Careers360 Logo
ask-icon
share
    एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन 2027 (SSC GD Constable Application 2027) - अप्लाई लिंक, शुल्क, दस्तावेज, प्रक्रिया
    • लेख
    • एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन 2027 (SSC GD Constable Application 2027) - अप्लाई लिंक, शुल्क, दस्तावेज, प्रक्रिया

    एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन 2027 (SSC GD Constable Application 2027) - अप्लाई लिंक, शुल्क, दस्तावेज, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 11 Sep 2026, 11:31 AM IST

    एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन 2027 - कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 का आधिकारिक नोटिफिकेशन सितंबर 2026 में जारी किए जाने की संभावना है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन 2027 का ऑनलाइन लिंक भी सक्रिय किया जा सकता है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन लिंक 2027 सक्रिय होने के बाद अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस लेख में भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।
    एसएससी जीडी कांस्टेबल अधिसूचना 2027 देखें

    This Story also Contains

    1. एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन 2027 : अवलोकन व तिथियां
    2. एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन पत्र 2027: शुल्क विवरण (Fee for SSC GD Constable Application Form 2026 in hindi)
    3. एसएससी जीडी कांस्टेबल एप्लीकेशन फॉर्म 2027 के लिए स्कैन की गई छवियों के आयाम
    4. एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन 2027 कैसे करें?
    5. एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026 के लिए ब्राउजर
    6. एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन 2027 के लिए पात्रता (SSC GD Constable 2027 Eligibility Criteria in hindi)
    7. एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन 2027 के लिए आवश्यक दस्तावेज
    8. एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन स्थिति 2027
    एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन 2027 (SSC GD Constable Application 2027) - अप्लाई लिंक, शुल्क, दस्तावेज, प्रक्रिया
    एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन 2027-अप्लाई लिंक, शुल्क, दस्तावेज, प्रक्रिया

    एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को पहले पंजीकरण करना होगा और इसके बाद लॉगिन करके आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। इसके बाद लागू आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन जमा करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लेना चाहिए। आयोग द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन पत्र में संशोधन का भी मौका दिया जाता है।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में सिपाही के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है। इस भर्ती के माध्यम से लगभग 25 हजार पदों पर नियुक्तियां होने की संभावना है।
    महत्वपूर्ण लेख: एसएससी जीडी पात्रता मानदंड क्या है?

    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 के लिए चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित सुरक्षा बलों में उनकी मेरिट और वरीयता के अनुसार नियुक्ति दी जाएगी। एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन 2027 से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया जानना चाहते हैं, तो एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन 2027 लिंक, प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन 2027 : अवलोकन व तिथियां

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के तहत अधिसूचना 2027 जारी करेगी। एसएससी जीडी अधिसूचना में भर्ती प्रक्रिया से महत्पूर्ण जानकारी व तिथियां दी जाती है। नीचे एसएससी जीडी कांस्टेबल 2027 भर्ती से जुड़ी प्रमुख जानकारी व तिथियां सारणी में दी गई है।

    विवरण (Particulars)

    जानकारी (Details)

    परीक्षा का नाम

    एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2027

    पूर्ण नाम

    स्टाफ सेलेक्शन कमीशन जनरल ड्यूटी (SSC GD Constable) परीक्षा

    परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    परीक्षा की भाषा

    हिंदी और अंग्रेजी

    रिक्तियां

    25,000 पद (संभावित)

    आधिकारिक वेबसाइट

    ssc.gov.in

    SSC GD Constable 2027 नोटिफिकेशन जारी

    सितंबर 2026

    SSC GD Constable 2027 आवेदन प्रक्रिया शुरू

    सितंबर 2026

    आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि

    अक्टूबर 2026

    आवेदन सुधार विंडो (Correction Window)

    सूचित किया जाएगा

    SSC GD Constable 2027 परीक्षा तिथि

    जनवरी से मार्च 2027

    एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन पत्र 2027: शुल्क विवरण (Fee for SSC GD Constable Application Form 2026 in hindi)

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2027 आवेदन शुल्क उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड के माध्यम से जमा किया जा सकता है। एसएससी जीडी कांस्टेबल फॉर्म शुल्क के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन पत्र शुल्क 2027 (SSC GD Constable application form fee 2027)

    श्रेणी

    एसएससी आवेदन शुल्क

    सामान्य / ओबीसी

    100 रुपये

    अन्य

    छूट दी गई है

    एसएससी जीडी कांस्टेबल एप्लीकेशन फॉर्म 2027 के लिए स्कैन की गई छवियों के आयाम

    एसएससी ऑनलाइन फॉर्म 2027 (SSC GD Constable Application Form 2027 in hindi) के लिए स्कैन की गई फोटो व हस्ताक्षर के आयाम (साइज) नीचे की तालिका में दिए गए हैं। ssc gd form ke liye document की सूची में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना भी शामिल है। एसएससी जीडी फॉर्म के लिए दस्तावेज (ssc gd form ke liye document) तय फाइल साइज और फॉरमैट में होने चाहिए।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 फोटो साइज (SSC GD Constable Application Form 2026 Images Dimensions)

    विवरण

    आयाम

    आकार

    फाइल का प्रकार

    फोटोग्राफ

    100 x 120 pixels

    3.5 cm (width) x 4.5 cm (height)

    20 kb–50 kb

    jpeg

    हस्ताक्षर

    140 x 60 pixels

    4.0cm (width) x 2.0 cm (height)

    10 kb – 20 kb

    jpeg

    नोट: एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन पत्र (SSC GD Constable application form in hindi) भरते समय, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे जो भी छवि अपलोड कर रहे हैं वह 3 महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही जिस तारीख को फोटो खींची गई है उसका फोटो पर स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाना चाहिए।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा केंद्र देखें

    एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन 2027 कैसे करें?

    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया आयोग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद शुरू की जाएगी। पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय-सीमा के भीतर SSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक विवरण सही-सही दर्ज करने के साथ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन 2027 कैसे करें, इसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है:

    • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर SSC GD Constable Recruitment 2027 से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

    • यदि पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं है, तो आवश्यक विवरण दर्ज करके SSC पोर्टल पर पंजीकरण करें।

    • प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।

    • आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

    • निर्धारित प्रारूप में पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

    • आवेदन शुल्क, यदि लागू हो, का ऑनलाइन भुगतान करें।

    • फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें।

    • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026 के लिए ब्राउजर

    एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026 भरते समय उम्मीदवारों को बेहतर अनुभव और आवेदन प्रक्रिया में किसी तकनीकी समस्या से बचने के लिए अपडेटेड वेब ब्राउजर का इस्तेमाल करना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करते समय सुनिश्चित करें कि आपका ब्राउजर नवीनतम वर्जन पर अपडेट हो। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित ब्राउजर का उपयोग कर सकते हैं:

    • Google Chrome

    • Mozilla Firefox

    • Microsoft Edge

    ये भी पढ़ें: एसएससी जीडी परीक्षा की तैयारी

    एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन 2027 के लिए पात्रता (SSC GD Constable 2027 Eligibility Criteria in hindi)

    एसएससी जीडी कांस्टेबल पात्रता मानदंड (SSC GD Constable 2027 Eligibility Criteria in hindi) का उल्लेख आधिकारिक अधिसूचना में किया जाता है। जैसे, एसएससी राष्ट्रीयता, आयु और शैक्षिक योग्यता के आधार पर पात्रता मानदंड निर्धारित करता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले एसएससी जीडी कांस्टेबल 2027 परीक्षा (SSC GD Constable 2027 Exam in hindi) के लिए पात्रता मानदंड की जांच कर लें। एसएससी जीडी पात्रता मानदंड 2027 इस प्रकार हैं।

    • राष्ट्रीयता: उम्मीदवारों को भारत का नागरिक होना चाहिए

    • आयु: उम्मीदवारों की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए

    • शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को 10वीं कक्षा/मैट्रिकुलेशन परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

    नोट: आरक्षित उम्मीदवारों को आयु सीमा के संबंध में कुछ छूट दी गई है। उम्मीदवार अपनी श्रेणी के लिए लागू सटीक छूट के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

    श्रेणी के अनुसार आयु सीमा में छूट (Relaxation in Age Limit by Category)

    श्रेणी

    आयु सीमा में छूट

    एससी/एसटी

    5

    ओबीसी

    3

    एक्स-सर्विसमैन

    3

    एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन 2027 के लिए आवश्यक दस्तावेज

    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी पहचान और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जरूरी जानकारी एवं दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। आयोग द्वारा आवेदन प्रक्रिया और दस्तावेजों से जुड़ी सटीक आवश्यकताएं आधिकारिक नोटिफिकेशन में स्पष्ट की जाएंगी। SSC की मौजूदा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में One-Time Registration (OTR) अनिवार्य है।

    जरूरी दस्तावेज

    • आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र

    • 10वीं कक्षा की मार्कशीट/प्रमाण-पत्र

    • जन्मतिथि के प्रमाण के लिए आवश्यक दस्तावेज

    • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो

    • उम्मीदवार के हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी

    • वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

    • SC/ST/OBC-NCL/EWS आदि श्रेणी से संबंधित प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो

    • PwBD या अन्य आरक्षित श्रेणी का प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो

    • निवास प्रमाण-पत्र, यदि नोटिफिकेशन में मांगा जाए

    • अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र, जो SSC GD Constable 2027 की आधिकारिक अधिसूचना में निर्धारित किए जाएं

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दस्तावेजों की सूची और उनके निर्धारित फॉर्मेट को ध्यानपूर्वक जांच लें।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन स्थिति 2027

    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। आयोग द्वारा आवेदन की जांच और स्वीकार किए जाने के बाद अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से SSC GD Constable Application Status 2027 देख सकते हैं। आवेदन की स्थिति से उम्मीदवार यह पता कर सकेंगे कि उनका फॉर्म स्वीकार हुआ है या नहीं। आवेदन स्थिति चेक करने का डायरेक्ट लिंक आयोग द्वारा जारी किए जाने के बाद उपलब्ध कराया जाएगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
    A:

    भारत का नागरिक, निर्धारित आयु सीमा में आने वाला और मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है।

    Q: एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
    A:

    आवेदन के लिए उम्मीदवार को शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, वैध पहचान पत्र, फोटो, हस्ताक्षर और लागू होने पर श्रेणी प्रमाण-पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।

    Q: एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
    A:

    उम्मीदवार को SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में जानकारी भरनी, दस्तावेज अपलोड करने और शुल्क जमा करना होगा।

    Q: एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?
    A:

    उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। इससे उन्हें आवेदन स्वीकार होने और प्रक्रिया से संबंधित जरूरी जानकारी मिल सकेगी।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to SSC GD Constable

    On Question asked by student community

    Have a question related to SSC GD Constable ?

    Hey there! Thanks for reaching out to Careers360 about applying for the SSC GD Constable form.


    It sounds like you're having some trouble with the application process, specifically with the Aadhar Card, mobile number, and Gmail ID fields. That can be pretty frustrating, I know.


    Just to make sure I

    Hi there,

    Hope you are doing well.

    The schedule for the release of SSC GD vacancies is generally announced by the SSC through its official notifications and updates. Generally, SSC GD vacancy notifications are released annually or biennially and they detail the number of available positions, eligibility criteria, and application

    Hy aspirant,

    Here is a list of books that you may refer for SSC GD :-

    SSC GD Constable Guide by Arihant Publications

    SSC GD Constable Exam Guide by RPH Editorial Board

    SSC GD Constable Recruitment Exam Guide by R. Gupta

    SSC GD Constable Practice Work Book by Kiran Prakashan

    Hello There,

    Humanities\ Arts is a very well-branched stream. It offers various career options that are not talked about widely. So, humanities is a good stream to explore various spheres of life and to make a career out of it. Here are some demanding job profiles for a humanities student.

    Yes. The Exam has started. Staff Selection Commission of India is conducting the SSC GD Constable Exam with the purpose of recruiting candidates for the General Duty posts of Constables (GD) in BSF, CISF, ITBP, CRPF and Rifleman in AR. Commission has released its SSC GD Constable 2021 Notification for