Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार सक्षमता परीक्षा 5 रिजल्ट 2026 जारी (Bihar Sakshamta Pariksha 5 Result 2026)- डायरेक्ट लिंक, प्रक्रिया
    • लेख
    • बिहार सक्षमता परीक्षा 5 रिजल्ट 2026 जारी (Bihar Sakshamta Pariksha 5 Result 2026)- डायरेक्ट लिंक, प्रक्रिया

    बिहार सक्षमता परीक्षा 5 रिजल्ट 2026 जारी (Bihar Sakshamta Pariksha 5 Result 2026)- डायरेक्ट लिंक, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 21 Jul 2026, 05:09 PM IST

    बिहार सक्षमता परीक्षा 5 रिजल्ट 2026- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा 21 जुलाई 2026 को बिहार समक्षता फेज 5 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि बिहार सक्षमता फेज-5 रिजल्ट लिंक अभी आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय नहीं किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष एस एम त्यागराजन ने रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार समक्षता फेज 5 में 14,512 शिक्षक शामिल हुए थे जिनमें से 4,353 शिक्षक पास हुए हैं। पास हुए शिक्षकों में 1,870 पुरुष और 2,483 महिला शिक्षक शामिल हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी रिजल्ट लिंक जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन संख्या के माध्यम से सक्षमता रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। यह परीक्षा क्लास 1–5, 6–8, 9–10 और 11–12 में कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी।

    This Story also Contains

    1. बिहार सक्षमता परीक्षा 5 रिजल्ट 2026- अवलोकन
    2. बिहार सक्षमता परीक्षा 5 रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
    3. बिहार सक्षमता परीक्षा 5 स्कोरकार्ड 2026 में दर्ज विवरण
    4. बिहार सक्षमता परीक्षा 5 रिजल्ट कटऑफ
    5. बिहार सक्षमता परीक्षा 5 रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया
    बिहार सक्षमता परीक्षा 5 रिजल्ट 2026 जारी (Bihar Sakshamta Pariksha 5 Result 2026)- डायरेक्ट लिंक, प्रक्रिया
    बिहार सक्षमता परीक्षा 5 रिजल्ट 2026

    बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह सक्षमता रिजल्ट रिजल्ट फिलहाल प्रोविजनल है। परीक्षा में सफल शिक्षकों काउंसिलिंग के बाद फाइनल रिजल्ट जारी होगा। बिहार सक्षमता परीक्षा 5 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए बिहार सक्षमता परीक्षा 5 रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक इस लेख में उपलब्ध कराया जाएगा।
    ये भी पढ़ें:- बिहार सक्षमता परीक्षा फेज 5

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 18 जून को सक्षमता परीक्षा फेज-5 की उत्तर कुंजी जारी की थी। अभ्यर्थी समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिस्पॉन्स शीट (आंसर की) डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते थे। वहीं आपत्ति होने पर अभ्यर्थी 18 से 21 जून 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आंसर की पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते थे। आपत्तियों के निस्तारण के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा।

    1781762482826

    बिहार सक्षमता परीक्षा फेज-5 का आयोजन 5 से 8 जून 2026 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया। इसके लिए समिति ने 25 मई 2026 को एडमिट कार्ड जारी किए थे, जिन्हें उम्मीदवार 8 जून तक आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते थे। परीक्षा संपन्न होने के बाद अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार रहेगा, जिसे समिति निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी करेगी। परिणाम में सफल होने वाले शिक्षक अपने निर्धारित कक्षा स्तर पर पढ़ाने के लिए सक्षम होंगे।

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download EBook

    बिहार सक्षमता परीक्षा 2025 फेज 5 (Bihar Competency Exam phase 5) का आयोजन बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा स्थानीय निकाय शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता और विषयगत दक्षता के मूल्यांकन के लिए किया गया। यह परीक्षा कक्षा 1 से 12 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के अभ्यर्थी शामिल होते हैं। बिहार सक्षमता परीक्षा 5 रिजल्ट 2026 लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    ये भी पढ़िए:-

    बिहार सक्षमता परीक्षा 5 रिजल्ट 2026- अवलोकन

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित बिहार सक्षमता परीक्षा फेज-5, 2026 का रिजल्ट परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, आधिकारिक वेबसाइट और अन्य आवश्यक विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    बिहार सक्षमता परीक्षा 2025

    आयोजन संस्था

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)

    चरण

    पांचवां (Phase 5)

    आवेदन तिथि

    31 दिसंबर 2025 से 9 जनवरी 2026
    24 जनवरी 2026 तक

    एडमिट कार्ड

    25 मई 2026 (जारी)

    परीक्षा तिथि

    6 से 8 जून 2026

    सक्षमता परीक्षा आंसर की18 जून 2026
    सक्षमता परीक्षा आंसर की आपत्ति
    21 जून 2026 तक

    बिहार सक्षमता परीक्षा 5 रिजल्ट 2026

    21 जुलाई 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    sakshamtabihar.com
    bsebsakshamta.com

    ये भी पढ़ें :

    बिहार सक्षमता परीक्षा 5 रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार सक्षमता परीक्षा फेज-5 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। अभ्यर्थी अपना परिणाम ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना परिणाम व स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया:

    • सबसे पहले बिहार सक्षमता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाएं।

    • होमपेज पर उपलब्ध “Bihar Sakshamta Pariksha Phase-5 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

    • अब अपना यूजर आईडी/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।

    • आवश्यक विवरण भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।

    • रिजल्ट में दर्ज सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें।

    • भविष्य की आवश्यकता के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    बिहार सक्षमता परीक्षा 5 स्कोरकार्ड 2026 में दर्ज विवरण

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी किए जाने वाले बिहार सक्षमता परीक्षा फेज-5 स्कोरकार्ड 2026 में अभ्यर्थियों की परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है। उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण देख सकते हैं।

    स्कोरकार्ड में दर्ज विवरण:

    • अभ्यर्थी का नाम

    • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर

    • जन्म तिथि

    • परीक्षा का नाम व चरण (फेज-5)

    • प्राप्त अंक और कुल अंक

    • क्वालिफाइंग स्टेटस

    • श्रेणी (कैटेगरी)

    • परीक्षा परिणाम की स्थिति

    बिहार सक्षमता परीक्षा 5 रिजल्ट कटऑफ

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित बिहार सक्षमता परीक्षा फेज-5, 2026 का कटऑफ रिजल्ट के साथ जारी किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है। कटऑफ अंक श्रेणीवार अलग-अलग निर्धारित किए जाते हैं, जो परीक्षा की कठिनाई स्तर, कुल अभ्यर्थियों की संख्या पर निर्भर करते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने वर्ग के अनुसार कटऑफ की जानकारी देख सकते हैं।
    उपयोगी लिंक

    बिहार सक्षमता परीक्षा 5 रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया

    बिहार सक्षमता परीक्षा बिहार सरकार द्वारा स्थानीय निकाय शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता और विषय दक्षता का आकलन करने के लिए आयोजित की जाती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि शिक्षक अपने निर्धारित कक्षा स्तर पर प्रभावी रूप से शिक्षण कार्य कर सकें। यह परीक्षा कक्षा 1 से 5, 6 से 8, 9 से 10 तथा 11 से 12 तक के शिक्षकों के लिए आयोजित होती है। बिहार सक्षमता परीक्षा 5 का रिजल्ट जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसमें आवश्यक औपचारिकताएं शामिल होंगी और योग्य शिक्षकों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to Bihar Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to Bihar Board 10th ?

    Hi Prakash Kumar

    Click on the link below for the BSEB Class 10 Maths 2017 model paper:

    https://school.careers360.com/download/sample-papers/bihar-board-10th-maths-model-papers-2017-set-1-10

    If you mean Class 12, please specify Class 10 or 12 so I can give the correct link.



    Dear Student,

    BSEB Dummy Registration Card 2027 check karne ke liye Bihar School Examination Board (BSEB) ki official website par visit krein. Agar aapke Dummy Registration Card 2027 me koi mistake hai to use aap nirdharit Correction Window ki samaysima ke under sudhar krein.