Careers360 Logo
ask-icon
share
    एसएससी जीडी कांस्टेबल कट-ऑफ 2026 (SSC GD Constable Cut Off 2026) - श्रेणीवार कटऑफ लिस्ट, पीडीएफ लिंक
    • लेख
    • एसएससी जीडी कांस्टेबल कट-ऑफ 2026 (SSC GD Constable Cut Off 2026) - श्रेणीवार कटऑफ लिस्ट, पीडीएफ लिंक

    एसएससी जीडी कांस्टेबल कट-ऑफ 2026 (SSC GD Constable Cut Off 2026) - श्रेणीवार कटऑफ लिस्ट, पीडीएफ लिंक

    Rajan KumarUpdated on 14 Oct 2026, 12:33 PM IST

    एसएससी जीडी कांस्टेबल कट ऑफ 2026 (SSC GD Constable Cut Off 2026) - कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा 12 अक्टूबर 2026 को एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2026 के साथ एसएससी जीडी कांस्टेबल कटऑफ पीडीएफ प्रारूप (SSC GD Constable Cut-off PDF Format) में जारी किए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी श्रेणी के अनुसार कट ऑफ और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का विवरण देख सकते हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल कट ऑफ 2026 (SSC GD Constable Cut Off 2026) के आधार पर उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) के लिए अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। सुविधा के लिए एसएससी कांस्टेबल (जीडी) कटऑफ पीडीएफ लिंक (SSC Constable (GD) Cut-off PDF Link) इस लेख में दिया गया हैं।
    एसएससी जीडी कटऑफ 2026 पीडीएफ लिंक
    1791949382455

    This Story also Contains

    1. एसएससी जीडी कांस्टेबल कटऑफ 2026: महिला-पुरुष और श्रेणीवार विवरण
    2. एसएससी जीडी कांस्टेबल कट-ऑफ 2026 PDF लिंक
    3. एसएससी जीडी कांस्टेबल कट ऑफ 2026: न्यूनतम योग्यता अंक (SSC GD Constable Cut-off 2026: Minimum Qualifying Marks)
    4. एसएससी जीडी कांस्टेबल कट ऑफ 2026 - अवलोकन (SSC GD Constable Cut-off 2026 - Overview)
    5. SSC GD कांस्टेबल कट ऑफ 2026 कैसे देखें? PDF डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया
    6. एसएससी जीडी कांस्टेबल महिला कटऑफ 2026 (SSC GD Constable Female Cut-off 2026)
    7. एसएससी जीडी कांस्टेबल पुरुष कटऑफ 2026 (SSC GD Constable Male Cut-off 2026)
    8. एसएससी जीडी कांस्टेबल पुरुष कट-ऑफ 2026 (SSF)
    एसएससी जीडी कांस्टेबल कट-ऑफ 2026 (SSC GD Constable Cut Off 2026) - श्रेणीवार कटऑफ लिस्ट, पीडीएफ लिंक
    एसएससी जीडी कांस्टेबल कट-ऑफ 2026

    आयोग (SSC) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 के तहत PET/PST के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए श्रेणीवार कटऑफ निर्धारित की है। परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक आयोजित हुई, जिसमें 21,56,776 उम्मीदवार शामिल हुए। वास्तविक कटऑफ श्रेणी, लिंग, राज्य और क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग है। उम्मीदवार आधिकारिक कटऑफ सूची में अपने अंक जांच सकते हैं। महिला और पुरूष के लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल कटऑफ 2026 (SSC GD Constable Cut Off 2026) श्रेणीवार और फोर्स के अनुसार जारी किया गया हैं। इस लेख में एसएससी जीडी कांस्टेबल कटऑफ 2026 का पीडीएफ लिंक (SSC GD Constable Cut off 2026 PDF Link) दिया गया हैं।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल कटऑफ 2026: महिला-पुरुष और श्रेणीवार विवरण

    आयोग ने महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग कट-ऑफ विवरण जारी किए हैं। महिला उम्मीदवारों की कट ऑफ और SSF को छोड़कर अन्य बलों के पुरुष उम्मीदवारों की कट-ऑफ दी गई है। इन विवरणों में सामान्य जिला क्षेत्र, सीमावर्ती जिला क्षेत्र तथा नक्सल/उग्रवाद प्रभावित जिला क्षेत्र की रिक्तियों के अनुसार जानकारी शामिल है। अंतिम शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार के अंक, जन्मतिथि और श्रेणीवार चयनित उम्मीदवारों की संख्या का विवरण दिया गया है।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल कट-ऑफ 2026 PDF लिंक

    उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट (SSC's official website) ssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट और कट-ऑफ PDF देख सकते हैं। वेबसाइट पर संबंधित परिणाम नोटिस खोलें और अपनी श्रेणी तथा महिला-पुरुष उम्मीदवारों से संबंधित कट ऑफ विवरण जांचें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि PET/PST की तैयारी से पहले आधिकारिक नोटिस में दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। एसएससी जीडी कांस्टेबल कट ऑफ 2026 (SSC GD Constable Cut Off 2026), श्रेणीवार कटऑफ के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2026 लाइव अपडेट देखें

    एसएससी जीडी कांस्टेबल कट ऑफ 2026: न्यूनतम योग्यता अंक (SSC GD Constable Cut-off 2026: Minimum Qualifying Marks)

    SSC GD परीक्षा में अगले चरण के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोग ने श्रेणीवार न्यूनतम अर्हता अंक तय किए हैं:

    • सामान्य (UR): 30 प्रतिशत

    • OBC और EWS: 25 प्रतिशत

    • SC, ST और ESM: 20 प्रतिशत

    अंतिम कट ऑफ निर्धारित करने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा के सामान्यीकृत अंकों (Normalized Marks) के साथ पात्र उम्मीदवारों को NCC प्रमाणपत्र के नियमानुसार बोनस अंक भी दिए गए हैं। हालांकि, भूतपूर्व सैनिक (ESM) उम्मीदवारों को NCC बोनस अंक नहीं दिए गए।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल कट ऑफ 2026 - अवलोकन (SSC GD Constable Cut-off 2026 - Overview)

    एसएससी जीडी रिजल्ट 2026 (SSC GD Candidates SSC GD Result 2026) के साथ कटऑफ जारी किया गया हैं। एसएससी जीडी कटऑफ 2026 (SSC GD Constable Cut-off 2026) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और तिथियां नीचे दी गई सारणी में देख सकते हैं।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा

    प्रसिद्ध नाम

    एसएससी जीडी कांस्टेबल

    परीक्षा संचालक

    कर्मचारी चयन आयोग

    रिजल्ट जारी माध्यम

    ऑनलाइन (पीडीएफ)

    परीक्षा का स्तर

    राष्ट्रीय

    आधिकारिक वेबसाइट

    ssc.gov.in

    एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट

    12 अक्टूबर 2026

    एसएससी जीडी कांस्टेबल कटऑफ

    12 अक्टूबर 2026

    SSC GD कांस्टेबल कट ऑफ 2026 कैसे देखें? PDF डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 (SSC GD Constable Recruitment Exam 2026) का रिजल्ट और कट-ऑफ जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कट ऑफ मार्क्स पीडीएफ डाउनलोड (Cut-off Marks PDF Download) कर सकते हैं और अपने वर्ग, राज्य तथा अन्य संबंधित विवरणों के अनुसार कट-ऑफ चेक कर सकते हैं। कट-ऑफ देखने के लिए उम्मीदवारों को SSC की वेबसाइट के Results सेक्शन में जाना होगा।

    SSC GD कट-ऑफ 2026 PDF डाउनलोड करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर Results सेक्शन पर क्लिक करें।

    • Constable (GD) in CAPFs and SSF, and Rifleman (GD) in Assam Rifles Examination 2026 का लिंक खोजें।

    • कट-ऑफ की PDF खोलें।

    • PDF में अपनी कैटेगरी, राज्य, लिंग और संबंधित पद के अनुसार कट-ऑफ देखें।

    • PDF को डाउनलोड करके अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर लें।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल महिला कटऑफ 2026 (SSC GD Constable Female Cut-off 2026)

    एसएससी जीडी कांस्टेबल महिला कट ऑफ 2026 (SSC GD Constable Female Cut off 2026) के तहत राज्य/केंद्रशासित प्रदेशवार रिक्तियों के लिए विभिन्न श्रेणियों की कुल 15,782 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें EWS वर्ग की 1,344, SC की 2,149, ST की 1,774, OBC की 3,453 और UR वर्ग की 7,039 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं, ESM श्रेणी में 23 उम्मीदवार उपलब्ध हैं। महिला अभ्यर्थी अपनी कैटेगरी और राज्य के अनुसार आधिकारिक कट-ऑफ PDF में अंक चेक कर सकती हैं। ध्यान दें कि ये संख्या शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की है, कट-ऑफ अंक नहीं।

    1791949382475

    एसएससी जीडी कांस्टेबल पुरुष कटऑफ 2026 (SSC GD Constable Male Cut-off 2026)

    SSC GD कांस्टेबल पुरुष कट-ऑफ 2026 के तहत SSF के अलावा अन्य बलों की राज्य/केंद्रशासित प्रदेशवार रिक्तियों के लिए कुल 1,81,251 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें EWS वर्ग के 16,296, SC के 27,215, ST के 16,546, OBC के 41,400 और UR वर्ग के 78,459 उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं, ESM श्रेणी में 1,335 उम्मीदवार उपलब्ध हैं। पुरुष अभ्यर्थी अपनी श्रेणी और राज्य के अनुसार आधिकारिक कट-ऑफ PDF में विवरण देख सकते हैं। ध्यान दें कि ये आंकड़े शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की संख्या दर्शाते हैं, कट-ऑफ अंक नहीं। नीचे कटऑफ देखें।

    1791949382494

    एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट कैसे देखें

    एसएससी जीडी कांस्टेबल पुरुष कट-ऑफ 2026 (SSF)

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC GD कांस्टेबल भर्ती 2026 में SSF की ऑल इंडिया रिक्तियों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए पुरुष उम्मीदवारों की श्रेणीवार कट-ऑफ जारी की है। उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में UR, OBC, EWS, SC, ST और ESM वर्ग की कट-ऑफ देख सकते हैं। इसके माध्यम से अभ्यर्थी अपनी कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम निर्धारित अंक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    SSC GD पुरुष कट-ऑफ 2026: SSF

    कैटेगरी

    कट-ऑफ अंक

    सामान्य (UR)

    146.17817

    OBC

    145.55766

    EWS

    144.20658

    SC

    140.95414

    ST

    135.03155

    ESM

    100.52099

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to SSC GD Constable

    On Question asked by student community

    Have a question related to SSC GD Constable ?

    Hey there! Thanks for reaching out to Careers360 about applying for the SSC GD Constable form.


    It sounds like you're having some trouble with the application process, specifically with the Aadhar Card, mobile number, and Gmail ID fields. That can be pretty frustrating, I know.


    Just to make sure I

    Hi there,

    Hope you are doing well.

    The schedule for the release of SSC GD vacancies is generally announced by the SSC through its official notifications and updates. Generally, SSC GD vacancy notifications are released annually or biennially and they detail the number of available positions, eligibility criteria, and application

    Hy aspirant,

    Here is a list of books that you may refer for SSC GD :-

    SSC GD Constable Guide by Arihant Publications

    SSC GD Constable Exam Guide by RPH Editorial Board

    SSC GD Constable Recruitment Exam Guide by R. Gupta

    SSC GD Constable Practice Work Book by Kiran Prakashan

    Hello There,

    Humanities\ Arts is a very well-branched stream. It offers various career options that are not talked about widely. So, humanities is a good stream to explore various spheres of life and to make a career out of it. Here are some demanding job profiles for a humanities student.

    Yes. The Exam has started. Staff Selection Commission of India is conducting the SSC GD Constable Exam with the purpose of recruiting candidates for the General Duty posts of Constables (GD) in BSF, CISF, ITBP, CRPF and Rifleman in AR. Commission has released its SSC GD Constable 2021 Notification for