Careers360 Logo
ask-icon
share
    आईबी एसीआईओ 2025 परिणाम (IB ACIO result 2025 in hindi) - टियर 2 रिजल्ट जारी@mha.gov.in
    • लेख
    • आईबी एसीआईओ 2025 परिणाम (IB ACIO result 2025 in hindi) - टियर 2 रिजल्ट जारी@mha.gov.in

    आईबी एसीआईओ 2025 परिणाम (IB ACIO result 2025 in hindi) - टियर 2 रिजल्ट जारी@mha.gov.in

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 06 Mar 2026, 11:20 AM IST

    आईबी एसीआईओ 2025 परिणाम (IB ACIO result 2025 in hindi) - इनफॉर्मेशन ब्यूरो में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित आईबी एआईसीओ टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आईबी एआईसीओ टियर-II वर्णनात्मक परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। टियर-II परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब आईबी एआईसीओ इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू कुल 100 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा।

    आईबी एसीआईओ 2025 परिणाम (IB ACIO result 2025 in hindi) - टियर 2 रिजल्ट जारी@mha.gov.in
    आईबी एसीआईओ 2025 परिणाम जारी (IB ACIO result 2025 in hindi) -

    रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आईबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाएं और इसके बाद IB ACIO Tier-2 Result 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर आईबी एआईसीओ टियर 2 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

    इंटेलीजेंस ब्यूरो असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर (IB ACIO) ग्रेड 2/एग्जिक्यूटिव पद के लिए आईबी एसीआईओ टियर-1 रिजल्ट 21 नवंबर 2025 को जारी कर दिया गया है। आईबी एसीआईओ टियर-1 परीक्षा का आयोजन 16 से 18 सितंबर 2025 तक हुआ था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में अपना परिणाम देख सकते हैं। आईबी एसीआईओ टियर 1 परीक्षा की आंसर की (IB ACIO tier-1 answer key in hindi) 22 सितंबर को जारी की गई। आईबी एसीआईओ आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार 25 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कर सकते थे। टियर 1 में सफल उम्मीदवारों को टियर 2 के लिए बुलाया जाएगा। आईबी एसीआईओ भर्ती के लिए परीक्षा तीन चरणों टियर I, II, और III में आयोजित की जाती है। कुल 3717 पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन हो रहा है।
    आईबी एसीआईओ टियर 1 रिजल्ट 2025 देखें1763725457198

    गृह मंत्रालय (MHA) आईबी एसीआईओ परीक्षा (IB ACIO exam in hindi) का आयोजन करता है। आईबी एसीआईओ एक राष्ट्रीय परीक्षा है जो वार्षिक रूप से आयोजित की जाती है। यह उन उम्मीदवारों के लिए है जो आईबी एसीआईओ कार्यक्रम में ग्रेड II पदों पर नियुक्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं। आईबी एसीआईओ 2025 परीक्षा के तहत पद ग्रेड-II, समूह C (गैर-मंत्रालयी कार्यकारी, नन-गज़टेड) के अंतर्गत आते हैं। आईबी एसीआईओ 2025 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर 19 जुलाई को जारी हुआ था। अंतिम तिथि 10 अगस्त 2025 थी। परीक्षा 3 चरणों - टियर 1, 2 और 3 में आयोजित की जाएगी।

    आईबी एसीआईओ 2025 परीक्षा तिथि (IB ACIO 2025 Exam Dates in Hindi)

    नीचे दी गई तालिका में कुछ महत्वपूर्ण आईबी एसीआईओ परीक्षा की तारीखें (IB ACIO exam dates in hindi) हैं जिन्हें उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए। आईबी एसीआईओ परीक्षा टियर I का आयोजन 16 से 18 सितंबर तक हो रहा है। टियर II और III अलग-अलग तारीखों और शिफ्टों में आयोजित किए जाएंगे, जिनकी जानकारी बाद में दी जाएगी।

    आईबी एसीआईओ परीक्षा 2025 तिथियां

    इवेंट्स

    तारीखें

    आईबी एसीआईओ अधिसूचना

    19 जुलाई, 2025

    आईबी एसीआईओ 2025 आवेदन आरंभ

    19 जुलाई, 2025

    आईबी एसीआईओ आवेदन अंतिम तिथि

    10 अगस्त, 2025

    आईबी एसीआईओ आवेदन शुल्क भुगतान

    12 अगस्त 2025

    आईबी एसीआईओ एडमिट कार्ड

    13 सितंबर 2025

    आईबी एसीआईओ परीक्षा

    16-18 सितंबर 2025

    आईबी एसीआईओ आंसर की

    22 सितंबर 2025

    आईबी एसीआईओ टियर 1 परिणाम

    21 नवंबर 2025

    आईबी एसीआईओ टियर 2 परीक्षा

    11 जनवरी 2026

    आईबी एसीआईओ टियर 2 रिजल्ट

    6 मार्च 2026

    आईबी एसीआईओ टियर 3

    सूचना दी जाएगी

    आईबी एसीआईओ परीक्षा फाइनल रिजल्ट

    सूचना दी जाएगी

    आईबी एसीआईओ परिणाम 2025 कैसे डाउनलोड करें (How to download IB ACIO result 2025 in Hindi)

    आईबी एसीआईओ भर्ती के लिए प्रत्येक चरण की परीक्षा का परिणाम अलग-अलग जारी किया जाएगा। आईबी एसीआईओ टियर 1 में सफल उम्मीदवार अगले चरण टियर 2 की परीक्षा में शामिल होंगे। आईबी एसीआईओ परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं -

    1. आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in/ पर जाएं

    2. होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं

    3. आईबी एसीआईओ परिणाम लिंक पर क्लिक करें

    4. परिणाम पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।

    5. पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजने के लिए CTRL+F का उपयोग करें।

    6. अगर उम्मीदवार उत्तीर्ण है ते उसका नंबर हाइलाइट हो जाएगा।

    Careers360 Premium
    Education, career guidance; live webinars; learning resources and more
    Subscribe

    आईबी एसीआईओ टियर 1 अंकों की गणना (Calculation for IB ACIO tier 1 marks in hindi)

    आईबी एसीआईओ टियर I परीक्षा एमसीक्यू यानी बहुविक्लपीय प्रश्न आधारित होती है। टियर 1 एसीआईओ में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को प्राधिकरण द्वारा निर्धारित कटऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। आईबीएसीआईओ परीक्षा पैटर्न के अनुसार, टियर I परीक्षा 100 अंक की होती है जिसमें 5 खंडों से 20-20 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काट लिए जाएंगे। आईबीएसीआईओ टियर 1 (IB ACIO tier 1) अंकों की गणना का सूत्र नीचे देखें-

    आईबी एसीआईओ टियर 1 परीक्षा में कुल अंक = (सही उत्तरों की संख्या * 1) - (गलत उत्तरों की संख्या * 1/4)

    आईबी एसीआईओ भर्ती की टियर 2 परीक्षा एक वर्णनात्मक लिखित परीक्षा है। यह 50 अंकों की होती है। इस पेपर में निबंध, संक्षेपण लेखन जैसे खंड से प्रश्न पूछे जाते हैं।

    आईबी एसीआईओ मेरिट सूची (IB ACIO merit list in Hindi)

    आईबी एसीआईओ मेरिट सूची एसीआईओ परिणाम के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के नाम, श्रेणी, प्राप्त अंक का जिक्र होता है। आईबी एसीआईओ मेरिट सूची पीडीएफ फॉर्मेट में होती है जिसे उम्मीदवार बिना लॉगइन क्रेडेंशियल के डाउनलोड कर सकते हैं।

    आईबी एसीआईओ 2025 परीक्षा पैटर्न (IB ACIO 2025 Exam Pattern in hindi)

    आईबी एसीआईओ परीक्षा पैटर्न 2025 (IB ACIO exam pattern 2025 in hindi) के तीन चरणों में टियर 1, टियर 2 और साक्षात्कार शामिल हैं। आईबी एसीआईओ 2025 परीक्षा पैटर्न के टियर 1 के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न-उत्तर परीक्षा पांच खंडों में विभाजित है। टियर 2 में वर्णात्मक परीक्षा 50 अंक की होती है और साक्षात्कार 100 अंकों के लिए होता है। यह आईबी एसीआईओ परीक्षा पैटर्न (IB ACIO exam pattern in hindi) परीक्षा के सामान्य प्रारूप को दर्शाता है, जिसमें कुल अंक, परीक्षा की अवधि और भारित खंड शामिल हैं।

    आईबी एसीआईओ 2025 टियर 1 परीक्षा (IB ACIO 2025 Tier 1 Exam) :

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    परीक्षा अवधि

    जनरल अवेयरनेस

    20

    1 घंटा

    क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट

    20

    नूमेरिकल/एनालिटिकल/लॉजिकल एबिलिटी एंड रीजनिंग

    20

    इंग्लिश लैंग्वेज

    20

    जनरल स्टडीज

    20

    कुल

    100 अंक


    आईबी एसीआईओ 2025 टियर 2 परीक्षा (IB ACIO 2025 Tier 2 Exam)

    टॉपिक

    कुल अंक

    अवधि

    निबंध (Essay)

    30 अंक

    1 घंटा

    इंगलिश कॉम्प्रीहेंशन एंड प्रीसिसन राइटिंग (English Comprehension and precision writing)

    20 अंक

    कुल

    50 अंक

    आईबी एसीआईओ 2025 टियर 3 / इंटरव्यू (IB ACIO 2025 Tier 3 /Interview)

    आईबी एसीआईओ टियर 1 और 2 में सफल उम्मीदवारों के लिए आईबी एसीआईओ साक्षात्कार का आयोजन किया जाता है। आईबी एसीआईओ इंटरव्यू में उम्मीदवारों का उनके व्यक्तित्व और बुद्धिमत्ता के स्तर पर मूल्यांकन किया जाता है। साक्षात्कार के लिए 100 अंक दिए जाते हैं।

    आईबी एसीआईओ प्रश्न पत्र 2025 (IB ACIO Question Papers 2025 in hindi)

    आईबी एसीआईओ 2025 के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र परीक्षा की तैयारी में सुधार के लिए आवश्यक हैं क्योंकि वे सामान्य विषयों और उन स्थानों को उजागर करते हैं जिन पर काम करने की आवश्यकता है। उम्मीदवार इन प्रश्नपत्रों को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं, अपने अनुसार हल कर सकते हैं, और आवश्यकता के अनुसार नोट्स बना सकते हैं।

    आईबी एसीआईओ आंसर की 2025 (IB ACIO Answer Key 2025 in hindi)

    आईबी एसीआईओ टियर 1 उत्तर कुंजी (IB ACIO Tier 1 answer key In hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आंसर की का उपयोग करते हुए, जो परीक्षा के प्रश्नों के सभी सही उत्तर प्रदान करती हैं, छात्र अपने स्कोर को सटीक रूप से निर्धारित कर सकते हैं। आईबी एसीआईओ आंसर की के बाद परिणाम घोषित किए जाते हैं।

    आईबी एसीआईओ कटऑफ 2025 : श्रेणी वार (IB ACIO Cut Off 2025 : category wise)

    श्रेणी

    आईबी एसीआईओ 2025 कटऑफ अंक

    General

    टियर I के लिए 35

    टियर II के लिए 33

    EWS/OBC

    टियर I के लिए 34

    टियर II के लिए 33

    SC/ST

    टियर I के लिए 33

    टियर II के लिए 33

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TPSC CCE Interview Date

    16 Mar'26 - 17 May'26 (Offline)

    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Application Date

    7 May'26 - 31 May'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    BA English
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Intellectual Property Rights and Competition Law
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Online BA English
    Via Centre for Distance and Online Education Bharathidasan University, Tiruchirappalli
    BA Hindi
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     221 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     92 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ

    Questions related to IB ACIO

    On Question asked by student community

    Have a question related to IB ACIO ?

    Hey Rohan:)

    If you have accidentally  entered the wrong date of birth in your IB ACIO application, don't panic.once the form is submitted it can't be edited, so you should make a notarized affidavit stating the correct date of birth and explaining that it was a genuine mistake, along with

    Hello Aspirant,

    This is a critical situation since today is the last date for payment. Here's what you should do immediately:

    1. Do NOT make another payment. Your original payment might still be reconciling. Making another payment risks double deduction.

    2. Contact the IB ACIO Helpline IMMEDIATELY. Their helpline number is 022-61087513

    Writing "ICSC" instead of "ICSE" is a minor typo that is unlikely to result in disqualification. As long as all other details on your application are correct and you have taken steps to inform the help desk, it should not be a significant issue.  If needed, you can show your

    If you are interest in the IB ACIO exam. This is a popular central government job under the Ministry of Home Affairs and many students from engineering backgrounds like BTech apply for it.Since you’re currently in 4th semester, which means you are still pursuing your second year of BTech, you

    Yes, you can apply for the IB ACIO exam, but only if you meet the eligibility criteria at the time of application. The main requirement is that you must have a Bachelor’s degree completed from a recognized university. Since you're in 4th year 1st semester right now, you’ll be eligible