Careers360 Logo
ask-icon
share
    क्या सीबीएसई अब साल में एक बार करेगा सीटेट का आयोजन? (Will CBSE now conduct CTET once a year?)
    • लेख
    • क्या सीबीएसई अब साल में एक बार करेगा सीटेट का आयोजन? (Will CBSE now conduct CTET once a year?)

    क्या सीबीएसई अब साल में एक बार करेगा सीटेट का आयोजन? (Will CBSE now conduct CTET once a year?)

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 23 Sep 2025, 07:14 PM IST

    अब साल में एक बार सीटेट का आयोजन? (Is CTET now conducted once a year?) - आम तौर पर केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सितंबर माह में दिसंबर सेशन के लिए अधिसूचना और आवेदन जारी हो जाता है, लेकिन अभी तक जुलाई सेशन के लिए ही सीटेट अधिसूचना जारी नहीं होने से कयास लगाए जा रहे हैं कि सीबीएसई द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन साल में एक बार ही किया जाएगा। हालांकि सीबीएसई की ओर से इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई है। शिक्षक भर्ती के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों को सीटीईटी आवेदन 2025 का इंतजार है।

    क्या सीबीएसई अब साल में एक बार करेगा सीटेट का आयोजन? (Will CBSE now conduct CTET once a year?)
    क्या सीबीएसई अब साल में एक बार करेगा सीटेट का आयोजन?

    केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) भारत की सबसे अधिक चर्चित शिक्षण पात्रता परीक्षाओं में से एक है। देश भर के शिक्षक अभ्यर्थी सीटेट 2025 परीक्षा के नवीनतम अपडेट जैसे सीटेट अधिसूचना 2025 (CTET notification 2025 in hindi), सीटेट आवेदन 2025 (CTET application 2025 in hindi) और सीटेट परीक्षा तिथि 2025 (CTET exam date 2025) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    सीटेट आवेदन पत्र कब जारी होगा? (When will the CTET Application Form be released?)

    सीटेट उम्मीदवार लगातार यह सवाल पूछ रहे हैं कि सीटेट आवेदन पत्र कब जारी होगा? सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा सीटेट आवेदन तिथि की सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर सीटेट जुलाई 2025 अधिसूचना के साथ दी जाएगी। सीटीईटी 2025 का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा।

    बीते वर्ष कब हुई थी सीटेट 2024 परीक्षा?

    पिछले साल, जुलाई सेशन के लिए सीटीईटी 2024 परीक्षा 7 जुलाई और दिसंबर सेशन के लिए 14 दिसंबर को आयोजित की गई थी, लेकिन सीबीएसई ने अभी तक जुलाई सेशन की परीक्षा (CTET July 2025 Exam) तारीखों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। अगर सिंतबर माह में जुलाई सेशन के लिए सीटेट आवेदन जारी होता है तो परीक्षा संभवतः नवंबर 2025 में आयोजित होगी। ऐसे में दिसंबर सेशन के लिए परीक्षा का आयोजन अगले साल मार्च के बाद होगा। ऐसे में सेशन का शेड्यूल प्रभावित होगा।

    उम्मीदवार नीचे दिए प्वाइंट से समझ सकते हैं कि सीटेट परीक्षा साल में एक बार आयोजित होने के पीछे कयास लगाने के कारण क्या है?

    सीटेट 2024 जुलाई सत्र अधिसूचना-

    बीते वर्ष जुलाई सत्र के लिए, बीते वर्ष, सीटेट जुलाई सत्र के लिए, सीटेट आवेदन मार्च माह में जारी कर दिए गए थे और परीक्षा 7 जुलाई 2024 को आयोजित की गई थी। इस साल सितंबर माह का दूसरा सप्ताह खत्म होने को है, लेकिन सीटेट जुलाई 2025 सत्र के लिए अभी तक आवेदन जारी नहीं हुआ है।

    सीटेट जुलाई 2024 अधिसूचना देखें -

    1747825429044

    पिछले साल, सीटेट दिसंबर सत्र के लिए आवेदन सितंबर में जारी हो गया था और परीक्षा 14-15 दिसंबर को आयोजित हुई थी। हालांकि अधिसूचना के अनुसार, सीटेट दिसंबर 2024 परीक्षा तिथि 1 दिसंबर थी जिसे बाद में संशोधित किया गया था। सीटेट दिसंबर 2024 रिजल्ट 9 जनवरी 2025 को जारी हुआ था।

    सीटेट दिसंबर 2024 अधिसूचना देखें-

    1757595105294

    सीटेट 2023 जुलाई अधिसूचना देखें -

    1757595105334

    2025 में सीटीईटी आवेदन पत्र कब आएगा? (When will the CTET Application Form in hindi be released in 2025?)

    सीटेट में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार जानना चाह रहे हैं कि सीटेट आवेदन पत्र कब जारी होगा? आधिकारिक CTET 2025 अधिसूचना अगस्त 2025 में आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी होने की उम्मीद है। आधिकारिक अधिसूचना में सीटेट परीक्षा तिथि 2025, सीटेट फॉर्म तिथि 2025, पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम और एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि 2025 शामिल होगी।

    सीटीईटी परीक्षा आवेदन पत्र की सटीक तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। सीटीईटी जुलाई 2025 आवेदन पत्र की तिथि के बारे में नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार हमारे साथ बने रहें।

    संभावना है कि सीबीएसई सीटेट जुलाई 2025 अधिसूचना (CBSE CTET 2025 notification in hindi) के साथ ही सीटेट जुलाई आवेदन पत्र (CTET July application form in Hindi) को लेकर अधिसूचना जल्द जारी करेगा।

    सीटेट परीक्षा किस कक्षा में शिक्षण के लिए आयोजित होती है?

    सीटीईटी परीक्षा (CTET exam in hindi) का आयोजन कक्षा 1 से 8 तक में पढ़ाने के लिए शिक्षकों की पात्रता का आकलन करने के लिए किया जाता है। सीटेट परीक्षा दो पेपर के लिए दो पालियों में आयोजित की जाती है। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 के लिए होता है। सीटेट 2025 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के पास पेपर 1 या पेपर 2 या दोनों में शामिल होने का विकल्प होता है।

    इसे भी पढ़ें - एलआईसी गोल्डन जुबली छात्रवृत्ति

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CTET

    On Question asked by student community

    Have a question related to CTET ?

    For CTET Paper II, you should prepare Child Development and Pedagogy, Language I, Language II and Social Studies/Social Science according to the official syllabus. If Sanskrit is selected as a language, prepare the required Sanskrit language section as prescribed. For preparation material, use the latest syllabus, previous-year papers, mock tests

    Hey there,

    Agar aap CTET ka result nikalna chahte hain, to official website se aise check karein:

    1. official website open karein.
    2. Result par click karein.
    3. Apne CTET exam ka session select karein, jaise CTET February 2026 Result. February 2026 ka result 30 March 2026 ko release hua tha.
    4. Application Number/Roll

    Hello, agar CTET 2021-22 ka application number aur roll number bhool gaye hain aur registered Gmail se bhi details delete ho gayi hain, to aap CTET ki official website par help ke liye contact kar sakte hain. CTET helpdesk ka email ctet.cbse@nic.in hai.

    Hello Student, CTET mein qualifying marks category ke according depend karte hain. Generally, General category candidates ko 60% marks, yani 150 mein se 90 marks, qualify karne ke liye chahiye hote hain. Reserved categories ke candidates ko applicable rules ke according relaxation mil sakti hai. Agar aap apni category bata

    If you are in the first year of a 4-year B.A.B.Ed /B.A.Ed integrated teacher-education course, you should be careful about CTET eligibility .

    For CTET Paper II, one of the recognised routes is Senior Secondary with at least 50% marks along with passing/appearing in the final year of a 4-year