Careers360 Logo
ask-icon
share
    हर साल कितने छात्र यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं? (How Many Students Give The UPSC Exam Every Year)
    • लेख
    • हर साल कितने छात्र यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं? (How Many Students Give The UPSC Exam Every Year)

    हर साल कितने छात्र यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं? (How Many Students Give The UPSC Exam Every Year)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 23 Aug 2025, 05:34 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    हर साल कितने छात्र यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं? - संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) सहित भारत सरकार में विभिन्न सिविल सेवा पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए हर साल भारत में एक प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करता है। यूपीएससी परीक्षा को भारत में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक माना जाता है और इस परीक्षा के माध्यम से सिविल सेवा सपद के लिए चयनित होना अत्यधिक प्रतिस्पर्धी है।
    यूपीएससी परीक्षा: क्या आयोग को निम्न सफलता दर के चलते कई प्रयासों की व्यवस्था पर पुनर्विचार करना चाहिए

    हर साल कितने छात्र यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं? (How Many Students Give The UPSC Exam Every Year)
    हर साल कितने छात्र यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं? (How Many Students Give The UPSC Exam Every Year)

    2024 में, यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 16 जून, 2024 को आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए कुल 9,92,599 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,83,213 उम्मीदवार प्री परीक्षा में शामिल हुए। इनमें कुल 14,627 उम्मीदवार सितंबर, 2024 में आयोजित लिखित (मुख्य) परीक्षा में सम्मिलित होने की अर्हता प्राप्त कर पाए। इनमें से 2,845 अभ्यर्थी परीक्षा के इंटरव्यू के दौर में पहुंचने में सफल रहे। आयोग द्वारा विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 1009 अभ्यर्थियों (725 पुरुष और 284 महिलाएं) की अनुशंसा की गई है। 2023 में यूपीएससी के प्रीलिम्स पेपर के लिए लगभग 13 लाख आवेदक उपस्थित हुए। उनमें से केवल 14624 मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई हुए, 2916 को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया और केवल 1016 उम्मीदवारों की नियुक्ति की सिफारिश की गई।

    यूपीएससी सीएसई सांख्यिकी (UPSC CSE Statistics in hindi)

    कुल मिलाकर, यूपीएससी परीक्षा प्रक्रिया में तीन लिखित परीक्षा और एक साक्षात्कार शामिल होता है। नीचे दी गई तालिका यूपीएससी सीएसई आंकड़े दिखाती है।

    यूपीएससी सीएसई सांख्यिकी - यूपीएससी सिविल सेवा में उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या

    वर्ष

    आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या

    प्रारंभिक परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या

    मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या

    मुख्य परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या

    साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या

    पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों की अंतिम संख्या

    2024

    9,92,599
    5,83,213
    14,627

    -

    2,845
    1009 (725 पुरुष और 284 महिलाएं)

    2023

    13 लाख

    -

    14624

    -

    2916

    1016

    2022

    11,35,697

    5,73,735

    13090

    -

    2526

    933

    2021

    1112318

    513192

    9214

    -

    1823

    761

    2020

    1056835

    486952

    10564

    -

    2049

    833

    2019

    1154769

    574980

    11845

    -

    2034

    829

    2018

    1065552

    500484

    10419

    10246

    1994

    759

    2017

    969065

    46284

    13300

    13060

    2564

    1056

    2016

    1128262

    459659

    15382

    15149

    2961

    1099

    2015

    945908

    465882

    15008

    15,008

    2797

    1078

    2014

    947428

    446623

    16706

    16286

    3308

    1236

    2013

    776604

    324279

    14800

    14178

    3001

    1122

    2012

    550080

    271442

    12795

    12190

    2674

    998

    2011

    499120

    243236

    11837

    11237

    2415

    999

    2010

    547698

    269036

    12271

    11865

    2589

    965

    2009

    409110

    193091

    11894

    11516

    2431

    989

    2008

    325433

    167035

    11669

    11330

    2136

    881

    2007

    333680

    161469

    9158

    8886

    1883

    734

    यूपीएससी से संबंधित महत्वपूर्ण लेख

    यूपीएससी सीएसई विश्लेषण (UPSC CSE Analysis)

    आंकड़ों के विश्लेषण से निम्नलिखित चीजें पता चलता है

    यूपीएससी सीएसई 2006 से 2009 :

    • यूपीएससी की कुल रिक्तियां 3157 (प्रति वर्ष 993) थीं।

    • कुल आवेदक: 14.52 लाख छात्र (औसतन 3.63 लाख प्रति वर्ष)।

    • यूपीएससी मेन्स में उत्तीर्ण छात्र 40,413 (औसतन 10,103 प्रति वर्ष) थे।

    • केवल 7858 छात्र साक्षात्कार के लिए योग्य हुए (औसतन 2435 प्रति वर्ष)।

    UPSC CSE Preparation Strategy and Best Books
    UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
    Download EBook

    यूपीएससी सीएसई 2020 से 2023:

    • कुल रिक्तियां: 3823

    • प्रीलिम्स के लिए आवेदकों की संख्या: लगभग 46.03 लाख।

    • मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र: 48,214 छात्र।

    • यूपीएसई सीएसई साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले छात्र: 10,000 छात्र।

    • साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या: 1204

    यूपीएससी से संबंधित महत्वपूर्ण लेख

    यूपीएससी आईएएस परीक्षा चरण (UPSC IAS Exam Stages in hindi)

    संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में सिविल सेवा पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए तीन चरणों वाली परीक्षा प्रक्रिया आयोजित करता है। यूपीएससी परीक्षा के चरण इस प्रकार हैं।

    प्रारंभिक परीक्षा : प्रारंभिक परीक्षा में दो वस्तुनिष्ठ प्रकार के पेपर होते हैं : सामान्य अध्ययन पेपर 1 और सामान्य अध्ययन पेपर 2। प्रारंभिक परीक्षा का उद्देश्य मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करना है।

    मुख्य परीक्षा : मुख्य परीक्षा में नौ पेपर होते हैं : भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में दो क्वालीफाइंग पेपर और निबंध, सामान्य अध्ययन और वैकल्पिक विषयों जैसे विभिन्न विषयों के सात पेपर। मुख्य परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवारों के समग्र ज्ञान और शैक्षणिक विशेषज्ञता का मूल्यांकन करना है।

    साक्षात्कार : साक्षात्कार यूपीएससी परीक्षा प्रक्रिया का अंतिम चरण है। यह सिविल सेवा में करियर के लिए उम्मीदवार की उपयुक्तता का आकलन करने के लिए यूपीएससी द्वारा आयोजित एक व्यक्तित्व परीक्षण है।

    यूपीएससी का पूरा नाम संघ लोक सेवा आयोग है। भारत में यूपीएससी को लोकप्रिय रूप से आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) परीक्षा के रूप में जाना जाता है लेकिन इस परीक्षा का आधिकारिक नाम यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा है। यदि कोई व्यक्ति भारत में आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा), आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) या आईएफएस (भारतीय विदेश सेवा) बनना चाहता है तो उसे यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। व्यक्ति के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए तभी वह इस परीक्षा में शामिल हो सकता है। आईएएस प्रशिक्षु या आईएएस प्रोबेशनर सबसे निचला आईएएस पद है।

    यूपीएससी से संबंधित महत्वपूर्ण लेख

    आईएएस में सफलता का आंकड़ा महज 0.2 प्रतिशत

    आईएएस की परीक्षा के लिए लगभग 5 लाख उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में बैठते हैं और प्री, मेंस व इंटरव्यू के बाद लगभग एक हजार अभ्यर्थियों का सेलेक्शन होता है। यह कुल संख्या का महज 0.2 प्रतिशत है। इस तरह देखा जाए तो बाकी बचे उम्मीदवार फिर अगले वर्ष के लिए तैयारी में जुट जाते हैं या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रयास करते हैं। जिनकी उम्र सीमा या परीक्षा अटेम्प्ट करने की सीमा समाप्त हो जाती है, उन अभ्यर्थियों को भी अन्य विकल्प तलाशना पड़ता है। इसमें एक विकल्प शैक्षणिक कार्य से जुड़ने का रहता है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: हर साल कितने छात्र यूपीएससी की परीक्षा देते हैं?
    A:

    हर साल करीब 5 लाख उम्मीदवार यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होते हैं।

    Q: हर साल कितने लोग आईएएस बनते हैं?
    A:

    हर वर्ष लगभग 180 लोग आईएएस अधिकारियों का चयन किया जाता है।

    Q: हर वर्ष कितने लोग यूपीएससी क्लियर करते हैं।
    A:

    यूपीएससी की परीक्षा में तीन चरण, प्री, मेंस और इंटरव्यू होता है। इसके बाद फाइनल सेलेक्शन होता है। इसमें लगभग 1000 लोगों का चयन होता है।

    Q: आईएएस बनने के लिए कितनी उम्र चाहिए?
    A:

    आईएएस बनने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस केे अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम 32 वर्ष की उम्र सीमा तय की गई है। इस कैटेगरी के उम्मीदवार अधिकतम 6 अटेम्ट दे सकते हैं। ओबीसी कैटेगरी के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष है। ये उम्मीदवार 9 बार परीक्षा दे सकते हैं। एसटी-एससी कैटेगरी के उम्मीदवार 37 साल की उम्र तक परीक्षा दे सकते हैं। इस कैटेगरी के उम्मीदवार के लिए अटेम्ट की कोई सीमा नहीं है। वे ग्रेजुएशन के बाद 21 साल की उम्र में 37 साल की उम्र तक परीक्षा देने के लिए योग्य होते हैं। फिजिकल डिसेब्ल्ड के लिए अधिकतम उम्र 42 वर्ष तय की गई है वहीं उनके लिए अटेम्प्ट की सीमा तय नहीं है।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MPPSC SFS Exam Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Study from Still Life
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Sports Psychology
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Research Ethics
    Via Central University of Himachal Pradesh, Dharamshala
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Swayam
     220 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     92 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UPSC CSE

    On Question asked by student community

    Have a question related to UPSC CSE ?

    Hello,

    After Class 10, it will take 2 years to complete Class 11 and 12, followed by 3 years of graduation, which is the minimum requirement for UPSC.

    UPSC preparation and clearing the exam may take 1–2 years. After selection, IAS training takes about 2 years. Overall, it takes around

    Hello Aspirant

    As your question is not clear, you are asking how to become an IAS, which course or degree you should pursue, and all the related details regarding the IAS. So, I can suggest you choosing the right stream in Intermediate is important.
    The Arts/Humanities stream is most helpful

    Hello Aspirant

    All colleges are the best, and selection mainly depends on you and your consistency. But I can help you regarding this :

    After the 10th, you can join PU (11–12th) colleges that offer strong academics and an early IAS foundation.
    Some good options are Delhi’s Rajendra Prasad Sarvodaya

    Hello

    If you want to become an IAS officer, you can choose any group CEC, MPC, or BiPC as IAS does not require a specific subject stream.
    However, many students prefer CEC (Commerce, Economics, Civics) or MPC (Maths, Physics, Chemistry) because they help build analytical and general knowledge skills useful