Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार एसटीईटी कटऑफ 2025 जारी (Bihar STET cutoff 2025 in Hindi)- सामान्य, ओबीसी के लिए कटऑफ देखें
    • लेख
    • बिहार एसटीईटी कटऑफ 2025 जारी (Bihar STET cutoff 2025 in Hindi)- सामान्य, ओबीसी के लिए कटऑफ देखें

    बिहार एसटीईटी कटऑफ 2025 जारी (Bihar STET cutoff 2025 in Hindi)- सामान्य, ओबीसी के लिए कटऑफ देखें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 06 Jan 2026, 10:14 AM IST

    बिहार एसटीईटी कटऑफ 2025 जारी: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा 5 जनवरी 2026 को बिहार एसटीईटी 2025 रिजल्ट (Bihar STET 2025 result in hindi) के साथ बिहार एसटीईटी कटऑफ ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया गया है। नवीनतम जानकारी के अनुसार बिहार एसटीईटी 2025 में उपस्थित उम्मीदवारों में से कुल 57.96 प्रतिशत उम्मीदवारों ने ही बिहार एसटीईटी कटऑफ अंक या उससे अधिक प्राप्त किया है। बिहार एसटीईटी 2025 परिणाम (Bihar STET result in Hindi) के अनुसार पेपर 1 और पेपर 2 में करीब 4.42 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे जिनमें 2 लाख 56 हजार 301 उम्मीदवार सफल हुए हैं।
    बिहार एसटीईटी 2025 कटऑफ देखें

    बिहार एसटीईटी कटऑफ 2025 जारी (Bihar STET cutoff 2025 in Hindi)- सामान्य, ओबीसी के लिए कटऑफ देखें
    बिहार एसटीईटी कटऑफ 2025 - सामान्य, ओबीसी के लिए कटऑफ देखें

    बिहार एसटीईटी 2025 पेपर 1 के अंतर्गत 16 विषयों की परीक्षा सीबीटी (कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट) मोड में आयोजित की गईं। परीक्षा में शामिल हुए 2,46,415 उम्मीदवारों में से 1,54,145 उम्मीदवार पास हुए। पेपर 1 का पास प्रतिशत 62.56 प्रतिशत रहा। वहीं बिहार एसटीईटी 2025 पेपर 2 में, 29 विषयों के लिए परीक्षाएं आयोजित की गईं। एसटेट पेपर 2 में शामिल 1,95,799 उम्मीदवारों में से 1,02,156 उम्मीदवार पास हुए। पेपर 2 का पास प्रतिशत 52.17 प्रतिशत रहा। बीएसईबी एसटीईटी 2025 परीक्षा दो फेज में हुई। एसटीईटी परीक्षा में पेपर-1 व पेपर-2 में 150-150 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे गए थे।

    बिहार एसटीईटी कटऑफ 2025 (Bihar STET cutoff 2025 in Hindi)- श्रेणीवार

    बिहार एसटीईटी में पास होने के लिए श्रेणीवार कटऑफ के अनुसार सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत, ओबीसी को 45.5, ईबीसी को 42.5, एससी/एसटी/दिव्यांग और महिला वर्ग के लिए बिहार एसटीईटी कटऑफ 40 प्रतिशत रहा।

    बिहार एसटीईटी कटऑफ 2025 देखें -

    1767613972922

    उम्मीदवार बिहार एसटीईटी कटऑफ (Bihar STET cutoff in Hindi) पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार एसटेट रिजल्ट (Bihar STET result in Hindi) के बाद फाइनल बिहार एसटेट आंसर की भी जारी की जाएगी। बोर्ड द्वारा अनंतिम बिहार एसटीईटी आंसर की 2025 ऑनलाइन मोड में 24 नवंबर को जारी की गई थी।

    उम्मीदवारों को बिहार एसटेट आंसर की पर 24 से 28 नवंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। पहले आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर थी। बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा का आयोजन 14 अक्टूबर से 16 नवंबर 2025 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। बोर्ड द्वारा बिहार एसटेट ऑनलाइन आवेदन पत्र 19 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक भरा गया था।

    कब जारी हुआ था बिहार एसटीईटी आवेदन

    इससे पहले, बिहार STET परीक्षा ऑनलाइन आवेदन (Bihar Estate Exam Online Application in hindi) पत्र भरने की तिथि 11 सितंबर से 19 सितंबर 2025 तय की गई थी। लेकिन, तकनीकी कारणों से इसे स्थगित कर सेकेंडरी टीचर्स एलिजिबिलिटी एग्जाम (एसटीईटी) के लिए संशोधित आवेदन तिथि की सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई। । बता दें परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को लाइफटाइम के लिए वैद्य प्रमाण पत्र मिलेगा, जो उन्हें आगामी बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने का सीधा मौका देगा।

    बिहार एसटेट परिणाम 2025- महत्वपूर्ण तिथियां

    बिहार STET से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां आधिकारिक अधिसूचना में दी जाती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिहार एसटेट परीक्षा तिथियों (STET Bihar exam dates in hindi) को नोट कर लें ताकि परीक्षा से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण घटना छूट न जाए। बिहार एसटेट 2025 तिथियों की सूची नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध है।

    बिहार एसटेट महत्वपूर्ण तिथियां

    इवेंट्स

    तिथियां

    बिहार एसटेट 2025 अधिसूचना जारी होने की तिथि

    9 सितंबर 2025

    बिहार एसटेट आवेदन पत्र

    11 सितंबर 2025

    19 सितंबर 2025

    एसटीईटी बिहार आवेदन की अंतिम तिथि

    19 सितंबर 2025

    27 सितंबर 2025

    5 अक्टूबर 2025

    बिहार एसटेट प्रवेश पत्र जारी

    11 अक्टूबर 2025

    बिहार एसटेट परीक्षा

    14 अक्टूबर से 16 नवंबर 2025

    बिहार एसटेट आंसर की

    24 नवंबर 2025

    बिहार एसटेट आंसर की आपत्ति


    24 से 27 नवंबर 2025

    28 नवंबर 2025

    एसटेट बिहार परिणाम

    नवंबर 2025 (संभावित)

    5 जनवरी 2026

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    बिहार एसटीईटी 2025 रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

    उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से बिहार एसटेट रिजल्ट डाउनलोड (Bihar Estate Result Download in hindi) या चेक कर सकते हैं-

    • आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाएं।

    • होमपेज पर रिजल्ट वाले सेक्शन पर क्लिक करें

    • नया पेज खुलेगा। इसमें बिहार एसटीईटी परिणाम/रिजल्ट ढूंढे और क्लिक करें।

    • अब एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करें और दिए गए कैप्चा इंटर करें।

    • "लॉगइन" बटन पर क्लिक करें।

    • बिहार एसटीईटी परिणाम 2025 का आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • आगे की प्रक्रिया और भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की 2-3 प्रति प्रिंट करके रख लें।

    ये भी पढ़िए:-
    बिहार एसटेट एडमिट कार्ड

    बिहार एसटीईटी परिणाम 2025- स्कोरकार्ड में दर्ज विवरण

    बिहार एसटीईटी 2025 स्कोरकार्ड में निम्नलिखित जानकारी शामिल होगी।

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • आवेदन संख्या

    • पेपर (I या II)

    • विषय चयनित

    • वर्ग

    • अंक प्राप्त की

    • योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण)

    स्कोरकार्ड डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। अभ्यर्थियों को इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।

    बिहार एसटीईटी 2025- STET प्रमाणपत्र

    बिहार एसटीईटी 2025 के लिए अंतिम मेरिट सूची की घोषणा के बाद, चयनित उम्मीदवारों को एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। यह प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है क्योंकि केवल इसी प्रमाण पत्र के साथ उम्मीदवार बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEB) में रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पेपर I और पेपर II के प्रमाण पत्र की वैधता आजीवन होती है। इससे पहले बिहार एसटीईटी केवल सात वर्षों के लिए वैध होती थी।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Application Date

    7 May'26 - 31 May'26 (Online)

    Ongoing Dates
    OPSC Judicial Services Exam Application Date

    8 May'26 - 8 Jun'26 (Online)

    Ongoing Dates
    CTET Application Date

    11 May'26 - 10 Jun'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    BA English
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Intellectual Property Rights and Competition Law
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Online BA English
    Via Centre for Distance and Online Education Bharathidasan University, Tiruchirappalli
    BA Hindi
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     221 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     92 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ