Careers360 Logo
ask-icon
share
    आईबी एसीआईओ परीक्षा पैटर्न 2025 (IB ACIO exam 2025 in hindi)- टियरवार पैटर्न, रिक्तियां, चयन प्रक्रिया
    • लेख
    • आईबी एसीआईओ परीक्षा पैटर्न 2025 (IB ACIO exam 2025 in hindi)- टियरवार पैटर्न, रिक्तियां, चयन प्रक्रिया

    आईबी एसीआईओ परीक्षा पैटर्न 2025 (IB ACIO exam 2025 in hindi)- टियरवार पैटर्न, रिक्तियां, चयन प्रक्रिया

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 19 Sep 2025, 10:56 AM IST

    आईबी एसीआईओ परीक्षा पैटर्न 2025 (IB ACIO exam 2025 in hindi) - गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा आईबी एसीआईओ 2025 अधिसूचना के साथ एसीआईओ चयन प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है। यह उन उम्मीदवारों के लिए है जो आईबी एसीआईओ कार्यक्रम में ग्रेड II पदों पर नियुक्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं। परीक्षा 3 चरणों - टियर 1, 2 और 3 में आयोजित की जाएगी। आईबी एसीआईओ टियर-1 परीक्षा का आयोजन 16, 17 और 18 सितंबर 2025 को किया जा रहा है। एसीआईओ अधिसूचना के अनुसार, कुल 3717 पदों के लिए आईबी एसीआईओ 2025 भर्ती परीक्षा का आयोजन हो रहा है। आईबी एसीआईओ 2025 आवेदन पत्र 19 जुलाई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी किया गया।
    ये भी पढ़ें - एसएससी भर्ती 2025

    आईबी एसीआईओ परीक्षा पैटर्न 2025 (IB ACIO exam 2025 in hindi)- टियरवार पैटर्न, रिक्तियां, चयन प्रक्रिया
    आईबी एसीआईओ परीक्षा पैटर्न

    आईबी एसीआईओ आवेदन 19 जुलाई को विस्तृत आईबी एसीआईओ 2025 नोटिफिकेशन (IB ACIO notification 2025 in hindi) के साथ जारी किया गया। ऑनलाइन आईबी एसीआईओ आवेदनकी अंतिम तिथि 10 अगस्त थी। प्राधिकरण द्वारा 14 जुलाई 2025 को आईबी एसीआईओ शॉर्ट अधिसूचना जारी कर आईबी एसीआईओ आवेदन तिथि (IB ACIO application dates in hindi) की सूचना दी गई थी।

    आईबी एसीआईओ परीक्षा 2025 के लिए उम्मीदवारों का चयन टियर I, II, और III परीक्षणों के माध्यम से किया जाता है। टियर 1 परीक्षा देश के करीब 148 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए लेख को पढ़ें।

    आईबी एसीआईओ का फुल फॉर्म क्या है? एसीआईओ परीक्षा क्या है?

    आईबी एसीआईओ का फुल फॉर्म इनफॉर्मेशन ब्यूरो असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (Information Bureau Assistant Central Intelligence Officer) है। इसे संक्षिप्त में आईबी एसीआईओ कहते हैं।

    भारत सरकार का गृह मंत्रालय इनफॉर्मेशन ब्यूरो में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए, आईबी एसीआईओ परीक्षा (IB ACIO exam in hindi) का राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष में एक बार आयोजन करता है।आईबी एसीआईओ 2025 परीक्षा के तहत पद ग्रेड-II, समूह C (गैर-मंत्रालयी कार्यकारी, नन-गज़टेड) के अंतर्गत आते हैं।

    ये भी पढ़ें :

    आईबी एसीआईओ 2025 परीक्षा - एक नजर (IB ACIO 2025 Exam - Overview in hindi)

    आईबी एसीआईओ आधिसूचना के अनुसार, आईबी एसीआईओ आवेदन 2025 की तिथि 19 जुलाई से 10 अगस्त 2025 है। आईबी एसीआईओ 2025 परीक्षा के बारे में कुछ बुनियादी जानकारी नीचे तालिका में दी गई है:

    परीक्षा का नाम

    इनफॉर्मेशन ब्यूरो असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (Information Bureau Assistant Central Intelligence Officer)

    संक्षिप्त नाम

    आईबी एसीआईओ (IB ACIO)

    संचालक

    गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs)

    रिक्तियां

    3717 (UR - 1537, EWS - 442, OBC - 946, SC - 566, ST - 226)

    आयु सीमा

    18 से 27 वर्ष (10 अगस्त, 2025 को)

    पे स्केल

    4490-142400 रुपये

    परीक्षा का आयोजन साल में कितनी बार

    वर्ष में एक बार( संबंधित विभाग की रिक्तियों और आवश्यकताओं के आधार पर)

    परीक्षा का स्तर

    राष्ट्रीय

    परीक्षा अवधि

    Tier I-60 मिनट

    Tier II-60 मिनट

    परीक्षा आयोजन माध्यम

    Tier I: ऑनलाइन

    Tier-II: ऑनलाइन


    परीक्षा के चरण

    Tier I, Tier II और Tier III

    कुल प्रश्न

    Tier I: 100

    कुल अंक

    Tier I: 100 अंक (MCQ)

    Tier II: 50 अंक (विवरणात्मक प्रकार का पेपर)

    Tier III: 100 अंक (इंटरव्यू)

    ऑफिशियल वेबसाइट

    mha.gov.in

    आईबी एसीआईओ 2025 परीक्षा पैटर्न (IB ACIO 2025 Exam Pattern in hindi)

    आईबी एसीआईओ परीक्षा पैटर्न 2025 (IB ACIO exam pattern 2025 in hindi) के तीन चरणों में टियर I, टियर II और साक्षात्कार शामिल हैं। आईबी एसीआईओ 2025 परीक्षा पैटर्न के टियर I के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न-उत्तर परीक्षा पांच खंडों में विभाजित है। टियर II में वर्णात्मक परीक्षा 50 अंक की होती है और साक्षात्कार 100 अंकों के लिए होता है। यह आईबी एसीआईओ परीक्षा पैटर्न (IB ACIO exam pattern in hindi) परीक्षा के सामान्य प्रारूप को दर्शाता है, जिसमें कुल अंक, परीक्षा की अवधि और भारित खंड शामिल हैं।

    आईबी एसीआईओ 2025 टियर 1 परीक्षा (IB ACIO 2025 Tier 1 Exam) :

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    परीक्षा अवधि

    जनरल अवेयरनेस

    20

    1 घंटा

    क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट

    20

    नूमेरिकल/एनालिटिकल/लॉजिकल एबिलिटी एंड रीजनिंग

    20

    इंग्लिश लैंग्वेज

    20

    जनरल स्टडीज

    20

    कुल

    100 अंक


    आईबी एसीआईओ 2025 टियर 2 परीक्षा (IB ACIO 2025 Tier 2 Exam)

    टॉपिक

    कुल अंक

    अवधि

    निबंध (Essay)

    30 अंक

    1 घंटा

    इंगलिश कॉम्प्रीहेंशन एंड प्रीसिसन राइटिंग (English Comprehension and precision writing)

    20 अंक

    कुल

    50 अंक

    आईबी एसीआईओ 2025 टियर 3 / इंटरव्यू (IB ACIO 2025 Tier 3 /Interview)

    साक्षात्कार के लिए 100 अंक दिए जाते हैं। साक्षात्कार के दौरान, उम्मीदवारों का उनके व्यक्तित्व और बुद्धिमत्ता के स्तर पर मूल्यांकन किया जाता है।

    आईबी एसीआईओ 2025 परीक्षा तिथि (IB ACIO 2025 Exam Dates)

    नीचे दी गई तालिका में कुछ महत्वपूर्ण आईबी एसीआईओ परीक्षा की तारीखें (IB ACIO exam dates in hindi) हैं जिन्हें उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए। आईबी एसीआईओ परीक्षा की तारीख 2025 अभी घोषित नहीं की गई है। इस परीक्षा के टियर I, II और III खंड अलग-अलग तारीखों और शिफ्टों में आयोजित किए जाएंगे, जिनकी जानकारी बाद में दी जाएगी।

    आईबी एसीआईओ परीक्षा 2025 तिथियां

    इवेंट्स

    तारीखें

    आईबी एसीआईओ अधिसूचना

    19 जुलाई, 2025

    आईबी एसीआईओ 2025 आवेदन आरंभ

    19 जुलाई, 2025

    आईबी एसीआईओ आवेदन अंतिम तिथि

    10 अगस्त, 2025

    आईबी एसीआईओ आवेदन शुल्क भुगतान

    12 अगस्त 2025

    आईबी एसीआईओ एडमिट कार्ड

    13 सितंबर 2025

    आईबी एसीआईओ परीक्षा

    16, 17, 18 सितंबर 2025

    आईबी एसीआईओ आंसर की

    सूचना दी जाएगी

    आईबी एसीआईओ परिणाम

    सूचना दी जाएगी

    आईबी एसीआईओ प्रश्न पत्र 2025 (IB ACIO Question Papers 2025 in hindi)

    आईबी एसीआईओ 2025 के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र परीक्षा की तैयारी में सुधार के लिए आवश्यक हैं क्योंकि वे सामान्य विषयों और उन स्थानों को उजागर करते हैं जिन पर काम करने की आवश्यकता है। उम्मीदवार इन प्रश्नपत्रों को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं, अपने अनुसार हल कर सकते हैं, और आवश्यकता के अनुसार नोट्स बना सकते हैं।

    आईबी एसीआईओ आंसर की 2025 (IB ACIO Answer Key 2025 in hindi)

    आईबी एसीआईओ टियर I उत्तर कुंजी (IB ACIO Tier I answer key In hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के लगभग एक महीने बाद जारी की जाती हैं। इन आंसर की का उपयोग करते हुए, जो परीक्षा के प्रश्नों के सभी सही उत्तर प्रदान करती हैं, छात्र अपने स्कोर को सटीक रूप से निर्धारित कर सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा अनंतिम आंसर की पर चैलेंज की सुविधा दी जाएगी। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार आईबी एसीआईओ आंसर की आपत्ति विंडो के माध्यम से आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

    आईबी एसीआईओ परीक्षा परिणाम 2025 (IB ACIO Exam Result 2025 in hindi)

    आईबी एसीआईओ के परिणाम 2025 (IB ACIO results 2025 in hindi) को अंतिम उत्तर कुंजी की घोषणा के कुछ समय बाद ऑनलाइन जारी किया in hindi जाएगा, जिसकी तारीख अभी तक सूचित नहीं की गई है। आईबी एसीआईओ के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उन चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबरों के साथ पीडीएफ दस्तावेज़ के रूप में जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने रोल नंबरों को पीडीएफ दस्तावेज़ में चेक कर सकते हैं, ताकि वे अपने आईबी एसीआईओ चयन 2025 (IB ACIO selection 2025 in hindi) की स्थिति जान सकें।

    आईबी एसीआईओ कटऑफ 2025 : श्रेणी वार (IB ACIO Cut Off 2025 : category wise)

    श्रेणी

    आईबी एसीआईओ 2025 कटऑफ अंक

    General

    Tier I-35

    Tier II-33

    EWS/OBC

    Tier I-34

    Tier II-33

    SC/ST

    Tier I-33

    Tier II-33

    आईबी एसीआईओ 2025 आवेदन पत्र (IB ACIO 2025 Application Form In hindi)

    आईबी एसीआईओ 2025 के लिए आवेदन पत्र (IB ACIO 2025 application form in hindi) भरने की तिथि 19 जुलाई से 10 अगस्त, 2025 थी। परीक्षा शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना आवश्यक है और भर्ती प्रक्रिया शुल्क के रूप में 500 रुपये लगेंगे। सामान्य, EWS और OBC श्रेणियों में आने वाले पुरुष उम्मीदवारों के लिए परीक्षा लागत और भर्ती प्रक्रिया शुल्क को चुकाना अनिवार्य है। भर्ती प्रक्रिया शुल्क सभी महिला, ExSM, और SC/ST उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है।

    कैटेगरी अनुसार आईबी एसीआईओ आवेदन शुल्क (IB ACIO application fees according to category) :

    कैटेगरी

    आवेदन शुल्क

    भर्ती प्रक्रिया शुल्क (Recruitment Fee)

    General/EWS/OBC Male

    100 रुपये

    550 रुपये

    General/EWS/OBC Female

    Nil

    550 रुपये

    SC/ST/ExSM

    Nil

    550 रुपये

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आईबी एसीआईओ आवेदन शुल्क कितना है?
    A:

    आईबी एसीआईओ आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपये है। बाकी सभी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क नहीं है। हालांकि भर्ती प्रक्रिया शुल्क 550 रुपये का भुगतान सभी वर्ग के उम्मीदवारों को करना है।

    Q: आईबी एसीआईओ परीक्षा क्या है?
    A:

    आईबी एसीआईओ एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी पदों के लिए उम्मीदवारों का मूल्यांकन और चयन करती है, जिसमें चयन के लिए टियर I, II, और इंटरव्यू चरण शामिल हैं।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Introduction to Econometrics
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Online BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     234 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     104 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to IB ACIO

    On Question asked by student community

    Have a question related to IB ACIO ?

    Hey Rohan:)

    If you have accidentally  entered the wrong date of birth in your IB ACIO application, don't panic.once the form is submitted it can't be edited, so you should make a notarized affidavit stating the correct date of birth and explaining that it was a genuine mistake, along with

    Hello Aspirant,

    This is a critical situation since today is the last date for payment. Here's what you should do immediately:

    1. Do NOT make another payment. Your original payment might still be reconciling. Making another payment risks double deduction.

    2. Contact the IB ACIO Helpline IMMEDIATELY. Their helpline number is 022-61087513

    Writing "ICSC" instead of "ICSE" is a minor typo that is unlikely to result in disqualification. As long as all other details on your application are correct and you have taken steps to inform the help desk, it should not be a significant issue.  If needed, you can show your

    If you are interest in the IB ACIO exam. This is a popular central government job under the Ministry of Home Affairs and many students from engineering backgrounds like BTech apply for it.Since you’re currently in 4th semester, which means you are still pursuing your second year of BTech, you

    Yes, you can apply for the IB ACIO exam, but only if you meet the eligibility criteria at the time of application. The main requirement is that you must have a Bachelor’s degree completed from a recognized university. Since you're in 4th year 1st semester right now, you’ll be eligible