Careers360 Logo
ask-icon
share
    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 (SSC GD Constable Recruitment 2027)- अधिसूचना, आवेदन, पात्रता, सिलेबस, पैटर्न
    • लेख
    • एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 (SSC GD Constable Recruitment 2027)- अधिसूचना, आवेदन, पात्रता, सिलेबस, पैटर्न

    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 (SSC GD Constable Recruitment 2027)- अधिसूचना, आवेदन, पात्रता, सिलेबस, पैटर्न

    Rajan KumarUpdated on 08 Aug 2026, 01:56 PM IST

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 का आधिकारिक नोटिफिकेशन सितंबर 2026 में जारी किए जाने की संभावना है। अधिसूचना जारी होने के बाद इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027(SSC GD Constable Bharti 2027) का अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। अधिसूचना के साथ आवेदन भी जारी की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही इस लेख में SSC GD Constable Notification 2027 PDF Download का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी आसानी से अधिसूचना डाउनलोड कर सकें।
    महत्वपूर्ण लेख: एसएससी जीडी पात्रता मानदंड क्या है?

    This Story also Contains

    1. एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027- अवलोकन (SSC GD Constable Bharti 2027: Overview)
    2. एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027: महत्वपूर्ण तिथियां
    3. एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027: आवेदन पत्र कैसे भरें (SSC GD Constable Application Form 2027)
    4. एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 : पात्रता मानदंड (SSC GD Constable Eligibility Criteria 2027)
    5. एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 : चयन प्रक्रिया (SSC GD Constable Selection Process 2027)
    6. एसएससी जीडी कांस्टेबल सिलेबस 2027 (SSC GD Constable Syllabus 2027 in hindi)
    7. एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2027
    8. एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027: परीक्षा केंद्र (SSC GD Constable Recruitment 2027 Exam Centres)
    9. एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र 2027
    10. एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 आंसर की (SSC GD Constable Recruitment 2027 Answer Key)
    11. एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 परिणाम
    12. एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 कटऑफ
    13. एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 तैयारी टिप्स
    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 (SSC GD Constable Recruitment 2027)- अधिसूचना, आवेदन, पात्रता, सिलेबस, पैटर्न
    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने परीक्षा कैलेंडर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), NIA, SSF में कांस्टेबल (GD) तथा असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) परीक्षा 2027 का संभावित कार्यक्रम जारी किया है। कैलेंडर के अनुसार भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन सितंबर 2026 में जारी किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर 2026 तक चलेगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) जनवरी से मार्च 2027 के बीच आयोजित होने की संभावना है। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा, जिसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल नोटिफिकेश 2027 जारी होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में सिपाही के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है। इस भर्ती के माध्यम से लगभग 25 हजार पदों पर नियुक्तियां होने की संभावना है। चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित सुरक्षा बलों में उनकी मेरिट और वरीयता के अनुसार नियुक्ति दी जाएगी।
    एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन पत्र देखें

    एसएससी जीडी कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2027 में भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, रिक्त पदों का विवरण, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, विस्तृत पाठ्यक्रम, महत्वपूर्ण तिथियां और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए जाएंगे। यदि आप SSC GD Constable Notification 2027 से जुड़ी पीडीएफ, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, महत्वपूर्ण तिथियां और अन्य जरूरी जानकारी जानना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027- अवलोकन (SSC GD Constable Bharti 2027: Overview)

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और अन्य सुरक्षा बलों में कांस्टेबल (GD) पदों पर एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के तहत अधिसूचना 2027 जारी करेगी। नीचे एसएससी जीडी कांस्टेबल 2027 भर्ती से जुड़ी प्रमुख जानकारी सारणी रूप में दी गई है।

    विवरण (Particulars)

    जानकारी (Details)

    परीक्षा का नाम

    एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2027

    पूर्ण नाम

    स्टाफ सेलेक्शन कमीशन जनरल ड्यूटी (SSC GD Constable) परीक्षा

    परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

    परीक्षा का स्तर

    मैट्रिक (10वीं) स्तर

    परीक्षा का आयोजन

    वर्ष में एक बार

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    परीक्षा का माध्यम

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

    परीक्षा की भाषा

    हिंदी और अंग्रेजी

    रिक्तियां

    25,000 पद (संभावित)

    आधिकारिक वेबसाइट

    ssc.gov.in

    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027: महत्वपूर्ण तिथियां

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 अधिसूचना सितंबर 2026 में जारी किए जाने की संभावना है। परीक्षा, एडमिट कार्ड, आंसर की और रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां आयोग द्वारा आधिकारिक रूप से एसएससी जीडी नोटिफिकेशन 2027 के साथ जारी की जाएंगी। संभावित कार्यक्रम कैलेंडर के माध्यम से जारी की गई है। नीचे सारणी देखें।

    इवेंट (Events)

    तिथियां (Dates)

    SSC GD Constable 2027 नोटिफिकेशन जारी

    सितंबर 2026

    SSC GD Constable 2027 आवेदन प्रक्रिया शुरू

    सितंबर 2026

    आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि

    अक्टूबर 2026

    आवेदन सुधार विंडो (Correction Window)

    सूचित किया जाएगा

    SSC GD Constable 2027 एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    परीक्षा शहर सूचना पर्ची (Exam City Intimation Slip)

    सूचित किया जाएगा

    SSC GD Constable 2027 परीक्षा तिथि

    जनवरी से मार्च 2027

    प्रोविजनल आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    SSC GD Constable 2027 रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027: आवेदन पत्र कैसे भरें (SSC GD Constable Application Form 2027)

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियों की घोषणा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के साथ की जाएगी। अधिसूचना प्रकाशित होने के बाद निर्धारित समय-सीमा के भीतर इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। सभी पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए SSC GD Constable Recruitment 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। नीचे प्रक्रिया देखें।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2027 के लिए आवेदन कैसे करें?

    उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर एसएससी जीडी आवेदन का विकल्प देखें।

    • उस विकल्प पर क्लिक करने पर, आपके सामने एक अलग पेज पर आएगा, जहां आपको कांस्टेबल-जीडी टैब का चयन करना होगा।

    • यहां लिंक पर क्लिक करें और एसएससी जीडी कांस्टेबल आवेदन पत्र भरें।

    • सबसे पहले, बताए अनुसार अपनी जानकारी के साथ फॉर्म भरें और सबमिट करें।

    • ऐसा करने पर एक पंजीकरण संख्या जारी होगी जिसे आपको भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजना होगा।

    • पंजीकरण के अगले चरण में, अपना पासपोर्ट आकार का फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 : पात्रता मानदंड (SSC GD Constable Eligibility Criteria 2027)

    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 के लिए पात्रता मानदंड कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में निर्धारित किए जाएंगे। उम्मीदवारों का चयन राष्ट्रीयता, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर पात्रता के अनुसार किया जाएगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सभी पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए, ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो।

    राष्ट्रीयता:

    • उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।

    आयु सीमा:

    • अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए।

    • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

    शैक्षणिक योग्यता:

    • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (मैट्रिकुलेशन) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

    • शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में जारी की जाएगी।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 : चयन प्रक्रिया (SSC GD Constable Selection Process 2027)

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल 2027 (SSC GD Constable 2027) की चयन प्रक्रिया चार प्रमुख चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक चरण में सफल उम्मीदवार ही अगले चरण के लिए योग्य होंगे। इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों का चयन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), असम राइफल्स में राइफलमैन GD, SSF, NIA और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही जैसे विभिन्न पदों के लिए किया जाएगा।

    • चरण 1: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Computer-Based Examination)

    • चरण 2: शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test - PET)

    • चरण 3: शारीरिक मानक परीक्षा (Physical Standard Test - PST)

    • चरण 4: मेडिकल परीक्षा (Medical Examination)

    SSC GD Constable 2027 की चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चार चरणों में पूरी की जाएगी:

    चरण 1: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Computer-Based Examination)

    • यह चयन प्रक्रिया का पहला चरण होगा।

    • उम्मीदवारों के ज्ञान और विषयों से संबंधित प्रश्नों का मूल्यांकन किया जाएगा।

    चरण 2: शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test - PET)

    • CBT में सफल उम्मीदवारों को PET के लिए बुलाया जाएगा।

    • इस चरण में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता और फिटनेस की जांच की जाएगी।

    चरण 3: शारीरिक मानक परीक्षा (Physical Standard Test - PST)

    • PET के बाद उम्मीदवारों का PST आयोजित किया जाएगा।

    • इसमें उम्मीदवारों की ऊंचाई, छाती और अन्य निर्धारित शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी।

    चरण 4: मेडिकल परीक्षा (Medical Examination)

    • चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में उम्मीदवारों की मेडिकल जांच की जाएगी।

    • इसमें उम्मीदवारों के स्वास्थ्य और आवश्यक चिकित्सा मानकों का परीक्षण किया जाएगा।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2027 (SSC GD Constable Exam Pattern 2027)

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2027 का परीक्षा पैटर्न आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ के साथ जारी किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), मेडिकल परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए पैटर्न और विषयों की जानकारी होना जरूरी है। नीचे सारणी देखें।

    चरण (Stage)

    विवरण (Details)

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE)

    ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा

    प्रश्नों की संख्या

    80 प्रश्न

    कुल अंक

    160 अंक

    परीक्षा अवधि

    60 मिनट

    प्रश्न का प्रकार

    वस्तुनिष्ठ (Objective Type)

    सही उत्तर के अंक

    प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक

    नकारात्मक अंकन

    प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती

    PET

    लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच

    PST

    ऊंचाई, वजन और पुरुष उम्मीदवारों के लिए छाती की माप का परीक्षण

    मेडिकल परीक्षा

    शारीरिक एवं स्वास्थ्य मानकों की जांच

    दस्तावेज़ सत्यापन

    पात्रता और प्रमाण पत्रों की जांच

    एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा केंद्र देखें

    एसएससी जीडी कांस्टेबल सिलेबस 2027 (SSC GD Constable Syllabus 2027 in hindi)

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2027 का सिलेबस आयोग द्वारा एसएससी जीडी भर्ती 2027 अधिसूचना के साथ जारी किया जाएगा। परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को सिलेबस को अच्छी तरह समझना चाहिए, ताकि वे महत्वपूर्ण विषयों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकें। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में चार प्रमुख विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

    विषय (Subject)

    सिलेबस के मुख्य टॉपिक

    सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning)

    समानता, वर्गीकरण, कोडिंग-डिकोडिंग, श्रृंखला, दिशा ज्ञान, रक्त संबंध, वेन आरेख, तर्क आधारित प्रश्न

    सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता (General Knowledge & General Awareness)

    भारत का इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स, खेल और महत्वपूर्ण घटनाएं

    प्रारंभिक गणित (Elementary Mathematics)

    संख्या प्रणाली, प्रतिशत, लाभ-हानि, औसत, अनुपात-समानुपात, समय और दूरी, साधारण ब्याज, क्षेत्रमिति

    हिंदी और अंग्रेजी भाषा (Hindi & English)

    व्याकरण, शब्दावली, पर्यायवाची-विलोम, वाक्य सुधार, comprehension, भाषा ज्ञान से जुड़े प्रश्न

    नोट: एसएससी जीडी कांस्टेबल 2027 का विस्तृत सिलेबस और परीक्षा पैटर्न आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2027

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 के लिए लिखित परीक्षा से पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम और जन्म तिथि दर्ज करके एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2027 डाउनलोड कर सकेंगे। एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2027 परीक्षा के प्रत्येक चरण के लिए अलग-अलग जारी किया जाता है। इसमें परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। (रिरािट)

    एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा तिथि देखें

    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027: परीक्षा केंद्र (SSC GD Constable Recruitment 2027 Exam Centres)

    कर्मचारी चयन आयोग एसएससी जीडी कांस्टेबल 2027 परीक्षा का आयोजन देशभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर करेगा। यह एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा होगी, जिसके लिए भारत के कई प्रमुख शहरों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा केंद्र का विकल्प चुनने का अवसर दिया जाएगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2027 परीक्षा केंद्र से संबंधित पूरी जानकारी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगी।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा केंद्र 2027

    जोन

    परीक्षा केंद्र

    मध्य क्षेत्र (बिहार और उत्तर प्रदेश)

    भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, आगरा, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी

    पूर्वी क्षेत्र (अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल)

    पोर्ट ब्लेयर, रांची, बालासोर, बरहामपुर, भुवनेश्वर, कटक, ढेंकनाल, राउरकेला, संबलपुर, गंगटोक, हुगली, कोलकाता, सिलीगुड़ी

    कर्नाटक-केरल क्षेत्र (लक्षद्वीप, कर्नाटक और केरल)

    कावारत्ती, बेलगावी, बेंगलुरु, हुबली, कालाबुरागी (गुलबर्गा), मंगलुरु, मैसूर, शिवमोगा, उडुपी, एर्नाकुलम, कन्नूर, कोल्लम, कोट्टायम, कोझिकोड, त्रिशूर, तिरुवनंतपुरम

    मध्य प्रदेश उपक्षेत्र (मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़)

    भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, सतना, सागर, उज्जैन, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग-भिलाई

    उत्तर-पूर्वी क्षेत्र (अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा)

    ईटानगर, डिब्रूगढ़, गुवाहाटी (दिसपुर), जोरहाट, सिलचर, चुराचांदपुर, इंफाल, उखरूल, शिलांग, आइजोल, दीमापुर, कोहिमा, अगरतला

    उत्तरी क्षेत्र (दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड)

    देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, रुड़की, दिल्ली, अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, श्रीगंगानगर, उदयपुर, सीकर

    उत्तर-पश्चिमी उपक्षेत्र (चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पंजाब)

    चंडीगढ़/मोहाली, हमीरपुर, शिमला, जम्मू, सांबा, श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर), लेह, अमृतसर, जालंधर, पटियाला

    दक्षिणी क्षेत्र (आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु और तेलंगाना)

    चिराला, गुंटूर, काकीनाडा, कुरनूल, नेल्लोर, राजमुंदरी, तिरुपति, विजयनगरम, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, पुडुचेरी, चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, सलेम, तिरुचिरापल्ली, तिरुनेलवेली, वेल्लोर, हैदराबाद, करीमनगर, वारंगल

    पश्चिमी क्षेत्र (दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र)

    पणजी, अहमदाबाद, आनंद, गांधीनगर, मेहसाणा, राजकोट, सूरत, वडोदरा, अमरावती, औरंगाबाद, जलगांव, कोल्हापुर, मुंबई, नागपुर, नांदेड़, नासिक, पुणे

    नोट: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 के आधिकारिक नोटिफिकेशन में परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। आयोग आवश्यकतानुसार परीक्षा केंद्रों में बदलाव, नए केंद्र जोड़ने या किसी केंद्र को हटाने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र 2027

    एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2027 आयोजित होने के बाद आयोग द्वारा प्रश्न पत्र और अन्य परीक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल प्रश्न पत्रों का उपयोग अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र, मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस सेट हल करने से उम्मीदवारों को परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के स्तर और पूछे जाने वाले विषयों की बेहतर समझ मिलती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एसएससी जीडी कांस्टेबल 2027 की तैयारी के दौरान अधिक से अधिक पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और मॉक टेस्ट हल करें।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 आंसर की (SSC GD Constable Recruitment 2027 Answer Key)

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 की लिखित परीक्षा आयोजित होने के बाद दो चरणों में आंसर की जारी करेगा। सबसे पहले आयोग प्रोविजनल आंसर की (Provisional Answer Key) के साथ उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट (Response Sheet) उपलब्ध कराएगा।

    यदि किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर की में किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होती है, तो वह आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्धारित शुल्क का भुगतान कर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेगा। सभी प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग फाइनल एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की 2027 जारी करेगा। अंतिम आंसर की के आधार पर ही परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 परिणाम

    कर्मचारी चयन आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2027 जारी करता है। परिणाम परीक्षा के प्रत्येक चरण के लिए अलग-अलग घोषित किया जाता है। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का परिणाम जारी होता है। इसके बाद सफल उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) के परिणाम जारी होते हैं। अंतिम चरण में मेडिकल परीक्षा पूरी होने के बाद एसएससी जीडी कांस्टेबल 2027 की अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। अंतिम चयन उम्मीदवारों के प्रदर्शन और निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 कटऑफ

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 का परिणाम घोषित करने के साथ ही पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए श्रेणीवार कटऑफ अंक जारी करेगा। आयोग कटऑफ सूची आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में प्रकाशित करेगा, जिसे उम्मीदवार आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

    SSC GD Constable Cut Off 2027 का निर्धारण विभिन्न महत्वपूर्ण कारकों के आधार पर किया जाएगा। इनमें परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या, कुल रिक्त पद, परीक्षा का कठिनाई स्तर, अभ्यर्थियों का समग्र प्रदर्शन तथा आरक्षण श्रेणी प्रमुख भूमिका निभाएंगे।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 कटऑफ को प्रभावित करने वाले कारक

    • परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या

    • भर्ती के लिए उपलब्ध कुल रिक्त पद

    • लिखित परीक्षा का कठिनाई स्तर

    • उम्मीदवारों का समग्र प्रदर्शन

    • श्रेणीवार आरक्षण (General, OBC, SC, ST, EWS आदि)

    • विभिन्न राज्यों एवं बलों के अनुसार रिक्तियों का वितरण (यदि लागू हो)

    ये भी पढ़ें: एसएससी जीडी परीक्षा की तैयारी

    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2027 तैयारी टिप्स

    SSC GD Constable 2027 परीक्षा में सफलता के लिए उम्मीदवारों को सही रणनीति, नियमित अभ्यास और अनुशासित तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। बेहतर योजना के साथ तैयारी करने से परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।

    • सिलेबस और परीक्षा पैटर्न समझें: तैयारी शुरू करने से पहले SSC GD 2027 के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह जानें।

    • स्टडी प्लान बनाएं: सभी विषयों को समय देकर एक प्रभावी दैनिक अध्ययन योजना तैयार करें।

    • पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र हल करें: पुराने प्रश्न पत्रों का अभ्यास करके परीक्षा के पैटर्न और प्रश्नों के स्तर को समझें।

    • मॉक टेस्ट दें: नियमित मॉक टेस्ट से अपनी गति, सटीकता और समय प्रबंधन में सुधार करें।

    • गणित और रीजनिंग का अभ्यास करें: इन विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर ध्यान देकर अधिक से अधिक प्रश्न हल करें।

    • करंट अफेयर्स पढ़ें: रोजाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी रखें।

    • भाषा विषय मजबूत करें: हिंदी/अंग्रेजी व्याकरण और शब्दावली का नियमित अभ्यास करें।

    • फिजिकल तैयारी करें: PET/PST के लिए रोजाना दौड़ और व्यायाम करके अपनी फिटनेस बनाए रखें।

    • नियमित रिवीजन करें: पढ़े हुए टॉपिक्स को समय-समय पर दोहराएं ताकि याददाश्त बेहतर बनी रहे।

    • आत्मविश्वास बनाए रखें: लगातार मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा की तैयारी करें।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to SSC GD Constable

    On Question asked by student community

    Have a question related to SSC GD Constable ?

    Hey there! Thanks for reaching out to Careers360 about applying for the SSC GD Constable form.


    It sounds like you're having some trouble with the application process, specifically with the Aadhar Card, mobile number, and Gmail ID fields. That can be pretty frustrating, I know.


    Just to make sure I

    Hi there,

    Hope you are doing well.

    The schedule for the release of SSC GD vacancies is generally announced by the SSC through its official notifications and updates. Generally, SSC GD vacancy notifications are released annually or biennially and they detail the number of available positions, eligibility criteria, and application

    Hy aspirant,

    Here is a list of books that you may refer for SSC GD :-

    SSC GD Constable Guide by Arihant Publications

    SSC GD Constable Exam Guide by RPH Editorial Board

    SSC GD Constable Recruitment Exam Guide by R. Gupta

    SSC GD Constable Practice Work Book by Kiran Prakashan

    Hello There,

    Humanities\ Arts is a very well-branched stream. It offers various career options that are not talked about widely. So, humanities is a good stream to explore various spheres of life and to make a career out of it. Here are some demanding job profiles for a humanities student.

    Yes. The Exam has started. Staff Selection Commission of India is conducting the SSC GD Constable Exam with the purpose of recruiting candidates for the General Duty posts of Constables (GD) in BSF, CISF, ITBP, CRPF and Rifleman in AR. Commission has released its SSC GD Constable 2021 Notification for