एसएससी सीजीएल 2025 (SSC CGL 2025 in hindi)- कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 17 जून को एसएससी सीजीएल टियर 2 फाइनल आंसर की जारी कर दी । इसके साथ ही रिस्पांस शीट भी जारी की गई है। उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण को दर्ज करके सीजीएल फाइनल आंसर की टियर 2 को डाउनलोड कर सकते हैं। ssc cgl tier 2 final answer key 2025 को डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई (9 PM) तय की गई है। बता दें कि आयोग द्वारा 14 मई 2026 को एसएससी सीजीएल 2025 टियर-2 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया था।
This Story also Contains
आयोग ने 8 अप्रैल 2026 को प्रथम चरण की टेंटेटिव पोस्ट अलॉटमेंट सूची जारी की थी, जिसके बाद स्लाइडिंग (पद आवंटन व्यवस्था) और आइडेंटिटी वेरिफिकेशन प्रक्रिया 13 से 22 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई। अब अंतिम परिणाम में कुल 15,118 उम्मीदवारों को विभिन्न पदों के लिए प्रोविजनली शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट डायरेक्ट पीडीएफ लिंक
लेटेस्ट - एसएससी ने पदवार चयनित उम्मीदवारों से ज्वाइनिंग के लिए ऑनलाइन वरियता फॉर्म भरने की सलाह दी है। ऑनलाइन प्रोफॉर्मा भरने के लिए 29 मई 2026 तक का समय दिया गया है।

आयोग ने पोस्ट-वाइज और कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। जो अभ्यर्थी स्लाइडिंग प्रक्रिया में उपस्थित नहीं हुए, उन्हें अंतिम परिणाम में शामिल नहीं किया गया। इसके अलावा 106 उम्मीदवारों का रिजल्ट विभिन्न कारणों से रोका गया है। आयोग जल्द ही अपनी वेबसाइट पर अंतिम उत्तर कुंजी और सभी उम्मीदवारों के विस्तृत अंक भी जारी करेगा।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा 8 अप्रैल 2026 को एसएससी सीजीएल टियर 2 परिणाम जारी किया गया था। आयोग ने एसएससी सीजीएल टियर 2 परिणाम के साथ कटऑफ भी जारी किया था। एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा परिणाम पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा परिणाम और कटऑफ सूची पीडीएफ का डायरेक्ट लिंक इस लेख में उपलब्ध कराया गया है। एसएसी सीजीएल टियर 2 परीक्षा का आयोजन 18-19 जनवरी 2026 को हुआ था।
एसएससी सीजीएल टियर 2 परिणाम पीडीएफ लिंक
एसएससी सीजीएल टियर 2 कटऑफ अंक देखें-
आयोग द्वारा एसएससी सीजीएल फाइनल रिक्तियों की संख्या भी जारी कर दी गई है। आयोग द्वारा एसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से कुल 15130 पदों पर भर्ती की जाएगी।
एसएससी सीजीएल फाइनल वैकेंसी लिस्ट डाउनलोड करें
उम्मीदवारों ने ये भी जानना चाहा - एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट कब जारी होगा?
आयोग ने 13 मार्च शाम 6 बजे तक एसएससी सीजीएल विकल्प-सह वरीयता फार्म भर कर जमा करने की सुविधा दी थी। एसएससी सीजीएल टियर 2 में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर कैंडिडेट लॉगइन के माध्यम से एसएससी सीजीएल ऑप्शन-कम-प्रीफरेंस लिंक पर जाकर अपना विकल्प भर सकते थे। पहले आयोग द्वारा विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म भरने के लिए 12 मार्च तक का समय दिया गया था।
आयोग द्वारा 6 मार्च को जारी अधिसूचना के अनुसार, आयोग द्वारा ssc cgl result जारी करने से पहले टियर 2 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों से पद/विभाग के लिए विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म (option-cum-preference form) भरवाया गया है। 13 मार्च को एसएससी सीजीएल विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म विंडो बंद कर दिया है। इसके बाद एसएससी सीजीएल रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया पर काम हो रहा है।
एसएससी सीजीएल आंसर की टियर 2 पर मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद आयोग द्वारा टियर 2 सीजीएल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आयोग ने 30 जनवरी को जारी एसएससी सीजीएल टियर-2 प्रोविजनल आंसर की पर 3 फरवरी 2026 तक आपत्ति मांगी थी। एसएसी सीजीएल टियर 2 परीक्षा का आयोजन 18-19 जनवरी 2026 को हुआ था। एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट 18 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था। SSC द्वारा एसएससी सीजीएल टियर 1 फाइनल आंसर की और स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है।
टियर 1 सीजीएल परीक्षा में शामिल उम्मीदवार 8 फरवरी 2026 तक एसएससी सीजीएसएल टियर 1 स्कोरकार्ड एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते थे। 18 दिसंबर को जारी टियर-I परीक्षा के परिणाम 1 के आधार पर कुल 1,39,395 उम्मीदवारों को टियर-II के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2025 टियर-II के परीक्षा शेड्यूल को संशोधित कर नया शेड्यूल जारी किया गया था। हालांकि आयोग ने तिथि के अनुसार केवल विषय में बदलाव किया। जिन उम्मीदवार एसएससी सीजीएल परीक्षा की विस्तृत डेटशीट SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर देख सकते हैं।
एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा शेड्यूल में बदलाव- देखें सूचना

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी सीजीएल टियर-1 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एसएससी सीजीएल टियर-1 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल टियर-1 रिजल्ट पीडीएफ प्रारुप में जारी किया गया है। सीजीएलई 2025 रिजल्ट के साथ ही एसएससी सीजीएल टियर-1 कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। एसएससी सीजीएल टियर-1 में उत्तीर्ण उम्मीदवार परीक्षा के अगले चरण टियर-2 परीक्षा में शामिल होते हैं।
लोगों ने यह भी जानना चाहा - एसएससी सीजीएल कटऑफ क्या होता है?
बता दें कि, एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर-1 की कम्प्यूटर आधारित परीक्षा 12 सितंबर से 26 सितंबर और 1 अक्टूबर (री-एग्जाम) 2025 को देशभर के 129 शहरों में स्थित 260 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एसएससी सीजीएल आंसर की 16 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था। उम्मीदवार 21 अक्टूबर को 11 बजे तक एसएससी सीजीएल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकते थे।
एसएससी सीजीएल परीक्षा (ssc cgl exam in hindi) में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपने लॉगइन क्रेडेंशियल (रोल नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करके प्रोविजनल सीजीएल आंसर की पीडीएफ (ssc cgl answer key pdf in hindi) डाउनलोड कर सकते थे। एसएससी सीजीएल आंसर की की मदद से उम्मीदवार परीक्षा में प्राप्त अंकों को अनुमान लगा सकते हैं। एसएससी सीजीएल आंसर की सीजीएल परिणाम के साथ जारी होने की संभावना है।
संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) पदों के लिए एसएससी सीजीएल परीक्षा टियर 1 के लिए एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 9 सितंबर 2025 से जारी हुआ। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से दो-तीन दिन पहले जारी की गई। एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर-1 परीक्षा तिथि पहले 13 अगस्त से थी, एसएससी की कई परीक्षाओं में कुप्रबंधन के बाद से लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद, एसएससी ने 8 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर नोटिस जारी कर सीजीएल परीक्षा तिथि स्थगित कर सीजीएल 2025 परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जल्द जारी करने की सूचना दी थी।
एसएससी सीजीएल 2025 एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएल सिलेबस (ssc cgl syllabus in hindi) को अवश्य देखना चाहिए। एसएससी सीजीएल अधिसूनचा पीडीएफ (ssc cgl in hindi pdf) को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा 3 सितंबर को नोटिस जारी कर परीक्षा तिथियों की जानकारी दी थी। आयोग के अनुसार, सीजीएल परीक्षा 12 सितंबर 2025 से 26 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल 2025 के लिए कुल 14582 रिक्तियों की घोषणा करते हुए सीजीएल आवेदन पत्र 9 जून 2025 को जारी किया था। आयोग द्वारा जारी एसएससी सीजीएल परीक्षा शहर की सूची में उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी ले सकते हैं।
आयोग द्वारा जारी संशोधित एसएससी एग्जाम कैलेंडर 2025 के अनुसार, एसएससी सीजीएल 2025 सीबीटी-1 परीक्षा (SSC CGL 2025 CBT-1 exam in hindi) 13 अगस्त से 30 अगस्त तक आयोजित की जाने वाली थी जिसे स्थगित कर सीजीएल परीक्षा 12 से 26 सितंबर तक आयोजित की गई। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी सीजीएल 2025 सीबीटी-1 एडमिट कार्ड जारी किया गया। एसएससी सीजीएल आवेदन करने वाले उम्मीदवार लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड (SSC CGL admit card in Hindi) डाउनलोड कर सकते है।
एसएससी सीजीएल कैसे क्रैक करें - टिप्स जानें |
एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल आवेदन पत्र 9 जून 2025 को जारी किया गया था। उम्मीदवार एसएससी सीजीएल 2025 आवेदन पत्र (SSC CGL 2025 application form in hindi) आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से 4 जुलाई रात 11 बजे तक भर सकते थे। एसएससी सीजीएल 2025 आवेदन करने वाले उम्मीदवार 9 से 11 जुलाई तक अपने एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार कर सकते थे।
आयोग सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए प्रतिवर्ष एसएससी सीजीएल परीक्षा (SSC CGL Exam in hindi) आयोजित करता है। एसएससी एकत्रित पदवी स्तर परीक्षा (एसएससी सीजीएल) के लिए आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को यह जांचने की सलाह दी जाती है कि वे एसएससी सीजीएल 2025 पात्रता मानदंडों, आय़ु सीमा (cgl age limit in hindi) की जांच कर लें। एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा की जानकारी जैसे- एसएससी सीजीएल आवेदन कैसे भरें, एसएससी परीक्षा पैटर्न क्या है, एसएससी सीजीएल प्रश्न पत्र, ssc cgl सिलेबस इन हिंदी pdf आदि के लिए इस लेख को विस्तार से पढ़ें।
एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 9 जून 2025 को एसएससी सीजीएल अधिसूचना 2025 (SSC CGL notification 2025 in hindi) जारी की गई। एसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा अधिसूचना के साथ एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र 2025 ऑनलाइन जारी किया गया। अभ्यर्थियों को एसएससी सीजीएल 2025 में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र भरना होगा और निर्धारित समयावधि के भीतर परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।
विवरण | सूचना |
परीक्षा का नाम | कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामीनेशन |
आधिकारिक वेबसाइट | ssc.gov.in |
संक्षिप्त नाम | एसएससी सीजीएल परीक्षा |
परीक्षा संचालन प्राधिकरण | कर्मचारी चयन आयोग |
परीक्षा स्तर | स्नातक |
आयु सीमा | 18 से 32 वर्ष |
परीक्षा की आवृत्ति | साल में एक बार |
एसएससी सीजीएल परीक्षा पैटर्न 2025 | टियर 1: कंप्यूटर आधारित परीक्षण टियर 2: कंप्यूटर आधारित परीक्षण दस्तावेज सत्यापन (डीवी) |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
संपर्क विवरण | कर्मचारी चयन आयोग, ब्लॉक नं. 12, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003 |
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एसएससी सीजीएल परीक्षा तिथियां 2025 प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इस अनुभाग को पुनः देखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है ताकि कोई भी महत्वपूर्ण घटना न छूट जाए।
इवेंट्स | एसएससी सीजीएल तिथियां 2025 |
एसएससी सीजीएल 2025 अधिसूचना |
9 जून 2025 |
एसएससी सीजीएल 2025 आवेदन पत्र की तिथि |
9 जून 2025 |
एसएससी सीजीएल पंजीकरण 2025 की अंतिम तिथि | 4 जुलाई 2025 |
एसएससी सीजीएल आवेदन सुधार | 9-11 जुलाई 2025 |
एसएससी सीजीएल टियर-I एडमिट कार्ड 2025 | 9 सितंबर 2025 |
एसएससी सीजीएल परीक्षा तिथि 2025 टियर 1 |
12 -26 सितंबर 2025 |
एसएससी सीजीएल प्रोविजनल आंसर की 2025 | 16 अक्टूबर 2025 |
| एसएससी सीजीएल आंसर की आपत्ति | 16 से 21 अक्टूबर 2025 तक |
एसएससी सीजीएल टियर-1 रिजल्ट 2025 | 18 दिसंबर 2025 |
एसएससी सीजीएल टियर-1 कट ऑफ 2025 | 18 दिसंबर 2025 |
एसएससी सीजीएल टियर-1 मार्क्स 2025 | 9 जनवरी 2026 |
टियर-II एडमिट कार्ड 2025 जारी होने की तिथि | 15 जनवरी 2026 |
एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा तिथि 2025 | 18 और 19 जनवरी 2026 |
| एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की | 30 जनवरी 2026 |
| एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की चैलेंज | 30 जनवरी से 3 फरवरी 2026 |
| एसएससी सीजीएल टियर 2 रिजल्ट | 8 अप्रैल 2026 |
| एसएससी सीजीएल स्लाइडिंग और आइडेंटिटी वेरिफिकेशन | 13 से 22 अप्रैल 2026 |
| एसएससी सीजीएल फाइनल आंसर की टियर 2 | 17 जून 2026 |
| एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट | 14 मई 2026 |
परीक्षा देने के लिए, उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएल 2025 पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। एसएससी सीजीएल आयु सीमा 2025 के अनुसार केवल 18 से 32 वर्ष की आयु के आवेदक ही परीक्षा देने के पात्र होंगे।
एसएससी आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी सीजीएल 2025 आवेदन पत्र ऑनलाइन जारी करेगा। अभ्यर्थी एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र ssc.gov.in पर भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे एसएससी सीजीएल 2025 पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी सीजीएल पंजीकरण 2025 पूरा करना होगा।
उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएल 2025 आवेदन पत्र भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
यदि पहले से पंजीकृत नहीं हैं, तो एसएससी सीजीएल पंजीकरण 2025 पूरा करें।
होमपेज पर जाएं और स्क्रीन के शीर्ष पर “अप्लाई” विकल्प पर क्लिक करें।
“अप्लाई” पेज पर एसएससी सीजीएल टैब के अंतर्गत एसएससी सीजीएल 2025 के आवेदन पत्र को देखें और लिंक पर क्लिक करें।
निर्देशों के अनुसार आवेदन पत्र भरें।
अपने पासपोर्ट आकार के फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवियां अपलोड करें
एसएससी सीजीएल आवेदन शुल्क का भुगतान करें
फॉर्म जमा करें
एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एसएससी सीजीएल आवेदन शुल्क 2025 से संबंधित विवरण आधिकारिक अधिसूचना में दिया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों, भूतपूर्व सैनिकों, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों तथा दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
एसएससी सीजीएल परीक्षा 2025 का आवेदन शुल्क ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से भुगतान किया जा सकता है।
ऑनलाइन, उम्मीदवारों के पास BHIM UPI, नेट बैंकिंग या क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से एसएससी सीजीएल आवेदन शुल्क 2025 का भुगतान करने का विकल्प है। शुल्क का भुगतान भारतीय स्टेट बैंक में चालान बनाकर नकद रूप में ऑफलाइन किया जा सकता है।
कर्मचारी चयन आयोग आधिकारिक अधिसूचना में एसएससी सीजीएल 2025 सिलेबस पीजीएफ (ssc cgl syllabus pdf 2025 in hindi) ऑनलाइन जारी करेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे तैयारी से पहले एसएससी सीजीएल 2025 के पाठ्यक्रम (ssc cgl syllabus 2025 in hindi) का अध्ययन कर लें ताकि एक ठोस अध्ययन योजना तैयार की जा सके। एसएससी सीजीएल सिलेबस 2025 परीक्षा में आने वाले सभी विषयों की एक व्यापक सूची है। एसएससी सीजीएल सिलेबस का संक्षिप्त विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है।
पेपर | विषय |
टियर- I |
|
टियर- II |
|
पेपर-I - अनुभाग-I का मॉड्यूल-II |
|
पेपर-I - अनुभाग-II का मॉड्यूल-I |
|
पेपर-I - अनुभाग-II का मॉड्यूल-II |
|
पेपर-I - अनुभाग-III का मॉड्यूल-I |
|
पेपर-II |
|
पेपर-III भाग ए |
|
पेपर-III भाग बी |
|
एसएससी सीजीएल सिलेबस के साथ-साथ, उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा पैटर्न को भी देखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। एसएससी सीजीएल परीक्षा पैटर्न 2025 का उल्लेख आधिकारिक अधिसूचना में किया जाता है। एसएससी सीजीएल परीक्षा पैटर्न में ऐसे विवरण शामिल हैं जो उम्मीदवारों को पेपर की संरचना, अंकन योजना, परीक्षा के तरीके और कई अन्य महत्वपूर्ण विवरणों से अवगत कराते हैं। एसएससी सीजीएल 2025 का परीक्षा पैटर्न प्रत्येक राउंड के लिए अलग से जारी किया गया है।
कर्मचारी चयन आयोग आधिकारिक वेबसाइटों पर एसएससी सीजीएल 2025 एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी करती है। जो उम्मीदवार एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र सफलतापूर्वक भरेंगे, वे परीक्षा से पहले अपने एसएससी सीजीएल हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। एसएससी सीजीएल 2025 एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख परीक्षा से 3 से 7 दिन पहले होती है।
उम्मीदवारों को अपना एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल आवेदन संख्या या उम्मीदवार का नाम और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। परीक्षा के दिन, एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2025 के साथ, उम्मीदवारों को वैध आईडी प्रूफ के साथ दो हाल के पासपोर्ट आकार के फोटो भी साथ लाने होंगे। आपके पहचान पत्र पर अंकित जन्मतिथि, एडमिट कार्ड पर अंकित जन्मतिथि के समान होनी चाहिए।
आयोग देश भर में बड़ी संख्या में केन्द्रों पर एसएससी सीजीएल परीक्षा आयोजित करता है। एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा केंद्रों की सूची आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है, जो उनके क्षेत्र के अनुसार क्रमबद्ध है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों को एक ही क्षेत्र से 3 परीक्षा केंद्र चुनना होता है और आवेदन प्रक्रिया के दौरान उन्हें प्राथमिकता के क्रम में सूचीबद्ध करना होता है। कृपया ध्यान दें कि आवेदन प्रक्रिया के बाद एसएससी सीजीएल 2025 के परीक्षा केंद्र को बदलने के किसी भी अनुरोध पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।
आयोग आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी सीजीएल 2025 आंसर की ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। एसएससी सीजीएल 2025 आंसर की 2 चरणों में उपलब्ध कराई जाती है। सबसे पहले, एक प्रोविज़नल आंसर की जारी की जाती है, और अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि के भीतर 100 रुपये (गैर-वापसीयोग्य) शुल्क देकर इसे चुनौती दे सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि कोई भी चुनौती केवल ऑनलाइन माध्यम में ही स्वीकार की जाएगी, तथा उसे किसी अन्य रूप में, जैसे फैक्स या पत्र द्वारा भेजने पर विचार नहीं किया जाएगा।
आयोग द्वारा आपत्तियों की जांच के बाद आवश्यक परिवर्तन किए जाएंगे और अंतिम एसएससी सीजीएल 2025 आंसर की जारी की जाएगी। फ़ाइनल एसएससी सीजीएल आंसर की पर विवाद नहीं किया जा सकता है, और आयोग का निर्णय अंतिम माना जाएगा। आयोग परीक्षा के किसी भी चरण में पुनर्जांच या पुनर्मूल्यांकन के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं करेगा।
परीक्षा के बाद, कई उल्लेखनीय संस्थान एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा विश्लेषण ऑनलाइन उपलब्ध कराते हैं। एसएससी सीजीएल परीक्षा विश्लेषण उन उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया के आधार पर तैयार किया गया है जिन्होंने परीक्षा में भाग लिया है। एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा के परीक्षा विश्लेषण का उपयोग करके, उम्मीदवार परीक्षा में अपने प्रदर्शन का आकलन करने में सक्षम होंगे। एसएससी सीजीएल परीक्षा विश्लेषण 2025 उन उम्मीदवारों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो भविष्य में परीक्षा देना चाहते हैं, क्योंकि यह बताता है कि पाठ्यक्रम के विषय परीक्षा में कैसे प्रकट होते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर एसएससी सीजीएल 2025 रिजल्ट जारी किया जाता है। एसएससी सीजीएल 2025 टियर 1 का परिणाम सीजीएलई कटऑफ के साथ जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने एसएससी सीजीएल कट ऑफ से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे परीक्षा के अगले चरण टियर 2 में शामिल होंगे। एसएससी सीजीएल परिणाम में अभ्यर्थी का नाम और रोल नंबर सहित अन्य विवरण शामिल हैं। एसएससी सीजीएल 2025 सीबीटी राउंड के रिजल्ट को सामान्यीकरण प्रक्रिया से गुजरना होगा। परिणाम और कटऑफ अंकों की गणना के लिए सामान्यीकृत अंकों का उपयोग किया जाएगा।
आयोग परिणाम के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी सीजीएल 2025 कटऑफ ऑनलाइन जारी करेगा। एसएससी सीजीएल कटऑफ, परीक्षा के अगले राउंड के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवार द्वारा प्राप्त किये जाने वाले न्यूनतम अंकों की संख्या है। एसएससी सीजीएल 2025 की कटऑफ की गणना उम्मीदवारों के अंकों को सामान्य करने के बाद की जाती है, एक ऐसी प्रक्रिया जिसमें परीक्षा के कठिनाई स्तर को ध्यान में रखते हुए अंकों को समायोजित किया जाता है।
यद्यपि एसएससी सीजीएल कटऑफ परिणाम के साथ ही जारी किया जाता है, लेकिन आयोग आधिकारिक अधिसूचना में ही न्यूनतम योग्यता अंक निर्धारित करता है। एसएससी सीजीएल 2025 योग्यता प्रतिशत इस प्रकार हैं।
श्रेणी | न्यूनतम योग्यता प्रतिशत |
यूआर | 30% |
ओबीसी/ईडबल्यूएस | 25% |
सभी अन्य श्रेणी | 20% |
नोट: डीईएफटी के लिए, न्यूनतम अर्हक प्रतिशत के स्थान पर, स्वीकृत त्रुटियों का अधिकतम प्रतिशत माना जाता है। त्रुटियों का अधिकतम प्रतिशत अनारक्षित वर्ग के लिए 20%, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 25% तथा अन्य सभी श्रेणियों के लिए 30% है।
एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा के माध्यम से किसी पद पर भर्ती होने के लिए, उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया को पास करना होगा। एसएससी सीजीएल 2025 चयन प्रक्रिया का पहला चरण टियर I परीक्षा है। इस चरण में कट ऑफ अंक से अधिक अंक लाने वाले अभ्यर्थियों को टियर II परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
एसएससी सीजीएल 2025 मेरिट सूची परीक्षा के टियर II में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी। अभ्यर्थियों को टियर-II में उनके प्रदर्शन के साथ-साथ पदों में उनकी वरीयता के आधार पर पद आवंटित किए जाएंगे। कृपया ध्यान दें कि एक बार उम्मीदवार अपनी प्राथमिकता घोषित कर दे तो उसे बदला नहीं जा सकता।
एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और संगठनों में विभिन्न ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ पदों पर भर्ती किया जाएगा। एसएससी सीजीएल 2025 वेतन के अनुसार प्रत्येक समूह के वेतनमान के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।
पे लेवल | पे स्केल |
पे लेवल-4 | 25500 से 81100 रुपये |
पे लेवल-5 | 29200 से 92300 रुपये |
पे लेवल-6 | 35400 से 112400 रुपये |
पे लेवल-7 | 44900 से 142400 रुपये |
पे लेवल-8 | 47600 से 151100 रुपये |
आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना में एसएससी सीजीएल 2025 के वेतन के बारे में विवरण का उल्लेख किया जाता है। एसएससी सीजीएल वेतन 2025 में आधार वेतन, ग्रेड वेतन और कई प्रकार के भत्ते शामिल हैं।
Frequently Asked Questions (FAQs)
एसएससी सीजीएल वेतन 2025 पे स्केल के अनुसार भिन्न होता है। यह वेतन स्तर -4 के लिए 25500 से 81100 रुपये और वेतन स्तर -8 के लिए 47600 से 151100 रुपये तक है।
नहीं, एसएससी सीजीएल परीक्षा वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है।
एसएससी सीजीएल के लिए 6 महीने से लेकर एक साल पहले से ही नियमित रूप से तैयारी शुरू कर देना हमेशा एक अच्छा अभ्यास है। हालांकि यह मुश्किल है, लेकिन किसी उम्मीदवार के लिए 5 महीने की तैयारी के साथ एसएससी सीजीएल परीक्षा पास करना असंभव नहीं है।
नहीं, एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा देने के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
हां, एसएससी सीजीएल 2025 के लिए गणित का अध्ययन करना आवश्यक है, क्योंकि यह टियर I परीक्षा का हिस्सा है।
एसएससी सीजीएल की आयु सीमा 18 से 32 वर्ष है।
एसएससी सीजीएल आंसर की से उम्मीदवार अपने संभावित अंक और परिणाम का अनुमान लगा सकते हैं।
On Question asked by student community
For a fresher preparing for SSC CGL, the most important thing is not simply choosing the most popular coaching institute but finding one that provides regular offline classes, doubt sessions, mock tests and proper guidance.
You can consider established SSC coaching institutes available in your city and compare them based
Dear Aspirant,
The SSC CGL (Group C and Group B posts) 2026 examination schedule is released by the Staff Selection Commission through its annual examination calendar. Candidates are advised to regularly visit the official SSC website for the latest notification, application dates, and examination schedule.
Hello Dear Student,
If you've lost your hall ticket number, you can recover it by:
Hello Dear Student,
Yes, you are eligible for SSC MTS, CHSL, and Stenographer, and if you hold a graduation degree, you are also eligible for SSC CGL. Since your board marksheet lists your overall status as "PASS" by replacing Physics with Physical Education, SSC only requires proof of passing the
Dear Student,
There is no such stricter rule to get into tax department through SSC CGL that can cause you any problem for having a tattoo. Check SSC CGL Eligibility Criteria 2026
Apply for Online M.Com from Manipal University