Careers360 Logo
ask-icon
share
    आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 (IBPS Clerk recruitment 2025)- मेंस परिणाम (जारी), स्कोरकार्ड, डाउनलोड लिंक
    • लेख
    • आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 (IBPS Clerk recruitment 2025)- मेंस परिणाम (जारी), स्कोरकार्ड, डाउनलोड लिंक

    आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 (IBPS Clerk recruitment 2025)- मेंस परिणाम (जारी), स्कोरकार्ड, डाउनलोड लिंक

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 02 Mar 2026, 02:35 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    आईबीपीएस क्लर्क 2025 (IBPS Clerk 2025 in Hindi) - बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा 2 मार्च, 2026 को IBPS क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। IBPS द्वारा IBPS क्लर्क मेन्स का स्कोरकार्ड भी जारी किया है। आईबीपीएस क्लर्क 2025 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। कैंडिडेट अपने रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड का इस्तेमाल करके IBPS क्लर्क रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं। आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा 29 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी।
    1772437421257

    This Story also Contains

    1. आईबीपीएस क्लर्क हाईलाइट्स 2025 (IBPS Clerk Highlights 2025)
    2. आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा तिथियां 2025 (IBPS Clerk Exam Dates 2025)
    3. आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र 2025
    4. आईबीपीएस क्लर्क पात्रता मानदंड 2025
    5. आईबीपीएस क्लर्क वेतन 2025
    6. आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा केंद्र 2025
    7. आईबीपीएस क्लर्क वैकेंसी 2025 (IBPS Clerk Vacancy 2025)
    8. आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा पैटर्न 2025 (IBPS Clerk Exam Pattern 2025 in Hindi)
    9. आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस 2025 (IBPS Clerk Syllabus in Hindi 2025)
    10. आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड 2025
    11. आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा विश्लेषण 2025
    12. आईबीपीएस क्लर्क उत्तर कुंजी 2025
    13. आईबीपीएस क्लर्क परिणाम 2025
    14. आईबीपीएस क्लर्क कट-ऑफ 2025

    बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा IBPS क्लर्क 2025 प्रीलिम्स का रिजल्ट 20 नवंबर, 2025 को जारी किया गया था। IBPS क्लर्क प्रीलिम्स स्कोरकार्ड 25 नवंबर, 2025 को जारी किया गया था। उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण को दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
    आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा स्कोरकार्ड 2025 देखें-1764133768722

    इससे पहले आईबीपीएस द्वारा 24 नवंबर 2025 को आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा 29 नवंबर से आयोजित होने वाली है।
    1764042618041

    आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 20 नवंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था। आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर क्लर्क रिजल्ट देख सकते हैं। कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (CRP CSA-XV) यानी आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा (IBPS clerk prelims exam in hindi) का आयोजन 4, 5 और 11 अक्टूबर, 2025 को हुआ। आईबीपीएस 2025 क्लर्क परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है।

    How to Crack IBPS Clerk Exam
    Candidates can check experts’ advice to crack IBPS Clerk exam here.
    Check Now

    आईबीपीएस क्लर्क 2025 आवेदन (IBPS clerk 2025 application in hindi) 1 अगस्त को ऑनलाइन जारी किया गया था। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त से विस्तारित कर 28 अगस्त 2025 तक कर दी गई थी। ऑनलाइन आईबीपीएस क्लर्क 2025 आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 28 अगस्त थी। प्राधिकरण द्वारा क्लर्क आवेदन सुधार विंडो सुविधा आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर 2-3 सितंबर तक दी गई थी। आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार आईबीपीएस लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से आईबीपीएस क्लर्क 2025 आवेदन पत्र में सुधार कर सकते थे। उम्मीदवारों के लिए अपने आईबीपीएस क्लर्क 2025 आवेदन का प्रिंट लेने की सुविधा 12 सितंबर तक दी गई थी।

    आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 ऑनलाइन मोड में 24 सितंबर को जारी हुआ था। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते थे।

    इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर संशोधित आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा तिथियों 2025 की घोषणा की थी। आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा तिथियों (IBPS clerk exam dates in hindi) के अनुसार, आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा (IBPS clerk prelims exam in hindi) 4, 5 और 11 अक्टूबर, 2025 को आयोजित हुई। आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 (IBPS clerk mains exam 2025 in hindi) 29 नवंबर, 2025 को आयोजित होगी।

    बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान प्रतिभागी बैंकों में आईबीपीएस क्लर्क पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा आयोजित करता है। आवेदन भरकर जमा करने वाले उम्मीदवारों को प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड (IBPS clerk admit card in hindi) जारी किया जाता है। प्रारंभिक के लिए आईबीपीएस क्लर्क 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी।

    आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है - प्रारंभिक और मुख्य। उम्मीदवारों को नौकरी पाने के लिए अनिवार्य रूप से आईबीपीएस 2025 क्लर्क परीक्षा के सभी चरणों को पास करना होगा। आधिकारिक अधिसूचना में आईबीपीएस क्लर्क रिक्ति, वेतन, परीक्षा पैटर्न आदि के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए इस लेख को पढ़ें।

    इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन द्वारा आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी गई है। प्रीलिम्स के लिए आईबीपीएस क्लर्क 2025 परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना में आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र 2025 (IBPS Clerk application form 2025 in hindi) से संबंधित तिथियों का उल्लेख किया जाएगा। उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से आईबीपीएस क्लर्क 2025 परीक्षा से संबंधित सभी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

    आईबीपीएस क्लर्क अन्य संबंधित लेख पढ़ें -

    आईबीपीएस क्लर्क हाईलाइट्स 2025 (IBPS Clerk Highlights 2025)

    विवरण

    ब्यौरा

    परीक्षा का नाम

    बैंकिंग कार्मिक संस्थान क्लर्क के लिए सामान्य लिखित परीक्षा

    परीक्षा का संक्षिप्त नाम

    आईबीपीएस क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स)

    परीक्षा संचालन निकाय

    बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान

    वर्ष मे कितनी बार आयोजित की जाती है

    वर्ष में एक बार

    भाषा

    अंग्रेजी, हिंदी

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क (सामान्य)

    850 रुपये (ऑनलाइन)

    परीक्षा का तरीका

    ऑनलाइन

    काउंसलिंग का तरीका

    ऑनलाइन

    परीक्षा अवधि

    प्री- 60 मिनट, मेन्स- 2 घंटे 40 मिनट

    आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा तिथियां 2025 (IBPS Clerk Exam Dates 2025)

    आईबीपीएस क्लर्क 2025 (IBPS Clerk 2025 in hindi) की महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई तालिका में विस्तृत रूप में प्रदान की गई हैं। उम्मीदवारों को आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा तिथियों की जांच अवश्य करनी चाहिए ताकि वे किसी भी प्रमुख कार्यक्रम से न चूकें।

    कार्यक्रम

    तिथियां

    आईबीपीएस क्लर्क 2025 अधिसूचना जारी

    1 अगस्त 2025

    आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र 2025 की आरंभ तिथि

    1 अगस्त 2025

    आईबीपीएस क्लर्क 2025 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि

    21 अगस्त 2025

    28 अगस्त 2025

    आईबीपीएस क्लर्क 2025 आवेदन सुधार
    2-3 सितंबर 2025

    आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड प्रीलिम्स

    24 सिंतबर 2025

    आईबीपीएस क्लर्क 2025 प्रारंभिक परीक्षा तिथि

    4, 5 और 11 अक्टूबर, 2025

    प्रीलिम्स के लिए आईबीपीएस क्लर्क परिणाम 2025

    20 नवंबर 2025

    आईबीपीएस क्लर्क मेंस परीक्षा एडमिट कार्ड

    24 नवंबर 2025

    आईबीपीएस क्लर्क मेंस 2025 परीक्षा

    29 नवंबर 2025

    आईबीपीएस क्लर्क प्रोविजनल आवंटन 2025

    2 मार्च 2026

    आईबीपीएस क्लर्क मेंस रिजल्ट 2025

    2 मार्च 2026

    आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र 2025

    इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र (IBPS Clerk application form in hindi) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। आईबीपीएस क्लर्क 2025 (IBPS Clerk 2025 in hindi) के लिए पंजीकरण ibps.in पर शुरू किया जाता है। आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने के लिए उम्मीदवारों को 20 से 28 वर्ष आयु के बीच होना चाहिए तथा भारत का नागरिक होना चाहिए और उनके पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

    आईबीपीएस क्लर्क आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना में विस्तृत पात्रता मानदंड को जरूर देख लेना चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र जमा करने से पहले आईबीपीएस क्लर्क आवेदन शुल्क 850 रुपये (सामान्य और ओबीसी) और 175 रुपये (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी) का भुगतान करना होगा।

    आवेदन शुल्क के भुगतान के बिना आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र (IBPS Clerk application form in hindi) स्वीकार नहीं किया जाता है। उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और फिर सभी आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करके आईबीपीएस क्लर्क (IBPS Clerk in hindi) का ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा।

    आवेदकों को निर्धारित आकार में अपने स्कैन किए गए हस्ताक्षर और फोटो अपलोड करने होंगे और फिर बैंक डेबिट/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई/नेट बैंकिंग के साथ आवेदन शुल्क का भुगतान करना होता है। आवेदन प्रक्रिया को अंतिम रूप से पूरा करने के लिए “सबमिट” बटन पर क्लिक करना होता है। आवेदन सबमिट करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर दो या तीन प्रिंट निकाल कर रख लेना चाहिए।

    आईबीपीएस पीओ संबंधित ये लेख देखें-

    आईबीपीएस क्लर्क पात्रता मानदंड 2025

    आईबीपीएस आधिकारिक अधिसूचना में आईबीपीएस क्लर्क 2025 पात्रता मानदंड (IBPS clerk 2025 eligibility criteria in hindi) प्रदान करता है। उम्मीदवार नीचे दिए गए निम्नलिखित बिंदुओं को पढ़कर आईबीपीएस क्लर्क 2025 के लिए पात्रता मानदंड से अवगत हो सकते हैं।

    • उम्मीदवारों को भारतीय नागरिक होना चाहिए।

    • उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 वर्ष होनी चाहिए। हालाँकि, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु में छूट प्रदान की जाती है।

    • आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 (IBPS Clerk Recruitment 2025 in hindi) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक है।

    • आईबीपीएस क्लर्क 2025 (IBPS Clerk 2025 in hindi) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए।

    आईबीपीएस क्लर्क वेतन 2025

    नवीनतम आईबीपीएस वेतन (IBPS salary) के तहत आईबीपीएस क्लर्क का मूल वेतन 11,765 रुपये है। पहले तीन वर्षों के लिए आईबीपीएस क्लर्क का शुरुआती वेतन 11765-655 होने की उम्मीद है। आईबीपीएस क्लर्क वेतन 2025 में पहली वृद्धि तीन साल की सेवा के बाद दी जाती है। उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी प्रदान किये जाते हैं।

    • मकान किराया भत्ता (एचआरए)

    • विशेष भत्ता

    • यात्रा भत्ता

    • चिकित्सा भत्ता

    • महंगाई भत्ता

    नोट - आईबीपीएस क्लर्क के लिए लाभ और भत्ते उनकी सेवा या पोस्टिंग के स्थान के आधार पर भिन्न हो सकते हैं।

    आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा केंद्र 2025

    आईबीपीएस आधिकारिक अधिसूचना के साथ, आईबीपीएस क्लर्क 2025 परीक्षा केंद्रों (IBPS Clerk 2025 exam centres in hindi) की सूची प्रदान करेगा। आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स तथा मुख्य परीक्षा के परीक्षा केन्द्रों के बारे में एक आइडिया प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना में आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा केंद्र 2025 की जांच कर सकते हैं।

    क्लर्क आवेदन पत्र भरते समय अभ्यर्थी अपनी पसंद के आईबीपीएस क्लर्क 2025 परीक्षा केंद्रों को चुन सकते हैं तथा आवेदन पत्र में भर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन भरते समय चुने गए क्लर्क एडमिट कार्ड में अपने आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा केंद्र 2025 की भी जांच कर सकते हैं।

    आईबीपीएस क्लर्क वैकेंसी 2025 (IBPS Clerk Vacancy 2025)

    आईबीपीएस क्लर्क 2025 रिक्ति की घोषणा ऑनलाइन आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के साथ या उसके बाद की जाएगी। आईबीपीएस क्लर्क 2025 की रिक्ति ibps.in पर जारी की जाएगी। वर्ष 2024 में पद 6,128 थे, वर्ष 2023 में रिक्तियों की संख्या 4045 थी, वर्ष 2022-23 में लिपिक पद 6,034, 2021-22 में 7,855, 2020-21 में 2,557 और 2019-20 में 12,075 थे।

    आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा पैटर्न 2025 (IBPS Clerk Exam Pattern 2025 in Hindi)

    आईबीपीएस क्लर्क 2025 परीक्षा पैटर्न (IBPS Clerk 2025 exam pattern in hindi) में दो चरण शामिल हैं। आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा पहला चरण है जबकि आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा अंतिम चरण है। जो उम्मीदवार क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे, वे आईबीपीएस क्लर्क 2025 मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के पात्र होंगे। प्रारंभिक और मुख्य चरणों के लिए आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा पैटर्न 2025 के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

    आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न (IBPS Clerk Prelims Exam Pattern)

    अनुभाग

    प्रश्नों की संख्या

    समय

    कुल अंक

    अंग्रेजी भाषा

    30

    20 मिनट

    100 अंक

    तर्क क्षमता

    35

    20 मिनट

    मात्रात्मक योग्यता

    35

    20 मिनट

    कुल

    100

    1 घंटा

    आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा पैटर्न 2025 (IBPS Clerk Mains Exam Pattern 2025)

    अनुभाग

    प्रश्नों की संख्या

    समय

    कुल अंक

    मात्रात्मक योग्यता

    50

    45 मिनट

    200 अंक

    अंग्रेजी भाषा

    40

    35 मिनट

    रीज़निंग और कंप्यूटर योग्यता

    50

    45 मिनट

    सामान्य/अर्थव्यवस्था/बैंकिंग जागरूकता

    50

    35 मिनट

    कुल

    190

    2 घंटे 40 मिनट

    आईबीपीएस क्लर्क सिलेबस 2025 (IBPS Clerk Syllabus in Hindi 2025)

    आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के प्राथमिक तीन अनुभाग अंग्रेजी भाषा, तर्क क्षमता और संख्यात्मक क्षमता हैं। इनमें से प्रत्येक अनुभाग में आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा की तैयारी करते समय ध्यान देने योग्य कुछ उपविषय हैं। आईबीपीएस क्लर्क 2025 पाठ्यक्रम का विवरण नीचे दिया गया है।

    आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम 2025 (IBPS Clerk Prelims & Mains Exam Syllabus 2025)

    अंग्रेजी भाषा

    • Reading Comprehension

    • Fillers

    • Cloze test

    • Spotting Errors

    • Sentence Improvement

    • Fill in the Blanks

    तर्क क्षमता

    • पज़ल और अरेंजमेंट्स

    • न्याय-निर्गमन

    • असमानता

    • कोडिंग-डिकोडिंग

    • दिशा-ज्ञान

    • रक्त संबंध

    • ऑर्डर और रैंकिंग

    संख्यात्मक क्षमता

    • सरलीकरण/अनुमान

    • द्विघातीय समीकरण

    • संख्या शृंखला

    • डेटा पर्याप्तता

    • डेटा इंटरप्रिटेशन

    • विविध

    कंप्यूटर

    • कंप्यूटर ऑर्गनाइजेशन का परिचय

    • कंप्यूटर का इतिहास और जनरेशन

    • कंप्यूटर हार्डवेयर और I/O डिवाइस

    • ऑपरेटिंग सिस्टम, इंटरनेट

    • कंप्यूटर भाषाएँ, डीबीएमएस का बेसिक

    • कंप्यूटर नेटवर्क और सुरक्षा

    सामान्य जागरूकता

    • वित्तीय जागरूकता

    • बैंकिंग और बीमा जागरूकता

    • सरकारी योजनाएँ और नीतियाँ

    • स्थैतिक जागरुकता

    • सामयिकी

    आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड 2025

    आईबीपीएस क्लर्क 2025 एडमिट कार्ड (IBPS Clerk 2025 admit card in hindi) ibps.in पर ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आईबीपीएस क्लर्क 2025 का एडमिट कार्ड (IBPS Clerk 2025 admit card in hindi) डाउनलोड कर सकते हैं।

    बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए आईबीपीएस क्लर्क कॉल लेटर अलग से जारी करता है। आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड 2025 (IBPS clerk admit card 2025 in hindi) की हार्ड कॉपी उम्मीदवारों को डाक के माध्यम से नहीं भेजी जाएगी। इसलिए, उम्मीदवारों को इसे ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा।

    अन्य उपयोगी लिंक

    आईबीपीएस क्लर्क 2025 हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें? (How to Download IBPS Clerk 2025 Hall Ticket?)

    • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

    • आईबीपीएस क्लर्क कॉल लेटर 2025 (IBPS Clerk call letter 2025 in hindi) डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर टैप करें।

    • पंजीकरण/रोल नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।

    • कैप्चा कोड टाइप करें और सबमिट करें।

    • आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और दो या तीन प्रिंट निकाल लें।

    आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा विश्लेषण 2025

    उम्मीदवार परीक्षा के समापन के बाद यहां आईबीपीएस क्लर्क 2025 परीक्षा विश्लेषण (IBPS Clerk 2025 exam analysis in hindi) की जांच कर सकेंगे। उम्मीदवार परीक्षा के समापन के बाद यहां आईबीपीएस क्लर्क 2025 परीक्षा विश्लेषण की जांच कर सकेंगे। आईबीपीएस क्लर्क 2025 का परीक्षा विश्लेषण आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों द्वारा प्रदान किए गए फीडबैक पर आधारित होगा। आईबीपीएस क्लर्क पेपर विश्लेषण की मदद से, उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क अपेक्षित कट-ऑफ, पूछे गए प्रश्नों के प्रकार, कठिनाई स्तर, अच्छे प्रयास और बहुत कुछ के बारे में जान सकेंगे।

    आईबीपीएस क्लर्क उत्तर कुंजी 2025

    बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान किसी भी प्रकार की आधिकारिक आईबीपीएस क्लर्क 2025 आंसर की (IBPS Clerk 2025 answer key in hindi) जारी नहीं करता है, लेकिन विभिन्न कोचिंग संस्थान विशेषज्ञों की टिप्पणियों के आधार पर अनौपचारिक उत्तर कुंजी जारी करेंगे। आईबीपीएस क्लर्क उत्तर कुंजी 2025 की सहायता से, उम्मीदवार क्लर्क परीक्षा में अपने संभावित अंकों की गणना करने में सक्षम होंगे।

    आईबीपीएस क्लर्क परिणाम 2025

    आईबीपीएस क्लर्क 2025 रिजल्ट (IBPS Clerk 2025 result in hindi) बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा ibps.in पर घोषित किया जाएगा। जो उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा में उपस्थित होंगे, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपनी योग्यता स्थिति की जांच कर सकेंगे। आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी।

    आईबीपीएस क्लर्क 2025 रिजल्ट (IBPS Clerk 2025 result in hindi) में उम्मीदवार का स्कोर, कट-ऑफ, नाम, रोल नंबर, अधिकतम अंक आदि शामिल हैं। फ़ाइनल आईबीपीएस क्लर्क परिणाम 2025 क्लर्क मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। आईबीपीएस क्लर्क 2025 मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को अनंतिम आवंटन सूची तैयार करने के लिए 100 में से सामान्यीकृत किया जाता है।

    आईबीपीएस क्लर्क कट-ऑफ 2025

    इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए आईबीपीएस क्लर्क 2025 कट-ऑफ(IBPS Clerk 2025 cut-off) ऑनलाइन मोड में जारी करेगा। क्लर्क परिणाम घोषित होने के बाद आईबीपीएस क्लर्क कट-ऑफ जारी की जाती है। क्लर्क परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को आईबीपीएस क्लर्क कट-ऑफ अंकों के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।

    उम्मीदवार अपना आईबीपीएस क्लर्क कट-ऑफ स्कोर ibps.in पर देख सकेंगे। आईबीपीएस क्लर्क कट-ऑफ 2025 (IBPS Clerk cut-off 2025 in hindi) की मदद से, उम्मीदवार अपने प्राप्त अंकों का विश्लेषण कर सकते हैं। वे अपने स्कोर की तुलना अन्य उम्मीदवारों से भी कर सकते हैं। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान दो प्रकार के आईबीपीएस क्लर्क कट-ऑफ प्रदान करेगा - अनुभागीय कट-ऑफ और श्रेणी-वार कट-ऑफ।

    उपयोगी लिंक

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड 2025 में मेरा विवरण बदलना संभव है?
    A:

    नहीं, आईबीपीएस क्लर्क हॉल टिकट में विवरण नहीं बदला जा सकता है। इन विवरणों को आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र को अंतिम रूप से जमा करने से पहले बदला जा सकता है।

    Q: आईबीपीएस क्लर्क आवेदन 2025 के लिए आवेदन करने के लिए कितने प्रयास हैं?
    A:

    आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा के लिए आवेदन करने की कोई सीमा नहीं है, लेकिन भाग लेने वाले बैंकों में क्लर्क बनने के लिए उम्मीदवारों के लिए 20 से 28 वर्ष की आयु सीमा मानदंड हैं।

    Q: क्या मैं आईबीपीएस क्लर्क फॉर्म दोबारा भर सकता हूं?
    A:

    नहीं, आईबीपीएस क्लर्क 2025 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद आपको आगे विस्तृत सुधार करने की अनुमति नहीं दी जाती है।

    Q: सबमिट किए गए आईबीपीएस क्लर्क आवेदन को कैसे संपादित करें?
    A:

    नीचे दिए गए चरणों से गुजरकर, आप अपने जमा किए गए आईबीपीएस क्लर्क 2025 आवेदन पत्र को संपादित कर सकते हैं।

    • अपने ऑनलाइन एप्लिकेशन पोर्टल पर लॉग इन करें।

    • अपडेट एप्लिकेशन विकल्प चुनें।

    • न्यू अपडेट टैब का चयन करें

    • अतिरिक्त जानकारी के तहत, ड्रॉप-डाउन मेनू से आईबीपीएस क्लर्क 2025 के लिए अपने सबमिट किए गए आवेदन पत्र पर आप जिस प्रकार का अपडेट करना चाहते हैं उसका चयन करें।

    Q: क्या आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को कोई वेटेज प्रदान किया जाता है?
    A:

    आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 के प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को कोई वेटेज प्रदान नहीं किया जाता है।

    Q: आईबीपीएस क्लर्क स्कोरकार्ड में क्या विवरण दिए गए हैं?
    A:

    उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क के स्कोरकार्ड में अपना नाम, उम्मीदवार की श्रेणी, अनुभागीय अंक, समग्र अंक और योग्यता की स्थिति प्राप्त कर सकते हैं।

    Q: उम्मीदवारों को आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा पास करने के लिए कितने महीने चाहिए?
    A:

    उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए अपनी आईबीपीएस क्लर्क तैयारी एक साल पहले ही शुरू कर देनी चाहिए। 12 महीनों के भीतर आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए एक उचित शेड्यूल बनाएं और हमारे मॉक टेस्ट, प्रश्न पत्र आदि के साथ अभ्यास करें।

    Q: आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा के लिए कितना प्रतिशत आवश्यक है?
    A:

    जैसा कि इस लेख में ऊपर आईबीपीएस क्लर्क पात्रता मानदंड में बताया गया है, किसी प्रतिशत की आवश्यकता नहीं है। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता पूरी करनी होगी।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MPPSC SFS Exam Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Study from Still Life
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Sports Psychology
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Research Ethics
    Via Central University of Himachal Pradesh, Dharamshala
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Swayam
     220 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     92 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to IBPS Clerk

    On Question asked by student community

    Have a question related to IBPS Clerk ?

    Hello,

    If your admit card shows your name as “Pooja Pooja” but all your documents have the name “Pooja” , you should do the following:

    1. Contact the RRB/IBPS helpdesk as soon as possible. Tell them your correct name and explain that your admit card has your name printed twice.

    2. Send

    Hello

    You didn’t enter your last name, but the system is still showing your full name with a last name.

    This may be due to auto-fill or system default based on previous data or your ID proof. If all your official documents have only your first name, this mismatch could

    Hello,

    You don't need any certificate for the IBPS clerk because this job role doesn't require any certificate. This role doesn't state that you need any computer certificate; you just need a basic knowledge of computers. The participating bank may assess your computer literacy during the exam.

    I hope it

    Hello Preeti,

    The age limit for SBI Clerk and IBPS Clerk 2025 is usually 20 to 28 years , with age relaxation for reserved categories.

    Since you were born on October 5, 1996 , you will be 29 years old in 2025. This means you will not be eligible for

    You are 18 years old and currently pursuing a diploma in engineering, you do not meet the minimum age requirement of 20 years or the educational qualification of holding a bachelor's degree. Therefore, you are not currently eligible to apply for the IBPS Clerk examination.

    You meet the age requirement