Careers360 Logo
ask-icon
share
    एसएससी सीजीएल अपेक्षित कटऑफ 2025 (SSC CGL Expected Cut Off 2025 in hindi)- अपेक्षित और पिछले वर्ष के कटऑफ अंक
    • लेख
    • एसएससी सीजीएल अपेक्षित कटऑफ 2025 (SSC CGL Expected Cut Off 2025 in hindi)- अपेक्षित और पिछले वर्ष के कटऑफ अंक

    एसएससी सीजीएल अपेक्षित कटऑफ 2025 (SSC CGL Expected Cut Off 2025 in hindi)- अपेक्षित और पिछले वर्ष के कटऑफ अंक

    Rajan KumarUpdated on 19 Dec 2025, 10:54 AM IST

    एसएससी सीजीएल अपेक्षित कटऑफ 2025 (SSC CGL Expected Cut Off 2025 in hindi) : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा एसएससी सीजीएल टियर 1 कटऑफ आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट के साथ 18 दिसंबर को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार टियर 1 एसएससी सीजीएल कटऑफ 2025 पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल कटऑफ परीक्षा के प्रत्येक चरण के लिए जारी किया जाता है। एसएससी सीजीएल कटऑफ वह न्यूनतम अंक है जिसे एसएससी सीजीएल परीक्षा पास करने के लिए प्राप्त करना आवश्यक है।
    इसे भी पढ़ें:- एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2025 एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2025 रिजल्ट कैसे देखें ?

    This Story also Contains

    1. एसएससी सीजीएल अपेक्षित कट ऑफ 2025 - टियर 1
    2. एसएससी सीजीएल कटऑफ 2025- निर्णायक कारक (SSC CGL Cutoff 2025 – Deciding Factors in hindi)
    3. मैं 2025 के लिए अपने एसएससी सीजीएल कट ऑफ की गणना कैसे कर सकता हूं?
    4. पिछले वर्ष की SSC CGL कट ऑफ
    5. एसएससी सीजीएल कटऑफ 2025 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download SSC CGL Cut Off 2025?)
    6. एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2025 (SSC CGL Result 2025 in hindi)
    एसएससी सीजीएल अपेक्षित कटऑफ 2025 (SSC CGL Expected Cut Off 2025 in hindi)- अपेक्षित और पिछले वर्ष के कटऑफ अंक
    एसएससी सीजीएल अपेक्षित कटऑफ 2025

    उम्मीदवार इस लेख में एसएससी सीजीएल अपेक्षित कट ऑफ 2025 की जांच कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल परीक्षा दो चरणों में आयोजित किया जाता है- टियर 1 और टियर 2। एसएससी भारत सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों के अंतर्गत विभिन्न ग्रुप बी और सी पदों को भरने के लिए एसएससी सीजीएल 2025 आयोजित करता है। टियर 1 में न्यूनतम एसएससी सीजीएल कट ऑफ प्राप्त करने वाले उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

    एसएससी सीजीएल अपेक्षित कट ऑफ 2025 - टियर 1

    एसएससी सीजीएल 2025 की संभावित (अपेक्षित) कट-ऑफ का अनुमान पिछले वर्षों के कट-ऑफ ट्रेंड्स और परीक्षा के स्तर को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है। हमने इन तथ्यों के आधार पर SSC CGL 2025 टियर 1 की अनुमानित कट-ऑफ तैयार की है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में सभी श्रेणियों के लिए SSC CGL 2025 टियर 1 की अपेक्षित कट-ऑफ देख सकते हैं।
    एसएससी सीजीएल टियर 1 अपेक्षित कट ऑफ 2025

    वर्ग

    अपेक्षित एसएससी सीजीएल टियर 1 कटऑफ मार्क्स

    सामान्य

    160-175

    ईडब्ल्यूएस (इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन)

    165 – 167

    अन्य पिछड़ा वर्ग

    162 – 165

    अनुसूचित जाति

    142 – 145

    अनुसूचित जनजाति

    135 – 138

    ओएच (ऑर्थोपेडिकली हैंडीकैप्ड)

    132 – 136

    वीएच (दृष्टि विकलांग)

    123 – 126

    एसएससी सीजीएल कटऑफ 2025- निर्णायक कारक (SSC CGL Cutoff 2025 – Deciding Factors in hindi)

    एसएससी सीजीएल के लिए कटऑफ नीचे दिए गए कारकों द्वारा निर्धारित की जाएगी -

    • रिक्तियों की कुल संख्या जिनके लिए परीक्षा आयोजित होगी।

    • एसएससी स्नातक स्तर की परीक्षा में उपस्थित होने वाले आवेदकों की कुल संख्या

    • परीक्षा की कठिनाई का स्तर

    • एसएससी सीजीएल 2025 के संबंधित चरण के लिए उम्मीदवारों का चयन

    • परीक्षा की एकरूपता बनाए रखने के लिए एसएससी सामान्यीकरण नियम का उपयोग

    SSC CGL Complete Guide
    Candidates can download this ebook to know all about SSC CGL.
    Download EBook

    मैं 2025 के लिए अपने एसएससी सीजीएल कट ऑफ की गणना कैसे कर सकता हूं?

    एसएससी सीजीएल के आवेदकों की संख्या ज्यादा होती है इसलिए यह परीक्षा कई शिफ्ट में आयोजित की जाती है। ऐसे में ऑनलाइन परीक्षा को किसी भी प्रकार की विसंगति से रहित रखने के लिए कमीशन उम्मीदवारों के अंक जोड़ने के लिए एसएससी सीजीएल सामान्यीकरण प्रक्रिया (SSC CGL normalization process) का उपयोग करता है। एसएससी सीजीएल कटऑफ 2025 (SSC CGL cut off 2025) को प्राप्त करने के लिए एसएससी सामान्यीकरण फॉर्मूला निम्नलिखित है -

    एसएससी सीजीएल कट ऑफ की गणना

    उम्मीदवार का असल प्राप्तांक X एसएससी सामान्यीकृत अंक = उम्मीदवार का सामान्यीकृत अंक

    एसएससी सीजीएल स्कोर की गणना के सूत्र

    (सही उत्तरों की संख्या x 2) + (बोनस प्रश्नों की संख्या x 2) - (गलत उत्तरों की संख्या x 0.5) = अंक

    पिछले वर्ष की SSC CGL कट ऑफ

    एसएससी सीजीएल परीक्षा में प्रत्येक टियर के लिए आयोग न्यूनतम कट-ऑफ अंक निर्धारित करता है। एक टियर में निर्धारित कट-ऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण (टियर) में भाग लेने के पात्र होते हैं। परीक्षा के सभी चरणों के पूरा होने के बाद, SSC एक अंतिम कट-ऑफ सूची जारी करता है, जिसके आधार पर SSC CGL अंतिम परिणाम 2025 घोषित किया जाएगा। SSC CGL टियर 1 के पिछले वर्षों की कट-ऑफ नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है:

    एसएससी सीजीएल कट ऑफ 2023 टियर 1 (पेपर-I और पेपर-II)

    वर्ग

    सामान्य

    अन्य पिछड़ा वर्ग

    अनुसूचित जाति

    अनुसूचित जनजाति

    ओएच

    एचएच

    वीएच

    ईडब्ल्यूएस

    ईएसएम (एक्स-सर्विसमैन)

    अन्य दिव्यांगजन

    कट ऑफ अंक

    287

    271

    252

    241

    234

    172

    228

    265

    223

    143

    एसएससी सीजीएल कट ऑफ 2022 टियर 1 (पेपर-I और पेपर-II)

    वर्ग

    सामान्य

    अन्य पिछड़ा वर्ग

    अनुसूचित जाति

    अनुसूचित जनजाति

    ओएच

    एचएच

    वीएच

    ईडब्ल्यूएस

    ईएसएम

    अन्य दिव्यांगजन

    कट ऑफ अंक

    270.3

    242.7

    213.2

    192.2

    187.5

    79.3

    158.4

    228.6

    79.3

    79.3

    सूची-1: एसएससी सीजीएल कट ऑफ 2018 टियर 1 (सामान्य अध्ययन (वित्त और लेखा))

    वर्ग

    सामान्य

    अन्य पिछड़ा वर्ग

    अनुसूचित जाति

    अनुसूचित जनजाति

    ओएच

    एचएच

    अन्य दिव्यांगजन

    कट ऑफ अंक

    170

    165

    148.97

    141.86

    132.90

    102.45

    62.19

    सूची-2: SSC CGL कट ऑफ 2018 टियर 1 [पेपर-I, पेपर-II और पेपर-III (सांख्यिकी)]

    वर्ग

    सामान्य

    अन्य पिछड़ा वर्ग

    अनुसूचित जाति

    अनुसूचित जनजाति

    ओएच

    एचएच

    वीएच

    अन्य दिव्यांगजन

    कट ऑफ अंक

    165.96

    162.35

    140.11

    129.56

    112.48

    51.99

    64.57

    40

    सूची-3: एसएससी सीजीएल कट ऑफ 2018 टियर 1 (पेपर-I और पेपर-II)

    वर्ग

    सामान्य

    अन्य पिछड़ा वर्ग

    अनुसूचित जाति

    अनुसूचित जनजाति

    ओएच

    एचएच

    वीएच

    अन्य दिव्यांगजन

    कट ऑफ अंक

    137.07

    131.18

    111.10

    103.22

    95.55

    40

    70.25

    40

    एसएससी सीजीएल कट ऑफ 2017 टियर 1

    सूची-1:एसएससी सीजीएल कट ऑफ 2017 टियर 1 (पेपर- I, पेपर- II, पेपर- IV (सामान्य अध्ययन (वित्त और लेखा))

    वर्ग

    संशोधित कट ऑफ

    सामान्य

    148.00

    अन्य पिछड़ा वर्ग

    135.50

    अनुसूचित जाति

    125.50

    अनुसूचित जनजाति

    119.00

    ओएच

    111.50

    एचएच

    75.00

    सूची-2: एसएससी सीजीएल कट ऑफ 2017 टियर 1 (पेपर- I, पेपर- II, पेपर- III (सांख्यिकी))

    वर्ग

    संशोधित एसएससी सीजीएल कट ऑफ

    सामन्य

    146.50

    अन्य पिछड़ा वर्ग

    135.50

    अनुसूचित जाति

    123.50

    अनुसूचित जनजाति

    114.50

    ओएच

    102.00

    एचएच

    61.00

    वीआर

    116.00

    सूची - 3: एसएससी सीजीएल कट ऑफ 2017 टियर 1 (पेपर-I और पेपर-II)

    वर्ग

    संशोधित कट ऑफ

    सामान्य

    126.50

    अन्य पिछड़ा वर्ग

    110.00

    अनुसूचित जाति

    98.00

    अनुसूचित जनजाति

    88.50

    ओएच

    84.50

    एचएच

    38.00

    वीआर

    89.50

    पूर्व एस.

    69.00

    एसएससी सीजीएल कटऑफ 2025 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download SSC CGL Cut Off 2025?)

    जो उम्मीदवार एसएससी सीजीएल परीक्षा में शामिल होंगे, वे एसएससी सीजीएल 2025 की कटऑफ जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर कटऑफ देख सकते हैं।

    • कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जाएं।

    • इस पेज पर प्रदर्शित लिंक पर क्लिक करें।

    • एक नई विंडो खुलेगी जिसमें एसएससी सीजीएल 2025 की कटऑफ (cut off of SSC CGL 2025) नजर आएगी।

    • श्रेणी-वार और पद-वार के लिए एसएससी सीजीएल 2025 कटऑफ अंक देखें।

    • एसएससी सीजीएल कटऑफ 2025 (SSC CGL Cut Off 2025) की पीडीएफ फाइल को भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें।

    एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2025 (SSC CGL Result 2025 in hindi)

    कर्मचारी चयन आयोग टियर 1 के लिए एसएससी सीजीएल 2025 परिणाम ssc.gov.in पर ऑनलाइन मोड में घोषित करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एसएससी सीजीएल परिणाम 2025 को पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड कर सकेंगे। एसएससी सीजीएल 2025 के परिणाम के रूप में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर प्रकाशित किए जाएंगे।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या SSC CGL कट ऑफ हर वर्ष बदलता है?
    A:

    हां, एसएससी सीजीएल की कट ऑफ हर वर्ष बदल सकती है। यह बदलाव परीक्षा की कठिनाई, उम्मीदवारों की संख्या, और रिक्तियों की संख्या जैसे कारकों पर निर्भर करता है।

    Q: एसएससी सीजीएल में सामान्यीकरण प्रक्रिया क्या है और इसका क्या उद्देश्य है?
    A:


    एसएससी सीजीएल परीक्षा विभिन्न शिफ्ट्स में आयोजित की जाती है, जिनकी कठिनाई अलग-अलग हो सकती है। इसलिए उम्मीदवारों के अंकों को एक समान स्तर पर लाने के लिए Normalization प्रक्रिया अपनाई जाती है।

    Q: एसएससी सीजीएल कट ऑफ किस आधार पर निर्धारित किया जाता है?
    A:

    कट ऑफ कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे कुल रिक्तियां, परीक्षा की कठिनाई, परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की संख्या, और आयोग द्वारा अपनाया गया सामान्यीकरण (Normalization) फॉर्मूला।

    Q: एसएससी सीजीएल कट ऑफ क्या होता है और इसकी क्या भूमिका है?
    A:

    एसएससी सीजीएल कट ऑफ वह न्यूनतम स्कोर है जो किसी भी चरण की परीक्षा पास करने के लिए आवश्यक होता है। यह कट ऑफ यह तय करता है कि उम्मीदवार अगले चरण के लिए पात्र हैं या नहीं।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    JK SET Late Fee Application Date

    24 Jul'26 - 25 Aug'26 (Online)

    Ongoing Dates
    TS SET Application Date

    3 Aug'26 - 30 Aug'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to SSC CGL

    On Question asked by student community

    Have a question related to SSC CGL ?

    For a fresher preparing for SSC CGL, the most important thing is not simply choosing the most popular coaching institute but finding one that provides regular offline classes, doubt sessions, mock tests and proper guidance.

    You can consider established SSC coaching institutes available in your city and compare them based

    Dear Aspirant,

    The SSC CGL (Group C and Group B posts) 2026 examination schedule is released by the Staff Selection Commission through its annual examination calendar. Candidates are advised to regularly visit the official SSC website for the latest notification, application dates, and examination schedule.

    Hello Dear Student,

    If you've lost your hall ticket number, you can recover it by:

    • Contacting your school where you appeared for the SSC examination.
    • Visiting the official website of your State Board and using the available "Forgot Hall Ticket Number" or student search service (if provided).
    • Contacting the State

    Hello Dear Student,

    Yes, you are eligible for SSC MTS, CHSL, and Stenographer, and if you hold a graduation degree, you are also eligible for SSC CGL. Since your board marksheet lists your overall status as "PASS" by replacing Physics with Physical Education, SSC only requires proof of passing the

    Dear Student,

    There is no such stricter rule to get into tax department through SSC CGL that can cause you any problem for having a tattoo. Check SSC CGL Eligibility Criteria 2026