Careers360 Logo
ask-icon
share
    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें (Best Books for SSC GD Constable 2026 in Hindi)
    • लेख
    • एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें (Best Books for SSC GD Constable 2026 in Hindi)

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें (Best Books for SSC GD Constable 2026 in Hindi)

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 03 Jun 2025, 03:56 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल भर्ती का आयोजन हर साल करता है। गृह मंत्रालय के तहत सशस्त्र बलों में कांस्टेबल के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 परीक्षा (SSC GD constable 2026 exam) संभवतः जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2026 परीक्षा (SSC GD Constable 2026 in Hindi) में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा संबंधी सभी पहलुओं को अपनी तैयारी में जरूर शामिल करना चाहिए।

    This Story also Contains

    1. एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 विषय
    2. एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती किताबें 2026 (SSC GD constable recruitment 2026 Books in hindi)
    3. एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 परीक्षा- महत्वपूर्ण टॉपिक (SSC GD constable 2026 exam - important topics)
    4. एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2026 (SSC GD constable exam pattern 2026 in Hindi)
    5. एसएससी जीडी कांस्टेबल तैयारी टिप्स 2026 (SSC GD constable preparation tips 2026 in Hindi)
    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें (Best Books for SSC GD Constable 2026 in Hindi)
    एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए बेस्ट बुक्स (Best Books for SSC GD Constable in Hindi)

    एसएससी जीडी कांस्टेबल एप्लीकेशन फॉर्म 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर 11 नवंबर 2025 को जारी होगा। उम्मीदवार 15 दिसंबर 2025 तक एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 के लिए आवेदन कर सकेंगे। एसएससी जीडी भर्ती एडमिट कार्ड 2026 ऑनलाइन मोड में ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एसएससी जीडी 2026 परीक्षा ऑनलाइन मोड में जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवारों के पास अभी काफी समय है। एसएससी जीडी भर्ती 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों की तलाश करने से पहले, आवेदकों को एसएससी जीडी कांस्टेबल पाठ्यक्रम को बेहतर ढंग से समझ लेना चाहिए।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए वे रिफरेन्स मैटेरियल के तौर पर एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2026 की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों (Best Books for SSC GD Constable 2026 in Hindi) से अपनी पढ़ाई कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदकों को एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के साथ-साथ पेपर पैटर्न, सिलेबस आदि की भी जानकारी जुटा लेनी चाहिए, क्योंकि वे इसकी मदद से बेहतरीन तरीके से तैयारी की रणनीति बना सकेंगे। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2026 परीक्षा की तैयारी के दृष्टिकोण से सबसे अच्छी पुस्तकें कौन सी हैं, इसके बारे में जानना है तो यह आर्टिकल पूरा पढ़ें। जीडी भर्ती परीक्षा के हर विषय के लिए बेहतरीन किताबों के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए इस लेख को बुकमार्क भी कर लें।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 विषय

    • सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति परीक्षण

    • प्राथमिक गणित

    • सामान्य जागरूकता

    • अंग्रेजी/हिंदी

    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती किताबें 2026 (SSC GD constable recruitment 2026 Books in hindi)

    ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाने वाली एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 भर्ती परीक्षा में एक ही पेपर होता है जिसमें चार विषयों के प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक विषय से 20 प्रश्न होते हैं यानी कुल 80 प्रश्न रहते हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा (SSC GD Constable Exam in hindi) से संबंधित सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों के बारे में आवेदकों के लिए जानकारी जुटाई गई है। नीचे दी गई तालिका की मदद से एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए पुस्तकों के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।

    एसएससी जीडी भर्ती 2026 सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें - सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति परीक्षण (General Intelligence and Reasoning Test)


    एसएससी जीडी बेस्ट बुक्स 2026 (Books for SSC GD 2006)


    लेखक


    प्रकाशन

    सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति परीक्षण

    विकास एक्सपर्ट्स

    विकास पब्लिशिंग हाउस

    विश्लेषणात्मक तर्क

    एमके पांडे

    बीएससी पब्लिशिंग

    प्रतियागी परीक्षाओं के लिए तर्कशक्ति के शॉर्टकट (शाब्दिक, अशाब्दिक और विश्लेषणात्मक)

    दिशा एक्सपर्ट्स

    दिशा पब्लिकेशन

    शाब्दिक, अशाब्दिक तर्कशक्ति

    आरएस अग्रवाल

    एस. चंद (रिवाज्ड एडिशन)

    अशाब्दिक तर्कशक्ति

    बीएस सिजवाली और इंदु सिजवाली

    अरिहंत

    एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें - सामान्य ज्ञान व सामान्य जागरूकता (general knowledge and awareness)

    एसएससी जीडी सामान्य जागरूकता की किताबें

    लेखक

    प्रकाशन

    सामान्य ज्ञान

    मनोहर पांडे

    अरिहंत

    सामान्य अध्ययन

    दिशा एक्सपर्ट्स

    दिशा पब्लिकेशन

    सामान्य ज्ञान मैनुअल

    पियर्सन

    पियर्सन

    सामान्य ज्ञान

    लुसेंट पब्लिकेशन

    लुसेंट पब्लिकेशन

    सामान्य ज्ञान

    प्रभात प्रकाशन

    प्रभात प्रकाशन

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें - प्राथमिक गणित

    एसएससी जीडी बुनयादी गणित की किताबें

    लेखक

    प्रकाशन

    अंक गणित वस्तुनिष्ठ

    राम सिंह यादव

    श्री कृष्ण पब्लिशर्स प्रा. लिमिटेड

    एसएससी अंकगणित

    राकेश यादव

    राकेश यादव पब्लिकेशन

    पॉपुलर अंकगणित वस्तुनिष्ठ प्रश्न

    आरपीएच एडिटोरियल बोर्ड

    रमेश पब्लिशिंग हाउस

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 भर्ती के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें - अंग्रेजी और हिंदी

    एसएससी जीडी अंग्रजी और हिंदी भाषा की किताबें

    लेखकप्रकाशन

    अंग्रेजी ग्रामर

    रेन और मार्टिन

    एस. चंद

    वस्तुनिष्ठ सामान्य अंग्रेजी

    आरएस अग्रवाल

    एस. चंद

    वस्तुनिष्ठ सामान्य अंग्रेजी

    एसपी बक्शी

    अरिहंत

    आधुनिक हिंदी व्याकरण और रचना (हिन्दी)

    डॉ. वासुदेव नंदन प्रसाद

    भारती भवन पब्लिशर ऐंड डिस्ट्रीब्यूटर्स

    Idioms, Phrases & Proverbs with Hindi Meanings

    एचएस भाटिया

    रमेश पब्लिशिंग हाउस

    सामान्य हिंदी और संक्षिप्त व्याकरण - सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

    डॉ. बृज किशोर प्रसाद सिंह

    यूनिकॉर्न बुक्स

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 परीक्षा- महत्वपूर्ण टॉपिक (SSC GD constable 2026 exam - important topics)

    एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2026 परीक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों के बारे में जानकारी होने के साथ ही साथ उम्मीदवारों को चारों विषयों के विभिन्न अहम टॉपिक की भी समझ होनी चाहिए ताकि दूसरे प्रतिभागियों की तुलना में वे परीक्षा की तैयारी अधिक बेहतर ढंग से कर सकें। विषयवार महत्वपूर्ण टॉपिक के बारे में जानने के लिए आवेदक नीचे दी गई तालिका की मदद ले सकते हैं।

    एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2026 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक

    विषय

    टॉपिक

    सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति परीक्षण

    • आकृतियों का क्रम

    • दृश्य याद रखने की क्षमता

    • तुलना

    • समानता व अंतर

    • रक्त संबंध

    • अंकीय तर्क और चित्रात्मक वर्गीकरण

    • अंक श्रृंखला

    • कूट शब्द

    सामान्य ज्ञान व सामान्य जागरूकता

    • खेल

    • इतिहास

    • संस्कृत

    • भूगोल

    • आर्थिक परिदृश्य

    • सामान्य राज व्यवस्था

    • भारतीय संविधान

    • वैज्ञानिक शोध

    प्राथमिक गणित

    • मौलिक अंकगणित

    • प्रतिशत

    • अनुपात समानुपात

    • औसत

    • ब्याज

    • लाभ और हानि

    • छूट

    • क्षेत्रमिति

    अंग्रेजी/हिंदी

    • बुनियादी अंग्रेजी/हिंदी समझ

    Student Also Liked:

    एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2026 (SSC GD constable exam pattern 2026 in Hindi)

    एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को एसएससी जीडी सिलेबस 2026 के साथ परीक्षा पैटर्न के बारे में भी पता होना चाहिए। उम्मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न की जांच नीचे दी गई तालिका से कर सकते हैं। परीक्षा पैटर्न में समय की अवधि, अधिकतम अंक और प्रश्नों की संख्या के साथ परीक्षा के चरण की विस्तृत जानकारी शामिल हैं।

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 परीक्षा पैटर्न

    चरण

    खंड

    प्रश्नों की कुल संख्या

    अधिकतम अंक

    अवधि

    पार्ट A

    सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति परीक्षण (General Intelligence and Reasoning)

    20

    40

    60 मिनट

    पार्ट B

    सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता (General Knowledge and General Awareness)

    20

    40

    पार्ट C

    प्राथमिक गणित (Elementary Mathematics)

    20

    40

    पार्ट D

    English/ हिंदी

    20

    40

    कुल

    80

    160

    यह भी पढ़ें:

    एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल वेतन

    एसएससी जीडी कांस्टेबल तैयारी टिप्स 2026 (SSC GD constable preparation tips 2026 in Hindi)

    एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए अच्छी अध्ययन सामग्री और टिप्स एवं ट्रिक्स के साथ एक बेहतर स्ट्रैटजी के साथ तैयारी की रणनीति बनाने की आवश्यकता होती है। निम्नलिखित बिंदुओं से, उम्मीदवार एसएससी जीडी 2026 तैयारी टिप्स की जांच कर सकते हैं:

    • तैयारी शुरू करने से पहले एसएससी जीडी कांस्टेबल के आधिकारिक पाठ्यक्रम का संदर्भ जरूर लें।
    • परीक्षा के चरणों, अंकन योजना और समयावधि के बारे में जानने के लिए जीडी कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न की जाँच भी करें।
    • कुशलतापूर्वक और रणनीतिक रूप से परीक्षा की प्रिपरेशन करने के लिए जीडी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती प्रीवियस ईयर प्रश्न पत्र डाउनलोड कर उनका अभ्यास करें।
    • परीक्षा के कट ऑफ ट्रेंड और कठिनाई स्तर के बारे में जानने के लिए जीडी कॉन्स्टेबल के पिछले वर्ष के कट ऑफ अंक देखें।
    • करंट अफेयर्स के लिए, समाचार पत्रों और पत्रिकाओं को पढ़ें एवं ऑनलाइन वीडियो देखें।
    • भाषा और समझ के कौशल को बढ़ाने के लिए उपन्यास और अंग्रेजी / हिंदी समाचार पत्र पढ़ें।

    Popular Online Competition Courses and Certifications

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2026 रिजल्ट की जांच कहां की जा सकती है?
    A:

    एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2026 रिजल्ट उपलब्ध कराया जाएगा।

    Q: एसएससी जीडी भर्ती की पात्रता क्या है?
    A:

    एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 पात्रता मानदंड के अनुसार आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और पात्र होने के लिए उम्मीदवार को मैट्रिक पास होना चाहिए।

    Q: एसएससी जीडी परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
    A:

    एसएससी जीडी कांस्टेबल सीबीटी परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी।

    Q: एसएससी जीडी की फुल फॉर्म क्या है?
    A:

    एसएससी जीडी की फुल फॉर्म स्टाफ सिलेक्शन कमीशन जनरल ड्यूटी (Staff Selection Commission-General Duty) है।

    Q: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए चयन की प्रक्रिया क्या है?
    A:

    एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा में चयन के लिए किसी उम्मीदवार को 4 चरणों यानि कंप्यूटर आधारित परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट- सीबीटी), शारीरिक मानक परीक्षण (फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट -पीएसटी)/शारीरिक दक्षता परीक्षण (फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट- पीईटी) और विस्तृत चिकित्सा जांच (डीटेल्ड मेडिकल एग्जाम- डीएमई) व दस्तावेज सत्यापन में सफलता पानी होगी।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TNTET Application Date

    18 Feb'26 - 10 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    RRB Group D Application Correction Date

    12 Mar'26 - 21 Mar'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Study from Still Life
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Sports Psychology
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Research Ethics
    Via Central University of Himachal Pradesh, Dharamshala
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Swayam
     220 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     92 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to SSC GD Constable

    On Question asked by student community

    Have a question related to SSC GD Constable ?

    Hey there! Thanks for reaching out to Careers360 about applying for the SSC GD Constable form.


    It sounds like you're having some trouble with the application process, specifically with the Aadhar Card, mobile number, and Gmail ID fields. That can be pretty frustrating, I know.


    Just to make sure I

    Hi there,

    Hope you are doing well.

    The schedule for the release of SSC GD vacancies is generally announced by the SSC through its official notifications and updates. Generally, SSC GD vacancy notifications are released annually or biennially and they detail the number of available positions, eligibility criteria, and application

    Hy aspirant,

    Here is a list of books that you may refer for SSC GD :-

    SSC GD Constable Guide by Arihant Publications

    SSC GD Constable Exam Guide by RPH Editorial Board

    SSC GD Constable Recruitment Exam Guide by R. Gupta

    SSC GD Constable Practice Work Book by Kiran Prakashan

    Hello There,

    Humanities\ Arts is a very well-branched stream. It offers various career options that are not talked about widely. So, humanities is a good stream to explore various spheres of life and to make a career out of it. Here are some demanding job profiles for a humanities student.

    Yes. The Exam has started. Staff Selection Commission of India is conducting the SSC GD Constable Exam with the purpose of recruiting candidates for the General Duty posts of Constables (GD) in BSF, CISF, ITBP, CRPF and Rifleman in AR. Commission has released its SSC GD Constable 2021 Notification for