Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी एएलपी आंसर की 2026 कब आएगी - सीबीटी 1 आंसर की जारी, डाउनलोड प्रक्रिया देखें
    • लेख
    • आरआरबी एएलपी आंसर की 2026 कब आएगी - सीबीटी 1 आंसर की जारी, डाउनलोड प्रक्रिया देखें

    आरआरबी एएलपी आंसर की 2026 कब आएगी - सीबीटी 1 आंसर की जारी, डाउनलोड प्रक्रिया देखें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 20 Mar 2026, 05:22 PM IST

    आरआरबी एएलपी आंसर की 2026 कब आएगी- आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इंटरनेट पर Rrb alp answer key 2026 kab aayegi, लोको पायलट परीक्षा की उत्तर कुंजी कब जारी होगी... जैसे सवाल सर्च कर रहे हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 20 मार्च को आरआरबी एएलपी आंसर-की सीबीटी 1 पीडीएफ जारी कर दी है। प्रोविजनल आरआरबी एएलपी आंसर-की पीडीएफ लिंक (rrb alp answer key pdf link) आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर सक्रिय हो गई है। उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से आरआरबी एएलपी प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा हाल ही में सूचना जारी कर असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) सीबीटी-1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की रिलीज डेट की घोषणा की गई थी।
    आरआरबी एएलपी अपेक्षित कटऑफ क्या है?

    आरआरबी एएलपी आंसर की 2026 कब आएगी - सीबीटी 1 आंसर की जारी, डाउनलोड प्रक्रिया देखें
    आरआरबी एएलपी आंसर की 2026 कब आएगी - सीबीटी 1 रिलीज डेट, डाउनलोड प्रक्रिया देखें

    असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा की आंसर-की के साथ-साथ, आरआरबी एएलपी रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ(rrb alp response sheet pdf) जारी कर आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो (rrb alp answer key objection window) की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार 26 मार्च तक आपत्ति के लिए निर्धारित शुल्क भुगतान कर आरआरबी एएलपी आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 और 2 (RRB ALP CBT 1 & 2) के लिए लिखित आंसर की संबंधित परीक्षा परिणाम से पहले जारी की जाती है।

    बोर्ड द्वारा जारी आंसर की संबंधी सूचना देखें -

    1773924862362

    आरआरबी एएलपी 2025-26 भर्ती परीक्षा सीईएन 01/2025 के तहत 9,970 रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है। पहले चरण की परीक्षा 13, 16, 17 और 18 फरवरी 2026 को आयोजित की गई। कुछ प्रभावित केंद्रों पर 11 मार्च को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी।

    आरआरबी एएलपी महत्वपूर्ण तिथि 2025-26 RRB ALP Important Dates 2025

    आरआरबी एएलपी इवेंट्स

    आरआरबी एएलपी डेट्स 2025

    आरआरबी एएलपी नोटिफिकेशन

    10 अप्रैल 2025

    12 अप्रैल, 2025

    आरआरबी एएलपी आवेदन आरंभ

    10 अप्रैल 2025

    12 अप्रैल, 2025

    आरआरबी एएलपी 2025 आवेदन अंतिम तिथि

    19 मई 2025

    आरआरबी एएलपी 2025 आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

    21 मई, 2025

    आरआरबी एएलपी आवेदन पत्र सुधार विंडो

    22 से 31 मई, 2025

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 सिटी स्लिप

    3 फरवरी 2026

    रीशेड्यूल एग्जाम के लिए (6 मार्च 2026)

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2025

    10 फरवरी 2026

    आरआरबी एएलपी 2025 सीबीटी 1 परीक्षा

    13, 16, 17 और 18 फरवरी 2026

    11 मार्च 2026 (रीशेड्यूल एग्जाम)

    आरआरबी एएलपी 2025 सीबीटी 1 आंसर की

    20 मार्च 2026

    एएलपी 2025 सीबीटी 1 आंसर की आपत्ति की तिथि
    20 से 26 मार्च 2026

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट 2025

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी सीबीएटी एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी सीबीएटी परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी सीबीएटी रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एएलपी फाइनल मेरिट लिस्ट

    सूचित किया जाएगा

    कब जारी होगी आरआरबी एएलपी आंसर की?

    आरआरबी एएलपी 2025 की आंसर (RRB ALP 2025 Answer Key in hindi) की कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं सीबीटी 1 और सीबीटी 2 के लिए दो चरणों प्रोविजनल और फिर फाइनल में जारी की जाती है। एएलपी सीबीटी 1 के लिए पहले प्रोविजनल आरआरबी एएलपी आंसर की 20 मार्च 2026 को जारी होगी। इसके बाद फाइनल एएलपी आंसर की और आरआरबी एएलपी रिजल्ट जारी होगा। रिजल्ट में चयनित उम्मीदवार एएलपी सीबीटी 2 में शामिल होंगे। सीबीटी 2 एएलपी आंसर की परीक्षा समाप्त होने के दो सप्ताह के भीतर जारी होगी।

    आरआरबी एएलपी आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

    आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की जारी होने की आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय आरआरबी आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के द्वारा आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-

    • आधिकारिक क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट (जैसे अगर आपने गोरखपुर से आवेदन किया है तो https://www.rrbgkp.gov.in/) पर जाएं।

    • होम पेज पर नोटिस सेक्शन में आरआरबी एएलपी आंसर की लिंक सर्च करें और उसपर क्लिक करें।

    • आंसर की डाउनलोड करने के लिए लॉगइन पेज खुल जाएगा। आवश्यक विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।

    • आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 आंसर की पीडीएफ ओपन होगी।

    • अंको की गणना करें यदि त्रुटि है तो आपत्ति दर्ज करें।

    आरआरबी एएलपी आंसर-की ऑब्जेक्शन डेट (RRB ALP Answer Key PDF 2026 objection date)

    उम्मीदवार आरआरबी एएलपी आंसर-की से अपनी रिस्पॉन्स शीट का मिलान करके अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की विंडो 20 मार्च को शाम 5 बजे से ओपन होगी और 26 मार्च शाम 5 बजे तक सक्रिय रहेगी।

    आंसर की में दर्ज किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति के लिए उम्मीदवार प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क भुगतान कर एलएलपी आंसर की पर चैलेंज कर सकते हैं। आंसर की ऑब्जेक्शन फीस पेमेंट डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई से ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। उम्मीदवारों को एएलपी आंसर की के संबंध में अपनी आपत्तियां साक्ष्यों के साथ प्रस्तुत करनी होंगी। चुनौती देने वाले आंसर के मूल्यांकन के बाद, आरआरबी एएलपी फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

    आरआरबी एएलपी आंसर की आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया (Process to file objection on RRB ALP Answer Key in hindi)

    • आवेदकों को उस प्रश्न आईडी को नोट करना होगा जिसपर उन्हें आपत्ति हैं।

    • एक बार प्रश्नों की पहचान हो जाने पर, वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 'अभ्यर्थी आपत्ति' टैब पर जाएं

    • आपत्ति दर्ज करने के लिए ‘नई आपत्ति’ पर क्लिक करें

    • अभ्यर्थियों को ड्रॉप-डाउन सूची से उस प्रश्न आईडी का चयन करना होगा जिसके विरुद्ध वे आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं।

    • फिर भाषा का चयन करें

    • अभ्यर्थियों को अपनी आपत्ति के संबंध में स्पष्टीकरण भी देना होगा।

    • सभी जानकारी देने के बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

    आरआरबी एएलपी परिणाम 2025 (RRB ALP Result 2025 in hindi)

    चयन प्रक्रिया के हर चरण के बाद आरआरबी एएलपी परिणाम (RRB ALP Result 2025 in hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आरआरबी एएलपी 2025 परिणाम पीडीएफ (RRB ALP Result pdf 2025 in hindi) के रूप में उपलब्ध होगा। संभावना है कि एएलपी सीबीटी रिजल्ट अप्रैल 2026 में जारी किया जाएगा। फाइनल परिणाम परीक्षा के सभी चरणों यानी सीबीटी 1 और 2, सीबीएटी, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के बाद जारी होगा।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Upcoming Dates
    SSC Stenographer Application Correction Date

    20 May'26 - 21 May'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    BA English
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Intellectual Property Rights and Competition Law
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Online BA English
    Via Centre for Distance and Online Education Bharathidasan University, Tiruchirappalli
    BA Hindi
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     221 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     92 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ