Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपीपीएससी 2021 टॉपर इंटरव्यू निशांत उपाध्याय - (UPPSC 2021 Topper Interview Nishant Upadhyay)
    • लेख
    • यूपीपीएससी 2021 टॉपर इंटरव्यू निशांत उपाध्याय - (UPPSC 2021 Topper Interview Nishant Upadhyay)

    यूपीपीएससी 2021 टॉपर इंटरव्यू निशांत उपाध्याय - (UPPSC 2021 Topper Interview Nishant Upadhyay)

    Updated on 22 Oct 2022, 09:40 AM IST

    यूपीपीएससी 2021 टॉपर साक्षात्कार: यूपी लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा बहुप्रतीक्षित यूपीपीसीएस 2021 फाइनल रिजल्ट(UPPCS 2021 Final Result) 19 अक्टूबर को जारी कर दिया गया। यूपीपीसीएस पीसीएस रिजल्ट 2021 (UPPSC PCS 2021 Result) अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। यूपीपीसीएस 2021 में जौनपुर के निशांत उपाध्याय ने चौथा स्थान प्राप्त कर उपजिलाधिकारी पद पाने की पात्रता हासिल कर ली है। अपने पाठकों के लिए यूपीपीसीएस 2021 रिजल्ट (UPPCS 2021 Result) में चौथी रैंक प्राप्त करने वाले निशांत उपाध्याय से careers360 ने बात की और यूपीपीएससी 2021 की सफल यात्रा के अनुभव और इससे जुड़े टिप्स के बारे में जाना।

    यूपीपीएससी 2021 टॉपर इंटरव्यू निशांत उपाध्याय - (UPPSC 2021 Topper Interview Nishant Upadhyay)
    यूपीपीएससी 2021 टॉपर इंटरव्यू निशांत उपाध्याय

    ये भी देखें :

    Careers360 के साथ बातचीत में, निशांत से सम्मिलित राज्य /प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 (COMBINED STATE/UPPER SUBORDINATE SERVICES EXAM 2021) में सफलता के पीछे के अथक प्रयास, अपनाई गई रणनीति, उसमें बदलाव आदि के बारे में जाना। शुरू से ही प्रशासनिक सेवाओं में जाने का लक्ष्य रखने वाले निशांत ने अथक प्रयास किए। अपने छठवें प्रयास में यूपीपीएससी पीसीएस 2021 रिजल्ट में निशांत उपाध्याय टॉपर बनने के अपने लक्ष्य में सफल रहे। यूपीपीएससी पीसीएस 2021 टॉपर निशांत उपाध्याय इसका श्रेय अपने माता-पिता, भाई और करीबी मित्रों को दिया। यूपीपीसीएस 2021 टॉपर और चौथी रैंक (UPPSC PCS 2021 4th rank) पाने वाले निशांत के अनुभवों को जानने के लिए इस लेख को पढ़ें-

    अन्य जरूरी लिंक्स :

    Careers360: यूपीपीसीएस 2021 में टॉप करने पर आपको बहुत बहुत बधाई, आपको यूपीपीसीएस 2021 में सफलता प्राप्त करने पर कैसा महसूस हो रहा है?

    निशांत: धन्यवाद, मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है, मेरे माता-पिता और परिजन बहुत खुश हैं।

    Careers360: अपने परिवार के बारे में बताइए?

    निशांत: मैं जौनपुर से बिलोंग करता हूँ और परिवार में पापा-मम्मी हैं; पिताजी नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में हैं, टेक्नीशियन के तौर पर सेवाएँ दे रहे हैं। माताजी गृहणी हैं। इसके अलावा हम जुड़वाँ भाई हैं और एक बहन है। मेरे भाई भी मेरे साथ ही यूपीएससी या सिविल सर्विस (Civil Service) की तैयारी कर रहे हैं तथा मेरी बड़ी बहन दंत-चिकित्सक हैं।

    Careers360: आपने अपनी शिक्षा-दीक्षा कहाँ से की?

    निशांत: शुरुआती पढाई मैंने रिजवी लर्नर्स एकेडमी से की और इसके बाद एनआईटी दुर्गापुर से मैंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की।

    मुफ्त डाउनलोड - श्रेणीवार शीर्ष करियर परीक्षाओं के बारे में बुनियादी जानकारी

    Careers360: आपको यूपीपीसीएस या सिविल सर्विस की तैयारी करने के लिए मोटिवेशन कहाँ से मिला?

    निशांत: घर में मामा और चाचा सभी यूपीएससी या सिविल सर्विस (Civil Service) की तैयारी करते थे, तो उन्हीं को देख के लगा की मुझे भी सिविल सर्विस (Civil Service) ही करना है। इसके साथ ही मेरे पिताजी भी चाहते थे कि मैं सिविल सर्विस (Civil Service) की तैयारी करूँ। मैं हमेशा से गरीब लोगों की मदद करना चाहता था इसके लिए मैंने सिविल सर्विस (Civil Service) को माध्यम के रूप में चुना।

    Careers360: आपके परिवार में पहले भी लोग सिविल सर्विस (Civil Service) में आ चुके हैं।

    निशांत: नहीं- नहीं वह सेलेक्ट नहीं हुए, परन्तु उनके अनुभव से मुझे बहुत लाभ मिला, मैं अपने घर से पहला ही हूँ जिसने यह यूपीपीसीएस 2021 परीक्षा पास की है।

    Careers360: आप यूपीपीसीएस की तैयारी में कब से जुटे थे?

    निशांत: कॉलेज के बाद से ही मैंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। 2015 में इंजीनियरिंग के बाद मैं दिल्ली आ गया था तब से ही मैंने यूपीपीसीएस और यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी।

    Careers360: यह आपका कौन सा अटेम्प्ट था?

    निशांत: यह मेरा यूपीपीसीएस में छठा अटेम्प्ट था। इसके आलावा में यूपीएससी (UPSC) के मेंस एग्जाम में तीन बार बैठ चुका हूँ।

    अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के रिजल्ट जाँचें

    Careers360:आपकी यूपीपीसीएस की तैयारी करने के लिए रणीनीति क्या थी? क्या आप रोज़ 12 से 18 घंटे पढ़ते थे?

    निशांत: मानवीय तौर पर 12-18 घंटे पढ़ाई करना संभव ही नहीं है, जब आपको लंबे समय तक तैयारी करनी होती है तब इतना नियमित तौर पर इतना अधिक समय दे पाना संभव नहीं है। आपको अपनी पढाई में निरंतरता रखनी होती है, आपको यह बात ध्यान रखनी होगी कि चाहे आप 8 से 10 घंटे पढ़ें लेकिन नियमित रूप से पढ़ें।

    Careers360: आपने यूपीपीसीएस के लिए कौन से विषय चुने और क्यों?

    निशांत: मैंने यूपीपीसीएस ऑप्शनल के लिए मैथ्स को चुना था, इसमें मेरा इंटरेस्ट था इसलिए इस विषय को मैंने चुना था।

    Careers360: आप यूपीपीसीएस में अपनी सफलता का श्रेय किसे देंगे?

    निशांत: मैं यूपीपीसीएस में अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता अपने भाई और करीबी मित्रों को देना चाहूँगा। इन्होंने हमेशा मुझे सपोर्ट किया। इन्ही के सपोर्ट की वजह से मुझे सफलता प्राप्त हुई।

    प्रीलिम्स के अभ्यास हेतु मुफ्त यूपीएससी मॉक परीक्षा (Free Practice UPSC Mock Tests for Prelims) -

    Careers360: आप भावी उम्मीदवारों को कुछ सुझाव देना चाहेंगे कि वह यूपीएससी या यूपीपीसीएस की अपनी तैयारी कैसे करें?

    निशांत: अगर आपकी रुचि इस फील्ड में है तो आप ग्रेजुएशन के बाद से यूपीएससी या यूपीपीसीएस की तैयारी करना शुरू कर सकते हैं,आपको धीरे-धीरे NCERT पढना शुरू कर देनी चाहिए और आपको अपनी पढाई के लिए कंसिस्टेंट रहना चाहिए। आपको पढाई के लिए एक साल की योजना बनानी चाहिए कि आपको NCERT कैसे कम्पलीट करनी है और यूपीएससी या यूपीपीसीएस के लिए बुक-लिस्ट कैसे कम्पलीट करनी है। यूपीएससी या यूपीपीसीएस के लिए बुक-लिस्ट नेट पर मौजूद है आप उसके अनुसार तैयारी कर सकते हैं। आपको एक साल तक डेडिकेटेडली प्लान के अनुसार तैयारी करनी चाहिए।

    2016 से लेकर 2020 तक का हल सहित यूपीएससी प्रीलिम्स पेपर-1 उत्तर और व्याख्या सहित (UPSC Prelims Solved Paper-1 2016 to 2020 with Ans. & Explanation) -



    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TS SET Others

    15 Apr'26 - 19 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    APSET Answer Key Date

    16 Apr'26 - 18 Apr'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    BA English
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Intellectual Property Rights and Competition Law
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Online BA English
    Via Centre for Distance and Online Education Bharathidasan University, Tiruchirappalli
    BA Hindi
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     221 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     92 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UP PCS

    On Question asked by student community

    Have a question related to UP PCS ?

    Hello aspirant,

    One of the most well-liked state civil service examinations in the nation is the UPPSC PCS test. The UPSC IAS test pattern is now more similar to the UP PCS exam pattern thanks to changes made by the UPPSC in recent years. Every year, thousands of candidates take

    Hello aspirant,

    In the official notification, UPPSC made reference to the UPPSC PCS 2023 qualifying requirements. Before submitting the UPPSC PCS 2023 application form, candidates who wish to sit for the UP PCS exam must be eligible according to the UP PCS eligibility requirements. The UPPSC PCS 2023 eligibility requirements

    Hello,

    Yes. You may write your optional paper in English while completing the remaining papers in Marathi or Hindi, two additional acceptable languages.

    A candidate may choose to respond to each question paper in either English or one of the languages listed in the Eighth Schedule to the Constitution of

    Dear aspirant,

    As you mentioned your query let me tell you that on a general basis not a single conducting body rejects just on the basis of photograph.

    They will intimate you by mail or sms to upload the new photograph with corrects dimensions and size and check it accordingly.

    Hello Candidate,

    You need to do is check if the Community that you belong to in UP SC Category also falls under SC Category in Delhi. Because some times SC Communities list differs from State to State. If your Category from Delhi also falls under UP SC Community list, then