उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) प्रवेश परीक्षा 2025 को लेकर अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट ukdeled.com पर जारी की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार उत्तराखंड डीएलएड आवेदन 2025 (UK DElEd Application 2025) तिथि 7 सिंतबर से 6 अक्टूबर 2025 तक तय की गई है। यह परीक्षा उत्तराखंड राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों द्वारा संचालित दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है।
This Story also Contains
इस लेख के माध्यम से उम्मीदवार उत्तराखंड डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 (Uttarakhand DElEd Entrance Exam 2025) से संबंधित जानकारी जैसे आवेदन, एडमिट कार्ड , परीक्षा केंद्र इत्यादि प्राप्त कर सकते हैं।
यूके डीएलएड परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे उत्तराखंड डीएलएड परीक्षा 2025 अवलोकन ( UK DElEd Exam 2025 Overview) तालिका में दी गई है। उम्मीदवार इस तालिका से परीक्षा से जुड़ी सभा तिथियां आसानी से समझ पाएंगे। इस तालिका को समय समय पर अपडेट भी किया जाता रहेगा।
इवेंट | विवरण |
परीक्षा का नाम | उत्तराखंड डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 |
संचालक निकाय | उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद |
आधिकारिक वेबसाइट | ukdeled.com |
यूके डीएलएड परीक्षा 2025 आवेदन | 7 सितंबर - 6 अक्टूबर 2025 |
आवेदन सुधार विंडो | 13 अक्टूबर - 16 अक्टूबर 2025 |
यूके डीएलएड परीक्षा 2025 तिथि | सूचित किया जाएगा |
यूके डीएलएड परीक्षा 2025 आंसर की | सूचित किया जाएगा |
यूके डीएलएड परीक्षा 2025 रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने अपनी वेबसाइट पर डीएलएड आवेदन की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। जारी की गई आधिसूचना के अनुसार उत्तराखंड डीएलएड में आवेदन 2025 करने की तिथि 7 सितंबर से लेकर 6 अक्टूबर तय की गई है।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद अक्टूबर में डीएलएड 2025 एडमिट कार्ड (Uttarakhand DElEd Admit Card in Hindi) जारी करेगा। जिन छात्रों ने सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरा है, वे वेबसाइट ukdeled.com के माध्यम से अपना उत्तराखंड डीएलएड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड(Uttarakhand DElEd Admit Card 2025 Download in Hindi) कर सकेंगे। उत्तराखंड डीएलएड एडमिट कार्ड पर परीक्षा की विस्तृत जानकारी दी गई है। यूके डीएलएड 2025 परीक्षा (UK DElEd Exam 2025) 22 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा हॉल में उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। वैध एडमिट कार्ड और आवश्यक दस्तावेजों के बिना, किसी को भी परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यूके डीएलएड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यह पूरा लेख अवश्य पढ़ना चाहिए।
उम्मीदवार उत्तराखंड डीएलएड 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।
यूके डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट ukdeled.com पर जाएं।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, 'एडमिट कार्ड डाउनलोड करें' के लिंक पर क्लिक करें।
अब लॉगइन सेक्शन खुल जाएगा।
पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
'सबमिट' पर क्लिक करने के बाद एडमिट कार्ड देख पाएंगे।
इसे अपने डिवाइस में सेव और डाउनलोड कर लें।
यूके डीएलएड एडमिट कार्ड पीडीएफ 2025 ( UK DElEd Exam Admit Card PDF 2025) पर निम्नलिखित विवरण उल्लिखित हैं:
उम्मीदवार का नाम
माता-पिता का नाम
सत्र
जन्म तिथि
रोल नंबर
आवेदन संख्या
परीक्षा तिथि और समय
परीक्षा केंद्र और पता
निर्देशों का एक सेट
नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार यूके डीएलएड परीक्षा केंद्र 2025 (UK DElEd Exam Centre 2025) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र की सटीक जानकारी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर उल्लिखित होगी।
परीक्षा शहर कोड | शहर का नाम | ज़िला |
01 | हरिद्वार | हरिद्वार |
02 | रुड़की | |
03 | देहरादून | देहरादून |
04 | ऋषिकेश | |
05 | उत्तरकाशी | उत्तरकाशी |
06 | बड़कोट | |
07 | नई टिहरी | टिहरी गढ़वाल |
08 | नरेन्द्रनगर | |
09 | पौड़ी | पौड़ी गढ़वाल |
10 | श्रीनगर | |
11 | कोटद्वार | |
12 | गोपेश्वर | चमोली |
13 | कर्णप्रयाग | |
14 | रुद्रप्रयाग | रुद्रप्रयाग |
15 | अगस्त्यमुनी | |
16 | पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ |
17 | बेरीनाग | |
18 | डीडीहाट | |
19 | चम्पावत | चम्पावत |
20 | टनकपुर | |
21 | अल्मोड़ा | अल्मोड़ा |
22 | रानीखेत | |
23 | बागेश्वर | बागेश्वर |
24 | गरुड़ | |
25 | नैनीताल | नैनीताल |
26 | हल्द्वानी | |
27 | रामनगर | |
28 | रुद्रपुर | यू.एस. नगर |
29 | काशीपुर |
टिप्पणी- आवंटित परीक्षा केंद्र शहर, नाम और पता केवल उत्तराखंड डीएलएड 2025 एडमिट कार्ड के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
यूक डीएलएड 2025 परिणाम ( Uk DElEd Exam Result 2025) आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार रिजल्ट में परीक्षा का नाम, उम्मीदवार का नाम , रोल नंबर, प्राप्त अंक, चयन श्रेणी, पंजीकरण संख्या इत्यादि देख पाएंगे। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके उत्तराखंड डीएलएफ 2025 रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukdeled पर जाएं।
उसके बाद अपने लॉग इन विवरण को दर्ज करें।
अब स्क्रिन पर उम्मीदवर का डेश बॉर्ड दिखाई देगा।
उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट स्कोर कार्ड के साथ देख पाएंगे।
Frequently Asked Questions (FAQs)
यूके डीएलएड परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ukdeled.com पर जारी होगा।
उत्तराखंड डीएलएड परीक्षा 2025 को लेकर अभी कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है।
Apply for Online M.Com from Manipal University