Careers360 Logo
ask-icon
share
    रीट एग्जाम पैटर्न 2025 लेवल 1 और 2 (REET Exam Pattern 2025 Level 1 & 2): नए बदलाव, अंकन योजना
    • लेख
    • रीट एग्जाम पैटर्न 2025 लेवल 1 और 2 (REET Exam Pattern 2025 Level 1 & 2): नए बदलाव, अंकन योजना

    रीट एग्जाम पैटर्न 2025 लेवल 1 और 2 (REET Exam Pattern 2025 Level 1 & 2): नए बदलाव, अंकन योजना

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 30 Jun 2025, 06:10 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    रीट एग्जाम पैटर्न 2025 (reet exam pattern 2025 in hindi) - माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (बीएसईआर) द्वारा राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट के लिए एग्जाम पैटर्न (reet exam pattern in hindi) निर्धारित करता है। बीएसईआर आधिकारिक वेबसाइट पर रीट 2025 आधिकारिक अधिसूचना के साथ रीट 2025 एग्जाम पैटर्न जारी करेगा। रीट एग्जाम पैटर्न रीट के दोनो लेवल कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 के लिए अलग-अलग जारी किया जाएगा। रीट आधिकारिक अधिसूचना में रीट परीक्षा पैटर्न (reet exam pattern in hindi) का उल्लेख किया जाता है। रीट परीक्षा पैटर्न में रीट पेपर में कैसे प्रश्न पूछे जाएंगे, अंकन योजना, परीक्षा मोड आदि की जानकारी दी जाती है।

    This Story also Contains

    1. रीट परीक्षा पैटर्न 2025 – लेवल वाइज (REET Exam Pattern 2025 - Stages)
    2. विषयवार आरईईटी 2025 परीक्षा पैटर्न (Subject-wise REET 2025 Exam Pattern)
    3. रीट परीक्षा पैटर्न 2025 - अंकन योजना (REET Exam Pattern 2025 - Marking Scheme in Hindi)
    4. रीट प्रश्न पत्र 2025 (REET Question Papers 2025 in hindi)
    5. रीट आंसर की 2025 (REET Answer Key 2025 in hindi)
    6. रीट बुक्स 2025 (REET Books 2025 in hindi)
    7. रीट मॉक टेस्ट 2025 (REET Mock Tests 2025 in hindi)
    रीट एग्जाम पैटर्न 2025 लेवल 1 और 2 (REET Exam Pattern 2025 Level 1 & 2): नए बदलाव, अंकन योजना
    रीट परीक्षा पैटर्न - लेवल वार पैटर्न, अंकन योजना

    रीट 2025 एग्जाम पैटर्न (reet exam pattern 2025 in hindi) के साथ, उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम की जांच कर लेनी चाहिए, क्योंकि रीट सिलेबस 2025 के साथ आरईईटी परीक्षा पैटर्न की जानकारी जुटा लेने से उम्मीदवारों को व्यवस्थित ढंग से तैयारी की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।

    बीते वर्ष से रीट लेवल 2 और लेवल 1 परीक्षा में पूछे जाने वाले विषयों में कुछ नए टॉपिक्स भी जोड़े गए हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसईआर), राजस्थान द्वारा अब रीट प्रश्न पत्र में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए पांच विकल्प पेश किए जाएंगे। कोई भी प्रश्न बिना हल किए छोड़ देने पर 1/3 या 0.33 अंक की निगेटिव मार्किंग दी जाएगी। इसके अलावा 10% से अधिक सवालों में विकल्प खाली छोड़ने पर अयोग्य घोषित करने का भी प्रावधान है।

    जो उम्मीदवार रीट परीक्षा देने की योजना बना रहे हैं, उन्हें परीक्षा के सभी पहलुओं को जानने के लिए आरईईटी परीक्षा पैटर्न 2025 की मदद लेनी चाहिए। रीट 2025 परीक्षा पैटर्न लेवल 1 (reet exam pattern level 1) और रीट परीक्षा पैटर्न लेवल 2 (reet exam pattern level 2) के लिए अलग-अलग जारी किया जाता है। लेवल 1 (पेपर 1) कक्षा I - V के लिए प्राथमिक चरण के लिए है जबकि लेवल 2 (पेपर 2) कक्षा VI-VIII के लिए प्रारंभिक चरण के लिए है। आरईईटी परीक्षा पैटर्न, तैयारी के टिप्स और अन्य विवरण के बारे में विस्तार से जानने के लिए आरईईटी 2025 परीक्षा पैटर्न (reet exam pattern 2025 hindi) पर आधारित इस लेख को पढ़ें। यह आपके लिए आरईईटी 2025 की बेहतर ढंग से तैयारी में सहायक साबित होगा।

    इन्हें भी पढ़ें-

    रीट के फॉर्म कब से भरे जाएंगे?

    रीट नोटिफिकेशन 2025

    आरईईटी के लिए योग्य कौन?

    रीट पात्रता मानदंड 2025

    रीट परीक्षा पैटर्न 2025 – लेवल वाइज (REET Exam Pattern 2025 - Stages)

    रीट 2025 परीक्षा पैटर्न लेवल 1 (reet exam pattern level 1) और लेवल 2 (reet exam pattern level 2) के लिए अलग-अलग जारी किया जाता है। रीट 2025 भर्ती (reet 2025 vacancy in hindi) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार निम्न तालिका से रीट लेवल 1 सिलेबस (reet level 1 syllabus in hindi) के साथ-साथ रीट लेवल 2 सिलेबस (reet level 2 syllabus in hindi) के लिए आरईईटी एग्जाम पैटर्न 2025 (reet exam pattern 2025 in hindi) की जांच कर सकते हैं।

    रीट में जोड़े गए नए टॉपिक्स (New topics added in REET exam)

    रीट के नए सिलेबस में लेवल टू में भी कई टॉपिक्स में बदलाव किए गए हैं। रीट लेवल 2 सिलेबस में बाल विकास एवं शिक्षण विधियां खंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के टॉपिक शामिल किए गए हैं। इसमें बाल विकास, देखभाल एवं शिक्षा, बुनियादी शिक्षा, शिक्षण शास्त्र, समावेशी शिक्षा और स्कूल शिक्षा के लिए मानक निर्धारण एवं प्रत्यापन जैसे नए टॉपिक बढ़ाए गए हैं।

    रीट सिलेबस में लेवल वन में भी लेवल 2 की तरह ही टॉपिक शामिल किए गए हैं। पेपर 1 में ही राजस्थान की समसामयिक बाल कल्याणकारी शैक्षिक योजनाएं टॉपिक नया जुड़ा है। हिंदी भाषा 1 व 2 में राजस्थानी भाषा एवं बोली का सामान्य परिचय शामिल किया गया है। उर्दू में भी एक नया टॉपिक जोड़ा गया है। गणित विषय में वैदिक गणित का टॉपिक शामिल हुआ है। पर्यावरण अध्ययन में राजस्थान का सामान्य ज्ञान भी पूछा जाएगा।

    आरईईटी एग्जाम पैटर्न 2025 - लेवल 1 (REET Exam Pattern 2025 - Level 1)

    शीर्षक

    रीट लेवल 1

    परीक्षा की अवधि

    150 मिनट

    कुल प्रश्न

    150

    कुल अंक

    150

    एग्जाम मोड

    ऑफलाइन

    विषयों की संख्या

    5

    विषयों के नाम

    • बाल विकास और शिक्षाशास्त्र

    • भाषा- I (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गुजराती, उर्दू, सिंधी, पंजाब)

    • भाषा- II (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गुजराती, उर्दू, सिंधी, पंजाब)

    • गणित (वैदिक गणित का टॉपिक भी शामिल)

    • पर्यावरण अध्ययन

    प्रश्नों के प्रकार

    बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू)

    अंकन योजना

    हर सही उत्तर के लिए +1

    नकारात्मक अंकन

    -1/3 अनुत्तरित और गलत उत्तर पर

    रीट परीक्षा पैटर्न 2025 - लेवल 2 (REET Exam Pattern 2025 - Level 2)

    शीर्षक

    रीट लेवल 2

    परीक्षा की अवधि

    150 मिनट

    कुल प्रश्न

    150

    कुल अंक

    150

    परीक्षा मोड

    ऑफलाइन

    विषयों की संख्या

    4

    विषय

    • बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र

    • भाषा - I (संस्कृत/हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू/सिंधी /पंजाबी/गुजराती)

    • भाषा - II (संस्कृत/हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू/सिंधी /पंजाबी/गुजराती)

    • विज्ञान और गणित या सामाजिक विज्ञान

    प्रश्नों के प्रकार

    बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू)

    परीक्षा में प्रश्नों का कठिनाई स्तर

    कक्षा 12 के स्तर का

    अंकन योजना

    हर सही उत्तर के लिए +1

    नकारात्मक अंकन

    -1/3 अनुत्तरित और गलत उत्तर पर

    अन्य सरकारी परीक्षाओं की सूची यहां देखें

    विषयवार आरईईटी 2025 परीक्षा पैटर्न (Subject-wise REET 2025 Exam Pattern)

    आरईईटी ऑनलाइन फॉर्म (reet online form) भरने वाले उम्मीदवारों को इस लेख से रीट लेवल 1 और रीट लेवल 2 के परीक्षा पैटर्न के बारे में पता चल चुका होगा। आइए अब अंकों के विषय-वार विभाजन और प्रश्नों की संख्या के बारे में जान लेते हैं। नीचे तालिका में हमने रीट 2024 के आधार पर दोनों लेवल (रीट लेवल 1 सिलेबस और रीट लेवल 2 सिलेबस) के प्रश्नों के साथ-साथ अंकों के विभाजन की जानकारी दी है-

    1734322940577

    आरईईटी परीक्षा पैटर्न 2025 - लेवल 1 (REET Exam Pattern 2025 - Level 1)

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    बाल विकास एवं शिक्षण विधियां

    30

    30

    गणित

    30

    30

    भाषा I

    30

    30

    भाषा II

    30

    30

    पर्यावरण अध्ययन

    30

    30

    कुल

    150

    150

    आरईईटी लेवल 2 परीक्षा पैटर्न 2025 (reet exam pattern 2025 in hindi)

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अंक

    बाल विकास एवं शिक्षण विधियां

    30

    30

    भाषा - I (संस्कृत/हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू/सिंधी /पंजाबी/गुजराती)

    30

    30

    भाषा - II (संस्कृत/हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू/सिंधी /पंजाबी/गुजराती)

    30

    30

    विज्ञान और गणित या सामाजिक विज्ञान या विज्ञान और गणित या सामाजिक विज्ञान

    (गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के अलावा अन्य श्रेणियों के शिक्षकों के लिए)

    60

    60

    कुल

    150

    150

    1734323024443आरईईटी लेवल 2 सिलेबस

    उपयोगी लिंक

    रीट परीक्षा पैटर्न 2025 - अंकन योजना (REET Exam Pattern 2025 - Marking Scheme in Hindi)

    इस बार रीट में भी नकारात्मक अंकन का प्रावधान है। नए ओएमआर नियम के अनुसार, इस बार 4 की बजाय 5 विकल्प होंगे। अगर किसी उम्मीदवार को उपलब्ध 4 विकल्पों में से कोई उत्तर सही नहीं लगता है तो उसे पांचवें विकल्प को भरना होगा। अगर उम्मीदवार प्रश्नों का उत्तर नहीं देता है तो 1/3 अंक काटे जाएंगे। नीचे दी गई तालिका से, उम्मीदवार रीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए 2025 में? इसे जानने के लिए पेपर 1 और 2 अंकन योजना की जांच कर सकते हैं।

    रीट अंकन योजना 2025 (REET Marking Scheme 2025)

    आरईईटी / आरटीईटी अंकन मानक

    पेपर-I

    पेपर-II

    सही उत्तर

    +1

    +1

    गलत उत्तर

    -1/3

    -1/3

    अनुत्तरित प्रश्न

    -1/3

    -1/3

    रीट सिलेबस 2025 (REET Syllabus 2025 in Hindi)

    जैसा कि ऊपर लेख में पहले ही बताया गया है, उम्मीदवारों को रीट 2025 के परीक्षा पैटर्न के साथ पाठ्यक्रम की जानकारी जुटा लेना चाहिए। आरईईटी पाठ्यक्रम में वे टॉपिक, खंड और विषय शामिल हैं जिन्हें उम्मीदवारों को परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए संदर्भित करना चाहिए। आरईईटी पाठ्यक्रम दो पेपरों - 1 और 2 के लिए निर्धारित है। पेपर 1 कक्षा I - V के लिए प्राथमिक चरण के लिए है जबकि पेपर 2 कक्षा VI-VIII के लिए प्रारंभिक चरण के लिए है।

    रीट तैयारी टिप्स 2025 (REET Preparation Tips 2025 in Hindi)

    आरईईटी परीक्षा तारीख 2025 (reet exam date 2025 in hindi) घोषणा आधिकारिक सूचना द्वारा दी जाती है। रीट परीक्षा देने की योजना बनाने वाले उम्मीदवारों को इस तरह से तैयारी करनी होगी कि वे प्रतियोगिता में सफलता पा सकें क्योंकि बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं जिससे यह बेहद प्रतिस्पर्धी टीईटी परीक्षाओं में से एक बन जाती है। नीचे बताए गए तैयारी के सुझावों में कुछ रीट तैयारी टिप्स 2025 का उल्लेख किया गया है, ताकि इसकी तैयारी की योजना बना रहे उम्मीदवार पढ़ाई कैसे शुरू करनी है, इससे अवगत हो जाएं।

    • आधिकारिक परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम से पर ध्यान दें।

    • नए विषय न शुरू करें, या यहाँ-वहाँ से मिलने वाली सलाह के आधार पर नई पुस्तकें न खरीदें।

    • पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करने और मॉक टेस्ट पर अधिक ध्यान दें और नियमित रूप से टेस्ट सीरीज़ में भाग लें, खासकर जब परीक्षा निकट हो।

    रीट प्रश्न पत्र 2025 (REET Question Papers 2025 in hindi)

    रीट 2025 परीक्षा पैटर्न को जानने के साथ-साथ उम्मीदवारों को प्रश्न पत्रों के बारे में भी पता होना चाहिए। हालांकि आधिकारिक प्रश्न पत्र परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकरण द्वारा जारी नहीं किए जाते हैं। लेकिन, उम्मीदवार अनाधिकारिक प्रश्न पत्रों की मदद ले सकते हैं जो कि विभिन्न कोचिंग संस्थानों द्वारा परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों द्वारा मिले फिडबैक के आधार पर जारी किए जाते हैं। रीट परीक्षा की तैयारी के लिए यह सबसे अच्छा तरीका हैं क्योंकि आरईईटी प्रश्न पत्र उम्मीदवारों को परीक्षा के कठिनाई स्तर, परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार, परीक्षा की अंकन योजना को जानने में मदद करेंगे और उम्मीदवारों के समय प्रबंधन कौशल और सटीकता को बढ़ाने में भी मदद करेंगे।

    रीट आंसर की 2025 (REET Answer Key 2025 in hindi)

    रीट पात्रता परीक्षा 2025 आयोजित करने वाला प्राधिकरण रीट आंसर की (REET answer key in hindi) ऑनलाइन मोड में जारी करता है। उम्मीदवार रीट उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर जा सकते हैं और परीक्षा में मिलने वाले अंकों को जानने के लिए प्रश्न पत्र के साथ इसका मिलान कर सकते हैं। पहले रीट प्रोविजनल आंसर की और बाद में रीट फाइनल आंसर की जारी की जाती है। उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की के गलत प्रश्नों या उत्तरों के खिलाफ अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

    रीट बुक्स 2025 (REET Books 2025 in hindi)

    आरईईटी परीक्षा में उत्तीर्ण होने की योजना बनाने वाले उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि यह एक प्रतियोगी परीक्षा है और यह युद्ध जैसी स्थिति होती है। जिस तरह युद्ध जीतने के लिए शस्त्रागार में सबसे अच्छे हथियार होने चाहिए ठीक वैसे ही आरईईटी के लिए बेहतरीन किताबों की जरूरत होगी। सर्वोत्तम पुस्तकों में नवीनतम पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न, अवधारणा, पिछले वर्ष के उत्तरित और अनुत्तरित दोनों तरह के प्रश्न पत्रों को जगह मिली होती है। विषयवार किताबें भी उपलब्ध हैं और साथ ही पूरी परीक्षा की किताबें भी हैं, उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार इनका चुनाव कर सकते हैं।

    रीट मॉक टेस्ट 2025 (REET Mock Tests 2025 in hindi)

    रीट परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा से कम से कम 2 महीने पहले मॉक टेस्ट और टेस्ट सीरीज़ के लिए उपस्थित होना चाहिए। निःशुल्क के साथ-साथ भुगतान पर मॉक टेस्ट की सुविधा प्रदान करने वाले विभिन्न कोचिंग संस्थान और वेबसाइटें हैं। आरईईटी मॉक टेस्ट तैयारी के स्तर का विश्लेषण करने का सबसे अच्छा तरीका है क्योंकि यह परीक्षा हॉल जैसा अनुभव देता है। मॉक टेस्ट की मदद से, उम्मीदवार अपने मजबूत और कमजोर पहलुओं के बारे को जान सकते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं। मॉक टेस्ट के नियमित अभ्यास से उम्मीदवारों के सफलता दर में वृद्धि होगी।

    रीट 2025 के लिए न्यूनतम उत्तीर्णांक



    1734323114791

    महत्वपूर्ण प्रश्न:

    रीट में कितने पेपर होते हैं?

    रीट में कुल 2 पेपर होते हैं यानि रीट पेपर स्तर 1 तथा रीट पेपर स्तर 2।

    रीट पेपर की समय- अवधि (reet paper time duration) कितनी है?

    रीट पेपर की समय- अवधि(reet paper time duration) 150 मिनट की होती है।

    रीट का पेपर कुल कितने अंक (reet total marks) कितने है?

    रीट के दोनों स्तर के पेपर के कुल अंक 150 है यानी रीट के दोनों पेपर 150 अंक के होते है।

    रीट का पेपर कितने नंबर का होता है (reet ka paper kitne number ka hota hai)?

    उम्मीदवार अक्सर इंटरनेट पर सवाल पूछते है कि रीट का पेपर कितने नंबर का होता है (reet ka paper kitne number ka hota hai)। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें रीट के दोनों पेपर 150 अंकों के होते हैं।

    इसे भी पढ़ें

    रीट रिजल्ट 2025

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या आरईईटी में नेगेटिव मार्किंग होती है?
    A:

    हां, आरईईटी 2025 परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान है। प्राधिकरण द्वारा साल 2024 से किए गए बदलाव के अनुसार, अनुत्तरित और गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।

    Q: क्या रीट 2025 में नेगेटिव मार्किंग की जाती है?
    A:

    रीट 2025 परीक्षा में 1/3 नकारात्मक अंकन है। 

    Q: आरईईटी परीक्षा 2025 में कब आयोजित की जाएगी?
    A:

    रीट परीक्षा तिथि आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी की जाएगी।

    Q: आरईईटी परीक्षा की अवधि क्या है?
    A:

    आरईईटी परीक्षा की समय अवधि लेवल 1 और 2 के लिए 150 मिनट है।

    Q: आरईईटी परीक्षा के कुल अंक क्या हैं?
    A:

    लेवल 1 और लेवल 2 दोनों में 150-150 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं।

    Q: आरईईटी परीक्षा का पाठ्यक्रम क्या है?
    A:

    आरईईटी परीक्षा के पाठ्यक्रम में विषय, टॉपिक और सब-टॉपिक होते हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को इनका अध्ययन करने की आवश्यकता होती है।

    Q: आरईईटी परीक्षा की प्रक्रिया क्या है?
    A:

    आरईईटी परीक्षा में 2 चरण होते हैं, लिखित चरण और दस्तावेज़ सत्यापन।

    Q: मुझे आरईईटी परीक्षा की तैयारी कैसे करनी चाहिए?
    A:

    उम्मीदवारों को परीक्षा से कई महीने पहले पाठ्यक्रम को कवर करने, पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करने, मॉक टेस्ट देने और नियमित अंतराल पर टेस्ट सीरीज़ के लिए उपस्थित होने जैसी बुनियादी बातों पर ध्यान केंद्रित करके आरईईटी परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए।

    Q: रीट कौन आयोजित करता है?
    A:

    रीट का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (बीएसईआर) द्वारा किया जाता है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to REET

    On Question asked by student community

    Have a question related to REET ?

    Hello Dear Student,
    For the Pre REET exam, you should primarily study the New NCERT books (Classes 6 to 12). Since REET and RBST board exams closely align with the updated NCERT syllabus, using the new versions ensures you cover all recent educational reforms.

    You can check, find and access

    Hello Dear Student,

    If RSMSSB has not yet released the detailed scrutiny form format or document verification guidelines, there is no need to worry. You can still complete the application process and keep the necessary documents ready in advance.

    Here are the steps you should follow:

    1. Complete Your OTR (One

    Hello Dear Student,


    Could you provide more information so that i could help you further!
    Hope it helps!

    Hi, Chunki abhi REET k bare men abhi koi suchana adhikarik roop se jari nahi ki gai hai aise me kuchh bhi batana mushkil hoga. REET k bare me latest update pane k liye REET par kendrit lekh ka link aapke sath share kar raha hun. REET Exam se judi