Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट लिंक 2026 जारी (RRB Group D Result Link 2026 Out)- डाउनलोड लिंक, कटऑफ
    • लेख
    • आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट लिंक 2026 जारी (RRB Group D Result Link 2026 Out)- डाउनलोड लिंक, कटऑफ

    आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट लिंक 2026 जारी (RRB Group D Result Link 2026 Out)- डाउनलोड लिंक, कटऑफ

    Rajan KumarUpdated on 01 Jul 2026, 04:03 PM IST

    आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट लिंक 2026 जारी - रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा 1 जुलाई 2026 को आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट लिंक 2026 जारी कर दिया गया है। आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी-1 (CEN 08/2024) परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने संबंधित आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड/जन्मतिथि की सहायता से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम के साथ चयनित उम्मीदवारों की मेरिट सूची और कटऑफ भी जारी की गई है। सीबीटी-1 में सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों की सहायता के लिए आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट लिंक 2026 इस लेख में दिया गया है।

    आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट लिंक 2026 जारी (RRB Group D Result Link 2026 Out)- डाउनलोड लिंक, कटऑफ
    रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट

    इससे पहले, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी-1 परीक्षा की आंसर की 17 फरवरी 2026 को जारी की थी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने संबंधित आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से आंसर की, प्रश्नपत्र और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते थे। उम्मीदवारों को 23 फरवरी 2026 तक प्रति प्रश्न 50 रुपये के निर्धारित शुल्क के साथ उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों की विशेषज्ञ समिति द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई, जिसके आधार पर RRB Group D Result Link 2026 घोषित किया गया।
    आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की जानकारी प्राप्त करें।

    बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी-1 परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसके बाद बोर्ड ने उत्तर कुंजी जारी कर अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित कीं और उनकी समीक्षा के उपरांत आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट लिंक 2026 ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 (RRB Group D Result Link 2026), कटऑफ, मेरिट सूची, डाउनलोड प्रक्रिया और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए यह लेख विस्तार से पढ़ें।

    ICFAI University Hyderabad B.Tech Admissions 2026

    Merit Scholarships | NAAC A+ Accredited | Top Recruiters : E&Y, CYENT, Nvidia, CISCO, Genpact, Amazon & many more

    Jain University B.Tech Admissions 2026

    Highest CTC 81.25 LPA | NAAC A++ Accredited | Ranked #62 in India by NIRF Ranking 2025 | JEE & JET Scores Accepted

    आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026- तिथियां (RRB Group D Result Link 2026 Dates)

    भारतीय रेलवे में ग्रुप डी 2026 परीक्षा से संबंधित सभी प्रमुख जानकारियां एक नजर में उपलब्ध हैं। इस भर्ती के तहत ग्रुप डी (लेवल-1) के लिए 32,438 रिक्तियों की पूर्ति की जाएगी। इसमें आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, पात्रता मानदंड, शारीरिक परीक्षा और चयन प्रक्रिया जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं। नीचे सारणी में प्रमुख विवरण समयबद्ध तरीके से दिया गया है।

    BITSAT 2027: 30 Most Important Chapters
    Prepare for BITSAT 2027 with this ebook featuring 30 important chapters from Physics, Chemistry, Maths, English and Logical Reasoning, plus preparation tips.
    Download EBook

    परीक्षा का पूरा नाम

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ग्रुप डी एग्जाम

    संक्षिप्त चर्चित नाम

    आरआरबी ग्रुप डी (RRB Group D)

    संचालन निकाय

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board)

    परीक्षा की बारंबारता

    वार्षिक (Once a year)

    परीक्षा स्तर

    मैट्रिकुलेट (मैट्रिक स्तरीय)

    भाषा

    हिंदी, बंगाली +13 More

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क (सामान्य)

    500 रुपये

    परीक्षा का माध्यम

    ऑनलाइन और ऑफलाइन

    रिक्तियों की संख्या

    32,438 पद

    आरआरबी ग्रुप डी 2026 परीक्षा तिथि

    27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक

    रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025-26 आंसर की

    17 फरवरी 2026

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 आंसर की आपत्ति

    23 फरवरी 2026 तक

    आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट लिंक (RRB Group D Result Link 2026)

    1 जुलाई 2026

    आरआरबी ग्रुप डी कटऑफ 2026

    1 जुलाई 2026

    महत्वपूर्ण लेख:-

    NIELIT University(Govt. of India Institution) 2026

    Campuses in Ropar, Agartala, Aizawl, Ajmer, Aurangabad, Calicut, Imphal, Itanagar, Kohima, Gorakhpur, Patna & Srinagar

    MLRITM B.Tech Admissions 2026

    UGC & AICTE Approved | Affiliated to JNTUH & accredited by NAAC with 'A' Grade | Highest Package: 26 Lakhs

    आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट लिंक 2026 (8/2024) (RRB Group D Result Link 2026) ऑनलाइन मोड में संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किया गया है। अभ्यर्थी अपने क्षेत्र की वेबसाइट पर जाकर आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट लिंक 2026 से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें अपना रोल नंबर या नाम खोजकर चयन की स्थिति देख सकते हैं। नीचे रिजल्ट डाउनलोड करने की चरणबद्ध प्रक्रिया दी गई है।

    आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

    • संबंधित आरआरबी (RRB) की आधिकारिक या क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।

    • जिस आरआरबी क्षेत्र से आवेदन किया है, उसी क्षेत्र की वेबसाइट का चयन करें।

    • होमपेज पर उपलब्ध "RRB Group D Result link 2026" लिंक पर क्लिक करें।

    • rrb group d result pdf download स्क्रीन पर खुल जाएगी।

    • पीडीएफ में अपना रोल नंबर या पंजीकरण संख्या खोजने के लिए Ctrl + F दबाएं।

    • सर्च बॉक्स में अपना रोल नंबर/पंजीकरण संख्या या नाम दर्ज करके खोजें।

    • यदि आपका विवरण सूची में उपलब्ध है, तो आप अगले चरण के लिए चयनित माने जाएंगे।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड 2026

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट लिंक 2026 जारी होने के साथ या उसके बाद उम्मीदवारों के लिए आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड 2026 ऑनलाइन उपलब्ध कराता है। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण संख्या (Registration Number) और जन्मतिथि/पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा। नीचे स्टेप्स देखें।

    आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

    • अपने संबंधित आरआरबी (RRB) की आधिकारिक/क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।

    • होमपेज पर "RRB Group D Scorecard 2026" लिंक पर क्लिक करें।

    • Registration Number और Date of Birth/Password दर्ज करके लॉगिन करें।

    • स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।

    • स्कोरकार्ड में दर्ज सभी विवरण और प्राप्त अंकों की जांच करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड 2026 में दर्ज विवरण

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड 2026 में उम्मीदवार के व्यक्तिगत विवरण के साथ परीक्षा में प्राप्त अंक और चयन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को उसमें उपलब्ध सभी विवरणों का सावधानीपूर्वक मिलान कर लेना चाहिए।

    आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड 2026 में उपलब्ध जानकारी:

    • उम्मीदवार का नाम

    • पंजीकरण (Registration) नंबर

    • रोल नंबर

    • जन्मतिथि

    • संबंधित आरआरबी (RRB) क्षेत्र का नाम

    • परीक्षा (CEN) संख्या

    • श्रेणी (Category)

    • परीक्षा में प्राप्त कच्चे अंक (Raw Marks)

    • सामान्यीकृत अंक (Normalized Marks), यदि लागू हो

    • अधिकतम अंक

    • योग्यता/चयन की स्थिति (Qualified/Not Qualified)

    • अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट होने की स्थिति (यदि लागू हो)

    • स्कोरकार्ड जारी होने की तिथि एवं अन्य आवश्यक निर्देश

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    BITSAT Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    आरआरबी ग्रुप डी कटऑफ 2026

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी ग्रुप डी कटऑफ 2026 परिणाम के साथ क्षेत्रवार (Zone-wise) और श्रेणीवार (Category-wise) जारी की जाती है। कटऑफ वह न्यूनतम अंक है, जिसे प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। कटऑफ प्रत्येक आरआरबी क्षेत्र और श्रेणी (UR, OBC, SC, ST, EWS आदि) के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की जाती है। इसे तय करते समय रिक्तियों की संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर, परीक्षार्थियों की संख्या, सामान्यीकरण (Normalization) और उम्मीदवारों के प्रदर्शन जैसे कारकों को ध्यान में रखा जाता है।

    उपयोगी लिंक

    आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 के बाद की प्रक्रिया

    आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी-1 परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों में शामिल होना होता है। उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर नहीं होता, बल्कि उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण भी सफलतापूर्वक पूरा करना होता है। सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट सूची तैयार कर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाती है।

    आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 के बाद चयन प्रक्रिया:

    • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): सीबीटी-1 में सफल उम्मीदवारों को Physical Efficiency Test (PET) के लिए बुलाया जाएगा।

    • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): PET में सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाणपत्र, आयु प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

    • मेडिकल परीक्षण (Medical Examination): दस्तावेज सत्यापन के बाद रेलवे द्वारा निर्धारित चिकित्सा मानकों के अनुसार उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा।

    • अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List): सीबीटी-1 के सामान्यीकृत अंकों, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण में पात्रता के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

    • नियुक्ति (Appointment): अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को उनके संबंधित रेलवे जोन/यूनिट में नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा और उन्हें पदस्थापित किया जाएगा।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to BITSAT

    On Question asked by student community

    Have a question related to BITSAT ?

    Dear Student,

    Please note that BITSAT does not have any reservation quotas, and admissions are primarily determined by the BITSAT score and the merit list. However, BITS does have some specific provisions, including:

    • Board Toppers: Admission is granted to exceptional performers in Class 12 board examinations.
    • Direct Admission for Specific

    Hello Student,

    For you to be eligible for BITSAT 2027 it is important that you should have appeared for Class 12 for the first time in the specified eligible years. Since you passed Class 12 from Maharashtra Board in 2025, appearing for all five subjects through NIOS in 2027 would

    Hello Dear Student,

    Between Manipal Institute of Technology Bengaluru and Vellore Institute of Technology for CSE Core , VIT Vellore generally has the stronger overall reputation, larger recruiter pool, and more established placement ecosystem.

    However, the choice changes depending on the fee category:

    • VIT Category 1 or 2: VIT Vellore

    Hello dear student,

    To gain admission to BITS Pilani, diploma holders must appear for the BITSAT examination and satisfy the institute's eligibility requirements. A diploma alone is not sufficient for admission.

    • Admission to BITS Pilani is primarily through BITSAT, the institute's entrance examination.

    • Candidates must have completed Class

    Hi,

    With a BITSAT score of 188, getting an Integrated M.Sc program at BITS Pilani main campus may be difficult this year. However, you can still have some chances in:
    • BITS Hyderabad – M.Sc Biological Sciences/Chemistry (borderline)
    • BITS Goa – difficult but possible only if cutoffs drop slightly.