Careers360 Logo
ask-icon
share
    आईबी एसीआईओ 2025 (IB ACIO 2025 in Hindi) - टियर-2 रिजल्ट (जारी), इंटरव्यू (जल्द)
    • लेख
    • आईबी एसीआईओ 2025 (IB ACIO 2025 in Hindi) - टियर-2 रिजल्ट (जारी), इंटरव्यू (जल्द)

    आईबी एसीआईओ 2025 (IB ACIO 2025 in Hindi) - टियर-2 रिजल्ट (जारी), इंटरव्यू (जल्द)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 06 Mar 2026, 11:39 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    आईबी एसीआईओ 2025 (IB ACIO 2025 in Hindi)- मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स (गृह मंत्रालय) की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर आईबी एआईसीओ टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आईबी एआईसीओ टियर 2I वर्णनात्मक परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। टियर-2 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
    आईबी एसीआईओ टियर 2 रिजल्ट देखें
    1772776348390

    This Story also Contains

    1. आईबी एसीआईओ 2025 परीक्षा - एक नजर (IB ACIO 2025 Exam - Overview in hindi)
    2. आईबी एसीआईओ 2025 परीक्षा तिथि (IB ACIO 2025 Exam Dates in Hindi)
    3. आईबी एसीआईओ 2025 आवेदन पत्र (IB ACIO 2025 Application Form in Hindi)
    4. आईबी एसीआईओ पात्रता मानदंड 2025 (IB ACIO Eligibility Criteria 2025 in Hindi)
    5. आईबी एसीआईओ सिलेबस 2025 (IB ACIO Syllabus 2025 in hindi)
    6. आईबी एसीआईओ 2025 परीक्षा पैटर्न (IB ACIO 2025 Exam Pattern in hindi)
    7. आईबी एसीआईओ आंसर की 2025 (IB ACIO Answer Key 2025 in hindi)
    8. आईबी एसीआईओ परीक्षा परिणाम 2025 (IB ACIO Exam Result 2025 in hindi)
    9. आईबी एसीआईओ कटऑफ 2025 : श्रेणी वार (IB ACIO Cut Off 2025 : category wise)
    आईबी एसीआईओ 2025 (IB ACIO 2025 in Hindi) - टियर-2 रिजल्ट (जारी), इंटरव्यू (जल्द)
    आईबी एसीआईओ 2025 (IB ACIO 2025 in Hindi)


    21 नवंबर 2025 को आईबी एसीआईओ टियर 1 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आईबी असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 16, 17 और 18 सितंबर 2025 को हुआ था। आईबी एसीआईओ टियर 1 परीक्षा की आंसर की (IB ACIO tier-1 answer key in hindi) 22 सितंबर को जारी की गई थी। आईबी एसीआईओ आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवारों के लिए आपत्ति दर्ज करने की तिथि 25 सितंबर तक थी। इनफॉर्मेशन ब्यूरो में एसीआईओ के कुल 3717 पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन हो रहा है।
    आईबी एसीआईओ टियर 1 रिजल्ट 2025 देखें

    1763724822626

    इससे पहले, आईबी एसीआईओ परीक्षा तिथि जारी करने के साथ ही आईबी एसीआईओ सिटी स्लिप जारी की गई थी। प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर आईबी एसीआईओ एडमिट कार्ड 13 सितंबर 2025 को जारी किया गया था। टियर 1 में सफल उम्मीदवार टियर 2 में शामिल होंगे। यह परीक्षा 3 चरणों - टियर 1, 2 और 3 में आयोजित की जाएगी।

    मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स (गृह मंत्रालय) ने आईबी एसीआईओ आवेदन 19 जुलाई 2025 को mha.gov.in पर जारी किया था। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए आवेदन लिंक के माध्यम से 10 अगस्त तक आईबी एसीआईओ आवेदन पत्र ऑनलाइन भर सकते थे। आईबी एसीआईओ आवेदन शुल्क भुगतान (IB ACIO application fee payment in hindi) की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2025 थी। आईबी एसीआईओ आवेदन शुल्क 100 रुपये है जिसे सामान्य, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया शुल्क 500 रुपये सभी वर्ग के लिए अनिवार्य है।
    आईबी एसीआईओ लिंक पर जाएं

    आईबी एसीआईओ आवेदन को विस्तृत आईबी एसीआईओ 2025 नोटिफिकेशन (IB ACIO notification 2025 in hindi) के साथ जारी किया गया। इससे पहले, प्राधिकरण द्वारा 14 जुलाई 2025 को आईबी एसीआईओ शॉर्ट अधिसूचना जारी कर आईबी एसीआईओ आवेदन तिथि (IB ACIO application dates in hindi) की सूचना दी गई थी।

    आईबी एसीआईओ 2025 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर नोटिफिकेशन के साथ जारी किया गया। 18 से 27 वर्ष के स्नातक पास युवा आईबी एसीआईओ आवेदन के लिए पात्र होते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में कुछ छूट दी जाती है। उम्मीदवार आईबी एसीआईओ एप्लीकेशन फॉर्म को 10 अगस्त 2025 तक जमा कर सकते थे। सामान्य, EWS और OBC श्रेणियों में आने वाले पुरुष उम्मीदवारों के लिए परीक्षा लागत और भर्ती प्रक्रिया शुल्क सभी वर्ग यानी महिला, ExSM, और SC/ST उम्मीदवारों के लिए भी आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट जानने के लिए आईबी एसीआईओ आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करने की सलाह दी जाती है।

    गृह मंत्रालय (MHA) आईबी एसीआईओ परीक्षा (IB ACIO exam in hindi) का आयोजन करता है। यह उन उम्मीदवारों के लिए है जो आईबी एसीआईओ कार्यक्रम में ग्रेड II पदों पर नियुक्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं। आईबी एसीआईओ एक राष्ट्रीय परीक्षा है जो वार्षिक रूप से आयोजित की जाती है। आईबी एसीआईओ 2025 परीक्षा के तहत पद ग्रेड-II, समूह C (गैर-मंत्रालयी कार्यकारी, नन-गज़टेड) के अंतर्गत आते हैं।आईबी एसीआईओ परीक्षा 2025 के लिए उम्मीदवारों का चयन टियर I, II, और III परीक्षणों के माध्यम से किया जाता है। टियर 1 परीक्षा देश के करीब 148 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

    आईबी एसीआईओ 2025 परीक्षा - एक नजर (IB ACIO 2025 Exam - Overview in hindi)

    आईबी एसीआईओ आधिसूचना के अनुसार, आईबी एसीआईओ आवेदन 2025 की तिथि 19 जुलाई से 10 अगस्त 2025 है। आईबी एसीआईओ 2025 परीक्षा के बारे में कुछ बुनियादी जानकारी जो उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले ध्यान में रखनी चाहिए, नीचे तालिका में दी गई है:

    परीक्षा का नाम

    इनफॉर्मेशन ब्यूरो असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (Information Bureau Assistant Central Intelligence Officer)

    संक्षिप्त नाम

    आईबी एसीआईओ (IB ACIO)

    संचालक

    गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs)

    रिक्तियां

    3717 (UR - 1537, EWS - 442, OBC - 946, SC - 566, ST - 226)

    आयु सीमा

    18 से 27 वर्ष (10 अगस्त, 2025 को)

    पे स्केल

    4490-142400 रुपये

    परीक्षा का आयोजन साल में कितनी बार

    वर्ष में एक बार (संबंधित विभाग की रिक्तियों और आवश्यकताओं के आधार पर)

    परीक्षा का स्तर

    राष्ट्रीय

    परीक्षा अवधि

    Tier I-60 मिनट

    Tier II-60 मिनट

    परीक्षा आयोजन माध्यम

    Tier I: ऑनलाइन

    Tier-II: ऑनलाइन

    परीक्षा के चरण

    Tier I, Tier II और Tier III

    कुल प्रश्न

    Tier I: 100

    कुल अंक

    Tier I: 100 अंक (MCQ)

    Tier II: 50 अंक (विवरणात्मक प्रकार का पेपर)

    Tier III: 100 अंक (इंटरव्यू)

    ऑफिशियल वेबसाइट

    mha.gov.in

    ये भी पढ़ें :

    आईबी एसीआईओ 2025 परीक्षा तिथि (IB ACIO 2025 Exam Dates in Hindi)

    नीचे दी गई तालिका में कुछ महत्वपूर्ण आईबी एसीआईओ परीक्षा की तारीखें (IB ACIO exam dates in hindi) हैं जिन्हें उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए। आईबी एसीआईओ परीक्षा की तारीख 2025 अभी घोषित नहीं की गई है। इस परीक्षा के टियर I, II और III खंड अलग-अलग तारीखों और शिफ्टों में आयोजित किए जाएंगे, जिनकी जानकारी बाद में दी जाएगी।

    आईबी एसीआईओ परीक्षा 2025 तिथियां

    इवेंट्स

    तारीखें

    आईबी एसीआईओ अधिसूचना

    19 जुलाई, 2025

    आईबी एसीआईओ 2025 आवेदन आरंभ

    19 जुलाई, 2025

    आईबी एसीआईओ आवेदन अंतिम तिथि

    10 अगस्त, 2025

    आईबी एसीआईओ आवेदन शुल्क भुगतान12 अगस्त 2025

    आईबी एसीआईओ एडमिट कार्ड

    13 सितंबर 2025

    आईबी एसीआईओ परीक्षा टियर 1

    16-18 सितंबर 2025

    आईबी एसीआईओ आंसर की

    22 सितंबर 2025

    आईबी एसीआईओ परिणाम

    21 नवंबर 2025

    आईबी एसीआईओ परीक्षा टियर 2 तिथि

    11 जनवरी 2026

    आईबी एसीआईओ परीक्षा टियर 2 रिजल्ट
    6 मार्च 2026
    आईबी एसीआईओ इंटरव्यू
    सूचित किया जाएगा


    आईबी एसीआईओ 2025 आवेदन पत्र (IB ACIO 2025 Application Form in Hindi)

    आईबी एसीआईओ 2025 के लिए आवेदन पत्र (IB ACIO 2025 application form in hindi) 19 जुलाई से 10 अगस्त, 2025 तक ऑनलाइन भरा जा सकता है। परीक्षा शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना आवश्यक है और भर्ती प्रक्रिया शुल्क के रूप में 500 रुपये लगेंगे। सामान्य, EWS और OBC श्रेणियों में आने वाले पुरुष उम्मीदवारों के लिए परीक्षा लागत और भर्ती प्रक्रिया शुल्क को चुकाना अनिवार्य है। भर्ती प्रक्रिया शुल्क सभी महिला, ExSM, और SC/ST उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है।

    कैटेगरी अनुसार आईबी एसीआईओ आवेदन शुल्क (IB ACIO application fees according to category) :

    कैटेगरी

    आवेदन शुल्क

    भर्ती प्रक्रिया शुल्क (Recruitment Fee)

    General/EWS/OBC Male

    100 रुपये

    550 रुपये

    General/EWS/OBC Female

    Nil

    550 रुपये

    SC/ST/ExSM

    Nil

    550 रुपये

    आईबी एसीआईओ पात्रता मानदंड 2025 (IB ACIO Eligibility Criteria 2025 in Hindi)

    आईबी एसीआईओ 2025 के लिए विभिन्न पदों के लिए पात्रता मानदंड नीचे तालिका में दिए गए हैं:

    संबंधित श्रेणी या विभाग में अधिकारी जो केंद्रीय पुलिस संगठनों, राज्य पुलिस संगठनों, या रक्षा बलों में समकक्ष पदों को धारण करने के लिए नियमित रूप से पात्र हैं।

    पोस्ट

    आईबी एसीआईओ पात्रता मानदंड

    Assistant Central Intelligence Officer-I/Executive

    -2 years of service in the grade after being appointed, or the equivalent in the parent cadre or department, at level 7 (Rs 44,900- Rs 1,42,400) on a regular basis.
    -2 years of experience in security or intelligence work and a bachelor's degree from an accredited university or its equivalent

    Assistant Central Intelligence Officer-II/Executive

    2 years of experience working in security or intelligence, along with graduation from an accredited institution or an equivalent program. Candidates should ideally have some computer knowledge.

    Junior Intelligence Officer-I/Executive

    Officers of the armed forces, state police agencies, or central police organizations:


    i)Regularly holding an equivalent position in the parent cadre or department;


    ii) Having served five years in the grade following appointment, regularly serving in level 4 (Rs 25,500 – Rs 81,100) of the pay matrix or an equivalent in the parent cadre or department.

    Security Assistant/Executive


    Junior Intelligence Officer-I (Motor Transport)

    Officers of the armed forces, state police agencies, or central police organizations:

    i)Regularly holding an equivalent position in the parent cadre or department;

    (ii) Five years of continuous service in the grade after regular appointment thereto in the parent cadre's or department's pay scale; and

    (iii) A valid heavy-duty or commercial driver's license issued by the appropriate authority


    Junior Intelligence Officer-Grade-II (Motor Transport)

    Officers of the armed forces, state police agencies, or central police organisations:

    i)Regularly holding an equivalent position in the parent cadre or department;

    (ii) Five years of continuous service in the grade after regular appointment thereto in the parent cadre's or department's pay scale; and A valid heavy-duty or commercial driver's licence issued by the appropriate authority

    Halwai Cum Cook

    Class 10 with certificate or diploma in catering. Preferably, 2 years’ experience in a government department or undertaking.

    आईबी एसीआईओ एडमिट कार्ड 2025 (IB ACIO Admit Card 2025 in hindi)

    पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आईबी एसीआईओ एडमिट कार्ड MHA द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा तिथि से लगभग एक सप्ताह पहले जारी किया जाएगा। आईबी एसीआईओ 2025 प्रवेश पत्र (IB ACIO admit cards in hindi) में आवंटित परीक्षा शहर, रिपोर्टिंग समय आदि जैसे विवरण शामिल होंगे। आईबी एसीआईओ प्रवेश पत्र 2025 जारी करने की तिथि बाद में सूचित की जाएगी।

    आईबी एसीआईओ सिलेबस 2025 (IB ACIO Syllabus 2025 in hindi)

    आईबी एसीआईओ 2025 का पाठ्यक्रम टीयर I और II के लिए अलग-अलग है और इसमें विभिन्न विषय शामिल हैं। टीयर I में सामान्य जागरूकता, मात्रात्मक क्षमताएँ, तार्किक योग्यता और अंग्रेजी भाषा जैसे विषय शामिल हैं, जबकि टीयर II के विषयों में निबंध प्रकार के प्रश्न शामिल हैं। दोनों स्तरों के लिए आईबी एसीआईओ का पाठ्यक्रम नीचे सूचीबद्ध है।

    आईबी एसीआईओ सिलेबस टियर 1 (IB ACIO Syllabus for Tier I)

    विषय

    आईबी एसीआईओ सिलेबस 2025


    General Awareness

    Current Affairs: History, Geography, Science & Technology, Indian Polity & Constitution, Economy & Finance, Physics, Chemistry, Biology, Static GK

    Quantitative Aptitude

    Average, LCM & HCF, Percentages, Partnership, Boat & Stream, Pipes & Cistern, Simple Interest & Compound Interest, Profit loss & Discount, Mixture & Allegation, Problem on Ages, Ratio Proportion, Complementary angles, Data Interpretation, Time work & wages, Speed, time, and work, Heights and Distances, Standard Trigonometry Identities, Mensuration.

    Logical/Analytical Ability

    Alphabet Test, Classification, Analogy, Arithmetic Reasoning, Logical Venn diagram, Distance direction test, Matrix, Blood Relation, Coding decoding, Pattern Completion, Embedded figures, Figure Formation & Analysis, Cube & Dice, Figure Formation & Analysis, Missing Number, Series Paper Cutting & folding, Counting of figures, Mirror Image, Water Image

    English Language

    Cloze Test, Synonyms & Antonyms, Para Jumble, Spotting Error, Sentence Improvement, Fill in the blanks, Reading Comprehension, Spelling Error, Sentence Improvement, Preposition, One-word Substitution, Idiom & Phrase, Active & Passive Voice.

    आईबी एसीआईओ सिलेबस टियर 2 (IB ACIO Syllabus for Tier II in hindi) :

    टियर II के लिए, उम्मीदवारों का परीक्षण निबंधों के आधार पर किया जाएगा। कुछ नमूना विषय नीचे दिए गए हैं

    1. स्वतंत्रता के सात दशकों ने हमें क्या सिखाया (What seven decades of freedom have taught us)

    2. एक वैश्विक गांव में प्रौद्योगिकी (Technology in a global village)

    3. एक लोकतंत्र में असहमति की सीमाएं (Limits to dissent in a Democracy)

    4. जन संचार और राष्ट्रीय सुरक्षा (Mass communication and national security)

    आईबी एसीआईओ 2025 परीक्षा पैटर्न (IB ACIO 2025 Exam Pattern in hindi)

    आईबी एसीआईओ परीक्षा पैटर्न 2025 (IB ACIO exam pattern 2025 in hindi) के तीन चरणों में टियर I, टियर II और साक्षात्कार शामिल हैं। आईबी एसीआईओ 2025 परीक्षा पैटर्न के टियर I के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न-उत्तर परीक्षा पांच खंडों में विभाजित है। टियर II में वर्णात्मक परीक्षा 50 अंक की होती है और साक्षात्कार 100 अंकों के लिए होता है। यह आईबी एसीआईओ परीक्षा पैटर्न (IB ACIO exam pattern in hindi) परीक्षा के सामान्य प्रारूप को दर्शाता है, जिसमें कुल अंक, परीक्षा की अवधि और भारित खंड शामिल हैं।

    आईबी एसीआईओ 2025 टियर 1 परीक्षा (IB ACIO 2025 Tier 1 Exam) :

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    परीक्षा अवधि

    जनरल अवेयरनेस

    20

    1 घंटा

    क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट

    20

    नूमेरिकल/एनालिटिकल/लॉजिकल एबिलिटी एंड रीजनिंग

    20

    इंग्लिश लैंग्वेज

    20

    जनरल स्टडीज

    20

    कुल

    100 अंक


    आईबी एसीआईओ 2025 टियर 2 परीक्षा (IB ACIO 2025 Tier 2 Exam)

    टॉपिक

    कुल अंक

    अवधि

    निबंध (Essay)

    30 अंक

    1 घंटा

    इंगलिश कॉम्प्रीहेंशन एंड प्रीसिसन राइटिंग (English Comprehension and precision writing)

    20 अंक

    कुल

    50 अंक

    आईबी एसीआईओ 2025 टियर 3 / इंटरव्यू (IB ACIO 2025 Tier 3 /Interview)

    साक्षात्कार के लिए 100 अंक दिए जाते हैं। साक्षात्कार के दौरान, उम्मीदवारों का उनके व्यक्तित्व और बुद्धिमत्ता के स्तर पर मूल्यांकन किया जाता है।

    आईबी एसीआईओ प्रश्न पत्र 2025 (IB ACIO Question Papers 2025 in hindi)

    आईबी एसीआईओ 2025 के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र परीक्षा की तैयारी में सुधार के लिए आवश्यक हैं क्योंकि वे सामान्य विषयों और उन स्थानों को उजागर करते हैं जिन पर काम करने की आवश्यकता है। उम्मीदवार इन प्रश्नपत्रों को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं, अपने अनुसार हल कर सकते हैं, और आवश्यकता के अनुसार नोट्स बना सकते हैं।

    आईबी एसीआईओ आंसर की 2025 (IB ACIO Answer Key 2025 in hindi)

    आईबी एसीआईओ टियर 1 उत्तर कुंजी (IB ACIO Tier 1 answer key In hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए आसानी से उपलब्ध हैं, और ये आमतौर पर परीक्षा के लगभग एक महीने बाद जारी की जाती हैं। इन आंसर की का उपयोग करते हुए, जो परीक्षा के प्रश्नों के सभी सही उत्तर प्रदान करती हैं, छात्र अपने स्कोर को सटीक रूप से निर्धारित कर सकते हैं। आईबी एसीआईओ आंसर की को एक सुधार विंडो के भीतर सुधारित किया जा सकता है, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाते हैं।

    आईबी एसीआईओ तैयारी टिप्स (IB ACIO Preparation Tips 2025 in hindi)

    आईबी एसीआईओ 2025 की तैयारी को लेकर यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं जो आपकी तैयारी को और प्रभावी बनाने में मदद करेंगे-

    सबसे पहले, आपको आईबी एसीआईओ परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम की अच्छी समझ प्राप्त करनी होगी। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की कुंजी निरंतर अभ्यास में निहित होती है, जिसे आईबी एसीआईओ के उपलब्ध नमूना पत्रों के माध्यम से किया जा सकता है। यह योजना बनाना और एक अनुकूलित आईबी एसीआईओ अध्ययन दिनचर्या का पालन करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जिसमें सभी स्तरों के सभी अनुभागों पर पर्याप्त ध्यान दिया गया हो। आईबी एसीआईओ नमूना पत्रों के साथ अतिरिक्त मॉक परीक्षण भी उम्मीदवारों को समय पर अपनी ताकत और कमजोरियों का आकलन करने की अनुमति देते हैं।

    आईबी एसीआईओ परीक्षा परिणाम 2025 (IB ACIO Exam Result 2025 in hindi)

    आईबी एसीआईओ के परिणाम 2025 (IB ACIO results 2025 in hindi) को अंतिम उत्तर कुंजी की घोषणा के कुछ समय बाद ऑनलाइन जारी किया in hindi जाएगा, जिसकी तारीख अभी तक सूचित नहीं की गई है। आईबी एसीआईओ के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उन चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबरों के साथ पीडीएफ दस्तावेज़ के रूप में जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने रोल नंबरों को पीडीएफ दस्तावेज़ में चेक कर सकते हैं, ताकि वे अपने आईबी एसीआईओ चयन 2025 (IB ACIO selection 2025 in hindi) की स्थिति जान सकें।

    आईबी एसीआईओ कटऑफ 2025 : श्रेणी वार (IB ACIO Cut Off 2025 : category wise)

    श्रेणी

    आईबी एसीआईओ 2025 कटऑफ अंक

    General

    Tier I-35

    Tier II-33

    EWS/OBC

    Tier I-34

    Tier II-33

    SC/ST

    Tier I-33

    Tier II-33


    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आईबी एसीआईओ परीक्षा क्या है?
    A:

    आईबी एसीआईओ एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी पदों के लिए उम्मीदवारों का मूल्यांकन और चयन करती है, जिसमें चयन के लिए टियर I, II, और इंटरव्यू चरण शामिल हैं।

    Q: 2025 के लिए आधिकारिक आईबी एसीआईओ अधिसूचना कब जारी की जाएगी?
    A:

    विस्तृत आईबी एसीआईओ 2025 अधिसूचना आवेदन पत्र के साथ 19 जुलाई को जारी की गई।

    Q: आईबी एसीआईओ 2025 में उपस्थित होने की आयु सीमा क्या है?
    A:

    आईबी एसीआईओ परीक्षा के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा में कुछ सीमित श्रेणियों जैसे कि भूतपूर्व सैनिक, ओबीसी, एससी और एसटी को छूट दी गई है।

    Q: आईबी एसीआईओ परीक्षा 2025 में सुरक्षित स्कोर क्या है?
    A:

    टियर I में, जनरल, ओबीसी/EBC और एससी/एसटी के लिए क्रमशः 35, 34 और 33 अंक की सिफारिश की गई है। टियर II के लिए, चयन सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित स्कोर 33 है।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MPPSC SFS Exam Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Study from Still Life
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Sports Psychology
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Research Ethics
    Via Central University of Himachal Pradesh, Dharamshala
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Swayam
     220 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     92 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to IB ACIO

    On Question asked by student community

    Have a question related to IB ACIO ?

    Hey Rohan:)

    If you have accidentally  entered the wrong date of birth in your IB ACIO application, don't panic.once the form is submitted it can't be edited, so you should make a notarized affidavit stating the correct date of birth and explaining that it was a genuine mistake, along with

    Hello Aspirant,

    This is a critical situation since today is the last date for payment. Here's what you should do immediately:

    1. Do NOT make another payment. Your original payment might still be reconciling. Making another payment risks double deduction.

    2. Contact the IB ACIO Helpline IMMEDIATELY. Their helpline number is 022-61087513

    Hello

    A minor typo like writing "ICSC" instead of "ICSE" in your IB ACIO application form is generally not a serious issue, especially since you've already contacted the helpdesk and taken the right step to correct it. If the rest of your details like your marks, year, and roll number,

    If you are interest in the IB ACIO exam. This is a popular central government job under the Ministry of Home Affairs and many students from engineering backgrounds like BTech apply for it.Since you’re currently in 4th semester, which means you are still pursuing your second year of BTech, you

    Yes, you can apply for the IB ACIO exam, but only if you meet the eligibility criteria at the time of application. The main requirement is that you must have a Bachelor’s degree completed from a recognized university. Since you're in 4th year 1st semester right now, you’ll be eligible