Careers360 Logo
ask-icon
share
    एलआईसी एएओ प्रश्न पत्र 2025 (LIC AAO Question Papers 2025 in hindi) - पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र हल सहित पीडीएफ
    • लेख
    • एलआईसी एएओ प्रश्न पत्र 2025 (LIC AAO Question Papers 2025 in hindi) - पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र हल सहित पीडीएफ

    एलआईसी एएओ प्रश्न पत्र 2025 (LIC AAO Question Papers 2025 in hindi) - पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र हल सहित पीडीएफ

    Rajan KumarUpdated on 04 Nov 2025, 10:23 AM IST

    एलआईसी एएओ प्रीलिम्स एएओ प्रश्न पत्र 2025- भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा 8 नवंबर 2025 को आयोजित होगी। एलआईसी एएओ एडमिट कार्ड 31 अक्टूबर 2025 को जारी कर दिया है। एलआईसी एएओ प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एलआईसी एएओ प्रीलिम्स रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। एलआईसी एएओ प्रीलिम्स परीक्षा 3 अक्टूबर 2025 को आयोजित हुआ था। एलआईसी एएओ उम्मीदवार एएओ एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर डाउलोड कर सकते हैं। एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा के समापन के बाद उम्मीदवार इस पेज पर एलआईसी एएओ प्रश्न पत्र देख सकते हैं।
    महत्वपूर्ण लिखे पढ़े:- एलआईसी एएओ सिलेबस 2025

    एलआईसी एएओ प्रश्न पत्र 2025 (LIC AAO Question Papers 2025 in hindi) - पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र हल सहित पीडीएफ
    एलआईसी एएओ प्रश्न पत्र 2025 (LIC AAO Question Papers 2025 in hindi)

    LIC AAO प्रीलिम्स 2025 : परीक्षा विश्लेषण और प्रश्न समीक्षा

    एलआईसी एएओ 3 अक्टूबर 2025 को आयोजित LIC AAO प्रीलिम्स 2025 परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। परीक्षा में तीन भाग-रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और अंग्रेजी भाषा पर आधारित कुल 100 प्रश्न पूछे गए। यहां एलआईसी एएओ प्रीलिम्स परीक्षा का विश्लेषण दिया गया है।

    एलआईसी एएओ परीक्षा कठिनाई स्तर

    एलआईसी एएओ 2025 परीक्षा कठिनाई का स्तर आसान से मध्यम रहा है। रीजनिंग सेक्शन में सरल और आसानी से हल किए जाने वाले पजल्स पूछे गए। क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन में कैलकुलेशन आधारित प्रश्न थे, जो थोड़ा समय लेने वाले थे। इंग्लिश सेक्शन को सामान्य प्रश्न पूछे गए थे। माना गया, जिसमें मुख्य रूप से वोकैब और समझ पर केंद्रीत था।

    प्रश्नों के अनुसार कट-ऑफ

    • रीजनिंग सेक्शन में 35 प्रश्न थे, जिनमें से अधिकांश पज़ल आधारित थे। टॉपिक्स में बॉक्स, मंथ, फ्लोर + फ्लैट पज़ल्स और सिलोजिज़्म जैसे प्रश्न शामिल थे। यह सेक्शन तुलनात्मक रूप से आसान और स्कोरिंग रहा।
    • क्वांट सेक्शन मध्यम स्तर का रहा, जिसमें 35 प्रश्न थे। (लाइन, टेबल, केसलेट), क्वाड्रेटिक इक्वेशन और एप्रॉक्सिमेशन प्रमुख रहे। कैलकुलेशन-हैवी होने के कारण समय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण रहा।
    • अंग्रेज़ी सेक्शन में 30 प्रश्न थे, जिनमें RC (ग्लोबल मिल्क प्रोडक्शन), क्लोज टेस्ट, वर्ड स्वैप और एरर डिटेक्शन शामिल थे। यह भाग तुलनात्मक रूप से सरल था।

    विशेषज्ञों के अनुसार, 68–73 प्रयास ‘गुड अटेम्प्ट्स’ माने गए हैं। इस समीक्षा से स्पष्ट है कि सही रणनीति और संतुलित समय प्रबंधन से उम्मीदवार अच्छे अंक अर्जित कर सकते हैं। आगामी शिफ्ट्स के लिए यह विश्लेषण मार्गदर्शक साबित होगा।

    इसे भी पढ़े:

    एलआईसी एएओ प्रीलिम्स की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न के आधार पर परीक्षा संबंधी विविध पहलुओं जैसे पेपर पैटर्न, परीक्षा कठिनाई स्तर और अन्य मुख्य जानकारी के लिए इस लेख को विस्तार से पढ़ें।

    एलआईसी एएओ प्रश्न पत्र से एलआईसी एएओ की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को काफी मदद मिलेगी। इस लेख को ध्यान से पढ़े इससे आपको परीक्षा की तैयारी करने में सहायता मिलेगी। एलआईसी प्रीलिम्स एएओ प्रीलिम्स परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का कठिनाई स्तर और पेपर पैटर्न को समझने के लिए, प्राधिकरण द्वारा एलआईसी एएओ परीक्षा पैटर्न जारी किया गया है। इस लेख में एएओ एग्जाम पैटर्न के आधार पर विषय वार जानकारी प्रदान की गई है। इससे उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के लिए रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।

    ये भी पढ़े:- एलआईसी एएओ 2025 आंसर की

    एलआईसी एएओ परीक्षा 2025 तीन चरणों - प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में तीन खंडों से प्रश्न होंगे - मात्रात्मक योग्यता परीक्षा, तर्कशक्ति और अंग्रेजी भाषा। एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा (LIC AAO mains exam in hindi) में तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान और समसामयिक मामले (करंट अपेयर्स), डेटा विश्लेषण और व्याख्या (सामान्यज्ञों के लिए) / व्यावसायिक ज्ञान (आईटी/सीए/एक्चुरियल और राजभाषा के लिए), बीमा और वित्तीय बाजार जागरूकता से प्रश्न होंगे।

    एलआईसी एएओ (जनरलिस्ट) की भर्ती के लिए परीक्षा पैटर्न


    विषय/प्रश्नावली/टॉपिक

    प्रश्नों की संख्या

    अधिकतम अंक

    परीक्षा भाषा माध्यम

    परिक्षा अवधि

    न्यूनतम उत्तीर्ण अंक

    SC/ST/PwBD

    अन्य

    तार्किक क्षमता

    35

    35

    अंग्रेजी और हिंदी

    20 मिनट

    16

    18

    संख्यात्मक अभियोग्यता

    35

    35

    अंग्रेजी और हिंदी

    20 मिनट

    16

    18

    अंग्रेजी भाषा जिसमें व्याकरण, शब्द ज्ञान और भाषा बोध पर विशेष बल दिया जाएगा।

    30

    30 (क्वालीफाइंग प्रकृति)

    अंग्रेजी

    20 मिनट

    09

    10

    कुल

    100

    70


    60 मिनट



    एलआईसी एएओ (विशेषज्ञ) चार्टर्ड एकाउंटेड/कंपनी सचिव/एक्चुरियल/बीमा विशेषज्ञ/इंजिनियरिंग भर्ती के लिए परीक्षा पैटर्न


    विषय/प्रश्नावली/टॉपिक

    प्रश्नों की संख्या

    अधिकतम अंक

    परीक्षा भाषा माध्यम

    परिक्षा अवधि

    न्यूनतम उत्तीर्ण अंक

    SC/ST/PwBD

    अन्य

    तार्किक क्षमता

    35

    35

    अंग्रेजी और हिंदी

    20 मिनट

    16

    18

    संख्यात्मक अभियोग्यता

    35

    35

    अंग्रेजी और हिंदी

    20 मिनट

    16

    18

    अंग्रेजी भाषा ( व्याकरण, शब्दावली, गद्यवोध/समझ)

    30

    30 (क्वालीफाइंग प्रकृति)

    अंग्रेजी

    20 मिनट

    09

    10

    कुल

    100

    70


    60 मिनट



    एलआईसी एएओ (विधि) भर्ती के लिए परीक्षा पैटर्न


    विषय/प्रश्नावली/टॉपिक

    प्रश्नों की संख्या

    अधिकतम अंक

    परीक्षा भाषा माध्यम

    परिक्षा अवधि

    न्यूनतम उत्तीर्ण अंक

    SC/ST/PwBD

    अन्य

    तार्किक क्षमता

    35

    35

    अंग्रेजी और हिंदी

    20 मिनट

    16

    18

    अंग्रेजी भाषा

    35

    35

    अंग्रेजी

    20 मिनट

    16

    18

    सामान्य ज्ञान

    30

    30 (क्वालीफाइंग प्रकृति)

    अंग्रेजी और हिंदी

    20 मिनट

    09

    10

    कुल

    100

    70


    60 मिनट



    नोट: एलआईसी एएओ परीक्षा में नकारात्मक अंकन की प्रणाली लागू है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निर्धारित अंकों का 1/4 (एक-चौथाई) भाग दंडस्वरूप काटा जाएगा। सही स्कोर निर्धारित करने के लिए प्रत्येक खंड में न्यूनतम उत्तीर्णांक तथा कुल मिलाकर आवश्यक कट-ऑफ अंक, एलआईसी द्वारा निर्धारित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक खंड में पृथक रूप से उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।

    एलआईसी एएओ 2025 प्रारंभिक परीक्षा में तीन खंड होंगे

    एलआईसी एएओ 2025 मेन्स परीक्षा में 5 खंड होंगे

    • तर्क क्षमता

    • सामान्य जागरूकता और समसामयिक मामले

    • डेटा विश्लेषण और व्याख्या (जनरलिस्ट के लिए) / व्यावसायिक ज्ञान (आईटी/चार्टर्ड अकाउंटेंट/एक्चुरियल/राजभाषा के लिए)

    • बीमा और वित्तीय बाजार जागरूकता

    • अंग्रेजी भाषा (पत्र लेखन और निबंध) / राजभाषा के लिए भाषा का ज्ञान

    एलआईसी एएओ प्रश्न पत्र 2025: देखें

    एलआईसी एएओ प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के लिए एलआईसी द्वारा परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के आधार पर कुछ प्रश्न आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर एलआईसी एएओ प्रश्न पत्र 2025 को देख सकते हैं। नीचे विषयवार दिए गए प्रश्न केवल उदाहरण है। वास्तविक परीक्षा में प्रश्न अधिक कठिन या अलग प्रकार के भी हो सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए प्रश्न के आधार के पर अपनी तैयारी को मजबूत कर सकते हैं।

    एलआईसी एएओ प्रीलिम्स-मेंस प्रश्न पत्र : तार्किक क्षमता

    1759298600330

    एलआईसी एएओ प्रीलिम्स-मेंस प्रश्न पत्र : संख्यातम अभियोग्यता

    1759298600369

    एलआईसी एएओ प्रीलिम्स-मेंस प्रश्न पत्र : अंग्रेजी भाषा

    1759298600404

    एलआईसी एएओ प्रीलिम्स-मेंस प्रश्न पत्र : सामान्य ज्ञान

    1759298600436

    एलआईसी एएओ एग्जाम 2025- महत्वपूर्ण बिंदू

    • परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट होगी।

    • हालांकि, लॉग इन प्रक्रिया, कॉल लेटर एकत्र करना, निर्देश पढ़ना आदि आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए आपको परीक्षा स्थल पर परीक्षा शुरू होने से लगभग 120 मिनट पहले उपस्थित होना पड़ सकता है।

    • अंग्रेज़ी भाषा के अतिरिक्त सभी प्रश्नपत्र अंग्रेज़ी और हिन्दी दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराए जाएंगे।

    • प्रत्येक प्रश्नपत्र की समय-सीमा अलग-अलग होगी। अभ्यर्थी किसी विशेष प्रश्नपत्र के प्रश्नों को केवल उसी प्रश्नपत्र के लिए निर्धारित समयावधि के भीतर ही हल कर सकते हैं।

    • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQs) होंगे।

    • प्रत्येक प्रश्न में पांच विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से केवल एक उत्तर सही होगा।

    • आपको सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन करना होगा और जिस विकल्प को आप सही मानते हैं, उस पर ‘माउस क्लिक’ करना होगा।

    • आपके द्वारा क्लिक किया गया विकल्प ही उस प्रश्न के लिए आपका उत्तर माना जाएगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या एलआईसी एएओ परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) लागू है?
    A:

    हां, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (एक-चौथाई) अंक काटे जाते हैं।

    Q: एलआईसी एएओ प्रीलिम्स परीक्षा में कुल कितने प्रश्न पूछे जाते हैं?
    A:

    एलआईसी एएओ प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।

    Q: एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा (Mains Exam) की तिथि क्या है?
    A:

    एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा 8 नवंबर 2025 को आयोजित होगी।

    Q: एलआईसी एएओ प्रीलिम्स परीक्षा 2025 कब आयोजित हुई थी?
    A:

    एलआईसी एएओ प्रीलिम्स परीक्षा 3 अक्टूबर 2025 को आयोजित हुई थी।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    JK SET Late Fee Application Date

    24 Jul'26 - 25 Aug'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe