - एम टायरा

    क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट - आर.एस. अग्रवाल

    जनरल इंटेलिजेंस/ रीजनिंग

    वर्बल एंड नन-वर्बल रीजनिंग - आर.एस. अग्रवाल

    एनालिटिकल रीजनिंग - एम. के. पाण्डेय

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to RRB NTPC

    On Question asked by student community

    Have a question related to RRB NTPC ?

    Hello Student,

    If you are referring to the RRB NTPC Undergraduate result released on August 24, 2026, please specify whether you want the result link, cut-off, scorecard or next-stage details.

    Hello Dear Student,

    To apply for the RRB NTPC exam, visit your regional Railway Recruitment Board Website or the centralized application portal, complete the two-step registration process (basic registration and detailed form fill-up), and pay the required fee of Rs. 500 for General/OBC or Rs. 250 for reserved categories.

    You

    Hello Dear Student,
    The RRB NTPC CBT 1 result for Graduate posts was officially released on June 11, 2026.

    You can check, find and access more information here:

    Hello Raju,

    The RRB NTPC CBT 2 exam is the second stage of the selection process and carries more weight than CBT 1, as its marks are considered for the final merit list for many posts.

    RRB NTPC CBT 2 Exam Pattern

    • Total Questions: 120
    • Total Marks: 120
    • Duration: 90

    Hi Satyanaraj,
    The RRB NTPC (Railway Recruitment Board Non Technical Popular Categories) exam is a national level recruitment process for permanent non technical roles in Indian Railways, such as Station Masters, Guards, and Clerks.
    it offers a monthly in-hand salary of roughly Rs28,000–Rs35,000 for 12th-pass
    (UG) posts and Rs35,000–Rs55,000 for