Careers360 Logo
ask-icon
share
    एसबीआई पीओ 2024 (SBI PO 2024 in Hindi) - फाइनल रिजल्ट जारी @sbi.co.in
    • लेख
    • एसबीआई पीओ 2024 (SBI PO 2024 in Hindi) - फाइनल रिजल्ट जारी @sbi.co.in

    एसबीआई पीओ 2024 (SBI PO 2024 in Hindi) - फाइनल रिजल्ट जारी @sbi.co.in

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 19 Jun 2025, 07:07 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एसबीआई पीओ 2024 (SBI PO 2024 in Hindi) - भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सफल उम्मीदवारों के लिए सर्कल एलॉटमेंट लेटर जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सर्कल एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट 2024 (SBI PO final result 2024 in hindi) देख सकते हैं। एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट पीडीएफ में उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज हैं। एसबीआई पीओ मेन्स एग्जाम में सफल उम्मीदवारों को चरण-III प्रक्रिया के तहत ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन 5 से 9 जून तक किया गया था। ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर 28 मई को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी कर दिया गया है।
    सर्कल एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें
    एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट देखें

    This Story also Contains

    1. एसबीआई पीओ 2024 के बारे में जानें (Know About SBI PO 2024 in Hindi)
    2. एसबीआई पीओ परीक्षा तिथियां 2024 (SBI PO Exam Dates 2024 in hindi)
    3. एसबीआई पीओ अधिसूचना 2024 (SBI PO Notification 2024 in Hindi)
    4. एसबीआई पीओ रिक्तियां 2024 (SBI PO Vacancy 2024)
    5. एसबीआई पीओ पात्रता मानदंड 2024 (SBI PO Eligibility Criteria 2024 in Hindi)
    6. एसबीआई पीओ आवेदन पत्र 2024 (SBI PO Application Form 2024 in hindi)
    7. एसबीआई पीओ परीक्षा केंद्र 2024 (SBI PO Exam Centers 2024 in Hindi)
    8. एसबीआई पीओ परीक्षा पैटर्न 2024 (SBI PO Exam Pattern 2024 in hindi)
    9. एसबीआई पीओ सिलेबस 2024 (SBI PO Syllabus 2024 in hindi)
    10. एसबीआई पीओ 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें (Best Books for SBI PO 2024)
    11. एसबीआई पीओ 2024 की तैयारी कैसे करें (How to Prepare for SBI PO 2024)
    12. एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2024 (SBI PO Admit Card 2024 in hindi)
    13. एसबीआई पीओ आंसर की 2024 (SBI PO Answer Key 2024 in hindi)
    14. एसबीआई पीओ परिणाम 2024 (SBI PO Result 2024 in hindi)
    15. एसबीआई पीओ कटऑफ 2024 (SBI PO Cutoff 2024 in hindi)
    16. एसबीआई पीओ चयन प्रक्रिया 2024 (SBI PO Selection Procedure 2024 in hindi)
    एसबीआई पीओ 2024 (SBI PO 2024 in Hindi) - फाइनल रिजल्ट जारी @sbi.co.in
    SBI PO 2024

    साइकोमेट्रिक टेस्ट के लिए कॉल लेटर 22 मई को जारी हुआ था। एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट से साइकोमेट्रिक टेस्ट कॉल लेटर ( PSYCHOMETRIC TEST call letter in hindi) 31 मई तक डाउनलोड कर सकते थे। एसबीआई द्वारा साइकोमेट्रिक टेस्ट का आयोजन 31 मई 2025 को किया गया।

    भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 21 मई को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट 2024 की जांच कर सकते हैं। एसबीआई पीओ रिजल्ट पीडीएफ़ रूप में जारी किया गया है। एसबीआई पीओ 2025 परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी।
    एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट डाउनलोड करें

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 17 अप्रैल को एसबीआई पीओ मेंस एडमिट कार्ड जारी किया। उम्मीदवार 5 मई तक एसबीआई पीओ मेंस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। एसबीआई पीओ मेंस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या तथा पासवर्ड दर्ज करना था। एसबीआई पीओ मेंस 2024 परीक्षा 5 मई 2025 को आयोजित की गई।

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 5 अप्रैल, 2025 को, एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर घोषित कर दिया गया। एसबीआई पीओ परीक्षा तिथि 2024 के अनुसार, एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा (SBI PO prelims exam in Hindi) 8, 16 और 24 मार्च, 2025 को आयोजित की गई थी। एसबीआई पीओ रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है जिसे उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल की मदद से देख सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर तीन चरणों में एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा आयोजित की जाती है।

    एसबीआई प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड (SBI PO admit card in Hindi) आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर 28 फरवरी को जारी किया गया था। एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एसबीआई पीओ प्रीलिमिनरी एग्जाम एडमिट कार्ड 2025 को 24 मार्च तक लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते थे।

    एसबीआई द्वारा ऑनलाइन मोड में 27 दिसंबर 2024 को एसबीआई पीओ आवेदन पत्र 2024 जारी किया गया था। एसबीआई पीओ आवेदन 2024 की अंतिम तिथि (SBI PO application 2024 last date in hindi) 16 जनवरी से बढ़ाकर 19 जनवरी 2025 कर दी गई थी। एसबीआई पीओ आवेदन शुल्क भुगतान (SBI PO application fees payment in hindi) की अंतिम तिथि भी 19 जनवरी 2025 थी। एसबीआई पीओ आवेदन करने वाले उम्मीदवार 3 फरवरी 2025 तक अपने भरे हुए एसबीआई पीओ आवेदन पत्र 2024 का प्रिंट आउट ले सकते थे।

    एसबीआई द्वारा 26 दिसंबर को जारी एसबीआई पीओ अधिसूचना 2024 (SBI PO Notification 2024) के अनुसार, प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन पहले 8 और 15 मार्च 2025 को होना था। नई सूचना के अनुसार, एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन तीन दिन यानी 8, 16 और 24 मार्च 2025 को किया गया।

    1739862781737

    एसबीआई पीओ 2024 अधिसूचना में आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, एसबीआई पीओ की महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया और अन्य सूचनाएं शामिल होंगी। एसबीआई प्रोबेशनरी अधिकारी के लिए न्यूनतम पात्रता पूरी करने वाले उम्मीदवार एसबीआई पीओ 2024 आवेदन पत्र (SBI PO 2024 Application in hindi) भर सकते थे। एसबीआई पीओ परीक्षा, एसबीआई पीओ परीक्षा तिथियां, पात्रता मानदंड, एसबीआई पीओ आवेदन पत्र, प्रवेश पत्र, रिक्ति, परिणाम, वेतन इत्यादि की जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।
    ये भी पढ़ें - एसबीआई क्लर्क 2024 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम | एसएससी सीजीएल सिलेबस को जानें

    एसबीआई पीओ 2024 के बारे में जानें (Know About SBI PO 2024 in Hindi)

    एसबीआई पीओ का मतलब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (सहायक प्रबंधक) है। भारतीय स्टेट बैंक राष्ट्रीय स्तर पर तीन चरणों में एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा (SBI probationary officer exam in hindi) आयोजित करता है। अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन कंप्यूटर-आधारित परीक्षण के दो चरणों और एक व्यक्तिगत साक्षात्कार दौर में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जो उम्मीदवार एसबीआई पीओ भर्ती परीक्षा के सभी राउंड उत्तीर्ण करेंगे, उन्हें भारतीय स्टेट बैंक परिवीक्षाधीन अधिकारियों में अनंतिम आवंटन मिलेगा। एसबीआई पीओ रिक्तियों 2024 के अनुसार, कुल 586 रिक्तियां जारी की गई हैं।

    एसबीआई पीओ 2024 (SBI PO 2024)- अवलोकन

    परीक्षा का नाम

    एसबीआई पीओ

    पूरा नाम

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रोबेशनरी ऑफिसर

    परीक्षा स्तर

    नेशनल स्तर

    आयोजक

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

    स्टेज (चरण)

    • प्रीलिम्स

    • मेन्स

    • साक्षात्कार

    परीक्षा बारंबारता

    वर्ष में एक बार

    प्रश्नों का प्रकार

    बहु विकल्पीय प्रश्न (MCQ)

    अंकन योजना

    +1.5 अंक प्रत्येक सही उत्तर के लिए

    नकारात्मक अंक

    -0.25 अंक प्रत्येक गलत उत्तर के लिए

    पेपर का माध्यम

    अंग्रेजी और हिंदी

    आधिकारिक वेबसाइट

    sbi.co.in

    एसबीआई पीओ परीक्षा तिथियां 2024 (SBI PO Exam Dates 2024 in hindi)

    भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अपनी आधिकारिक अधिसूचना पर एसबीआई पीओ 2024 परीक्षा तिथियां जारी कर दी गई है। एसबीआई पीओ 2024 परीक्षा से संबंधित प्रमुख घटनाओं पर नज़र रखने के लिए एसबीआई पीओ की महत्वपूर्ण तिथियों पर नजर रखना महत्वपूर्ण है। प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सभी इवेंट्स की तिथि नीचे दी गई तालिका में अपडेट की गई है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से महत्वपूर्ण तिथियों को देख सकते हैं।

    एसबीआई पीओ 2024 तिथियां (SBI PO 2024 dates)

    एसबीआई पीओ इवेंट

    महत्वपूर्ण तिथियां

    एसबीआई पीओ 2024 आधिकारिक सूचना

    26 दिसंबर 2024

    एसबीआई पीओ 2024 रजिस्ट्रेशन/आवेदन फॉर्म

    27 दिसंबर 2024

    एसबीआई पीओ 2024आवेदन लास्ट डेट16 जनवरी 2025
    19 जनवरी 2025
    एसबीआई पीओ 2024आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि16 जनवरी 2025
    19 जनवरी 2025
    एसबीआई पीओ 2024आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तिथि3 फरवरी 2025

    एसबीआई पीओ 2024 एडमिट कार्ड जारी

    फरवरी 2025

    एसबीआई पीओ 2024 प्रीलिम्स परीक्षा

    8, 16 और 24 मार्च 2025

    एसबीआई पीओ 2024 प्रीलिम्स रिजल्ट

    5 अप्रैल 2025

    एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2024

    17 अप्रैल 2025

    एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा 2024

    5 मई 2025

    एसबीआई पीओ इंटरव्यू

    5-9 जून 2025

    एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट

    13 जून 2025

    एसबीआई पीओ अधिसूचना 2024 (SBI PO Notification 2024 in Hindi)

    भारतीय स्टेट बैंक आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर एसबीआई पीओ 2024 अधिसूचना जारी कर दी गई है। एसबीआई पीओ 2024 की आधिकारिक अधिसूचना ऑनलाइन मोड में जारी कर दी गई है। अधिसूचना में उम्मीदवारों को एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा के बारे में सभी महत्वपूर्ण विवरण जैसे कि आवेदन कैसे करें, एसबीआई पीओ रिक्ति विवरण, परीक्षा पैटर्न, पात्रता मानदंड, पाठ्यक्रम इत्यादि प्रदान किया गया है।

    एसबीआई पीओ रिक्तियां 2024 (SBI PO Vacancy 2024)

    एसबीआई पीओ 2024 रिक्ति विवरण आधिकारिक अधिसूचना में घोषित किया गया है। एसबीआई पीओ रिक्तियां राज्य और श्रेणी-वार जारी की जाती हैं। अधिकारी नियमित और बैकलॉग पदों के लिए एसबीआई पीओ रिक्ति विवरण 2024 की अलग से घोषणा करेंगे।

    एसबीआई पीओ पात्रता मानदंड 2024 (SBI PO Eligibility Criteria 2024 in Hindi)

    संचालन प्राधिकारी आधिकारिक अधिसूचना पर एसबीआई पीओ 2024 पात्रता मानदंड निर्धारित करते हैं। एसबीआई पीओ पात्रता मानदंड मुख्य रूप से तीन कारकों पर आधारित हैं जो आवेदक की राष्ट्रीयता, आयु और शैक्षिक योग्यता हैं। 21 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा वाला एक भारतीय नागरिक और न्यूनतम योग्यता स्नातक, एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए पात्र है। एसबीआई पीओ पात्रता मानदंड 2024 के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

    एसबीआई पीओ पात्रता मानदंड

    मानदंड

    विवरण

    आयु सीमा

    • न्यूनतम आयु - 21 वर्ष

    • अधिकतम आयु - 30 years

    अधिकतम आयु में छूट :

    • ओबीसी - 3 साल

    • एससी/एसटी - 5 साल

    • पीडब्ल्यूडी


      • 10 साल (सामान्य वर्ग)

      • 13 साल (ओबीसी)

      • 15 साल (एससी/एसटी)

    राष्ट्रीयता

    भारतीय

    शैक्षणिक योग्यता

    स्नातक

    एसबीआई पीओ आवेदन पत्र 2024 (SBI PO Application Form 2024 in hindi)

    भारतीय स्टेट बैंक ऑनलाइन मोड में एसबीआई पीओ 2024 का आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार न्यूनतम पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, वे एसबीआई पीओ पंजीकरण फॉर्म 2024 (SBI PO registration form in hindi) भर सकते हैं। एसबीआई पीओ 2024 पंजीकरण फॉर्म को पूरा करने के लिए, उम्मीदवारों को सभी आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत, संपर्क और शैक्षणिक जानकारी आदि देनी होगी। एसबीआई पीओ आवेदन पत्र 2024 को सफलतापूर्वक जमा करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना में उल्लिखित अपनी फोटो और हस्ताक्षर का आकार अपलोड करना होगा।

    एसबीआई क्लर्क 2024 परीक्षा के बारे में जानें

    एसबीआई पीओ आवेदन पत्र 2024 भरने के चरण (Stapes of filling SBI PO application form)

    • ऑनलाइन पंजीकरण

    • बुनियादी विवरण भरना

    • स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना

    • आवेदन शुल्क का भुगतान

    एसबीआई पीओ आवेदन पत्र 2024 भरने के लिए दस्तावेज

    आवेदन पत्र भरने से पहले, आवेदकों को निम्नलिखित जानकारी पहले से तैयार रखनी होगी:

    • निर्धारित विनिर्देशन की स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर

    • वैध फोटो पहचान पत्र (पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई अन्य आईडी)

    • शुल्क के भुगतान के लिए डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग विवरण

    • वैध ईमेल आईडी और सक्रिय मोबाइल नंबर

    • कक्षा 10वीं, 12वीं की मार्कशीट के साथ स्नातक और अन्य डिग्री प्रमाण पत्र, यदि कोई हो।

    एसबीआई पीओ आवेदन शुल्क (SBI PO Application Fees)

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस

    750 रुपए

    एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी

    कोई शुल्क नहीं

    एसबीआई पीओ परीक्षा केंद्र 2024 (SBI PO Exam Centers 2024 in Hindi)

    एसबीआई आधिकारिक अधिसूचना में एसबीआई पीओ 2024 परीक्षा केंद्रों की सूची का उल्लेख करता है। जो उम्मीदवार एसबीआई पीओ परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक हैं, उन्हें आवेदन पत्र भरते समय एक एसबीआई पीओ परीक्षा केंद्र चुनना होगा। उम्मीदवारों को अपने एसबीआई पीओ परीक्षा केंद्र का चयन सावधानी से करना होगा, क्योंकि आवेदन पत्र जमा होने के बाद वे इसमें बदलाव नहीं कर पाएंगे।

    एसबीआई पीओ परीक्षा पैटर्न 2024 (SBI PO Exam Pattern 2024 in hindi)

    एसबीआई के आधिकारिक अधिसूचना में एसबीआई पीओ 2024 का विस्तृत परीक्षा पैटर्न शामिल होता है। अधिसूचना में एसबीआई पीओ 2024 परीक्षा पैटर्न (SBI PO Exam Pattern 2024 in hindi) परीक्षा के बारे में विवरण जैसे प्रश्नों की संख्या, अधिकतम अंक, परीक्षा का तरीका और अन्य महत्वपूर्ण विवरण होते हैं। एसबीआई पीओ परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को एसबीआई पीओ परीक्षा पैटर्न 2024 (SBI PO Exam Pattern 2024 in hindi) की जांच करनी चाहिए। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एसबीआई पीओ 2024 के लिए परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं।

    परीक्षा भाषा

    अंग्रेजी और हिंदी (अंग्रेजी की परीक्षा को छोड़कर)

    एसबीआई पीओ परीक्षा के चरण

    चरण 1: प्रीलिमिनरी

    चरण 2: मेन्स

    चरण 3: ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू

    एसबीआई पीओ परीक्षा की अवधि

    1 घंटा

    3 घंटे 30 मिनट

    -

    एसबीआई पीओ परीक्षा का माध्यम

    Online

    Online (Objective + Descriptive)

    Offline

    अधिकतम अंक

    100

    250 (200+50)

    20+30

    नकारात्मक अंक

    0.25 अंक प्रत्येक गलत उत्तर पर काटे जाएंगे

    -

    एसबीआई पीओ सिलेबस 2024 (SBI PO Syllabus 2024 in hindi)

    एसबीआई आधिकारिक वेबसाइट पर सभी उम्मीदवारों के लिए एसबीआई पीओ 2024 का विस्तृत पाठ्यक्रम प्रदान करता है। एसबीआई पीओ 2024 पाठ्यक्रम का उल्लेख एसबीआई पीओ की आधिकारिक अधिसूचना में किया गया है। जो उम्मीदवार एसबीआई पीओ परीक्षा में उपस्थित होंगे, उन्हें परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण विषयों को समझने के लिए एसबीआई पीओ 2024 के पाठ्यक्रम से गुजरना होगा। एसबीआई पीओ पाठ्यक्रम के अनुसार प्रत्येक विषय को पढ़ना और अपने मजबूत और कमजोर वर्गों को समझना महत्वपूर्ण है। वस्तुनिष्ठ भागों (संख्यात्मक योग्यता, तर्क क्षमता, मात्रात्मक योग्यता, अंग्रेजी भाषा और सामान्य/वित्तीय जागरूकता, और कंप्यूटर योग्यता) पर आधारित विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

    एसबीआई पीओ प्रीलिम्स सिलेबस 2024 (SBI PO Prelims Syllabus 2024) - टॉपिक्स

    क्रम संख्या

    सेक्शन

    1

    तर्क क्षमता

    2

    अंग्रेजी भाषा

    3

    संख्यात्मक योग्यता

    एसबीआई पीओ मेन्स सिलेबस 2024 (SBI PO Mains Syllabus 2024) - टॉपिक्स

    क्रम संख्या

    सेक्शन

    1

    डेटा विश्लेषण और व्याख्या (Data analysis and interpretation)

    2

    कंप्यूटर की जानकारी (Computer aptitude)

    3

    रिजनिंग (Reasoning)

    4

    सामान्य/अर्थव्यवस्था/बैंकिंग जागरूकता (General/Economy/Banking Awareness)

    एसबीआई पीओ 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें (Best Books for SBI PO 2024)

    परीक्षा के लिए अध्ययन करते समय सर्वश्रेष्ठ एसबीआई पीओ 2024 पुस्तकों का चयन करना आवश्यक है। ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजार में बड़ी संख्या में किताबें उपलब्ध हैं। उम्मीदवार को चाहिए कि सर्वोत्तम एसबीआई पीओ पुस्तकें खरीदें जो नवीनतम पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न पर आधारित हों। एसबीआई पीओ के लिए कुछ सर्वोत्तम पुस्तकें नीचे दी गई तालिका में दी गई हैं।

    एसबीआई पीओ के लिए श्रेष्ठ पुस्तकें

    लेखक

    Quantitative Aptitude

    Wiley’s Publication

    Data interpretation

    Arun Sharma

    Data Interpretation magical books series

    BSC Publication

    A Modern approach Verbal and Non-Verbal Reasoning

    BS Sijwali

    Word Power Made Easy

    Norman Lewis

    English Grammar & Composition

    Wren and Martin

    Descriptive General English

    S P Bakshi and Richa Sharma

    Manohar Pandey Book

    Arihant Publications

    Verbal Reasoning

    RS Agarwal

    Objective Computer Awareness

    Somya Ranjan Behera

    एसबीआई पीओ 2024 की तैयारी कैसे करें (How to Prepare for SBI PO 2024)

    भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) भारत की सबसे लोकप्रिय बैंक भर्ती परीक्षा आयोजित करता है जिसे एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा के रूप में जाना जाता है। जो उम्मीदवार एसबीआई पीओ परीक्षा में बैठने की योजना बना रहे हैं, वे यहां एसबीआई पीओ 2024 परीक्षा की तैयारी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं का उल्लेख कर सकते हैं।

    • तैयारी के लिए एक उचित अध्ययन समय सारिणी की योजना बनाएं।

    • पेपर योजना जानने के लिए एसबीआई पीओ पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न देखें।

    • परीक्षा से पहले त्वरित रिवीजन के लिए अध्ययन करते समय नियमित नोट्स लें।

    • एसबीआई पीओ के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों से अभ्यास करें।

    • एसबीआई पीओ की तैयारी के लिए सर्वोत्तम पुस्तकों को पढ़ें।

    एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2024 (SBI PO Admit Card 2024 in hindi)

    भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई पीओ 2024 एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी करेगा। एसबीआई पीओ 2024 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

    एसबीआई पीओ 2024 एडमिट कार्ड प्रीलिम्स और मेन्स के लिए अलग-अलग जारी किए जाते हैं। एसबीआई पीओ हॉल टिकट 2024 में उम्मीदवारों के साथ-साथ एसबीआई पीओ परीक्षा के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सत्यापन उद्देश्यों के लिए परीक्षा केंद्र में किसी भी वैध फोटो पहचान पत्र के साथ एसबीआई पीओ 2024 हॉल टिकट ले जाएं।

    एसबीआई पीओ परीक्षा विश्लेषण 2024 (SBI PO Exam Analysis 2024 In hindi)

    उम्मीदवार एसबीआई पीओ परीक्षा की प्रत्येक पाली के बाद कुछ प्रमुख कोचिंग संस्थानों द्वारा एसबीआई पीओ 2024 विज्ञप्ति के परीक्षा विश्लेषण की जांच कर सकेंगे। एसबीआई पीओ 2024 परीक्षा विश्लेषण प्रारंभिक और मुख्य चरण दोनों के लिए अलग-अलग जारी किया गया है। एसबीआई पीओ पेपर विश्लेषण 2024 की मदद से, उम्मीदवार एसबीआई पीओ प्रश्न पत्र के बारे में सब कुछ जान सकेंगे। परीक्षा का कठिनाई स्तर, प्रश्न पत्र में बदलाव, और अधिकतर पूछे गए या सबसे कम पूछे जाने वाले विषय एसबीआई पीओ 2024 पेपर विश्लेषण में उपलब्ध होंगे। छात्र एसबीआई पीओ परीक्षा विश्लेषण की मदद से अपेक्षित कट ऑफ के बारे में भी जान सकेंगे।

    एसबीआई पीओ आंसर की 2024 (SBI PO Answer Key 2024 in hindi)

    उम्मीदवार परीक्षा समाप्त होने के बाद एसबीआई पीओ 2024 उत्तर कुंजी की जांच कर सकेंगे। कुछ प्रमुख कोचिंग संस्थान स्मृति-आधारित प्रश्नों के लिए एसबीआई पीओ उत्तर कुंजी प्रदान करेंगे। एसबीआई पीओ 2024 उत्तर कुंजी उम्मीदवारों को परीक्षा में उनके अपेक्षित कट ऑफ अंकों की गणना करने में मदद करेगी। उम्मीदवार कोचिंग संस्थान की वेबसाइटों से समाधान के साथ मेमोरी आधारित एसबीआई पीओ प्रश्न पत्र भी डाउनलोड कर सकेंगे।

    एसबीआई पीओ प्रश्न पत्र 2024 (SBI PO Question Paper 2024 in hindi)

    कुछ कोचिंग सेंटर परीक्षा तिथि पर मेमोरी आधारित एसबीआई पीओ 2024 प्रश्न पत्र प्रदान करते हैं। एसबीआई पीओ परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को पिछले वर्ष के एसबीआई पीओ 2024 प्रश्न पत्र को दैनिक आधार पर हल करना चाहिए। एसबीआई पीओ प्रश्न पत्र ऑनलाइन प्रारूप में उपलब्ध होगा। एसबीआई पीओ के पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों से उम्मीदवारों को सटीक परीक्षा पैटर्न और एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के कठिनाई स्तर का पता चल जाएगा।

    एसबीआई पीओ परिणाम 2024 (SBI PO Result 2024 in hindi)

    भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई पीओ 2024 परिणाम ऑनलाइन मोड में जारी करता है। एसबीआई पीओ 2024 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार के लिए एसबीआई पीओ 2024 परिणाम अलग से घोषित किए जाएंगे। साक्षात्कार दौर में दस्तावेज़ सत्यापन के बाद, एसबीआई पीओ अंतिम परिणाम 2024 घोषित किया जाएगा। एसबीआई पीओ परिणाम 2024 को पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड किया जा सकता है।

    एसबीआई पीओ परिणाम घोषित होने के बाद, परीक्षा अधिकारियों ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एसबीआई पीओ स्कोरकार्ड 2024 जारी किया। अपना एसबीआई पीओ 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने संबंधित पंजीकरण/रोल नंबर के साथ-साथ अपनी जन्मतिथि/पासवर्ड का उपयोग करना होगा। उम्मीदवारों के अनुभाग अंक और साथ ही न्यूनतम कट-ऑफ अंक एसबीआई पीओ स्कोरकार्ड में शामिल हैं।

    एसबीआई पीओ कटऑफ 2024 (SBI PO Cutoff 2024 in hindi)

    परिणाम घोषित होने के बाद एसबीआई एसबीआई पीओ 2024 के कट ऑफ अंक जारी करेगा। अनुभागीय और समग्र रूप से एसबीआई पीओ 2024 कट ऑफ का उल्लेख एसबीआई पीओ के स्कोरकार्ड में किया जाएगा। प्रत्येक चरण की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए एसबीआई पीओ दोनों कटऑफ को सुरक्षित करना अनिवार्य है। एसबीआई पीओ कट ऑफ अंक 2024 प्रत्येक श्रेणी के छात्रों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक हैं।

    एसबीआई पीओ कटऑफ: महत्वपूर्ण कारक

    • कुल रिक्तियां

    • परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या

    • परीक्षा का कठिनाई स्तर

    एसबीआई पीओ चयन प्रक्रिया 2024 (SBI PO Selection Procedure 2024 in hindi)

    भारतीय स्टेट बैंक ने आधिकारिक अधिसूचना में एसबीआई पीओ 2024 चयन प्रक्रिया का उल्लेख किया है। एसबीआई पीओ 2024 की चयन प्रक्रिया के अनुसार, भर्ती परीक्षा में तीन चरण शामिल हैं - प्रारंभिक, मुख्य और व्यक्तिगत साक्षात्कार। जो उम्मीदवार एसबीआई पीओ चयन प्रक्रिया के सभी तीन चरणों में अर्हता प्राप्त करेंगे, उन्हें भारतीय स्टेट बैंक में अनंतिम आवंटन के लिए अपना नाम मिलेगा।

    एसबीआई पीओ वेतन 2024 (SBI PO Salary 2024)

    एसबीआई पीओ वेतन उन छात्रों के लिए प्रमुख आकर्षणों में से एक है जो एसबीआई परिवीक्षाधीन अधिकारी परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। एसबीआई पीओ 2024 वेतन के अनुसार, उम्मीदवारों को मूल वेतन के साथ-साथ अन्य भत्ते जैसे गृह भत्ता, महंगाई भत्ता और कई अन्य भत्ते भी मिलेंगे। एसबीआई पीओ वेतन विवरण के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

    पैरामीटर

    विवरण

    बेसिक पे

    27,620 रुपए

    भत्ता

    महंगाई भत्ता (DA)

    सिटी कॉम्पेंसेटरी भत्ता (CCA)

    हाउस रेंट भत्ता (House Rent Allowance)

    यात्रा भत्ता (TA)

    फर्नीचर भत्ता (Furniture Allowance)


    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एसबीआई पीओ परीक्षा क्या है?
    A:

    एसबीआई पीओ, एसबीआई में परिवीक्षाधीन अधिकारियों (सहायक प्रबंधक) की भर्ती के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा है।

    Q: एसबीआई पीओ परीक्षा कौन आयोजित करता है?
    A:

    एसबीआई पीओ परीक्षा भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आयोजित की जाती है।

    Q: एसबीआई पीओ 2024 के लिए न्यूनतम आयु सीमा क्या है?
    A:

    एसबीआई पीओ 2024 पद के लिए पात्रता मानदंड के अनुसार न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है।

    Q: मैंने विज्ञान संकाय में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। क्या मैं एसबीआई पीओ के लिए आवेदन कर सकता हूं?
    A:

    हां, कोई भी स्नातक एसबीआई पीओ परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है।

    Q: एसबीआई पीओ भर्ती परीक्षा में कितने चरण होते हैं?
    A:

    एसबीआई पीओ भर्ती परीक्षा के तीन चरण हैं: प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार।

    Q: क्या एसबीआई के पास एसबीआई पीओ 2024 परीक्षा के लिए कोई प्रतिक्रिया कुंजी है?
    A:

    नहीं, कोई आधिकारिक एसबीआई प्रतिक्रिया कुंजी जारी नहीं की जाएगी।

    Q: क्या मुझे एसबीआई पीओ वेतन के साथ कुछ अन्य लाभ भी मिलेंगे?
    A:

    हां, वेतन के अलावा, उम्मीदवारों को अन्य लाभ भी मिलेंगे जैसे महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और मकान किराया भत्ता।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SSC Selection Post Application Date

    13 Apr'26 - 4 May'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    BA English
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Intellectual Property Rights and Competition Law
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Online BA English
    Via Centre for Distance and Online Education Bharathidasan University, Tiruchirappalli
    BA Hindi
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     221 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     92 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to SBI PO

    On Question asked by student community

    Have a question related to SBI PO ?

    Hello Aspirant,

    Generally, having vitiligo does not prevent you from working in a bank like SBI as a PO or Clerk, or in other banks.

    Bank eligibility primarily focuses on:

    • Educational qualification

    • Age limit

    • Nationality

    • General good health

    Vitiligo is a skin condition that affects pigmentation and is not typically

    If your parents’ income exceeds the OBC NCL limit this year, you should apply under the General category for IBPS PO and SBI PO recruitment. Previous years' applications under OBC NCL do not affect the current year's eligibility if income criteria change.

    Hello aspirant ,

    I hope you are doing well. As per your mentioned query , practising previous year question papers helps you to find the difficulty level of an exam . You also get to know about the exam pattern , important topics as well. It will boost your preparation.

    Hi Akarsh,

    The eligibility for the SBI PO exam is based on specific age criteria mentioned in the official notification.

    SBI PO Age Criteria :

    • Minimum Age : 21 years.
    • Maximum Age : 30 years.
    • Age relaxation is provided for reserved categories as per government norms.

    If you're being declared

    Hello Saurav,

    It is unlikely to create a problem during the document verification (DV) process, as long as the university name on your certificates matches the details provided in your application form. However, since your college (ABC) is affiliated with XYZ University, it's important that the certificates or documents you