Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूके एएनएम रिजल्ट 2026 (UK ANM Result 2026)- डाउनलोड लिंक, मेरिट लिस्ट, चयन प्रक्रिया
    • लेख
    • यूके एएनएम रिजल्ट 2026 (UK ANM Result 2026)- डाउनलोड लिंक, मेरिट लिस्ट, चयन प्रक्रिया

    यूके एएनएम रिजल्ट 2026 (UK ANM Result 2026)- डाउनलोड लिंक, मेरिट लिस्ट, चयन प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 23 May 2026, 11:27 AM IST

    यूके एएनएम रिजल्ट 2026- उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) द्वारा यूके एएनएम रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना परिणाम पीडीएफ प्रारूप में ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड द्वारा चयन प्रक्रिया अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता एवं बेसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) प्रशिक्षण कोर्स में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। यूके एएनएम रिजल्ट जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक इस पेज पर दिया जाएगा।
    ये भी पढ़ें: उत्तराखंड प्रवक्ता एडमिट कार्ड । उत्तराखंड प्रवक्ता भर्ती

    This Story also Contains

    1. यूके एएनएम रिजल्ट 2026- अवलोकन
    2. यूके एएनएम भर्ती 2026: आवेदन विवरण
    3. यूके एएनएम रिजल्ट 2026: चयन प्रक्रिया
    4. यूके एएनएम रिजल्ट 2026 – डाउनलोड प्रक्रिया
    5. यूके एएनएम रिजल्ट 2026 में दर्ज विवरण
    यूके एएनएम रिजल्ट 2026 (UK ANM Result 2026)- डाउनलोड लिंक, मेरिट लिस्ट, चयन प्रक्रिया
    यूके एएनएम रिजल्ट 2026

    उत्तराखंड (यूके) एएनएम मेरिट सूची जनपदवार एवं बैचवार वरिष्ठता क्रम में जारी होगी। यदि दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं, तो अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा, समान अंक होने की स्थिति में वांछित अथवा अधिमानी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता मिलेगी। वहीं आयु और योग्यता दोनों समान हों, तो अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार नाम के आधार पर वरिष्ठता निर्धारित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूके एएनएम रिजल्ट 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी और ताजा अपडेट के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    ये भी पढें: उत्तराखंड प्रवक्ता आंसर की । उत्तराखंड प्रवक्ता रिजल्ट

    यूके एएनएम रिजल्ट 2026- अवलोकन

    उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा यूके एएनएम भर्ती 2026 कुल 335 पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें अभ्यर्थियों का चयन मेरिट सूची एवं दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को रिजल्ट से जुड़ी नवीनतम जानकारी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर देखने की सलाह दी जाती है। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक हैं, ताकि वे किसी भी अपडेट से चूक न जाएं। नीचे यूके एएनएम भर्ती 2026 का संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है।

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    Max Institute of Allied and Paramedical Education (MIAPE)

    Get Started With Your Healthcare Career. 2026 Admissions open.

    मुख्य विवरण

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    यूके एएनएम (Female Health Worker) 2026

    आयोजित करने वाला बोर्ड

    Uttarakhand Medical Service Selection Board

    कुल पद

    180 पद
    335 पद

    पद का नाम

    स्वास्थ्य कार्यकर्ता/ ANM

    चयन प्रक्रिया

    मेरिट लिस्ट + दस्तावेज़ सत्यापन

    परिणाम स्थिति

    मेरिट आधारित चयन (जारी होना शेष/प्रक्रियाधीन)

    आधिकारिक वेबसाइट

    ukmssb.org

    अधिसूचना

    14 नवंबर 2025

    15 अप्रैल 2026 (संशोधित)

    आवेदन तिथि

    20 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 (पहले)
    21 अप्रैल से 04 मई 2026 (पुन:)

    संशोधन विंडो

    06 मई से 09 मई 2026

    यूके एएनएम रिजल्ट 2026

    सूचित किया जाएगा

    महत्वपूर्ण लेख:-

    यूके एएनएम भर्ती 2026: आवेदन विवरण

    उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा यूके एएनएम भर्ती 2026 के लिए सबसे पहले 14 नवंबर 2025 को 180 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक संचालित की गई। इसके बाद बोर्ड ने पदों की संख्या में वृद्धि करते हुए 15 अप्रैल 2026 को संशोधित अधिसूचना जारी की, जिसके तहत कुल पदों को 180 से बढ़ाकर 335 कर दिया गया। संशोधित विज्ञप्ति के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पुनः शुरू किया गया, जिसमें अभ्यर्थियों ने 21 अप्रैल 2026 से 4 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया। वहीं आवेदन पत्र में संशोधन/सुधार की सुविधा 6 मई से 9 मई 2026 तक उपलब्ध कराई गई, ताकि अभ्यर्थी अपने फॉर्म में आवश्यक बदलाव कर सकें।
    1779356263295

    Uttarakhand Medical Service Selection Board द्वारा जारी सूचना के अनुसार, वे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने समूह ‘ग’ के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के 180 पदों हेतु पूर्व में आवेदन किया था, उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। यदि अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में किसी प्रकार का संशोधन या परिवर्तन करना चाहते हैं, तो वे 06 मई 2026 से 09 मई 2026 निर्धारित पंजीकरण पोर्टल पर लॉगिन कर आवश्यक सुधार कर सकते थे।

    यूके एएनएम रिजल्ट 2026: चयन प्रक्रिया

    उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा यूके एएनएम (Female Health Worker) भर्ती 2026 के अंतर्गत चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित निर्धारित की गई है। इसमें अभ्यर्थियों का चयन उनके बेसिक हेल्थ वर्कर (महिला) प्रशिक्षण कोर्स में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है। चयन प्रक्रिया में जनपदवार और बैचवार वरिष्ठता सूची तैयार की जाती है, जिसमें उच्च अंकों वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाती है। यूके एएनएम रिजल्ट 2026 की चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, मेरिट आधारित और निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न की जाती है।

    • यूके एएनएम चयन प्रक्रिया पूर्णतः मेरिट आधारित है।

    • अभ्यर्थियों का चयन बेसिक हेल्थ वर्कर (महिला) प्रशिक्षण कोर्स में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

    • बोर्ड द्वारा जनपदवार एवं बैचवार मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

    • अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट में ऊपर स्थान दिया जाता है।

    • यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान हों, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

    • यदि आयु भी समान हो, तो अधिमानी योग्यता (Preferential Qualification) वाले अभ्यर्थी को वरीयता मिलेगी।

    • यदि इसके बाद भी समानता बनी रहती है, तो अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को फिर से प्राथमिकता दी जाएगी।

    • अंत में, पूर्ण समानता की स्थिति में अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार नामों का क्रम निर्धारित किया जाएगा।

    • अंतिम चयन सूची दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के बाद जारी की जाएगी।

    KCDSH- Krishnadevaraya Dental College & Sciences Admis 2026

    Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    ये भी पढ़े:-

    यूके एएनएम रिजल्ट 2026 – डाउनलोड प्रक्रिया

    यूके एएनएम (Female Health Worker) 2026 का रिजल्ट Uttarakhand Medical Service Selection Board द्वारा पीडीएफ प्रारूप (PDF Format) में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार बिना लॉगिन किए सीधे मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे और उसमें अपना नाम या रोल नंबर खोज सकते हैं। नीचे डाउनलोड प्रक्रिया दी गई है:

    पीडीएफ रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • होमपेज पर “ANM Result 2026 PDF” लिंक को खोजें।

    • लिंक पर क्लिक करते ही मेरिट लिस्ट पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।

    • पीडीएफ को डाउनलोड कर अपने मोबाइल/कंप्यूटर में सेव करें।

    • डाउनलोड की गई फाइल में अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें।

    • भविष्य के लिए पीडीएफ का प्रिंटआउट निकाल लें।

    • मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों को आगे दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

    यूके एएनएम रिजल्ट 2026 में दर्ज विवरण

    यूके एएनएम (Female Health Worker) 2026 का रिजल्ट Uttarakhand Medical Service Selection Board द्वारा पीडीएफ मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया जाएगा। इस रिजल्ट में अभ्यर्थियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है, जिसके आधार पर चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पीडीएफ में अपने विवरण ध्यानपूर्वक जांचें।

    रिजल्ट पीडीएफ में दर्ज विवरण

    • S. No. (क्रमांक) – मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार का क्रमांक

    • ROLL NO. (रोल नंबर) – परीक्षा में प्राप्त यूनिक रोल नंबर

    • SUBJECT – संबंधित भर्ती/परीक्षा का विषय या पद

    • NAME OF THE CANDIDATE – अभ्यर्थी का पूरा नाम

    • FATHER/HUSBAND’S NAME – पिता या पति का नाम

    • DOB (Date of Birth) – जन्म तिथि

    • CATEGORY – अभ्यर्थी की श्रेणी (General/SC/ST/OBC आदि)

    • SELECTED STATUS – चयनित (Selected) या प्रतीक्षित स्थिति

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूके एएनएम रिजल्ट 2026 किस आधार पर तैयार किया जाएगा?
    A:

    यूके एएनएम रिजल्ट 2026 Uttarakhand Medical Service Selection Board द्वारा बेसिक हेल्थ वर्कर (महिला) प्रशिक्षण कोर्स में प्राप्त अंकों और मेरिट के आधार पर तैयार किया जाएगा। चयन जनपदवार और बैचवार वरिष्ठता सूची के अनुसार किया जाता है।

    Q: यूके एएनएम मेरिट लिस्ट में समान अंक होने पर क्या प्रक्रिया अपनाई जाती है?
    A:

    समान अंक होने पर पहले अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाती है। यदि आयु भी समान हो तो अधिमानी योग्यता वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाती है, और अंत में नाम के वर्णक्रम अनुसार चयन होता है।

    Q: यूके एएनएम रिजल्ट कैसे डाउनलोड किया जा सकता है?
    A:

    यूके एएनएम रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। उम्मीदवार बिना लॉगिन के डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें अपना नाम या रोल नंबर खोजकर परिणाम देख सकते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe