सीएसआईआर नेट एग्जाम पैटर्न 2025 (CSIR NET Exam Pattern 2025 in hindi) – नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से सीएसआईआर नेट 2025 परीक्षा पैटर्न की जानकारी दी जाती है। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 दिसंबर अधिसूचना (CSIR UGC NET 2025 December notification in hindi) जारी हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं। जारी अधिसूचना में सीएसआईआर नेट एग्जाम पैटर्न 2025 (CSIR NET Exam Pattern 2025 in hindi) की विस्चृत जानकारी दी गई है।
This Story also Contains
बता दें कि, जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 18 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड ऑनालाइन मोड में जारी किए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः यूजीसी नेट परीक्षा में क्या करें, क्या न करें
जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 दिसंबर आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 27 अक्टूबर 2025 (विस्तारित) तक थी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर थी। जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 दिसंबर आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर थी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की जांच कर सकते है।
छात्रों को सीएसआईआर नेट 2025 परीक्षा पैटर्न (exam pattern of CSIR NET 2025 in hindi) की मदद से, सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 परीक्षा (CSIR UGC NET 2025 exam in hindi) में प्रश्नों की कुल संख्या, परीक्षा की अवधि, अंकन योजना आदि को समझने में मदद मिलेगी। सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न 2025 (CSIR UGC NET exam pattern 2025 in hindi) के साथ, उम्मीदवारों को परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण विषयों को जानने के लिए सीएसआईआर नेट पाठ्यक्रम को भी पढ़ना चाहिए।
इसे भी देखें - यूजीसी नेट आवेदन पत्र
सीएसआईआर नेट 2025 एग्जाम पैटर्न (CSIR NET 2025 exam pattern in hindi) और अधिसूचना आधिकारिक तौर पर जारी की जाती है। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 परीक्षा पैटर्न (CSIR UGC NET 2025 exam pattern in hindi), पाठ्यक्रम और अन्य मुख्य जानकारी के साथ ही सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को नीचे दिए गए लेख में परीक्षा के बारे में कई और जानकारी प्राप्त हो सकती है।
एनटीए उम्मीदवारों को सीएसआईआर नेट परीक्षा के पाटर्न को समझने के लिए सीएसआईआर नेट मॉक टेस्ट की सुविधा प्रदान करती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पांच विकल्पों में से उस विषय को चुन सकते हैं जिसके लिए वे सीएसआईआर नेट दिसंबर 2025 मॉक टेस्ट (CSIR NET December 2025 Mock Test in hindi) देना चाहते हैं। सीएसआईआर नेट मॉक टेस्ट छात्रों को सीएसआईआर नेट 2025, प्रश्न पत्र के परीक्षा पैटर्न, सीएसआईआर नेट परीक्षा के स्तर और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने में मदद करेगा।
परीक्षा | सीएसआईआर नेट |
आयोजक | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) |
समय | 3 घंटा |
प्रश्नों के प्रकार | वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय) |
सीएसआईआर नेट के विषय |
|
कुल अंक | 200 |
परीक्षा मोड | ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) |
मूल्यांकन योजना | गलत जवाब के लिए अंक कटेंगे |
इन्हें भी पढ़ेंः सीएसआईआर नेट स्कोर कार्ड | सीएसआईआर नेट रिजल्ट
एनटीए ने आधिकारिक अधिसूचना में सीएसआईआर नेट 2025 परीक्षा पैटर्न (CSIR NET 2025 exam pattern in hindi) जारी किया जाता है। सीएसआईआर नेट 2025 का परीक्षा पैटर्न महत्वपूर्ण विवरण निर्दिष्ट करता है जैसे परीक्षा की अवधि, प्रश्नों की कुल संख्या, अंकन योजना, परीक्षा का तरीका, विषय आदि। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका कि मदद से सीएसआईआर नेट 2025 एग्जाम पैटर्न (CSIR NET 2025 exam pattern in hindi) देख सकते हैं -
सीएसआईआर नेट 2025 एग्जाम पैटर्न (CSIR NET 2025 exam pattern)
विषय | प्रश्नों की कुल संख्या | कुल अंक | अवधि |
जीवन विज्ञान | 145 | 200 | 3 घंटे |
पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान | 150 | ||
रासायनिक विज्ञान | 120 | ||
गणितीय विज्ञान | 120 | ||
भौतिक विज्ञान | 75 |
सीएसआईआर नेट के संबंधित लेख : सीएसआईआर नेट सिलेबस 2025 | सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 परीक्षा केंद्र | सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 पात्रता मानदंड
सीएसआईआर नेट 2025 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रत्येक विषय में तीन भाग होंगे। एनटीए उन प्रश्नों की संख्या प्रदान करता है जिनका उम्मीदवारों को प्रत्येक अनुभाग में प्रयास करने की आवश्यकता होती है। यदि उम्मीदवार किसी भी खंड में निर्धारित प्रश्नों से अधिक प्रयास करते हैं, तो खंड से पहले 20 प्रश्नों पर विचार किया जाएगा। सीएसआईआर नेट 2025 परीक्षा पैटर्न (CSIR NET 2025 exam pattern in hindi) के सभी 3 वर्गों का विवरण नीचे दिया गया है -
पार्ट ए - सीएसआईआर नेट 2025 (CSIR NET 2025 in hindi) का यह खंड सभी विषयों में समान है और प्रत्येक उम्मीदवार को इसका प्रयास करना चाहिए। इस खंड को उम्मीदवारों की सामान्य योग्यता का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस खंड में पूछे गए प्रश्न तार्किक तर्क, ग्राफिकल विश्लेषण, विश्लेषणात्मक और संख्यात्मक क्षमता, श्रृंखला निर्माण, मात्रात्मक तुलना, पहेलियाँ आदि जैसे विषयों से संबंधित होते हैं।
पार्ट बी - प्रश्न पत्र का यह भाग उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विषय के टॉपिक पर केंद्रित होता है।
पार्ट सी - परीक्षा के इस खंड में, प्रश्न अधिक कठिनाई स्तर के होंगे और उम्मीदवारों के वैज्ञानिक अवधारणाओं और उनके अनुप्रयोगों के ज्ञान का परीक्षण करेंगे।
उम्मीदवारों को प्रत्येक खंड से अनिवार्य रूप से कितने प्रश्न करने की आवश्यकता होती है यह जानकारी परीक्षा आयोजक निकाय द्वारा पहले से ही दे दी गई है। प्रत्येक खंड में किए जाने वाले प्रश्नों की संख्या की जानकारी तालिका में दी गई है -
शीर्षक | पार्ट ए | पार्ट बी | पार्ट सी | कुल |
कुल प्रश्न | 20 | 40 | 60 | 120 |
हल किए जाने वाले प्रश्नों की संख्या | 15 | 35 | 25 | 75 |
हर सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक | 2 | 2 | 4 | 200 |
हर गलत उत्तर के लिए काटा जाने वाला अंक | 0.5 | 0.5 | 1 | - |

शीर्षक | पार्ट ए | पार्ट बी | पार्ट सी | कुल |
कुल प्रश्न | 20 | 50 | 80 | 150 |
हल किए जाने वाले प्रश्नों की संख्या | 15 | 35 | 25 | 75 |
हर सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक | 2 | 2 | 4 | 200 |
हर गलत उत्तर के लिए काटा जाने वाला अंक | 0.5 | 0.5 | 1.32 | - |
शीर्षक | पार्ट ए | पार्ट बी | पार्ट सी | कुल |
कुल प्रश्न | 20 | 50 | 75 | 145 |
हल किए जाने वाले प्रश्नों की संख्या | 15 | 35 | 25 | 75 |
हर सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक | 2 | 2 | 4 | 200 |
हर गलत उत्तर के लिए काटा जाने वाला अंक | 0.5 | 0.5 | 1 | - |
शीर्षक | पार्ट ए | पार्ट बी | पार्ट सी | कुल |
कुल प्रश्न | 20 | 40 | 60 | 120 |
हल किए जाने वाले प्रश्नों की संख्या | 15 | 25 | 20 | 60 |
हर सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक | 2 | 3 | 4.75 | 200 |
हर गलत उत्तर के लिए काटा जाने वाला अंक | 0.5 | 0.75 | 0 | - |
शीर्षक | पार्ट ए | पार्ट बी | पार्ट सी | कुल |
कुल प्रश्न | 20 | 25 | 30 | 75 |
हल किए जाने वाले प्रश्नों की संख्या | 15 | 20 | 20 | 55 |
हर सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक | 2 | 3.5 | 5 | 200 |
हर गलत उत्तर के लिए काटा जाने वाला अंक | 0.5 | 0.875 | 1.25 | - |
उम्मीदवारों को सीएसआईआर नेट एग्जाम पैटर्न 2025 (CSIR NET Exam Pattern 2025 in hindi) के बाद सीएसआईआर नेट सिलेबस को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए। इससे यह पता लग जाएगा कि किन टॉपिक और कॉनसेप्ट से प्रश्न पूछे जाते हैं। पाठ्यक्रम को अच्छे से समझ लेने से परीक्षा की तैयारी में बहुत मदद मिलेगी और तैयारी के दौरान कोई महत्वपूर्ण टॉपिक छूटेगा नहीं। सीएसआईआर नेट 2025 में पांच विषय हैं और इन सभी विषयों का सिलेबस नीचे तालिका की मदद से जान सकते हैं।
विषय | विषय संबंधित टॉपिक |
रासायनिक विज्ञान | कार्बनिक रसायन, अकार्बनिक रसायन, भौतिक रसायन, रसायन विज्ञान की शाखाएं, नैनो साइंस व प्रौद्योगिकी में रसायन, उत्प्रेरण व हरित रसायन, औषधीय रसायन, सुपरमॉलिक्यूलर रसायन |
पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान | महासागर व वायुमंडल, पर्यावरणीय भू विज्ञान,पृथ्वी के तत्व, धरातलीय विशेषताएं और प्रक्रियाएं, पृथ्वी और सौर प्रणाली, खनिज व पेट्रोल विज्ञान, जीवाश्म विज्ञान व इसके अनुप्रयोग, समुद्री भूविज्ञान और जीवाश्म विज्ञान, भू भौतिकी |
जीवन विज्ञान | कोशिकीय संरचना, मॉलिक्यूल व जीव वैज्ञानिक संदर्भ में इनकी प्रतिक्रिया, विकासात्मक जीवविज्ञान, मौलिक प्रक्रियाएं,वंशानुगत जीव विज्ञान, विविधता, अनुप्रायोगिक जीव विज्ञान, उत्परिवर्तन व व्यवहार |
गणितीय विज्ञान | विश्लेषण, बीजगणित, सामान्य अवकलन समीकरण (ODEs), आंशिक अवकलन समीकरण (PDEs), विचलन का कलन, रैखिक इंटीग्रल समीकरण, अंकीय विश्लेषण, क्लासिकल मैकेनिक्स |
भौतिक विज्ञान | गणितीय विधि और भौतिकी, क्वांटम मैकेनिक्स,विद्युत चुंबकीय सिद्धांत,ताप गतिकी व सांख्यिकीय भौतिकी, एटॉमिक व मॉलिक्यूलर फिजिक्स, संघनित पदार्थ भौतिकी, नाभिकीय व कण भौतिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स व प्रायोगिक विधि |
सभी उम्मीदवार जो सीएसआईआर नेट 2025 परीक्षा (CSIR NET 2025 exam) के लिए उपस्थित होने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सीएसआईआर नेट 2025 प्रश्न पत्र डाउनलोड करके उनकी मदद से अभ्यास करना चाहिए। सीएसआईआर यूजीसी नेट प्रश्न पत्र 2025 (CSIR NET 2025 question papers) को हल करने से, उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार और किन टॉपिक्स से प्रमुख रूप से प्रश्न पूछे जाते हैं इसके बारे में पता लग जाता है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
सीएसआईआर नेट आवेदन पत्र दिसंबर 2025 सत्र के लिए संभवतः अक्टूबर 2025 में आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा।
हां, सीएसआईआर नेट परीक्षा में प्रश्नों का गलत उत्तर देने पर अंक काटे जाएंगे।
खंड ए के पहले 15, खंड बी के पहले 20 और खंड सी के भी पहले 20 प्रश्नों के उत्तरों के आधार पर आपका मूल्यांकन किया जाएगा। यदि आपके ये सारे उत्तर सही होंगे तो आपको पूरे अंक मिलेंगे। शेष उत्तरों का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
सीएसआईआर नेट 2025 के हर पेपर के पहले खंड में जनरल एप्टीट्यूड, लॉजिकल रीजनिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग से जुड़े प्रश्न रहेंगे।
On Question asked by student community
Hello Aspirant,
To prepare for CSIR UGC Net Examination you need to follow some steps:
1.Know the exam pattern
Total Marks 200
It consists 3 section-
Part A(Aptitude common for all).
Part B and C(Subject specific questions)
2.Choose your subject for this examination
As this examination consider in different subjects,so
A six month preparation window is ideal for CSIR UGC NET, especially if you follow a structured plan. Below is a month wise breakdown of how you can prepare effectively, balancing core subjects, General Aptitude, revision, mock tests , and research paper reading .
In the first three months ,
Hi aspirant.
If you're looking to download the CSIR UGC NET question papers, you can follow this method for easy access:
Hello,
As of now there is no official announcement made regarding the release date of application form for CSIR NET for June session, you may follow the official website at https://csirnet.nta.nic.in/ to know the latest information pertaining this,
CSIR NET is conducted to determine the eligibility of candidate for JRF/Assistant
Apply for Online M.Com from Manipal University